203001
बुलंदशहर में हनी ट्रैप गिरोह का हुआ भंडाफोड़, छह गिरफ्तार
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर पुलिस ने एक हनी ट्रैप गिरोह का पर्दाफाश किया है। एक महिला सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने 3,49,800 रुपये और पांच मोबाइल फोन बरामद किए। आरोपी अनजान व्यक्तियों को फोन पर फंसाकर दुष्कर्म के झूठे मुकदमे की धमकी देकर पैसे वसूलते थे। गिरोह के सदस्यों पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। जितेंद्र पर 8, सोनू ठाकुर पर 4, सोनू और आकाश पर 3-3, तथा पूनम उर्फ प्रीति पर 2 संगीन मुकदमे दर्ज हैं। कोतवाली देहात पुलिस ने यह कार्रवाई की।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कुशीनगर में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत-बचाव जारी; सीएम के निर्देश पर मुआवजा आकलन
Noida, Uttar Pradesh:कुशीनगर में बांध टूटने के बाद प्रभावित क्षेत्रों में NDRF, SDRF और जिला प्रशासन की टीमें लगातार राहत एवं बचाव कार्य में जुटी सीएम योगी के निर्देश पर बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का अभियान लगातार जारी बेघर हुए प्रभावित लोगों को बाढ़ राहत केंद्रों और सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा सीएम के निर्देश पर प्रभावित लोगों की पशुहानि, आर्थिक हानि और फसल हानि का आकलन कर मुआवजा वितरित किया जा रहा प्रशासन की टीमें प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर राहत सामग्री और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने में जुटीं राहत कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं: सीएम0
0
Report
बैतूल में कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन, पुतला दहन और घेराव
Betul, Madhya Pradesh:बैतूल में आज जिला कांग्रेस कमेटी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ बड़ा आंदोलन करने जा रही है। कांग्रेस कार्यकर्ता गंज से रैली निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे और घेराव करेंगे। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन भी किया जाएगा। जिला कांग्रेस का यह प्रदर्शन किसानों और मतदाता अधिकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर आयोजित किया गया है।0
0
Report
डिंडौरी के मेहंदवानी में खराब सड़क से ग्रामीण आक्रोशित, चक्काजाम
Dindori, Madhya Pradesh:एंकर— डिंडौरी के मेहंदवानी विकासखंड में सड़क की बदहाली को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश सड़क पर उतर आया है। ग्राम कनेरी रैयत के ग्रामीणों ने स्कूली बच्चों को साथ लेकर चक्काजाम कर दिया है। ग्रामीण लंबे समय से गांव में पक्की सड़क निर्माण की मांग कर रहे हैं। उनका आरोप है कि खराब सड़क के चलते स्कूली बच्चों, मरीजों, बुजर्गों और किसानों को आवागमन में परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन को पहले ही आंदोलन की सूचना दी थी, लेकिन मांग पूरी नहीं होने पर अब सड़क पर बैठकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है。0
0
Report
Advertisement
भोपाल: भाजपा प्रभारी विप्लब देव की खास बातचीत, दायित्व निभाने पर जोर
