Back
एसबीआई सेक्टर-15 फरीदाबाद लॉकर चोरी में करोड़ों का सोना-चांदी गुम
JPJai Prakash
Feb 02, 2026 08:02:27
Faridabad, Haryana
फरीदाबाद
स्टोरी- एसबीआई बैंक से करोड़ों रुपए के सोने और चांदी से भरा लॉकर हुआ गायब।
नाम बड़े और दर्शन छोटे वाली कहावत फरीदाबाद में तब चरितार्थ हुई जब देश के नंबर वन कहे जाने वाले एसबीआई बैंक से सीए के लॉकर को गायब कर दिया गया। सीए के लॉकर में करीब दो करोड़ रुपए का सोना और लाखों रुपए की चांदी के अलावा काफी सामान रखा हुआ था। मामले की शिकायत कर दी गई है और बैंक हेडक्वार्टर के उच्च अधिकारियों को भी मामले की शिकायत कर दी गई है। पीड़ित का आरोप है बैंक अधिकारियों की मिली भगत से उनके साथ इतना बड़ा मामला हुआ है。
दिखाई दे रहा यह है फरीदाबाद में सेक्टर 15 की मार्केट का एसबीआई बैंक है, जहां दो दिन पहले एक अनोखा ही मामला सामने आया है। 12 साल पुराने लाकर को खोलने के लिए जब सीए की पत्नी पहुंची तो उसे मालूम चला कि उनका लाकर ही अब बैंक में नहीं रहा। जबकि 1 साल पहले लॉकर की सालाना फीस उनकी पासबुक में से कटती रही। का की पत्नी ने अपने पति को जब इस घटना की जानकारी दी तो सीए डीसी गर्ग और उनके परिवार के लोग बैंक में पहुंच गए। बैंक अधिकारियों से उपभोक्ता डीसी गर्ग में पता किया तो बैंक अधिकारियों ने कहा कि आपका लाकर यहां नहीं है। पीड़ित डीसी घर की माने तो उनके पास उनके लॉकर की ओरिजिनल चाबी है लेकिन जब उनकी पत्नी बैंक में गई थी तो अधिकारियों ने यह कह दिया कि इस नंबर का लॉकर उन्होंने किसी और को अलॉट कर दिया है। गर्ग की माने तो बैंक वाले कहते हैं कि आपने शायद अपना लाकर सरेंडर कर दिया होगा, लेकिन अगर उन्होंने सरेंडर कर दिया है तो उसकी एक कागजी कार्रवाई भी होती है और बैंक डीसी गर्ग से चाबी भी ले लेता।
डीसी गर्ग की माने तो बैंक अधिकारियों की मिली भगत से उनका लॉकर तोड़कर इस नंबर का लॉकर किसी विकास चौहान के नाम अलॉट कर दिया गया और इस लोकल नंबर की डुप्लीकेट चाबी भी उसको दे दे । उनके लॉकर में रखें सवा किलो के करीब सोने के गने और 3 किलो चांदी के अलावा और भी काफी सामान था। ना तो उनके लॉकर से गायब हुए सामान का उन्हें पता है और ना ही अभी तक यह पता चला है कि उनका लॉकर कब तोड़ा गया और कब उसमें से सामान गायब हो गया। गर्ग की माने तो इस मामले की शिकायत उन्होंने एसबीआई के हेड क्वार्टर में अध्यक्ष को कर दी है और काफी अधिकारी जांच में जुटे हुए हैं。
पीड़ित डीसी गर्ग के साथी और जिला कंज्यूमर फॉर्म के पूर्व सदस्य सतीश मित्तल की माने तो इस पूरे प्रकरण में बैंक अधिकारियों की मिली भगत सामने आ रही है। उनकी माने तो अगर बैंक कर्मचारी और अधिकारी दोषी नहीं है तो वह इस मामले को खोलने की बजाय क्यों दबाने का प्रयास कर रहे हैं। सतीश मित्तल की माने तो इस मामले की शिकायत पुलिस को कर दी गई है लेकिन पुलिस ने भी अभी इस मामले में कोई संतोषजनक जवाब उन्हें नहीं दिया है。
बाईट- डीसी गर्ग, पीड़ित
बाईट- सतीश मित्तल, सीए, पूर्व सदस्य जिला कंज्यूमर फॉर्म
Faridabad se reporter Jaiprakash Bhati
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
DSDevendra Singh
FollowFeb 02, 2026 10:52:420
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 02, 2026 10:52:290
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowFeb 02, 2026 10:52:110
Report
0
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 02, 2026 10:51:470
Report
VKVINOD KANDPAL
FollowFeb 02, 2026 10:51:270
Report
KCKULDEEP CHAUHAN
FollowFeb 02, 2026 10:51:03Baghpat, Uttar Pradesh:MID PTC- वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान की जा रही है
0
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowFeb 02, 2026 10:50:270
Report
DBDEBASHISH BHARATI
FollowFeb 02, 2026 10:50:130
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 02, 2026 10:49:230
Report
0
Report
0
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 02, 2026 10:46:040
Report
DRDivya Rani
FollowFeb 02, 2026 10:45:400
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowFeb 02, 2026 10:45:330
Report