icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

नरकटियागंज में विवाहिता गुड़िया पटेल हत्या: पुलिस सीसीटीवी और फ़ॉरेंसिक से जांच में जुटी

Bettiah, Bihar:बेतिया से बड़ी खबर है जहां नरकटियागंज में पुलिस ने एक विवाहिता का शव बरामद किया है. विवाहिता गुड़िया पटेल किराए के मकान में अकेले रहती थी; आज कमरे से उसका शव बरामद हुआ है. घटना नरकटियागंज के वार्ड संख्या 11 की है. गुड़िया पटेल अपने पति से एक साल से अलग रहती थी; उसका एक बेटा भी है. मृतिका की माँ ने आरोप लगाया है कि वह लिव इन रिलेशनशिप में दूसरे युवक के साथ रहती थी, उसी युवक ने उसकी हत्या कर दी है. सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. एसडीपीओ प्रशिक्षु आईपीएस प्रसन्ना एमवी ने बताया कि फारेंसिक टीम मामले की जांच कर रही है; पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है; अन्य बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है. बहुत जल्द हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा. मृतिका की माँ ने आरोप लगाया है कि सिंटू नाम के युवक ने गुड़िया की हत्या की वारदात को अंजाम दिया है.
0
0
Report

सीवान दरौंदा में चोरों ने किराना और मिठाई दुकान से सामान चुरा लिया

ASAmit SinghJust now
Siwan, Bihar:सीवान में चोरों ने दो दुकानों को निशाना बनाया है। चोरों ने किराना दुकान और मिठाई दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने कीमती सामान और नगद रुपए पर हाथ साफ किया है। करीब 1 लाख रुपए से ज्यादा की चोरी बताई जा रही है। घटना दरौंदा थाना क्षेत्र के लीलाशाह पोखरा की है। बताया जा रहा है कि चोरों ने पहले किराना दुकान की छत पर लगे सीमेंट के करकट को तोड़ा और अंदर दाखिल होकर कीमती सामान और नगद पर हाथ साफ कर दिया। वहीं पास की दूसरी मिठाई दुकान में भी चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। घटना की जानकारी मिलने के बाद दरौंदा थाना अध्यक्ष विकास कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच की। फिलहाल पुलिस आस पास के सीसीटीवी के फुटेज को खंगाल रही है ताकि चोरों की पहचान कर गिरफ्तारी की जा सके।
0
0
Report

नोएडा सेक्टर-24 में दिन-दहाड़े लूट-छिनैती से दहशत, CCTV में कैद बदमाश

Noida, Uttar Pradesh:नोएडा के सेक्टर -24 थाना क्षेत्र में अचानक चरम पर पंहुचा लूट/छिनैती की घटनाओं का ग्राफ。 दिन दहाड़े महिला के गले की चेन लूटकर शातिर बाइक सवार बदमाश आसानी से हुए फरार。 लुटेरों की सारी करतूत गली में लगे हुए सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद。 दिन दहाड़े लूट की घटना को अंजाम देकर बदमाशों ने स्थानीय पुलिस को दी खुली चुनौती。 लूट की घटना ने खोली स्थानीय पुलिस की कार्यशैली की पोल。 सेक्टर -24 थाना क्षेत्र में निरंतर मोबाईल/चेन लूट आदि की घटनाएं आ रहीं हैं सामने。 पीड़ित की लिखित शिक़ायत पर घटना की जांच में जुटी पुलिस。 नोएडा के सेक्टर - 24 थाना क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर -12 के O ब्लॉक की घटना।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

शुक्लागंज रेलवे ट्रैक के किनारे युवती का निर्वस्त्र शव मिलने से हड़कंप

Unnao, Uttar Pradesh:शुक्लागंज में रेलवे ट्रैक किनारे युवती का निर्वस्त्र शव मिलने से हड़कंप। युवती का दाहिना पैर और बायां हाथ कटा मिला, पैर शव से 10-15 मीटर दूर पड़ा था। निर्वस्त्र शव मिलने से हत्या और दुष्कर्म की आशंका, पुलिस कई पहलुओं पर कर रही जांच। आरपीएफ और जीआरपी ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। काफी प्रयास के बाद भी युवती की शिनाख्त नहीं हो सकी। शव को 72 घंटे के लिए उन्नाव मर्च्युरी में रखवाया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारण का होगा खुलासा। गंगाघाट रेलवे स्टेशन के पास अप लाइन की मेन लाइन पर करीब 24 वर्षीय अज्ञात युवती का मिला शव।
0
0
Report
Advertisement

