icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

शाहपुर में बुजुर्ग महिला लूट: बहू सहित चार गिरफ्तार, 48 घंटे में खुलासा

Danapur, Bihar:दानापुर के शाहपुर थाना क्षेत्र स्थित हथियाकांध गांव में दिनदहाड़े बुजुर्ग महिला को बंधक बनाकर लाखों रुपये की लूट की घटना का पुलिस ने 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। इस सनसनीखेज मामले में सबसे चौंकाने वाला खुलासा यह हुआ कि लूट की पूरी साजिश घर की बहू ने ही रची थी। पुलिस ने बहू समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार 12 जून को राजेंद्र साह के घर में हथियारबंद अपराधियों ने घुसकर बुजुर्ग महिला को बंधक बना लिया था और पिस्टल के बल पर नकदी व आभूषण लूटकर फरार हो गए थे। घटना के बाद शाहपुर थाना में कांड संख्या 243/26 दर्ज कर जांच शुरू की गई। वरीय पुलिस अधीक्षक पटना के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने वैज्ञानिक और तकनीकी अनुसंधान के साथ इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जांच के दौरान सीसीटीवी में तीन संदिग्धों की गतिविधियां सामने आईं। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन लुटेरों और घर की बहू को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में पवन कुमार (दीघा), कौशल कुमार (लक्ष्मीचक, शाहपुर), हिमांशु कुमार (दीघा) तथा प्रीति देवी (हथियाकांध) शामिल हैं। पुलिस जांच में सामने आया कि प्रीति देवी ने ही घर की अंदरूनी जानकारी अपराधियों को उपलब्ध कराई थी और लूट की योजना बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने एक देशी कट्टा, चार जिंदा कारतूस, पिस्टलनुमा एयरगन, लूटे गए 3.42 लाख रुपये नकद, सोने के आभूषण, चांदी का सिक्का तथा घटना में प्रयुक्त तीन एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी पवन कुमार का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। अन्य आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। इस सफल कार्रवाई में शाहपुर थाना की टीम, दानापुर-1 की तकनीकी टीम, नगर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी की तकनीकी टीम तथा पटना की सीसीटीवी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। अनुमंडल पुलिस अधिकारी शिवम् धाकड़ ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है और साजिश से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।
0
0
Report

धनबाद में बुजुर्ग के साथ बदसलूकी पर चाकू हमला, राजा उर्फ अरवाज घायल

Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के भूली थाना क्षेत्र के पांडरपाला में बुजुर्ग के साथ बदसलूकी का विरोध करना एक युवक को भारी पड़ गया। दो युवकों ने चाकू से हमला कर राजा उर्फ अरवाज को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल का इलाज धनबाद SNMMCH में चल रहा है, जबकि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, समझाने से नाराज होकर समीर और अफरीदी ने आक्रोश में आकर राजा उर्फ अरवाज नामक युवक पर पीछे से चाकू से हमला कर दिया। हमले में युवक घायल हो गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को इलाज के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SNMMCH) पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है। इधर, घटना की सूचना भूली ओपी पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है तथा आरोपित युवकों की तलाश की जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है।
0
0
Report
Advertisement

मंदिर परिसर में गोबर हटाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, महिला समेत घायल

Jaunpur, Uttar Pradesh:मंदिर परिसर में गोबर हटाने को लेकर बवाल, दो पक्षों में मारपीट, कई घायल इस वारदात का वीडियो हुआ वारयल जौनपुर। मछलीशहर थाना क्षेत्र के रामनगर गांव स्थित त्रिनेत्र महादेव मंदिर परिसर में मामूली बात को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी ने उग्र रूप धारण कर लिया और दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। आरोप है कि विवाद के दौरान लाठी-डंडे चलने लगे, जिससे दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंदिर परिसर में भैंस चराने और वहां पड़े गोबर को हटाने को लेकर मुकेश गुप्ता पक्ष तथा दूसरे पक्ष के बीच कहासुनी शुरू हुई थी। कुछ ही देर में मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लोग मारपीट पर उतर आए。 घटना में एक पक्ष के पांच लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है, जबकि दूसरे पक्ष की एक महिला के सिर में चोट लगी है। मारपीट की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर जुट गए और मामले को शांत कराने का प्रयास किया। सूचना पर डायल-112 पुलिस तथा स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने घायलों का उपचार कराने के साथ मामले की जांच शुरू कर दी है। दोनों पक्षों की ओर से तहरीर दिए जाने की प्रक्रिया चल रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report

