Back
बाराबंकी में छप्पर में आग से व्यक्ति की मौतः दरियाबाद के बकसूपुर में हुआ हादसा, जांच जारी l
Barabanki, Uttar Pradesh
बाराबंकी जिले के रामसनेहीघाट तहसील क्षेत्र अंतर्गत कोतवाली दरियाबाद के बकसूपुर गांव में रविवार देर रात एक हादसा हो गया। गांव में स्थित एक छप्पर के बंगले में आग लगने से उसमें सो रहे करीब 40 वर्षीय व्यक्ति की जलकर मौके पर ही मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान बलराम पुत्र स्वामी दीन के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, बलराम प्रतिदिन की तरह रात में अपने छप्परनुमा बंगले में सो रहे थे। रात करीब 12 बजे अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि बलराम बाहर नहीं निकल सके और उनकी मृत्यु हो गई। जब तक आसपास के लोग आग पर काबू पाते, तब तक काफी देर हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। नायब तहसीलदार उमेश द्विवेदी ने घटनास्थल का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
नायब तहसीलदार उमेश द्विवेदी ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। उन्होंने पीड़ित परिवार को शासन की ओर से नियमानुसार हर संभव आर्थिक सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया। बताया गया है कि मृतक बलराम छप्पर के नीचे सो रहे थे क्योंकि वहां जानवर बंधे हुए थे, जबकि उनका पूरा परिवार घर के भीतर सोया हुआ था। मृतक बलराम के परिवार में उनकी पत्नी रेनू देवी, दो नाबालिग पुत्र और एक पुत्री हैं।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
NTNagendra Tripathi
FollowFeb 15, 2026 17:16:320
Report
BBBindu Bhushan
FollowFeb 15, 2026 17:16:100
Report
0
Report
0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowFeb 15, 2026 17:00:510
Report
HBHeeralal Bhati
FollowFeb 15, 2026 17:00:130
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
MDMahendra Dubey
FollowFeb 15, 2026 16:48:520
Report
RRRikeshwar Rana
FollowFeb 15, 2026 16:48:310
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowFeb 15, 2026 16:48:180
Report
AKAtul Kumar Yadav
FollowFeb 15, 2026 16:48:050
Report
DKDARSHAN KAIT
FollowFeb 15, 2026 16:47:410
Report