icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Pinewz
272123
Parvez AlamParvez AlamFollow20 May 2025, 01:19 pm

Basti - हटवा गांव के बेहिल मोड़ पर दो बाइकों की टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल

Mahadewa, Hatawa, Uttar Pradesh:

लालगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगलवार शाम करीब 5:00 बजे बस्ती-महुली मार्ग स्थित हटवा गांव के बेहिल मोड़ पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। अनियंत्रित बाइक की टक्कर से एक बाइक सवार परशुराम (उम्र 19 वर्ष), निवासी ग्राम सिंदुरिया, गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार परशुराम महादेवा से कपिला पशु आहार लेकर अपने घर लौट रहा था, तभी बेहिल मोड़ पर सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक, जिसे अंकित पुत्र हितलाल (उम्र 20 वर्ष) चला रहा था, ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। मौके पर मौजूद लोगों ने एंबुलेंस की सहायता से घायल परशुराम को तत्काल जिला अस्पताल बस्ती भिजवाया। घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा गया।

0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top