icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
203001
HMHariom MeenaFollow28 Jul 2024, 05:49 am

बुलंदशहर में सटोरियों के आतंग से परेशान मां–बेटी पहुंची एसएसपी ऑफिस, लगाई न्याय की गुहार

Bulandshahr, Uttar Pradesh:

बुलंदशहर की सिटी कोतवाली क्षेत्र के ऊपरकोट में सटोरियों ने शिकायतकर्ता मां-बेटी को परेशान करने के लिए उनके घर के बाहर लाल मिर्च की धूनी लगाई। इससे महिलाओं का लाल मिर्च के धुएं से खासते-खासते बुरा हाल हो गया। पीड़ित मां-बेटी ने पुलिस से सटोरियों की शिकायत की थी जिससे खफा होकर सटोरियों ने उनके साथ मारपीट भी की जिससे वे घायल हो गईं। पीड़िता के घर के आसपास सटोरियों का जमावड़ा रहता है और मां-बेटी घर में अकेली रहती हैं। पीड़ित परिवार ने पुलिस के आला अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बस्सी-कानोता नगरपालिका चुनाव का पहला चरण शुरू, मतदान जारी

Jaipur, Rajasthan:बस्सी कानोता से बड़ी खबर... बस्सी, कानोता नगर पालिका क्षेत्र में सुबह 7 बजे से मतदान जारी नगरपालिका बस्सी के 35 वार्डों कानोता के 20 वार्डो के लिए डाले जा रहे वोट, मतदान को लेकर सभी मतदान केंद्रों पर माकूल व्यवस्थाएं, सुबह से मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें युवा मतदाताओं में भी मतदान को लेकर खासा उत्साह मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं के पुख्ता इंतजाम व्हीलचेयर, पेयजल और बैठने की व्यवस्था उपलब्ध सीसीटीवी कैमरों से मतदान केंद्रों की निगरानी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम बस्सी कानोता में लोकतंत्र के महापर्व का आगाज... अब मतदाताओं के जनादेश पर टिकी सभी की निगाहें। बस्सी नगरपालिका के 35 वार्डों में 164 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। 10 मतदान भवनों में होगी वोटिंग इनके भाग्य का फैसला 20 हजार 785 मतदाता करेंगे। कानोता में 66 उम्मीदवार कानोता नगरपालिका के 20 वार्डों में 66 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। यहां 9 हजार 322 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। उपखंड अधिकारी एवं रिटर्निंग अधिकारी दीपक सिंह खटाणा सभी पोलिंग बूथ पर किया निरीक्षण वही शिप्रा जैन ACM करेंगे कानोता नगर पालिका में मॉनिटरिंग
0
0
Report

सिरोही में निकाय चुनाव 2026: आबूरोड, शिवगंज और मंडार में शांतिपूर्ण मतदान जारी

STSharad TakJust now
Sirohi, Rajasthan:सिरोही जिले में निकाय चुनाव 2026 के तहत आबूरोड, शिवगंज और मंडार नगरपालिका में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से जारी है। सुबह 7 बजे से शुरू हुआ मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा। तीनों निकायों में कुल 74,208 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। आबूरोड में 40 वार्ड, शिवगंज में 35 वार्ड और मंडार में 20 वार्डों के लिए मतदान हो रहा है। आबूरोड में 42, शिवगंज में 35 और मंडार में 20 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। कुल 343 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिस बल तैनात है और संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। फिलहाल तीनों निकायों में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है。
0
0
Report
Advertisement

वार्ड 42 में वोट खरीद-फरोख्त का वीडियो वायरल, मिठाई डिब्बों में 500-500 रुपए के नोट

