Basti: जितेंद्र सिंह की तीसरी पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित
Mahadewa, Uttar Pradesh:विकासखंड बनकटी के पूर्व ब्लाक प्रमुख स्वर्गीय जितेंद्र सिंह की तीसरी पुण्य तिथि शुक्रवार को हवन पूजन और भंडारे के साथ मनाई गई। इस अवसर पर जरूरतमंदों में पांच सौ कंबल बांटे गए। FSGD कॉन्वेंट स्कूल महादेव के प्रांगण में स्वर्गीय जितेंद्र सिंह की शीलापट पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रघुनाथ सिंह, रामायण सिंह, बबलू सिंह, अविनाश सिंह, विशाल सिंह, सुजीत सिंह, सुनील पांडे, रवीचंद्र पांडे और अन्य ने भी पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मुजफ्फरनगर : पूर्व विधायक शाहनवाज राणा और दो बेटों पर धोखाधड़ी के आरोप में मुकदमा दर्ज
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर: बहुजन समाजवादी पार्टी से बिजनौर के पूर्व विधायक शाहनवाज राणा और उनके दो बेटे पर मुजफ्फरनगर जनपद की नई मंडी कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी और धमकी देने जैसी गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। बताया जा रहा है कि व्यापारी जितेन्द्र चौधरी ने पुलिस को लिखित शिकायत देते हुए शाहनवाज राणा और उसके दो बेटों पर ये आरोप लगाया था कि उन्होंने हरिद्वार स्थित एक फैक्ट्री को धोखाधड़ी से खुद की बताकर उससे तकरीबन 75 लाख रुपए की कीमत का स्क्रैप और स्पंज आयरन मंगाया था। आरोप है कि इसके बाद पैसा मांगने पर व्यापारी जितेंद्र चौधरी को शाहनवाज राणा और उसके दो बेटों धमकी भी दी थी। जिस पर पुलिस ने इस मामले में शिकायत पर तुरंत पूर्व विधायक शाहनवाज राणा उसके दोनों बेटों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4),338,336(3),340(2)और 351(3) में मुकदमा दर्ज कर इस मामले में अपनी आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। बरहाल इस घटना के बारे में अधिक जानकारी देते हुए एसपी सिटी अमृत जैन ने बताया कि देखिए वादी जितेंद्र चौधरी के कहने पर एक फ्रॉड फोरर्जरी इत्यादि की धाराओं से संबंधित एक प्रार्थना पत्र पुलिस को दिया गया था। उस प्रार्थना पत्र पर संयोजित तरीके से सीओ मंडी के द्वारा जांच की गई जो हमारी सेल की प्रकिया होती हैं। उस जांच की प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात यह पाया गया। प्रथम दृष्टि एफआईआर होने के साक्ष्य है। उसके बाद थाना नई मंडी पर सुसंगत धाराओं में 541/26 शाहनवाज राणा और उनके साथियों के खिलाफ एक मुकदमा दर्ज किया है। जिसकी विवेचना में सारे साक्ष्य सम्मिलित करने के बाद उस विवेचना का गुणवत्ता पूर्वक और समयबद् तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा।