गोंडा में योग सप्ताह का आगाज़, 21 जून के योग दिवस की तैयारी तेज़

Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- खबर गोंडा से है। जहां गोंडा सहित पूरे देश में जहां एक आगामी 21 जून को मनाए जाने वाले दसवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर के तैयारी शुरू कर दी गई है और अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर के तैयारी की जा रही है। तो वहीं दूसरी तरफ गोंडा जिला प्रशासन द्वारा 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पहले 12वें योग सप्ताह का आयोजन किया गया है। आज गोंडा के चेतना पार्क में मुख्य विकास अधिकारी दयानंद प्रसाद अपर जिलाधिकारी आलोक कुमार ने दीप प्रज्वलित कर खुद योग सप्ताह कार्यक्रम में शामिल होकर योगा करके योग सप्ताह कार्यक्रम का शुभारंभ किया है। यह कार्यक्रम आज 15 जून से 21 जून तक सुबह 6:00 बजे से 8:00 बजे तक प्रतिदिन चेतना पार्क में चलता रहेगा। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को एक सप्ताह तक योग सिखाया जाएगा साथ ही सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को योग के बारे में जानकारी भी दी जाएगी। भीषण गर्मी से निपटने के लिए योग सिखाने आ रहे सभी लोगों को पर्याप्त मात्रा में पेयजल के साथ सारी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं ताकि किसी भी प्रकार की दिक्कत ना हो।
0
0
Report
Advertisement

पटना के खान ग्लोबल स्टडीज कोचिंग संस्थान पर पुलिस ने नोटिस चस्पा किया

Patna, Bihar:खान ग्लोबल स्टडीज कोचिंग संस्थान पर रविवार को पुलिस ने नोटिस चस्पा किया। यह कार्रवाई थाना कांड संख्या 410/26 की जांच के सिलसिले में की गई है। पुलिस के अनुसार अंकित कुमार पांडेय, अजीत कुमार और कन्हैया कुमार सिंह को मामले में पूछताछ के लिए कई बार बुलाया गया था, लेकिन वे जांच में सहयोग करने के लिए उपस्थित नहीं हुए। कदमकुआं थाना पुलिस ने बताया कि संबंधित लोगों को मौखिक सूचना देने के साथ‑साथ लिखित नोटिस और व्हाट्सएप के माध्यम से भी थाने पर उपस्थित होने का निर्देश दिया गया था। इसके बावजूद वे पूछताछ के लिए नहीं पहुंचे। इसी कारण पुलिस टीम ने खान ग्लोबल स्टडीज परिसर पर नोटिस चस्पा कर उन्हें अंतिम रूप से जांच में सहयोग करने का निर्देश दिया है। नोटिस में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि संबंधित व्यक्ति रविवार शाम 4 बजे तक थाने में उपस्थित होकर जांच में सहयोग करें। पुलिस का कहना है कि यदि इसके बाद भी सहयोग नहीं किया गया तो कानून के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले को लेकर पुलिस की नजर अब संबंधित लोगों की अगली प्रतिक्रिया पर टिकी हुई है।
0
0
Report

झालावाड़ के मिश्रोली में महिला सुरक्षा और साइबर जागरूकता अभियान का अंतिम दिन

Jhalawar, Rajasthan:भवानीमंडी (झालावाड़) महिला सुरक्षा एवं साइबर जागरूकता अभियान के अंतिम दिन महिला कॉन्स्टेबल संजू नेहरा,अंजू एवं थाना पुलिस टीम ने विभिन्न गांवों में महिलाओं, बालिकाओं और ग्रामीणों को आत्मरक्षा, महिला सशक्तिकरण तथा साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी दी। पुलिस ने ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, ओटीपी फ्रॉड और नकली लिंक से सतर्क रहने की अपील करते हुए किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की हिदायत दी। अभियान के समापन अवसर पर मिश्रोली थाना पुलिस ने संदेश दिया कि महिलाओं की सुरक्षा केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक भागीदारी से ही सुरक्षित और जागरूक समाज का निर्माण संभव है। पुलिस द्वारा इस अभियान के माध्यम से महिला सशक्तिकरण और साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में जागरूकता संदेश दिया गया।
0
0
Report
Advertisement

दौसा के भांवता गांव में दंपति पर हमला, पत्नी पानी की टंकी पर चढ़ी

Dausa, Rajasthan:दौसा भांवता गांव में घर में घुसकर दंपति पर हमला प्रकरण घायल जगदीश की पत्नी और बहन चढ़ी पानी की टंकी पर आरोपियों का गांव में जुलूस निकालने की मांग घटना के बाद ग्रामीणों ने किया था विरोध प्रदर्शन पुलिस ने घटना के आरोपी पूर्व में किए थे गिरफ्तार आरोपियों ने जगदीश के साथ जमकर की थी मारपीट जिसके चलते पीड़ित के दोनों पर हो गए थे ज़ख्मी सूचना पर पुलिस ओर सिविल डिफेंस की टीम पहुंची मौके पर बांदीकुई डिप्टी एसपी लक्ष्मीकांत शर्मा भी पहुंचे मौके पर पीड़ित परिवार ओर ग्रामीणों से की जा रही समझाइश कोलवा थाना क्षेत्र का घटनाक्रम
0
0
Report
Advertisement