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल बीजेपी प्रदेश प्रभारी विप्लब देव पहुंचे भोपाल Zee मीडिया से की खास बातचीत सत्ता और संगठन के लिए करेंगे काम विप्लब बीजेपी ने जो दायित्व दिया उसका करेंगे निर्वहन कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय भी बनाने का काम करेंगे0
0
Report
करौली: किसानों को 30 हजार ग्राफ्टेड पौधे और निशुल्क फर्नीचर सुविधा शुरू
Karauli, Rajasthan:जिले के किसानों को मिलेंगे 30 हजार ग्राफ्टेड पौधे, करौली। राजस्थान वानिकी एवं जैव विविधता विकास परियोजना के तहत कार्यक्रम का आयोजन हुआ। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रौंड कलां में हुए कार्यक्रम में करौली विधायक दर्शन सिंह गुर्जर और उप वन संरक्षक ओम प्रकाश जांगिड़ मौजूद रहे। कार्यक्रम में चयनित राजकीय विद्यालयों को निशुल्क फर्नीचर का वितरण और जिले में किसानों को 30 हजार फलदार ग्राफ्टेड पौधे बांटने का अभियान शुरू किया ।0
0
Report
बानसूर SMS स्कूल डायरेक्टर पर नशे में छेड़छाड़, POCSO के तहत मामला दर्ज
Jaipur, Rajasthan:बानसूर (कोटपूतली-बहोड़) बानसूर के SMS स्कूल डायरेक्टर के खिलाफ छात्रा के साथ शराब के नशे में छेड़छाड़ करने, बैड टच करने और गाली-गलौच करने के आरोप लगाए गए हैं। छात्रा ने स्कूल के शिक्षकों को बताने पर भी शिक्षकों ने स्कूल डायरेक्टर का साथ देने का आरोप लगाया है। छात्रा के परिजनों ने बानसूर थाने में मामला दर्ज कराया। पीड़ित छात्रा के पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी SMS स्कूल में पढ़ाई करती है। स्कूल प्रबंधन की ओर से 27 सितंबर रविवार को पिकनिक ट्रिप पर बच्चों को ले जाया गया था। वहां निदेशक ने शराब के नशे में गलत नियत से छेड़छाड़ और बैड टच किया और गालियाँ दीं। शिक्षकों ने घटना को अनसुना किया और निदेशक का साथ दिया, वाटरपार्क मालिक ने भी निदेशक का साथ दिया और नशीला पेय उपलब्ध करवाया। बेटी बहुत डर गई। पिता ने बताया कि बेटी रोई और बड़ी बहन को सूचना दी। पुलिस ने निदेशक के खिलाफ POCSO एक्ट में मामला दर्ज किया। अधिकारी जाँच कर रहे हैं। आज बालिका का मेडिकल करवाया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
करौली में ANM प्रशिक्षण चयनित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग, 45 सीटों के लिए पांच गुना आवेदन
Karauli, Rajasthan:एएनएम प्रशिक्षण के लिए चयनित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग करौली। स्वास्थ्य कार्यकर्ता प्रशिक्षण सत्र 2026-27 में प्रवेश के लिए चयनित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग आयोजित की गई। स्वास्थ्य भवन परिसर स्थित सभागार में हुई प्रक्रिया के दौरान 45 सीटों के लिए पांच गुना अभ्यर्थियों को बुलाया गया। अभ्यर्थियों की उपस्थिति दर्ज करने के साथ उनके मूल दस्तावेजों का सत्यापन किया गया।0
0
Report
बकानी एनीकट में मगरमच्छ दिखने से ग्रामीण दहशत, रेस्क्यू के निर्देश
