Rehti: विधायक रमाकांत भार्गव ने नव नियुक्त भाजपा मंडल सलकनपुर कार्यकारिणी का किया स्वागत
भारतीय जनता पार्टी मंडल सलकनपुर की नई कार्यकारिणी का शुक्रवार को ऐलान किया गया था जिसके बाद मंगलवार को क्षेत्रीय विधायक रमाकांत भार्गव ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को शाहगंज विधायक निवास पर बुलाया। यहां, मंडल अध्यक्ष बनवीर चंद्रवंशी सहित सभी पदाधिकारियों को पुष्पमाला पहनाकर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। सलकनपुर मंडल के अध्यक्ष बनवीर चंद्रवंशी ने विधायक रमाकांत भार्गव का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें सफा पहनाकर और बड़ी माला से सम्मानित किया। इस अवसर पर विधायक रमाकांत भार्गव ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है हमें ईमानदारी और निष्ठा से संगठित होकर काम करना होगा।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|