Back
NLU जोधपुर के दीक्षांत समारोह में CJI सूर्यकांत ने कानून को जीवन अनुभव कहा
RKRakesh Kumar Bhardwaj
Feb 21, 2026 10:34:24
Jodhpur, Rajasthan
जोधपुर - राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (NLU), जोधपुर का 18वां दीक्षांत समारोह शनिवार को विश्वविद्यालय परिसर में अत्यंत गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर विधि जगत की कई दिग्गज हस्तियों ने शिरकत की और युवा कानूनविदों का मार्गदर्शन किया। समारोह के मुख्य अतिथि सूर्यकांत (मुख्य न्यायाधीश, सुप्रीम कोर्ट ) थे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश संदीप मेहता और विशेष आमंत्रित अतिथि के रूप में सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश विजय बिश्नोई उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजस्थान हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजय प्रकाश शर्मा ने की। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय व्यापार कानून जर्नल पर ट्रेड, लॉ एंड डेवलपमेंट और इंडियन जर्नल ऑफ आर्बिट्रेशन लॉ (IJAL) जैसे आधा दर्जन से अधिक किताबों का विमोचन भी किया गया। समारोह में दौरान कुल 176 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की गईं, जिसमें स्नातक (UG): 124 विद्यार्थी, स्नातकोत्तर (PG): 49 विद्यार्थी, पीएचडी (PhD): 03 शोधार्थी एवं 24 गोल्ड मेडल दिए गए। कानून तैयार उत्पाद नहीं, बल्कि निरंतर विकसित होने वाली प्रक्रिया है -सीजेआई सूर्यकांत दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि सीजेआई सूर्यकांत ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि जब आप अपनी डिग्रियों के साथ इस हॉल से बाहर निकलेंगे, तो मेरा आप सभी से एक विनम्र और दृढ़ आग्रह है कि आप एक भ्रम से दूर रहें। वह भ्रम क्या है? यह विश्वास कि आपने जो कानून पढ़ा है, कानून कोई स्थिर इमारत नहीं है? जिसके सिद्धांत हमेशा के लिए सिद्ध हो चुके हों। उन्होंने ओलिवर वेंडेल होम्स को उद्धृत करते हुए कहा कि कानून का जीवन तर्क नहीं, बल्कि अनुभव रहा है। उन्होंने जोर दिया कि बदलाव कानून की बाधा नहीं, बल्कि उसका लाइफ ब्लड है। सीजेआई ने अपने संबोधन की शुरुआत जोधपुर की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर मेहरानगढ़ किले का उल्लेख करते हुए कहा कि जैसे यह किला मरुस्थल की हवाओं में सदियों से मजबूती से खड़ा है, वैसे ही कानून भी समाज को अराजकता और असमानता से बचाने का एक किला है। दुष्यंत कुमार की पंक्तियाँ याद रखें फटेहाल है? मगर झोले में उसके पास कोई संविधान है? यही आपकी असली शक्ति है। आप बंद किले के रक्षक नहीं, खुले लोकतांत्रिक मंच के शिल्पी बनें। विस्तार की ओर बढ़ता संस्थान न्यायाधीश संदीप मेहता ने विश्वविद्यालय की प्रगति की सराहना करते हुए बताया कि सेंटर फॉर एक्सीलेंस पर काम शुरू हो चुका। भविष्य के इनोवेटिव कोर्सेज के लिए लगभग 100 एकड़ जमीन की पहचान कर राज्य सरकार से आवंटन का अनुरोध किया गया है। चाहे आप कॉरपोरेट क्षेत्र, नीति-निर्माण या वकालत का मार्ग चुनें, अपने मूल्यों और पेशेवर नैतिकता को कभी न छोड़ें। विशेष रूप से वकालत का क्षेत्र धैर्य और साहस की मांग करता है, परंतु दीर्घकाल में यही मार्ग व्यक्तित्व को गहराई और दृढ़ता प्रदान करता है। आप इस संस्थान के उज्ज्वल सितारे हैं—आपकी सफलता ही इसकी सच्ची उपलब्धि होगी। बाइट सूर्यकांत मुख्य न्यायाधीश सुप्रीम कोर्ट बाइट संदीप मेहता न्यायाधीश सुप्रीम कोर्ट
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
HDHARSH DWIVEDI
FollowFeb 21, 2026 12:08:370
Report
PKPramod Kumar Gour
FollowFeb 21, 2026 12:08:190
Report
ASARUN SINGH
FollowFeb 21, 2026 12:08:040
Report
0
Report
ATALOK TRIPATHI
FollowFeb 21, 2026 12:07:400
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 21, 2026 12:07:13Noida, Uttar Pradesh:सीएम योगी जापान में जिस जगह मंदिर में जाएंगे वहां के क्षेत्रवासी तैयारी कर रहे हैं
0
Report
MGManoj Goswami
FollowFeb 21, 2026 12:07:020
Report
APAshwini Pandey
FollowFeb 21, 2026 12:06:320
Report
MPMAHESH PARIHAR1
FollowFeb 21, 2026 12:06:240
Report
JPJai Prakash
FollowFeb 21, 2026 12:06:140
Report
0
Report
ADAbhijeet Dave
FollowFeb 21, 2026 12:06:010
Report
0
Report
HUHITESH UPADHYAY
FollowFeb 21, 2026 12:05:400
Report