Jhalawar, Rajasthan:बकानी (झालावाड़) झालावाड़ जिले के बकानी क्षेत्र के राजपुरा गांव के एनिकट में मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। डर के कारण लोग एनीकट पर नहाना तो दूर बल्कि मवेशियों को पानी पिलाने तक नहीं ले जा रहे। मगरमच्छ दिखाई जाने के बाद दहशत में आए ग्रामीणों ने बकानी तहसीलदार अनिल सामरिया को सूचना दी। तहसीलदार मौके पर पहुंचे और बाद में वन विभाग को सूचना देकर मगरमच्छ को रेस्क्यू करने हेतु निर्देश दिए। दहशत में आए ग्रामीणों का कहना है कि एनीकट गांव के समीप है और गांव के लोग यहां नहाने तथा मवेशियों को पानी पिलाने ले जाते हैं। ऐसे में मगरमच्छ के हमले से जनहानि होने की भी आशंका है। ग्रामीणों द्वारा बच्चों को भी एनीकट की ओर जाने से मना कर दिया गया है। ग्रामीणों ने मगरमच्छ को जल्द से जल्द रेस्क्यू करवाया जाए की मांग की है.0
0
Report
प्रमोद तिवारी का INDIA ब्लॉक पर देशद्रोह आरोप, इस्तीफा देने की मांग तेज
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ, उत्तर प्रदेश | कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने INDIA ब्लॉक की बैठक पर कहा, "सारे दल जो INDIA ब्लॉक के सदस्य हैं, साथ मिलकर चुनाव लड़ते हैं, वे आ रहे हैं। DMK ने जब नाता तोड़ लिया है तो उनके आने का कोई प्रश्न नहीं उठता... ज्ञानेश कुमार ने इस देश के लोकतंत्र की हत्या की है। ऐसा हम नहीं कह रहे हैं बल्कि इनके साथी ही कह रहे हैं... उनके खिलाफ FIR होनी चाहिए, देशद्रोह का मुकदमा चलना चाहिए और तत्काल इस्तीफा देकर उन्हें हट जाना चाहिए।"0
0
Report
Advertisement
युवा कांग्रेस में चुनाव ऐप हैकिंग के आरोप, शिकायतें चरम पर
Raipur, Chhattisgarh:रायपुर युवा कांग्रेस में चुनाव के दौरान ऐप हैक की आशंका प्रत्याशियों ने चुनाव अधिकारियों से की शिकायत प्रदेश अध्यक्ष पद के उम्मीदवार प्रशांत कुमार ने भी सोशल मीडिया पर की अपील ID हैकिंग और मोबाइल नंबर से छेड़छाड़ की भी शिकायतें युवा कांग्रेस महासचिव उम्मीदवार आदित्य सिंह बिसेन ने बताया पिछले दो दिन से फोन पर वोट बढ़ना शुरू हो गए वोट चेकिंग पर बैलट नंबर 2 और 124 में वोट पड़ते दिखे ऐप में गलती हुई है या फिर यह हैक हो गया है: बिसेन प्रत्याशियों के साथ यह नाइंसाफी है इसमें कार्रवाई होनी चाहिए: बिसेन0
0
Report
शाही मस्जिद हटाने के दौरान पथराव: नौ आरोपियों को जिला कोर्ट लाया गया
Noida, Uttar Pradesh:शाही मस्जिद हटाने के दौरान पुलिस पर पथराव करने वाले नौ आरोपियों को जिला कोर्ट में लेकर पहुंचे है0
0
Report
शारदा नदी का कटान तेज, दुर्गा माता मंदिर डूबा; ग्रामीण दहशत में
Baibahamunnusingh, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी के गोला तहसील क्षेत्र के रूरा सुल्तानपुर गांव में शारदा नदी का कटान एक बार फिर तेज हो गया है। आज सुबह नदी ने दुर्गा माता जी मंदिर को अपने आगोश में ले लिया। मंदिर के नदी में समाने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। इससे पहले शारदा नदी की कटान की चपेट में वीर बाबा का मंदिर भी आ चुका है। शारदा नदी की तेज धार से लगातार हो रहे कटान से ग्रामीणों के सामने अब धार्मिक स्थलों के साथ-साथ अपने आशियानों और बची हुई जमीन को बचाने की चुनौती खड़ी हो गई है।0
0
Report
Advertisement
साहिबाबाद कैफे में अभद्रताओं के बाद नितिका चौहान परिवार की सुरक्षा की मांग
