Back
बाराबंकी में जयमाला के दौरान दूल्हे-बारातियों की मारपीट, दुल्हन समेत कई घायल
NSNITIN SRIVASTAVA
Feb 21, 2026 09:03:25
Barabanki, Uttar Pradesh
बाराबंकी में जयमाला के मंच पर 'तांडव', नशे में धुत दूल्हे ने दुल्हन को मारी लात, विरोध पर ससुर को भी पीटा, रणक्षेत्र में तब्दील हुआ शादी का मंडप
barabanki जिले में तहसील रामनगर के गणेशपुर कस्बे में शुक्रवार की रात खुशियों का माहौल उस वक्त हंगामे और दहशत में बदल गया जब शादी की सबसे मुख्य रस्म 'जयमाला' के दौरान दूल्हे ने अपनी मर्यादा लांघ दी। शराब के नशे में चूर दूल्हे ने न सिर्फ दुल्हन के साथ अभद्रता की बल्कि बीच-बचाव करने आए अपने ससुर पर भी हाथ उठा दिया। इस घटना के बाद वैवाहिक कार्यक्रम किसी युद्ध के मैदान जैसा नजर आने लगा, जहाँ बाराती और घराती एक-दूसरे पर टूट पड़े। लोहे के पाइप और कुर्सियों से हुए इस संघर्ष में दूल्हे के सगे संबंधियों सहित कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं
जानकारी के मुताबिक बहराइच जिले के मुराइनपुरवा से आई इस बारात का स्वागत सत्कार बेहद शालीनता से किया गया था। रात करीब 11 बजे जब दूल्हा विशाल जयमाला के लिए मंच पर चढ़ा तो वह नशे में पूरी तरह अनियंत्रित था। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि जयमाला डालते समय अचानक दूल्हे ने दुल्हन निशा को लात मार दी। जब पिता सत्रोहन अपनी बेटी के बचाव में आए तो दूल्हे ने उनके साथ भी हाथापाई शुरू कर दी। यह देख कन्या पक्ष के लोगों का धैर्य जवाब दे गया और दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। ट tent की दर्जनों कुर्सियां तोड़ दी गईं और अफरा-तफरी के बीच मेहमान जान बचाकर भागते नजर आए
इस हिंसक झड़प में दूल्हे की बहन, जीजा और एक अन्य बाराती का पैर टूटने की खबर है। सूचना मिलने पर डायल 112 और महादेवा चौकी प्रभारी रविंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को सीएचसी भिजवाया। रात भर चले हाई-वोल्टेज ड्रामे और पुलिस की मौजूदगी के बीच गांव के संभ्रांत लोगों ने मध्यस्थता की। पूर्व प्रधान के हस्तक्षेप के बाद सुबह दोनों पक्षों में लिखित समझौता हुआ जिसके बाद शादी की शेष रस्में पूरी की गईं। हालांकि पुलिस ने इस अनुशासनहीनता को गंभीरता से लेते हुए दोनों पक्षों को थाने तलब किया है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो
बाइट- निशा, दुल्हन,
बाइट- परिजन।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
OTOP TIWARI
FollowFeb 21, 2026 10:37:550
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 21, 2026 10:37:380
Report
DCDhruv Chaudhary
FollowFeb 21, 2026 10:37:300
Report
ASAMIT SONI
FollowFeb 21, 2026 10:37:1585
Report
0
Report
DCDhruv Chaudhary
FollowFeb 21, 2026 10:35:180
Report
0
Report
VAVINEET AGARWAL
FollowFeb 21, 2026 10:35:080
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowFeb 21, 2026 10:34:240
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 21, 2026 10:34:000
Report
AMABHAYA MOHANTY
FollowFeb 21, 2026 10:33:510
Report
ATAMIT TRIPATHI
FollowFeb 21, 2026 10:33:200
Report