Back
Barabanki:देवा शरीफ में शर्मनाक करतूत: युवक को 'पंडित' कहकर पीटा, जबरन धुलवाया माथे का तिलक l
Barabanki, Uttar Pradesh
बाराबंकी में सूफी-संत हाजी वारिस अली शाह की पावन धरती देवा शरीफ में गुरुवार दोपहर आपसी सौहार्द को बिगाड़ने वाली एक बेहद निंदनीय घटना सामने आई है। यहाँ दरगाह के बाहर एक युवक के साथ न केवल मारपीट की गई बल्कि धार्मिक भावनाएं आहत करते हुए जबरन उसके माथे का तिलक धुलवाया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी को हिरासत में ले लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अन्य की तलाश जारी है।
जानकारी के अनुसार दशहराबाद निवासी हरीश शर्मा अपनी पड़ोस की एक मुस्लिम महिला के साथ श्रद्धावश देवा शरीफ दरगाह पर चादर चढ़ाने आए थे। जब महिला दरगाह के भीतर गई तब हरीश बाहर एक दुकान के पास खड़े होकर चने खा रहे थे। आरोप है कि तभी कुछ स्थानीय दुकानदारों ने उन्हें 'ओए पंडित' कहकर टोका और बिना किसी कारण के थप्पड़ जड़ दिए। पीड़ित के अनुसार हमलावर यहीं नहीं रुके उन्होंने हरीश को घेर लिया और अभद्रता करते हुए हाथापाई शुरू कर दी।
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति ने युवक को मजबूती से पकड़ रखा है और उसे जबरन दुकान की ओर ले जा रहा है। इसके बाद युवक के सिर और माथे पर पानी डालकर उसका तिलक धुलवाया गया। यह पूरी घटना दरगाह परिसर से महज 70 मीटर की दूरी पर हुई। सरेराह हुई इस बदसलूकी का वीडियो जब वायरल हुआ तो लोगों में भारी आक्रोश फैल गया।
घटना के तुरंत बाद पीड़ित हरीश शर्मा ने देवा कोतवाली पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच शुरू की और एक संदिग्ध को हिरासत में ले लिया है। देवा पुलिस का कहना है कि किसी भी सूरत में क्षेत्र की शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
बता दें कि 'जो रब है वही राम है' का संदेश देने वाली देवा की धरती पर इस तरह की घटना ने स्थानीय बुद्धिजीवियों और श्रद्धालुओं को आश्चर्यचकित कर दिया है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
1
Report
0
Report
0
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 05, 2026 16:32:26Noida, Uttar Pradesh:भजनलाल कैबिनेट की बैठक स्थगित
कल 3 बजे सीएमओ में होनी थी बैठक
0
Report
RVRaunak Vyas
FollowFeb 05, 2026 16:32:160
Report
NMNitesh Mishra
FollowFeb 05, 2026 16:32:010
Report
DSDeepesh shah
FollowFeb 05, 2026 16:31:370
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowFeb 05, 2026 16:31:140
Report
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर: 22 फरवरी को राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लगाएगा मेगा शिविर, शासकीय योजनाओं से लाभान्वित कराने को लाभार्थियों का होगा रजिस्ट्रेशन, 44 विभागों के लगेंगे शिविर।अपर सिविल जज सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनुपम सिंह द्वितीय ने दी जानकारी।
0
Report
AMAnkit Mittal
FollowFeb 05, 2026 16:20:030
Report
HUHITESH UPADHYAY
FollowFeb 05, 2026 16:19:490
Report
VAVijay Ahuja
FollowFeb 05, 2026 16:19:250
Report
AMALI MUKTA
FollowFeb 05, 2026 16:19:100
Report