Back
बाराबंकी स्टोरी। पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी घायलः स्वाट व असन्द्रा पुलिस ने दबोचा l
Barabanki, Uttar Pradesh
बाराबंकी में स्वाट और असन्द्रा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के बाद 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश रूपेन्द्र उर्फ सूरज सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए सीएचसी सिद्धौर भेजा गया। यह घटना देर रात कन्धवापुर मोड़ के पास हुई, जब पुलिस टीम वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी और आपराधिक घटनाओं की रोकथाम के लिए गश्त कर रही थी। सिद्धौर से रामसनेहीघाट हाइवे की ओर से आ रहे एक संदिग्ध व्यक्ति को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखते ही संदिग्ध भागने लगा और गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दिया।
बदमाश द्वारा की गई फायरिंग में स्वाट टीम प्रभारी उपनिरीक्षक अंकित त्रिपाठी बाल-बाल बच गए, गोली उनके कान के पास से सनसनाती हुई निकल गई। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई फायरिंग में बदमाश रूपेन्द्र उर्फ सूरज सिंह के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। उसे तुरंत उपचार के लिए सीएचसी सिद्धौर भेजा गया।
घायल गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान लखनऊ के बक्शी का तालाब थाना क्षेत्र स्थित देवरी रुखारा निवासी रूपेन्द्र उर्फ सूरज सिंह पुत्र पुत्तन सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा और एक खोखा कारतूस बरामद किया है।
अभियुक्त रूपेन्द्र उर्फ सूरज सिंह थाना जहांगीराबाद में पंजीकृत मु0अ0सं0-20/2026 धारा 310(2)/317(3) बीएनएस में वांछित था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस उपमहानिरीक्षक अयोध्या परिक्षेत्र, अयोध्या द्वारा 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। अभियुक्त के खिलाफ बाराबंकी और लखनऊ जनपदों में डकैती, चोरी, अवैध शस्त्र बरामदगी और गैंगस्टर एक्ट सहित कुल 11 मुकदमे दर्ज हैं।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
43
Report
SRSANJAY RANJAN
FollowMar 14, 2026 15:02:2450
Report
PKPushpender Kumar
FollowMar 14, 2026 15:02:0817
Report
BKBRAJESH KUMAR
FollowMar 14, 2026 15:01:4939
Report
88
Report
PKPushpender Kumar
FollowMar 14, 2026 15:01:3217
Report
76
Report
PKPushpender Kumar
FollowMar 14, 2026 15:00:5217
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 14, 2026 15:00:41Noida, Uttar Pradesh:किसी तरह स्थानीय लोगों ने दोनों पक्ष के बीच मारपीट का मामला शांत कराया, हालांकि इस दौरान किसी ने वीडियो बना लिया
88
Report
RKRAJESH KUMAR
FollowMar 14, 2026 15:00:3091
Report
MGMohd Gufran
FollowMar 14, 2026 15:00:23Prayagraj, Uttar Pradesh:संभल की मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित करने के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आदेश को खारिज करते हुए सख्त टिप्पणी की है. मामले की अगली सुनवाई अब 16 मार्च को होगी.
89
Report
SJSantosh Jaiswal
FollowMar 14, 2026 15:00:10Chandauli, Uttar Pradesh:चीख पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया
108
Report
RKRAJESH KUMAR
FollowMar 14, 2026 14:53:30139
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 14, 2026 14:53:1758
Report
NPNavratan Prajapat
FollowMar 14, 2026 14:52:19186
Report