कन्नौज में सपा का जोरदार प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट में प्रवेश को लेकर पुलिस से नोकझोंक
Kannauj, Uttar Pradesh:*कन्नौज में सपा का जोरदार प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट में प्रवेश को लेकर पुलिस से नोकझोंक, नेताओ ने पुलिस को शान्त करने के लिए राष्ट्रगान* कन्नौज। जिले में समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में सपा नेता और कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने कलेक्ट्रेट परिसर के अंदर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी और प्रदर्शनकारियों को परिसर में प्रवेश करने से रोक दिया। कलेक्ट्रेट परिसर में प्रवेश को लेकर सपा नेताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक शुरू हो गई। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच खींचतान भी देखने को मिली। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को कलेक्ट्रेट परिसर के अंदर जाने से रोकने का प्रयास किया। पुलिस को शान्त करने के लिए सपा कार्यकर्ताओ ने पुलिस के सामने ही राष्ट्रगान गाया। प्रदर्शन के दौरान काफी देर तक पुलिस और सपा कार्यकर्ताओं के बीच तनातनी का माहौल बना रहा। पुलिस प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रदर्शनकारियों को कलेक्ट्रेट परिसर से बाहर ही रोक दिया। सपा नेताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। प्रदर्शन के चलते कलेक्ट्रेट परिसर के आसपास भी पुलिस बल तैनात रहा। *बाइट - कलीम खान - जिलाध्यक्ष*कन्नौज: अनोखा पंछी प्रेम, तोता हुआ लापता, तलाश के लिए 50 हजार रुपये का इनाम घोषित
Kannauj, Uttar Pradesh:कन्नौज मे देखने को मिला एक अनोखा पंछी प्रेम, तोता हुआ लापता, तलाश के लिए 50 हजार रुपये का इनाम घोषित
कन्नौज जिले के छिबरामऊ में एक पालतू तोता लापता होने का मामला सामने आया है। तोते की तलाश के लिए उसके मालिक ने 50,000 रुपये नकद इनाम देने की घोषणा की है। जानकारी के मुताबिक, तोता 14 सितंबर 2026 को लापता हुआ था। तोते के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी मिलने पर संबंधित व्यक्ति से दिए गए मोबाइल नंबर 9555128672 पर संपर्क करने की अपील की गई है। पोस्टर के जरिए लोगों से अपील की गई है कि यदि किसी को यह तोता दिखाई दे या उसके संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल दिए गए नंबर पर सूचना दें। जानकारी देने वाले को 50 हजार रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा।
बाइट:- अर्जुन जोशी
कन्नौज में सेवा संकल्प अभियान के तहत पहुंची यात्रा का मन्त्री असीम अरूण ने किया स्वागत
Kannauj, Uttar Pradesh:*कन्नौज में सेवा संकल्प अभियान के तहत पहुंची यात्रा का मन्त्री असीम अरूण ने किया स्वागत, मनाई महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती, बोले कन्नौज का गंगाजल इस कलश में डाल दिया गया है।* उत्तर प्रदेश में इन दिनांें सेवा संकल्प यात्रा का संचालन किया जा रहा है यह यात्रा विभिन्न शहरोें से होती हुई काशी पहुंचेगी जिसका कन्नौज में मन्त्री असीम अरूण ने स्वागत किया और कन्नौज का गंगाजल संकल्प यात्रा के कलश में डालकर भेजा है। इस दौरान समाज कल्याण मंत्री असीम अरूण ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती को भी मनाया। इस अवसर पर मंत्री ने स्वच्छता को रखते हुए मौके पर अपने हांथो से सफाई करते हुए स्वच्छता का संदेश भी दिया। इस अवसर पर समाज कल्याण राजमंत्री स्वतन्त्र प्रभार असीम अरूण ने सेवा संकल्प अभियान के तहत हमारा सौभाग्य है कि कन्नौज में सेवा यात्री आए है। वाराणसी तक यात्रा तो इस समय चल रही है। मोटरसाइकिलों पर हमारे युुवा साथी है और ऐसी दो यात्राएं आज कन्नौज में है। जिसका स्वागत करने का मौका हम लोगों को मिला और भी सौभाग्य की बात है कि आज गांधी जयंती, शास्त्री जी की जयंती है, हम सबने मिल करके जयंती के कार्यक्रम में प्रतिभाग किया और क्या गुजरात, क्या उत्तर प्रदेश और क्या कोई और क्षेत्र यह तो प्रशासनिक सीमाएं बनी है प्रशासन की दृष्टि से, हम सब एक है एकता के स्वरूप में बने है और जो मोदी जी से हम लोगों को राह दिखाई है संकल्प लिया है विकसित भारत बनाने का उसकी भी चर्चा हम लोगों ने की, स्वच्छता भी हम लोगों ने और मजबूती से लागू की और मेरे पीछे जो कलश आपको दिख रहा है इसमें कन्नौज से भी गंगा जल इसमें अर्पित किया गया है और गुजरात, वर्णनगर से लेकर काशी तक जितने भी नदिया आ रही है, जलाशय आ रहे है उनका जल इस कलश में अर्पित किया गया है और यह जा करके काशी में पुनः गंगा जी में अर्पित किया जाएगा। आये हुए गुजरात के सभी युवा साथियों का मै अभिवादन करता हॅूं और कन्नौज के लोगों ने जिस तरह से उनका स्वागत किया उनका भी मै अभिवादन करता हॅू। *बाइट - असीम अरूण - समाज कल्याण राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार*कन्नौज में सेवा संकल्प अभियान के तहत मंत्री असीम अरुण ने किया श्रमदान
