Back
Basti272302blurImage

Basti: कलवारी क्षेत्र में महिला सुरक्षा के लिए पिंक बूथ का हुआ उद्घाटन

Mohammad Shakil
May 06, 2025 17:04:31
Nagar Khas, Uttar Pradesh

मंगलवार को कलवारी सर्किल क्षेत्र के नगर थाना के सामने महिला सुरक्षा के उद्देश्य से पिंक बूथ का उद्घाटन किया गया। इस पिंक बूथ का उद्घाटन नगर पंचायत नगर बाजार की अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने फीता काटकर किया। नीलम सिंह ने कहा कि यह पिंक बूथ महिलाओं को त्वरित पुलिस सहायता देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। इस बूथ पर केवल महिला पुलिसकर्मी तैनात रहेंगी ताकि महिलाएं बिना किसी संकोच के अपनी शिकायत दर्ज कर सकें। क्षेत्राधिकारी कलवारी, प्रदीप कुमार त्रिपाठी ने महिलाओं को इस बूथ का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया और इसे महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तीकरण के लिए एक अहम कदम बताया।

1
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|