Back
बाराबंकी: SIR पर सपा विधायक के दावों ने पूर्व मंत्री की बात उड़ाई हवा
NSNITIN SRIVASTAVA
Nov 29, 2025 15:19:27
Barabanki, Uttar Pradesh
Barabanki Story- SIR पर पूर्व मंत्री के बड़े बड़े दावों की सपा विधायक ने ही निकाल दी हवा, बोले कोई काम नहीं हो रहा, सुनते ही गोप के चेहरे के उड़े रंग
-बाराबंकी में आज समाजवादी पार्टी कार्यालय पर SIR फार्म को लेकर एक जागरूकता अभियान शुरू होना था। इस अभियान के तहत एक रथ को पूर्व कैबिनेट मंत्री और सपा के राष्ट्रीय सचिव अरविंद कुमार सिंह गोप ने पार्टी का झंडा दिखाकर रवाना किया। जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में सपा के तमाम बड़े नेता पहुंचे थे। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अभियान को गति देने के लिए जिला प्रभारी बनाए गये अरविंद कुमार सिंह गोप थे। उन्होंने SIR कार्य में हाथ बटा रहे बीएलए (बूथ लेवल एजेंट) की मेहनत को लेकर खूब कसीदे पढ़े।
-उन्होंने कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव खुद इस पूरे कार्य पर नजर रख रहे हैं। उन्होंने कहा कि सपा का एक एक कार्यकर्ता SIR के काम में पूरी तरह से लगा है। इसी दौरान उनके ठीक बगल बैठे सपा के सदर विधायक ने पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप के सारे दावों की हवा निकाल दी। उन्होंने अपने ही कार्यकर्ताओं के काम पर सवालिया निशान लगाते हुए कहा कि कोई काम नहीं हो रहा है। सपा विधायक सुरेश यादव के इतना कहते ही मानों पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप के चेहरे के रंग उड़ गये हों।
-उसके बाद गोप ने किसी तरह स्थिति को संभाला। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि SIR का काम नहीं हो पा रहा है। सपा विधायक सुरेश यादव ने चुनाव आयोग और भारत सरकार की मंशा पर सवाल उठा दिया। उन्होंने कहा कि इतने कम समय में यह काम नहीं हो सकता। बीएलओ लोगों की मदद नहीं कर रहे हैं, जिससे लोग परेशान हो रहे हैं। सपा विधायक ने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि वे इस कार्य को प्राथमिकता दें ताकि 2027 के चुनावों में समाजवादी पार्टी के अधिक से अधिक प्रत्याशियों को जीत मिल सके।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
77
Report
142
Report
VSVaibhav Sharma
FollowDec 04, 2025 23:18:20195
Report
VSVaibhav Sharma
FollowDec 04, 2025 23:18:06173
Report
ABAmit Bhardwaj1
FollowDec 04, 2025 23:17:54169
Report
HDHARSH DWIVEDI
FollowDec 04, 2025 23:17:37110
Report
AKAshok Kumar
FollowDec 04, 2025 23:17:21186
Report
AGAbhishek Gour
FollowDec 04, 2025 23:17:07190
Report
MKManitosh Kumar
FollowDec 04, 2025 23:16:59167
Report
DSdevendra sharma2
FollowDec 04, 2025 23:16:44189
Report
JSJitendra Soni
FollowDec 04, 2025 23:16:2891
Report
CDChampak Dutta
FollowDec 04, 2025 23:16:13131
Report
CDChampak Dutta
FollowDec 04, 2025 23:16:01101
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowDec 04, 2025 23:15:40133
Report
OSONKAR SINGH
FollowDec 04, 2025 23:15:2695
Report