54 फीट कांवर के साथ भक्तों का उत्साह: गोड्डा से बाबा बासुकिनाथ जलाभिषेक यात्रा

Godda, Jharkhand:भादो माह में भी कांवरियों का उत्साह, चरम पर है। कहलगांव से 54 फीट के कांवर में गंगाजल लेकर पैदल बासुकिनाथ धाम जा रहे करीब 500 श्रद्धालुओं का गोड్డ़ा में भव्य स्वागत किया गया। उन्हें फल, शरबत, नींबू पानी और जलपान कराया गया। बताते चलें कि सुल्तानगंज की तरह कहलगांव में भी उत्तरवाहिनी गंगा बहती है। भादो माह में यहां से गंगाजल लेकर से भक्त बाबा बासुकिनाथ का जलाभिषेक करते हैं। अनंत चतुर्दशी और भादो पूर्णिमा के अवसर पर देवघर और बासुकिनाथ में अढ़ैया मेला लगता है जिसमें कांवर लेकर लाखों भक्त पहुंचते हैं। 54 फीट की कांवर यात्रा गोड्डा शहर के रौतारा चौक पर पहुंची जहां मिठाई कारोबारी विजय साह एवं उनके परिवार द्वारा कांवर यात्रा में आए लोगों की सेवा की गई है। इसके बाद यात्रा बासुकीनाथ के लिए रवाना हो गई। जत्थे में शामिल सभी श्रद्धालु गोड्डा जिले के मेहरमा प्रखंड के सिंघाड़ी गांव के थे।
0
0
Report

रामनगर में अवैध लीसा तस्करी का पर्दाफाश: कैंटर से 390 कनस्तर लीसा बरामद

Ramanagara, Karnataka:रामनगर में अवैध लीसा तस्करी का भंडाफोड़, कैंटर से 390 कनस्तर अवैध लीसा बरामद; एक आरोपी गिरफ्तार विजय कश्यप रामनगर रामनगर में पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने देर रात अवैध लीसा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक कैंटर वाहन से बड़ी मात्रा में लीसा बरामद किया है, टीम ने भंडारपानी मार्ग स्थित ग्रासलैंड के पास कार्रवाई करते हुए कैंटर संख्या UK18CA-9162 को रोककर तलाशी ली, तलाशी के दौरान वाहन से 390 कनस्तर अवैध लीसा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 9 लाख रुपये बताई जा रही है, पुलिस के अनुसार कैंटर में पहाड़ों से लीसा लाकर रामनगर की ओर ले जाया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान वाहन चालक प्रेम पुत्र टीकम, निवासी धारी, नैनीताल को गिरफ्तार कर लिया गया, वहीं मौके का फायदा उठाकर एक अन्य व्यक्ति फरार होने में कामयाब रहा, फरार आरोपी की तलाश और पूरे मामले की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है. रामनगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा की गई है, उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर टीम ने भंडारपानी मार्ग पर ग्रासलैंड के पास निगरानी की और संदिग्ध कैंटर को रोककर उसकी जांच की. वाहन की तलाशी लेने पर उसमें बड़ी संख्या में लीसा कनस्तर बरामद हुए, पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बरामद लीसा बेतालघाट क्षेत्र की ओर से रामनगर लाया गया था, कैंटर और बरामद लीसा को कब्जे में ले लिया गया है। मामले में वन अधिनयम के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है。 पुलिस और वन विभाग की टीम अब यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी मात्रा में लीसा कहां से लाया गया था और इसे कहां पहुंचाया जाना था, साथ ही अन्य व्यक्तियो की भूमिका और इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है, कोतवाल सुशील कुमार का कहना है कि अवैध लीसा तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और जांच में जो भी लोग सामने आएंगे, उनके खिलाफ नियमनुसार कार्रवाई की जाएगी.
0
0
Report
Advertisement

श्रीगंगानगर में 11 पंचायत समितियों के प्रधान पद लॉटरी से आरक्षित

Sri Ganganagar, Rajasthan:श्रीगंगानगर ब्रेकिंग न्यूज़ श्री गंगानगर--प्रधान पदों के लिए लॉटरी से हुआ आरक्षण जिला कलेक्टर अमित यादव की मौजूदगी में हुआ आरक्षण श्रीगंगानगर में 11 पंचायत समितियों के प्रधान पदों के लिए हुआ आरक्षण श्रीगंगानगर उत्तर अनुसूचित जाति महिला, श्रीगंगानगर दक्षिण सामान्य महिला ,सादुलशहर सामान्य श्रीकरनपुर सामान्य ,पदमपुर अनुसूचित जाति, रायसिंहनगर अनुसूचित जाति महिला, घड़साना अनुसूचित जाति ,अनूपगढ़ ओबीसी, सूरतगढ़ सामान्य ,श्री विजयनगर सामान्य महिला व राजियासर सामान्य महिला के लिए आरक्षित की गई है。
0
0
Report

झारखंड में अगले दिनों बारिश, रांची सहित कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

Ranchi, Jharkhand:राजधानी रांची सहित राज्य भर में मौसम का मिजाज बदल गया है और 26 सितंबर तक लोगों को बारिश से राहत नहीं मिलेगी। मौसम में आए इस बदलाव की मुख्य वजह बंगाल की खाड़ी में बना सक्रिय डिप्रेशन है। इस सिस्टम के प्रभाव से झारखंड में नमी वाली हवाओं का प्रवेश हो रहा है, जिसके चलते कई इलाकों में बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाओं की गतिविधियां बढ़ गई हैं। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक, 24 सितंबर को झारखंड के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। तो 25 और 26 सितंबर को भी बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है। यानि अगले कुछ दिनों तक राजधानी रांची समेत राज्य के कई जिलों में मौसम सुहाना रहने के साथ-साथ बारिश और गरज-चमक का असर देखने को मिल सकता है। ऐसे में लोगों को मौसम विभाग की चेतावनियों पर नजर रखने और तेज बारिश या आंधी के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top