Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Khairthal-Tijara301403

खनन माफिया वन भूमि अवैध रास्ते बना रहे, प्रशासन ठोस कदम उठाए

KMKuldeep Malwar
Feb 02, 2026 07:56:10
Bagheri Kalan, Rajasthan
खैरथल तिजारा जिले के किशनगढ़बास इलाके के देवता गांव में खनन माफिया के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि उन्हें अब वन विभाग की कार्रवाई का भी कोई डर नहीं रह गया है। लीज धारकों द्वारा पहाड़ के किनारे वन विभाग की भूमि पर अवैध रास्ता बनाकर पत्थरों से भरे डंपरों का खुलेआम संचालन किया जा रहा है, जिससे न केवल पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है बल्कि कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय ग्रामिणों की शिकायतों के बाद जी मीडिया ने प्रमुखता से उठाया, तब किशनगढ़ बास वन विभाग हरकत में आया। वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और अवैध डंपरों की आवाजाही रोकने के लिए दो से तीन स्थानों पर गहरी खाइयां खुदवाकर रास्तों को अवरुद्ध कर दिया गया। लेकिन वन विभाग की यह कार्रवाई कुछ ही घंटों में बेअसर साबित हो गई। रात के अंधेरे का फायदा उठाते हुए खनन माफिया ने दुबारा उन गहरी खाइयों को बंद कर दिया और दुबारा अवैध रास्ते को चालू कर डंपरों की आवाजाही फिर से शुरू कर दी। यह घटना साफ तौर पर दर्शाती है कि खनन माफिया को संरक्षण प्राप्त है, जिसके चलते प्रशासन की कार्रवाई का असर नहीं आ रहा। ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो वन भूमि पर अवैध खनन और रास्तों का निर्माण बढ़ेगा, वहीं वन विभाग के एसीएफ संजय चौधरी ने बताया कि अवैध खनन रोकने के लिए गड्ढे खोदे गए थे, जिन्हें खनन करने वालों ने बंद कर दिया था; इसके बाद विभाग ने दोबारा और गहरी खाइयां खोदकर सभी अवैध रास्तों को बंद कर दिया है। चेतावनी दी है कि भविष्य में फिर से अवैध रास्ता बनाने या खनन करने पर एफआईआर दर्ज कर कड़ा कानूनन कदम उठाए जाएंगे।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
DRDivya Rani
Feb 02, 2026 09:20:38
Panchkula, Haryana:हरियाणा होमगार्ड के जवानों ने अपनी वर्षों से लंबित विभिन्न मांगों को लेकर संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपते हुए सरकार का ध्यान आकर्षित किया। होमगार्ड जवानों ने बताया कि उनकी कई समस्याएं वर्ष 1966 से चली आ रही हैं, लेकिन आज तक उनका स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। ज्ञापन के माध्यम से होमगार्ड जवानों ने मांग की कि उन्हें भी नियमित कर्मचारियों की तरह अधिकार और सुविधाएं प्रदान की जाएं। होमगार्ड जवानों का कहना है कि वे पुलिस विभाग के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कानून-व्यवस्था, आपदा प्रबंधन और चुनाव जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में सेवा देते हैं, इसके बावजूद उन्हें बुनियादी सुविधाओं से वंचित रखा गया है। होमगार्ड जवानों की प्रमुख मांगें इस प्रकार हैं— सभी होमगार्ड स्वयंसेवकों को कर्मचारी का दर्जा दिया जाए। होमगार्ड जवानों को पुलिस की तर्ज पर बस किराया में छूट दी जाए। सभी होमगार्ड जवानों को ESI व EPF की सुविधा प्रदान की जाए। होमगार्ड जवानों को 58 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जाए। महिला होमगार्ड जवानों को मातृत्व अवकाश की सुविधा दी जाए। सभी होमगार्ड जवानों को मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराई जाए। सेवानिवृत्ति के बाद होमगार्ड जवानों को 20 से 25 लाख रुपये की राशि दी जाए। सेवानिवृत्ति के बाद पेंशन की व्यवस्था की जाए। होमगार्ड जवानों का मानदेय समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जाए। होमगार्ड जवानों ने सरकार से मांग की कि उपरोक्त सभी मांगों पर ठोस और शीघ्र कार्रवाई की जाए, ताकि वर्षों से सेवा दे रहे जवानों को उनका हक मिल सके। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे आगे आंदोलन करने को मजबूर होंगे。