छत्तीसगढ़ में भेंट मुलाकात बनाम सुशासन तिहार पर सियासी घमासान तेज

Begun, Rajasthan:छत्तीसगढ़ की राजनीति में ‘भेंट मुलाकात’ बनाम ‘सुशासन तिहार’ को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है.. पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने भाजपा सरकार के सुशासन तिहार को सुपर फ्लॉप बताते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भेंट मुलाकात कार्यक्रम को सुपरहिट करार दिया है.. भगत का कहना है कि भले ही कांग्रेस सरकार में वापस नहीं आ पाई, लेकिन भेंट मुलाकात का असर आज भी लोगों के बीच दिखाई देता है.. वहीं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इस बयान पर पलटवार करते हुए कांग्रेस सरकार के भेंट मुलाकात को पूर्व नियोजित बताया और कहा कि भाजपा सरकार का सुशासन तिहार पूरी तरह जमीनी हकीकत पर आधारित है..
0
0
Report

जळगांव विधानपरिषद उम्मीदवार को लेकर मंत्री रक्षा खड़से और गिरीश महाजन के बीच तकरार

Jalgaon, Maharashtra:जळगाव विधान परिषदेच्या उमेदवारावरून मंत्री रक्षा खडसे व गिरीश महाजन यांच्यात जुंपली. उमेदवार माझा किंवा दुसऱ्याचा नसतो तो पक्षाचा असतो, मंत्री गिरीश महाजन यांचे केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे यांना प्रत्युत्तर. जळगाव विधान परिषदेसाठी नंदकिशोर महाजन यांना उमेदवारी मिळाली आहे. स्पर्धेत दुसरी नावे असताना नंदकिशोर महाजन यांना उमेदवारी मिळाल्याने आश्चर्य व्यक्त केले जात होते. त्यावेळी मंत्री महाजन यांनी हा निर्णय दिल्लीतून झाला असे म्हटले होते. त्या बाबत केंद्रीय मंत्री रक्षाताई खडसे यांना विचारले असता, त्यांनी हा निर्णय माझा नाही जळगाव जिल्हा व उत्तर महाराष्ट्रातील सर्व निर्णय मंत्री गिरीश महाजन हेच घेतात मी लहान कार्यकर्ता आहे अशी प्रतिक्रिया दिली. तर रक्षाताई खडसे यांच्या प्रतिक्रियेला गिरीश महाजन यांनी प्रतिउत्तर दिले आहे. "उमेदवार माझा किंवा दुसऱ्याचा नसतो तर उमेदवार पक्षाचा असतो रक्षा खडसे यांचे असे बोलणे चुकीचे आहे" असेही मंत्री महाजन म्हणाले आहेत.
0
0
Report

दंतेवाड़ा: टेलिंग डैम के प्रभाव क्षेत्र में 10 परिवारों के मकान बुलडोजर से ध्वस्त

Dantewada, Chhattisgarh:दंतेवाड़ा dantेवाड़ा जिले के बचेली में सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील इलाके में प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। आईआईटी मुंबई द्वारा खतरनाक बताए गए टेलिंग डैम के प्रभाव क्षेत्र में बसी 10 परिवारों की बस्ती को प्रशासन ने बुलडोजर से ढहा दिया। परिवारों को अस्थाई रूप से नोडल एजेंसी एनएमडीसी के आदिवासी भवन में शिफ्ट कर दिया गया है。 वार्ड 9 की इस बस्ती में भारी पुलिस बल के साथ प्रशासन पहुंचा। एसडीएम राजीव कुजूर की मौजूदगी में पहले परिवारों का सामान निकलवाया गया और फिर बुलडोजर की कार्रवाई शुरू कर दी गई। कुछ ही देर में पूरे 10 मकान मलबे के ढेर में तब्दील हो गए। पीड़ित परिवार ने अंतिम समय तक कुछ दिन की मोहलत मांगी, लेकिन प्रशासन ने एक नहीं सुनी। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि ये परिवार वन भूमि पर अवैध कब्जा कर रह रहे थे। आईआईटी मुंबई की रिपोर्ट में इस इलाके को बेहद खतरनाक बताया गया है। पिछले साल डैम के कुछ हिस्से ढहने के बाद इन परिवारों को बार-बार हटने की चेतावनी दी गई थी। मकान क्षति का मूल्यांकन कर पर्याप्त मुआवजा भी दिया जा रहा है। प्रभावितों का कहना है कि हमने कभी प्रशासनिक आदेश का उल्लंघन नहीं किया। हम मकान खाली करने को पूरी तरह तैयार थे। सिर्फ खिड़की-दरवाजे, ईंट, रॉड और शीट निकालने के लिए कुछ समय मांग रहे थे। हमें अच्छी जगह पर रहने की व्यवस्था का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अंतिम दिन तक कुछ तय नहीं हुआ और अचानक बुलडोजर चला दिया गया। प्रशासन का कहना है कि बारिश आने वाली है, इसलिए इन परिवारों को खतरनाक इलाके में और समय नहीं दिया जा सकता।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top