icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Pinewz
262122
ASAtinesh ShuklaFollow54m ago

तहसील के पास नारियल व्यापारी के तख्त से 40 नारियल चोरी

Ghungchiyayi, Uttar Pradesh:अतिनेश शुक्ला पूरनपुर पूरनपुर।तहसील के पास तख्त लगाकर नारियल बेचने वाले एक व्यापारी के तख्त से अज्ञात चोर रात में करीब 40 नारियल चोरी कर ले गए। घटना 26 जुलाई 2026 की रात की बताई जा रही है। पीड़ित ने पूरनपुर थाने में तहरीर देकर अज्ञात के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। प्राप्त तहरीर के अनुसार, प्रार्थी सुभाष पुत्र खरग सैन निवासी ग्राम अम्बरपुर लदेरा, थाना मीरगंज, जिला बरेली का रहने वाला है। वह पूरनपुर में कायस्थान मोहल्ले में किराए पर रहता है और तहसील के पास तख्त पर नारियल रखकर बिक्री करता है।सुभाष ने बताया कि वह रोज रात में तख्त को तरपाल से चारों तरफ से कवर करके रस्सी से बांध देता है। 26.07.2026 की रात भी उसने इसी तरह नारियल रखे थे। सुबह जब वह दुकान पर पहुंचा तो देखा कि कोई अज्ञात व्यक्ति तरपाल खोलकर लगभग 40 नारियल चोरी कर ले गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद पीड़ित ने पूरनपुर थाना प्रभारी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने उसकी मेहनत की कमाई पर हाथ साफ किया है। उसने अज्ञात के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की है।पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report
Advertisement
Pinewz
262122
ASAtinesh ShuklaFollow13 Feb 2026, 03:44 am

नाली टूटने को लेकर पिता पुत्र को पीटा, मुकदमा दर्ज

Ghungchiyayi, Uttar Pradesh:पूरनपुर। तहसील क्षेत्र के गांंव अजीतपुर बिल्हा निवासी अर्जुन सिंह ने वताया कि उसके घर से और खेत के रास्ते पर पंचायत की ओर से रास्ते पर इंटरलॉकिंग का काम हो रहा था। तभी इंटरलॉक का भरा हुआ ट्राला उसी रास्ते पर जा रहा था। ट्राला का एक पहिया गांव निवासी जागन लाल की नाली के ऊपर चढ़ गया। जिससे नाली की नाली छतिग्रस्त हो गई। इसी दौरान आरोपी जागन व उनकी पत्नी रुपवती ने गाली गलौज करना शुरु कर दिया। सूचना पर रोजगार सेवक व ग्राम प्रधान मौके पर पहुंचे,उन्होंने नाली को ठीक करने की बात कही। उसके बावजूद दोबारा गाली गलौज करना शुरू कर दिया। जब विरोध किया तो सभी ने मिलकर मारा पीटा। उसके बाद धारदार हथियार से हमला कर दिया। बचाने आए पुत्र राजू को भी मारा पीटा और सिर पर धारदार से हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। झगड़े को लेकर खलबली मच गई। आस पड़ोस के लोगों ने झगड़े को शांत कराया। शिकायत पर मामले में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी जयशंकर सिंह के अनुसार मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। ---------
0
0
Report
Advertisement
Back to top