0
comment0
Report
ASArvind Singh
Feb 02, 2026 09:20:00
Noida, Uttar Pradesh:2024 का पुणे पोर्श हिट रन केस। जस्टिस बी वी नागरत्ना ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि जश्न मनाने का मतलब तेज़ रफ्तार में गाड़ी चलाकर फुटपाथ पर लोगों या गरीबों को कुचल देना नहीं होता। यह पहली बार नहीं है कि जब ऐसी घटना हुई है। क़ानून को अब सख़्त बनाना होगा। जस्टिस नागरत्ना ने कहा कि इसमें सबसे ज़्यादा ज़िम्मेदारी माता-पिता की है। वो बच्चों को ऐश करने के लिए पैसे दे देते हैं। माता-पिता के पास बच्चों से बात करने, उनसे बात करने और उनके साथ वक्त बिताने का समय नहीं होता, तो फिर वो इसकी भरपाई पैसे, एटीएम कार्ड देकर करते है। ऐसे में बच्चे मोबाइल फ़ोन के सहारे अपनी मर्जी से घूमते रहते हैं। हालांकि कोर्ट ने आज इस मामले में नाबालिग आरोपी की को बचाने के लिए उसके खून के नमूने बदलने के आरोप में गिरफ्तार तीन आरोपियों को ज़मानत दे दी। कोर्ट ने कहा कि आरोपी 18 महीने से जेल में बंद है, इसलिए वो जमानत दे रहा है। ज़मानत की शर्त निचली अदालत तय करेंगी। पुणे शहर में 18-19 मई 2024 की रात हुए इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। आरोप यह लगाया गया है कि पोर्श कार 17 साल का नाबालिग लड़का चला रहा था।
0
comment0
Report
SPSanjay Prakash
Feb 02, 2026 09:19:06
0
comment0
Report
AMANIL MOHANIA
Feb 02, 2026 09:18:45
Nalhar, Haryana:नूंह में मनरेगा बचाओ अभियान को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन। नूंह जिला मुख्यालय पर कांग्रेस पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मनरेगा बचाओ अभियान के तहत जिला लघु सचिवालय के बाहर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। धरना-प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष शहीदा खान, हरियाणा सह-प्रभारी जितेंद्र बघेल, नूंह विधायक आफताब अहमद, फिरोजपुर झिरका विधायक मामन खान इंजीनियर सहित कई अन्य वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। नेताओं ने केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मनरेगा को लेकर अपनी आपत्ति जताई। धरने को संबोधित करते हुए हरियाणा सह-प्रभारी जितेंद्र बघेल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी मनरेगा कानून में किसी भी प्रकार के बदलाव या उसके नाम में परिवर्तन को स्वीकार नहीं करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार द्वारा मनरेगा के नाम में बदलाव किया गया है, जिसे कांग्रेस किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि 10 जनवरी से 25 फरवरी तक कांग्रेस पार्टी लगातार धरना-प्रदर्शन कर अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी। यदि मनरेगा का नाम पूर्ववत नहीं किया गया तो कांग्रेस प्रदेश स्तर पर भी बड़े आंदोलन की रणनीति तैयार करेगी। प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने कहा कि मनरेगा ग्रामीण गरीबों के लिए रोजगार का महत्वपूर्ण साधन है और इसमें किसी भी तरह की छेड़छाड़ से ग्रामीणों के हित प्रभावित होंगे। कांग्रेस ने सरकार से मांग की कि मनरेगा को उसके मूल स्वरूप में ही लागू रखा जाए।
0
comment0
Report
VSVIPIN SHARMA
Feb 02, 2026 09:18:17
Kaithal, Haryana:कैथल में पटवारियों की हड़ताल के दूसरे दिन लघु सचिवालय में धरना दिया गया, जिससे तहसील के काम बिगड़ गए. पटवारियों का कहना है कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में गिरदावरी के दौरान छह पटवारियों को कोताही के आरोप में निलंबित किया गया. सिर्फ पानी ही दिखाई देने के कारण 6-7 फीट पानी भरे खेतों की फोटो सभी कोणों से एक जैसी आ रही थीं; यह तकनीकी त्रुटि थी. बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में जान जोखिम में डालकर 15 दिनों के दबाव में गिरदावरी पूरी की, लेकिन इसके बदले निलंबन मिला. प्रदर्शनकारी ने कहा, "जब तक हमारे छह निलंबित साथी बहाल नहीं होते, प्रदर्शन जारी रहेगा. सरकार से निवेदन है कि उन्हें शीघ्र बहाल किया जाए, ताकि हम जनता के काम निष्ठा से कर सकें और लोग परेशान न हों।"
