Back
Basti272001blurImage

UP - बस्ती में कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा, चुनाव में नए पदाधिकारियों का चयन!

Rakesh
Jun 08, 2025 12:26:56
Basti, Uttar Pradesh
रविवार को उ.प्र. राज्य सेतु निगम संयुक्त कर्मचारी परिषद के बस्ती शाखा का द्विवार्षिक अधिवेशन मुण्डेरवा कांटे के निकट स्थित भण्डार कार्यालय परिसर में सम्पन्न हुआ। बैठक में कर्मचारियों की समस्याओं, पुरानी पेंशन बहाली के साथ ही अनेक मुद्दोें पर विचार के साथ दूसरे सत्र में पदाधिकारियों का चुनाव सम्पन्न हुआ। चुनाव अधिकारी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी महासघ जिलाध्यक्ष मनसाराम की देख रेख में हुये चुनाव में सर्व सम्मति से प्रभाकर पाल अध्यक्ष, सौरभ श्रीवास्तव मंत्री, जयराम उपाध्यक्ष, अशोक पाण्डेय कोषाध्यक्ष, रूपेश मिश्रा संगठन मंत्री घोषित किये गये। इसके साथ ही उपेन्द्र शाह, श्यामलाल, लक्ष्मी देवी, राहुल कुमार और वशिष्ठ मुनि को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|