Back
मस्जिद पर बुल्डोजर चलने के बाद गांव पहुंचे मौलाना ने कहा सरकार नमाज़ पढ़ने के लिए व्यवस्था कराये
Bareilly, Uttar Pradesh
बरेली के थाना भोजीपुरा के गांव पीपरीया में ग्राम समाज की जमीन पर बनी मस्जिद पर बुल्डोजर चलाएं जाने की सूचना पाते ही। आल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन पीपरीया गांव पहुंचे, जहां पर उन्होंने गिरायी गई मस्जिद का मोआईना किया फिर गांव के लोगों से विस्तार से बातचीत की। गांव से वापसी के बाद मौलाना ने प्रेस नोट और फोटो जारी किए।कहा कि मस्जिद ग्राम समाज की जमीन पर बनी हुई थी मगर 1990 मे ग्राम प्रधान ने मस्जिद के नाम पट्टा कर दिया था, इसी पट्टे के आधार पर नमाज पढ़ने की व्यवस्था करते हुए टीन शेड डालकर मस्जिद बना ली गयी थी। 2007 मे न्यायालय मे मुकदमा चलने लगा ये मुकदमा जनपद से होते हुए उच्चतम न्यायालय इलाहाबाद पहुंच गया, इलाहाबाद हाईकोर्ट में मुकदमा विचाराधीन है, अभी किसी तरह का कोई निर्णय नही आया है।मौलाना ने कहा कि मस्जिद का प्रकरण न्यायालय मे विचाराधीन होने के वावजूद पुलिस व प्रशासन ने ताकत के जोर पर मस्जिद पर बुल्डोजर चलवा दिया, जोकि न्यायपूर्ण नही है। मौलाना ने कानून का हवाला देते हुए कहा कि जिस बिल्डिंग पर बुल्डोजर चलाया जाना होता है उसके स्वामी को कम से कम 3 महीना पहले नोटिस दिया जाता है ताकि स्वामी अपना जवाब दे सके, मगर यहां कोई नोटिस नही दिया गया बल्कि तोड़ने से 15 मिनट पहले दीवार पर नोटिस चिपकाया गया फिर फोटो खींचकर उसको हटा दिया गया, इस तरह का कार्य करना गोयाकी कानून का मज़ाक़ उड़ाना है।जमात के प्रवक्ता डाँ अनवर रज़ा कादरी ने बताया कि आल इंडिया मुस्लिम जमात का एक प्रतिनिधिमंडल मौलाना शहाबुद्दीन के नेतृत्व में कल उच्च अधिकारियों से मुलाकात करके मांग करेगा कि पीपरीया गांव के मुसलमानो को नमाज पढ़ने के लिए विकल्पिक व्यवस्था का इंतजाम करे, चूंकि हफ्ता भर के बाद रमजान शरीफ़ का महीना शुरू होने वाला है, इस महीने मे लोग नमाज और रोज़े का ख़ास एहतमाम करते हैं। पीपरीया गांव का भ्रमण करने वाले लोगों मे मौलाना के साथ ताहिर हुसैन एडवोकेट, शाहिद एडवोकेट, अदनान हुसैन, अनवर रज़ा कादरी शामिल रहे।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
PSPradeep Soni
FollowFeb 08, 2026 13:46:300
Report
RRRakesh Ranjan
FollowFeb 08, 2026 13:46:190
Report
JGJugal Gandhi
FollowFeb 08, 2026 13:45:590
Report
RRRakesh Ranjan
FollowFeb 08, 2026 13:45:380
Report
NSNITIN SRIVASTAVA
FollowFeb 08, 2026 13:45:270
Report
BSBhanu Sharma
FollowFeb 08, 2026 13:41:490
Report
RKRaushan Kumar
FollowFeb 08, 2026 13:41:340
Report
DIDamodar Inaniya
FollowFeb 08, 2026 13:41:180
Report
MPMAHESH PARIHAR1
FollowFeb 08, 2026 13:41:040
Report
SKSandeep Kumar
FollowFeb 08, 2026 13:40:510
Report
KRKishore Roy
FollowFeb 08, 2026 13:40:080
Report
0
Report
0
Report
ADArvind Dubey
FollowFeb 08, 2026 13:38:460
Report