Tajpur-Naukast, Uttar Pradesh:*कन्नौज में सेवा संकल्प अभियान के तहत मंत्री असीम अरुण ने किया श्रमदान, महादेवी घाट अंत्येष्टि स्थल पर की साफ-सफाई, कलेक्ट्रेट में चित्रकला प्रदर्शनी में पहुंचकर बढ़ाया बच्चों का उत्साह* कन्नौज में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कन्नौज पहुंचे समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने महादेवी घाट स्थित अंत्येष्टि स्थल पर विशेष साफ-सफाई अभियान में शामिल होकर श्रमदान किया। मंत्री ने स्वयं सफाई करते हुए लोगों से सार्वजनिक और पवित्र स्थलों को स्वच्छ रखने की अपील की। इस दौरान मंत्री असीम अरुण ने कहा कि जनभावनाओं और जनाकांक्षाओं को ध्यान में रखते हुए कुछ समय पूर्व महादेवी घाट स्थित अंत्येष्टि स्थल के सुंदरीकरण और विकास का निर्णय लिया गया था। इसी क्रम में यहां बुनियादी सुविधाओं का विस्तार करने के साथ पर्यावरण-अनुकूल व्यवस्थाएं विकसित की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि अंत्येष्टि स्थल पर विशेष प्लेटफॉर्म तैयार कराए जा रहे हैं, जिनमें लोहे की जालियां लगाई जाएंगी। इस आधुनिक व्यवस्था से अंत्येष्टि के दौरान लकड़ी की खपत कम करने में मदद मिलेगी। इससे लोगों को सुविधा मिलने के साथ पर्यावरण संरक्षण में भी सहयोग मिलेगा। मंत्री ने कहा कि अंत्येष्टि स्थल के निर्माण और सुंदरीकरण का कार्य तेजी से चल रहा है और इसे जल्द पूरा कर जनता को समर्पित किया जाएगा। उन्होंने स्थानीय नागरिकों से भी अपील की कि वे अपने आसपास के सार्वजनिक एवं पवित्र स्थलों की स्वच्छता बनाए रखने में सेवा संकल्प अभियान का हिस्सा बनें। इसके बाद मंत्री असीम अरुण कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां ‘मेरे सपनों का भारत’ कार्यक्रम के तहत आयोजित बच्चों की चित्रकला प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने बच्चों द्वारा बनाई गई चित्रों को देखा और उनकी प्रतिभा की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। मंत्री ने बच्चों से बातचीत कर उनके चित्रों के विषय और उनके सपनों के बारे में भी जानकारी ली। चित्रकला प्रदर्शनी देखी । *बाइट - असीम अरुण -मंत्री*कन्नौज: भारी बारिश से राहत का प्रयास, मंत्री असीम अरुण ने किया प्रभावित इलाकों का दौरा
Mohammad, Uttar Pradesh:Kannuj, Uttar Pradesh: कन्नौज जिले में यूपी के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने अतिवृष्टि एवं भारी बारिश से उत्पन्न परिस्थितियों का जायजा लिया और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि, अतिवृष्टि के कारण हुई किसी भी प्रकार की क्षति—जैसे पशु हानि, कृषि/फसल हानि या मकान गिरने/क्षतिग्रस्त होने पर—उसकी सूचना टोल-फ्री नंबर 1077 एवं अन्य आधिकारिक नंबरों पर तत्काल दर्ज कराएं। दर्ज शिकायतों एवं सूचनाओं पर राजस्व विभाग द्वारा त्वरित और पारदर्शी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
*कमांड सेंटर से फॉलो-अप*
संबंधित राजस्व कर्मियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे कमांड सेंटर के साथ समन्वय बनाकर एक सीमित और निर्धारित समयावधि में सर्वे का कार्य पूरा करें। जिन प्रभावितों परिवारों का नुकसान हुआ है, वे अपनी क्षति (मकान, फसल, पशु आदि) की फोटो खींचकर अपने पास सुरक्षित रख लें, ताकि सर्वे के समय प्रस्तुत की जा सके।
*संयुक्त टीमों का गठन*
जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस, राजस्व कर्मियों, डॉक्टरों एवं पशु डॉक्टरों की संयुक्त टीमें गठित कर प्रभावित क्षेत्रों में तैनात की गई हैं। कमांड सेंटर से प्राप्त सूचनाओं तथा जमीनी रिपोर्ट के आधार पर प्रभावित स्थलों पर राहत सामग्री व सहायता पहुंचाई जाएगी।
*1077 का पावर बैकअप होगा मजबूत*
1070 को पुलिस की आपातकालीन सेवा यूपी 112 लखनऊ की तरह मल्टीपल कनेक्टिविटी दी जाएगी ताकि आपदा में यह मजबूती से कार्य करे। 1070 में बिजली, इनवर्टर और जनरेटर को मजबूत किया जाएगा ताकि पावर बैकअप बना रहे।