Alwar, Rajasthan:अलवर। नगर निकाय चुनाव में मतदान से ठीक एक रात पहले अलवर शहर के वार्ड नंबर 42 के दिवाकरी इलाके में वोटों की खरीद-फरोख्त से जुड़ा एक कथित वीडियो वायरल होने के बाद चुनावी माहौल गरमा गया। वायरल वीडियो में मिठाई के डिब्बों में कलाकंद के साथ 500-500 रुपए के नोट दिखाई दे रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि इन डिब्बों पर कांग्रेस प्रत्याशी दुलीचंद बैरवा की फोटो वाले स्टीकर लगे थे। हालांकि, वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार देर रात करीब एक बजे दिवाकरी इलाके में एक संदिग्ध कार घूमती दिखाई दी। कुछ लोगों ने कार का पीछा किया। इसके बाद RJ 14 CM 6770 नंबर की कार एक स्थान पर खड़ी मिली। कथित तौर पर कार से मिठाई के डिब्बे निकाले जा रहे थे। लोगों की भीड़ जुटने पर कार में सवार लोग मौके से भाग गए。 डिब्बों में नोट होने का दाव‍ा मौके पर मौजूद लोगों ने कथित तौर पर मिठाई के डिब्बे खोलकर देखे। इनमें कलाकंद के साथ 500-500 रुपए के नोट रखे होने का दावा किया गया। डिब्बों पर कांग्रेस प्रत्याशी दुलीचंद बैरवा का स्टीकर लगे होने की बात भी कही गई। घटना की सूचना पुलिस को दिए जाने की बात सामने आई, हालांकि वैशाली नगर थाना पुलिस ने ऐसी किसी घटना से इनकार किया है। कांग्रेस प्रत्याशी ने वीडियो को बताया फर्जी वायरल वीडियो पर कांग्रेस प्रत्याशी दुलीचंद बैरवा ने इसे फर्जी बताया। उनका कहना है कि इस तरह का वीडियो किसी के खिलाफ भी बनाया जा सकता है। वहीं, बसपा प्रत्याशी सुमित वर्मा ने बैरवा पर वोट के बदले नोट बांटने का आरोप लगाया है। मतदान से कुछ घंटे पहले सामने आए इस कथित वीडियो ने वार्ड 42 की चुनावी राजनीति को गरमा दिया है। फिलहाल वीडियो में दिखाई दे रहे डिब्बों, कार और नोटों की वास्तविकता स्पष्ट नहीं है। पूरे मामले की सच्चाई जांच के बाद ही सामने आ सकेगी।
0
0
Report

बीकानेर वार्ड 73: बीजेपी–कांग्रेस के प्रत्याशी हाथ मिलाकर सौहार्द की तस्वीर

Bikaner, Rajasthan:बीकानेर से दिलचस्प चुनावी खबर वार्ड नंबर 73 में मतदान के दिन दिखी दिलचस्प तस्वीर बीजेपी और कांग्रेस के दोनों दिग्गज प्रत्याशी आए आमने-सामने बीजेपी में दीपक पारीक और कांग्रेस के अनिल कल्ला की मुलाकात दोनों ने एक-दूसरे से मिलाया हाथ, फिर गले मिलकर दिखाई सौहार्द की तस्वीर दिल मिले न मिले, लेकिन मतदान के दिन हाथ जरूर मिले ! चुनावी गर्मी के बीच दोनों प्रत्याशियों ने एक साथ की मतदान की अपील दोनों बड़ी पार्टियों के दिग्गज प्रत्याशियों की ये तस्वीर बनी चर्चा का विषय, वार पलटवार,मुद्दों की राजनीति के बीच दिखी सियासी तस्वीर चुनावी मुकाबले के बीच लोकतंत्र के महापर्व की दिखी खूबसूरत तस्वीर
0
0
Report
Advertisement

बीकानेर के निकाय चुनाव में मतदान उत्साह; 95 वर्षीय महिला ने भी किया मतदान

Bikaner, Rajasthan:बीकानेर से चुनावी की खूबसूरत खबर निकाय चुनाव को लेकर बीकानेर में मतदान जारी मतदान केंद्रों पर सुबह से ही दिख रहा मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह बीकानेर में देखने को मिली लोकतंत्र की खूबसूरत तस्वीर 95 वर्षीय महिला मुखी देवी ने भी पहुंचकर किया मतदान उम्र के इस पड़ाव पर भी लोकतंत्र के महापर्व में निभाई भागीदारी मतदान केंद्रों पर सुबह से ही लगी नजर आ रही लंबी कतारें बुजुर्गों से लेकर युवा तक मतदान को लेकर दिख रहा उत्साह बीकानेर में मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर दे रहे लोकतंत्र को मजबूती
0
0
Report
0
0
Report
Advertisement

बाढ़ के बीच नाव से बारात निकली: कटिहार की जिंदगी हर हाल में जारी

Katihar, Bihar:बाढ़ के त्रासदी के बीच शहनाई की गूंज कटिहार के चार प्रखंड पूरी तरह बाढ़ के जद में तमाम परेशानियों के बावजूद जिंदगी रुकने का नाम नहीं, बस चलते ही रहना है कटिहार में बाढ़ के त्रासदी के बीच शहनाई की गूंज वाले एक खास तस्वीर रोचकता और उमंग भर देता है । मामला कटिहार जिले के बरारी प्रखंड के झरकाहा गांव का है । वर्तमान समय में कटिहार के चार प्रखंड पूरी तरह बाढ़ के जद में है । ऐसे में शफीक जो कि खुद बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के रहने वाले हैं । वह अपनें दुल्हनिया को लेने नाव से बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंचे और फिर निकाह के बाद दुल्हनिया और बारात के साथ बाढ़ के पानी से घिरे अपने घर लौट रहे हैं । फिलहल बाढ़ के त्रासदी के बीच तमाम परेशानी के बीच नाव से बारात और इस शादी पर लोग यही कह रहे हैं कि तमाम परेशानियों के बावजूद जिंदगी रुकने का नाम नहीं, बस चलते ही रहना है....
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top