0
comment0
Report
Feb 02, 2026 09:17:47
Barabanki, Uttar Pradesh:बाराबंकी जिले में नगर कोतवाली क्षेत्र के बंकी कस्बे से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, यहाँ दक्षिण टोला निवासी एक 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला का शव उनके कमरे में मिला। परिजनों ने अज्ञात व्यक्तियों पर घर में घुसकर हत्या करने और कीमती जेवरात ले जाने की आशंका जताई है। पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए फॉरेंसिक जांच की है। मृतका शकुंतला देवी के परिजनों के अनुसार वह घर के निचले हिस्से में अकेली सो रही थीं जबकि उनका बेटा और बहू पहली मंजिल पर थे। सोमवार सुबह जब काफी देर तक उनके कमरे में कोई हलचल नहीं हुई तो बहू शिव कुमारी उन्हें देखने नीचे पहुंचीं। मुख्य दरवाजा अंदर से बंद होने के कारण जब पीछे के दरवाजे से प्रवेश किया गया तो शकुंतला देवी मृत अवस्था में पाई गईं। मृतका की बहू ने बताया कि सुबह कमरे का दृश्य सामान्य नहीं था। मुख्य दरवाजे को अंदर से कपड़े की मदद से बाधित किया गया था और मां के शरीर पर मौजूद चांदी के कड़े व सोने के झुमके गायब थे। घटनास्थल पर नाक की कील गिरी हुई मिली जिससे यह कयास लगाए जा रहे हैं कि रात के समय कमरे में किसी अज्ञात ने घुसकर लूट के इरादे से बुजुर्ग महिला की हत्या की है। मृतका की बहू शिव कुमारी आगे बताया कि मां जी हमेशा समय पर जाग जाती थीं। आज जब वह नहीं उठीं तो हमने जाकर देखा। उनके हाथ के कंगन और कान की बाली गायब थी। इसके बाद तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। मिली जानकारी के अनुसार मामला लूट के उद्देश्य से की गई हत्या का प्रतीत हो रहा है लेकिन पुलिस हर संभावित कोण से जांच कर रही है। शकुंतला देवी के पति जिला कारागार में शिक्षक थे और उनकी पेंशन ही महिला की आजीविका का साधन थी। बेटा एलआईसी (LIC) में काम करता है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
0
comment0
Report
ASAkhilesh Sharma
Feb 02, 2026 09:17:40
Dungarpur, Rajasthan:काकरादरा में युवक का शव संदिग्ध हालत में मिला, परिजनों ने जमीनी विवाद के चलते हत्या का आरोप डूंगरपुर जिले के धंबोला थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां काकरादरा गांव में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक के परिजनों ने जमीनी विवाद के चलते हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आक्रोश जताया है। बॉडी- धंबोला थाना पुलिस के अनुसार काकरादरा गांव निवासी मगु पत्नी रामचंद्र डामोर ने पुलिस को रिपोर्ट देकर बताया कि कल दोपहर उसका पति रामचंद्र डामोर घर से निकला था | कुछ समय बाद गांव में होनी के घर की तरफ शोर मचने लगा | जिस पर मगु अपनी जेठानी लीला, देरानी राधा और अरविंद के साथ होनी के घर की ओर गई, जहां घर के दरवाजे पर ताले लगे हुए थे। इसके बाद घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर रामचंद्र का शव पड़ा मिला। परिजनों का आरोप है कि मौके से कालु , रेखा, होनी सहित अन्य लोग जाते हुए दिखाई दिए। पूछने पर किसी ने जवाब नहीं दिया और सभी लोग मौके से फरार हो गए रिपोर्ट में यह भी बताया कि रामचंद्र जब घर से निकला था, तब उसके पास चादर और कुल्हाड़ी नहीं थी और वह चप्पल पहनकर गया था, जो शव के पास नहीं मिली। मृतक की पत्नी ने जमीन विवाद को लेकर हत्या की आशंका जताई है | मृतक की पत्नी ने बताया कि जमीनी विवाद को लेकर 1 दिसंबर 2025 को गांव में समझौता भी हुआ था। देर शाम को सूचना मिलने पर धंबोला थाना अधिकारी सीआई देवेंद्र देवल मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाइश कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सीमलवाड़ा मोर्चरी में रखवाया। वही आज परिजनों ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल पर एफएसएल टीम को बुलाकर साक्ष्य संकलन की-action शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी हुई है।
