Bulandshahr - अनूपशहर में 25 हजार रुपये के कर्ज पर हत्या, आरोपी को मिली 7 साल की सजा
Anupshahar, Uttar Pradesh:बुलंदशहर के डिबाई में 25 हजार रुपये के कर्ज को लेकर हुई हत्या के मामले में न्याय मिल गया है। अनूपशहर एडीजे विनीत चौधरी की कोर्ट ने दूसरे आरोपी मोटा को 7 साल की सजा सुनाई है। साथ ही 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।मामले के मुताबिक, 6 अगस्त 2014 को शाम 6 बजे के करीब यह घटना हुई थी। धर्मपाल पुत्र अमर सिंह घुसराना गेल के नौरंगी लाल की दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान राकेश पुत्र सामंत और मोटा ने धर्मपाल पर हमला कर दिया। दोनों ने ईंट और रोड़ी से धर्मपाल को बुरी तरह पीटा।घटना को गांव के निहाल सिंह पुत्र मलखान सिंह और अर्जुन सिंह पुत्र रघुनाथ सिंह ने देखा।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
