Back
खर्रा: केंद्र Budget हर वर्ग के लिए फायदेमंद, युवाओं के लिए अवसरों की बहार
ASAshok Singh Shekhawat
Feb 02, 2026 08:00:45
Sikar, Rajasthan
सीकर
यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने केंद्र के बजट को बताया हर वर्ग के सपनों को उड़ान देने वाला बजट
मंत्री खर्रा बोले दूरगामी सोच का दस्तावेज़ है बजट, केंद्र का बजट गरीब-किसान-युवा-महिला सभी के लिए फायदेमंद
बजट पर डोटासरा के बयान पर खर्रा का पलटवार, बोले—दीर्घकालिक सोच का नतीजा है यह बजट
यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा आज एक दिवसीय दौरे पर सीकर रहे। इस दौरान सीकर सर्किट हाउस में केंद्र सरकार के बजट को लेकर मीडिया से रूबरू हुए। मंत्री खर्रा ने केंद्र के बजट को हर वर्ग के लिए फायदेमंद बताते हुए इसे दूरगामी सोच वाला बजट करार दिया। मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि केंद्र का बजट देश के हर नागरिक के सपनों, आकांक्षाओं और भविष्य को मजबूत करने वाला है। यह बजट गरीब, किसान, युवा, महिला, मध्यम वर्ग और उद्यमियों के सशक्तिकरण की दिशा को स्पष्ट रूप से दर्शाता है। मंत्री खर्रा ने कहा कि यह बजट युवाओं के सपनों को उड़ान देने वाला है और आने वाले समय में रोजगार व अवसरों के नए रास्ते खोलेगा। किसानों के विश्वास को मजबूत करने और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी केंद्र सरकार ने निर्णायक कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि मध्यम वर्ग और गरीबों को सशक्त बनाने की सोच को यह बजट और आगे बढ़ाता है। साथ ही मंत्री खर्रा ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के बजट को लेकर दिए गए बयान पर भी पलटवार किया। राजस्थान विधानसभा के आगामी बजट को लेकर मंत्री खर्रा ने कहा कि राज्य का बजट पिछले बजट से भी बेहतर होगा और इसमें हर वर्ग की अपेक्षाओं का पूरा ध्यान रखा जाएगा。
यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने मीडिया से रूबरू होते हुए केंद्र के बजट पर कहा कि आने वाले समय में इंडिया आत्मनिर्भर बने इस सोच को ध्यान में रखते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण्य ने बजट प्रस्तुत किया है, जिसमें समाज के सभी वर्गों को ध्यान में रखा गया है। यूडीएच मंत्री खर्रा ने बजट पर बोलते हुए कहा कि इस बजट में रक्षा क्षेत्र में 15 फीसदी बढ़ोतरी की गई है। वहीं आधुनिकरण पर 22% से अधिक बजट खर्च करने का प्रावधान किया गया है। जिसमें देश के सभी जिलों में गर्ल्स हॉस्टल खोलने, 15 हजार नए सेकेंडरी स्कूल खोले जाने की घोषणा की गई। महिलाओं के सहायता समूह को शी मार्ट के जरिए अपने उत्पादों को विक्रय करने का प्लेटफार्म मिलेगा, जिससे महिलाएं आर्थिक रूप से संपन्न होगी। बजट में विदेश में उपचार और पढ़ाई को भी सस्ता कर दिया गया है। इसके साथ ही राजकोष के घाटे को कम किया गया है। कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की दवाओं पर ड्यूटी कम की गई है। इलेक्ट्रिक बसें चलाने का प्रावधान किया गया है जिससे कि प्रदूषण पर भी काफी हद तक कम होगा। इसके अलावा नए रेलवे कॉरिडोर की घोषणा की गई है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
DSDevendra Singh
FollowFeb 02, 2026 10:52:420
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 02, 2026 10:52:290
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowFeb 02, 2026 10:52:110
Report
0
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 02, 2026 10:51:470
Report
VKVINOD KANDPAL
FollowFeb 02, 2026 10:51:270
Report
KCKULDEEP CHAUHAN
FollowFeb 02, 2026 10:51:03Baghpat, Uttar Pradesh:MID PTC- वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान की जा रही है
0
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowFeb 02, 2026 10:50:270
Report
DBDEBASHISH BHARATI
FollowFeb 02, 2026 10:50:130
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 02, 2026 10:49:230
Report
0
Report
0
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 02, 2026 10:46:040
Report
DRDivya Rani
FollowFeb 02, 2026 10:45:400
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowFeb 02, 2026 10:45:330
Report