0
comment0
Report
RSRajkumar Singh
Feb 02, 2026 09:17:06
Hajipur, Bihar:खबर वैशाली के लालगंज से है जहां एक बार फिर लालगंज थाना क्षेत्र चर्चा में है. लालगंज बसंत जहानाबाद के पूर्व सरपंच दिग्विजय चौरसिया का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है. वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि पूर्व सरपंच दिग्विजय चौरसिया अपने आप को बाहुबली साबित करने के लिए सरेआम फायरिंग कर रहे हैं.एक दो-तीन गोली नहीं कई राउंड फायरिंग कर रहे हैं. वीडियो वायरल होने के बाद लालगंज थाना अध्यक्ष और लालगंज एसडीपीओ हरकत में आए और पूरे मामले की जांच के लिए एसडीपीओ गोपाल मंडल लालगंज थाना अध्यक्ष को आदेश दिया है. पुलिस ने स्टेशन डायरी कर ली है और आगे की कार्रवाई में जुट गई. बताया जाता है कि पूर्व में भी पूर्व सरपंच दिग्विजय चौरसिया पर कई आपराधिक मामले दर्ज है. पूर्व सरपंच दिग्विजय चौरसिया अपने लाइसेंसी हथियार से सरयम फायरिंग कर रहे हैं. पुलिस ने इसमें जांच तेज कर दी है पुलिस का कहना है कि अगर पूर्व सरपंच ने सरेआम लाइसेंसी हथियार से फायरिंग की है तो उनके लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई भी शुरू की जाएगी. पूर्व सरपंच दिग्विजय चौरसिया कई बड़े नेता का करीबी भी बताए जाते हैं. लालगंज में अभी चर्चा है कि दिग्विजय चौरसिया किसी भी अधिकारी के यहां या किसी भी बड़े नेता के यहां जाते हैं उनके साथ गुलदस्ता भेंट करते हैं फिर फोटो खींचते हैं और सोशल मीडिया पोस्ट करते हैं और अपने आप को उसे नेता और अधिकारी के करीबी बताते हैं. लालगंज एसडीपीओ गोपाल मंडल ने बताया कि वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद पुलिस ठोस कार्रवाई करेगी.
0
comment0
Report
JCJitendra Chaudhary
Feb 02, 2026 09:16:50
Begusarai, Bihar:जितेंद्र कुमार बेगूसराय एंकर बेगूसराय में चौकीदार भर्ती प्रक्रिया में ग्राम रक्षा दल के कर्मियों को प्राथमिकता देने की मांग को लेकर आज ग्राम रक्षा दल के सदस्यों ने एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्राम रक्षा दल के कर्मी धरनास्थल पर जुटे और बिहार सरकार व जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन कर रहे कर्मियों का कहना है कि ग्राम रक्षा दल के सदस्य वर्षों से ग्रामीण क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करते आ रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद चौकीदार बहाली प्रक्रिया में उन्हें किसी तरह की विशेष प्राथमिकता नहीं दी जा रही है, जो उनके साथ अन्याय है। धरने पर बैठे कर्मियों ने बताया कि वे दिन-रात गांव की सुरक्षा, अपराध नियंत्रण, सूचना संकलन और आपात परिस्थितियों में प्रशासन की मदद करते हैं। ऐसे में यदि चौकीदार बहाली में उन्हें प्राथमिकता दी जाती है, तो इससे न सिर्फ उनके अनुभव का सम्मान होगा बल्कि ग्रामीण सुरक्षा व्यवस्था भी और मजबूत होगी। ग्राम रक्षा दल के सदस्यों ने प्रशासन से मांग की है कि भर्ती नियमावली में संशोधन कर अनुभव के आधार पर ग्राम रक्षा दल के कर्मियों को वरीयता दी जाए। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द विचार नहीं किया गया, तो वे अपने आंदोलन को और तेज करने को मजबूर होंगे। हालांकि यह धरना-प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा। मौके पर प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद रहे और स्थिति पर नजर बनाए रखी। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा। बाइट ग्राम रक्षा दल कर्मी बाइट ग्राम रक्षा दल कर्मी बाइट बाइट ग्राम रक्षा दल कर्मी
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top