Bareilly -एसएसपी की विभागीय कार्यवाही से मची हड़कंप, 5 निलंबित
Bareilly, Uttar Pradesh:एसएसपी अनुराग आर्य की विभागीय कार्यवाही से हड़कंप मच गय है,फर्जी हाजिरी लगा कर कर रहे थे मौज ,अवैध तरीके से अवकाश लेने के मामले में एसपी सिटी मानुष पारीख की जांच में हुआ खुलासा तो पांच पुलिस कर्मियों निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।बरेली में पुलिस लाइन में 10 हजार रुपए की रिश्वत के बाद अवकाश रजिस्टर में छेड़छाड़ कर फर्जी हाजिरी लगाने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है, जिसमें एसएसपी अनुराग आर्य ने जांच में दोषी लाए गए 5 पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया और उन पर विभागीय जांच के लिए टीम गठित कर दी है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