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के साहिबाबाद थाना क्षेत्र के करहैड़ा निवासी नितिका चौहान ने कैफे में परिवार के साथ मारपीट और अभद्रता का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है। महिला का कहना है कि वह परिवार के साथ राजेंद्र नगर स्थित एक कैफे में बच्चे का जन्मदिन मनाने गई थीं। उनके साथ बच्चे और परिवार की महिलाएं भी मौजूद थीं। इसी दौरान एक युवक कैफे में आया और वहां मौजूद लड़कियों के बारे में अभद्र टिप्पणी करते हुए स्टाफ से बातचीत कराने की बात कहने लगा। कैफे कर्मचारी अभय ने परिवार के मौजूद होने की बात कहते हुए उसे ऐसा करने से मना किया। आरोप है कि इस पर युवक ने अभय के साथ मारपीट शुरू कर दी और अपने साथियों को बुला लिया। कुछ देर बाद कई युवक मौके पर पहुंचे और कैफे में हंगामा करते हुए अभय के साथ मारपीट की। इस दौरान उसके साथ भी अभद्रता की गई और कपड़े फाड़ने की कोशिश की गई। बच्चों के साथ भी अभद्र व्यवहार किया गया। विरोध करने पर मेरे पति के साथ भी मारपीट की। उसने 112 नंबर पर फोन किया, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को राजेंद्र नगर चौकी ले गई। आरोप है कि वहां महिला पुलिसकर्मी मौजूद नहीं थी और उनकी शिकायत को गंभीरता से नहीं सुना गया। बाद में आरोपी पक्ष के कुछ लोग दोबारा वहां पहुंचे और पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने की बात कहते हुए धमकाया। इससे बच्चे और परिवार के लोग डर गए। महिला ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने, बच्चों को सुरक्षा देने और पूरे परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है。0
0
Report
भागलपुर के विक्रमशिला सेतु की मरम्मत शुरू, आज रात से आवाजाही बंद; जलमार्ग विकल्प तैयार
Naya Chak, Bihar:भागलपुर के विक्रमशिला सेतु की मरम्मत शुरू, आज रात से आवाजाही बंद; जलमार्ग विकल्प तैयार। ट्रस ब्रिज के निर्माण के साथ सेतु को दुरुस्त किया जाएगा, गंगा में बड़े जहाज यात्रियों के लिए वैकल्पिक रास्ता बनेंगे। बेली ब्रिज हटाकर सेतु के चार क्षतिग्रस्त स्पैन पर ट्रस ब्रिज लगाया जाएगा। आज रात 12 बजे से बीआरओ की टीम बेली ब्रिज खोलने की प्रक्रिया शुरू करेगी। सड़क मार्ग के विकल्प के तौर पर जलमार्ग को भी तैयार किया जा रहा है। बियाडा घाट से यात्रियों के लिए जहाज चलेंगे, बाबूपुर घाट से कार्गो जहाज की सुविधा होगी। यात्री जहाजों पर सफर निःशुल्क रहेगा, जबकि दोपहिया वाहनों के परिवहन के लिए शुल्क लिया जाएगा। जहाजों पर मजिस्ट्रेट तैनात होंगे और गंगा में 24 घंटे पेट्रोलिंग की व्यवस्था रहेगी। घाटों के दोनों तरफ सहायक थाना बनाए जाएंगे और यात्रियों के लिए जीविका दीदी की रसोई भी संचालित की जाएगी। लेकिन चुनौती सिर्फ सेतु बंद होने की नहीं है; गंगा अभी भी उफान पर है और जलस्तर बढ़ने की संभावना है। ऐसे में सड़क के साथ जलमार्ग से आवागमन भी प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती रहेगा। विक्रमशিলা सेतु बंद होने का असर भागलपुर से नवगछिया, कटिहार और पूर्णिया की ओर आने-जाने वाले लोगों के साथ कारोबार और खेती-किसानी पर पड़ सकता है। पर्व-त्योहार के इस दौर में माल ढुलाई और किसानों की उपज को बाजार तक पहुंचाना बड़ी चुनौती बन सकता है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि करीब तीन महीने तक चलने वाले इस काम के दौरान लोगों की मुश्किलें कितनी बढ़ेंगी और 98 करोड़ की लागत से तैयार होने वाला ट्रस ब्रिज तय समय पर बनकर तैयार हो पाएगा या नहीं। निगाहें इस बात पर भी हैं कि विक्रमशिला सेतु पर सामान्य परिचालन आखिर कब तक बहाल हो सकेगा।0
0
Report
गिरिडीह में नाबालिग की कथित जबरन शादी के दबाव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Giridih, Jharkhand:एभीबी : गिरिडीह जिले के तिसरी प्रखंड के लोकाय नयनपुर थाना क्षेत्र की एक 13 वर्षीय नाबालिग लड़की की कथित तौर पर जबरन शादी कराने का मामला सामने आया है। आरोप है कि ग्रामीणों ने एक युवक के साथ लड़की को पकड़े जाने के बाद दबाव बनाकर युवक से उसकी मांग में सिंदूर डलवाया। घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने की भी जानकारी सामने आई है। हालांकि, पुलिस के हस्तक्षेप के बाद वीडियो को सोशल मीडिया से हटाए जाने की बात कही जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, करीब तीन दिन पहले एक नाबालिग लड़की और एक युवक को ग्रामीणों ने एक साथ पकड़ा था। नाबालिग के मुताबिक, युवक उससे बातचीत करने के लिए उसके घर आया था। इसी दौरान ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ लिया और कथित तौर पर युवक पर लड़की की मांग में सिंदूर डालने का दबाव बनाया। पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि नरेश दयाल के परिवार सहित कुछ ग्रामीणों ने युवक पर दबाव बनाकर सिंदूर डलवाया। नाबालिग के अनुसार, युवक ने अपने परिजनों को सूचना देने के लिए कुछ समय मांगा था, लेकिन कथित तौर पर ग्रामीणों ने उसकी बात नहीं मानी। वहीं, इस संबंध में नरेश दयाल से जानकारी लेने पर उन्होंने बताया कि वह फिलहाल बाहर रह रहे हैं। उनका कहना है कि घटना में केवल उनके परिवार के लोग शामिल नहीं थे, बल्कि गांव के कई लोगों द्वारा शादी करवाया गया है। घटना के बाद नाबालिग ने अपने परिजनों को पूरी जानकारी दी। इसके बाद गांव में ही एक जगह स्थानीय मुखिया पति की मौजूदगी में ग्रामीणों की बैठक होने की जानकारी सामने आई है। चर्चा है कि बैठक के जरिए मामले को आपसी स्तर पर सुलझाने का प्रयास किया जा रहा था। हालांकि, बैठक में अंतिम रूप से क्या निर्णय लिया गया, उसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। मामले की जानकारी मिलने के बाद चाइल्डलाइन से जुड़े अजय कुमार सहित चाइल्डलाइन की टीम भी पीड़िता के घर पहुंची और नाबालिग तथा उसके परिजनों से घटना की जानकारी ली। इसके बाद मामले की सूचना जिला स्तर पर दी गई। चाइल्डलाइन से जुड़े लोगों के अनुसार, नाबालिग की कथित जबरन शादी कराया जाना गंभीर मामला है और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है. मामले को लेकर खोरीमहुआ एसडीपीओ अमरेंद्र कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार नाबालिग लड़की और युवक के बीच कथित प्रेम प्रसंग की बात सामने आई है। रात के समय युवक को लड़की के घर जाते हुए कुछ महिलाओं द्वारा देखे जाने के बाद ग्रामीणों की ओर से दोनों की शादी कराने का प्रयास किया गया। एसडीपीओ के अनुसार, इसी दौरान सिंदूर डलवाने का वीडियो बनाया गया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया था। थाना प्रभारी के कहने पर वीडियो को सोशल मीडिया से हटवा दिया गया है। एसडीपीओ ने बताया कि फिलहाल मामले में किसी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। लिखित शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने बताया कि लड़का और लड़की दोनों अपने अपने घर में परिवार के साथ रहा रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
