Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Barabanki225001

Barabanki: अभिनव श्रीवास्तव बने उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत विकास अधिकारी एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष l

Jan 05, 2026 05:27:17
Barabanki, Uttar Pradesh
बाराबंकी के विकास भवन स्थित स्वर्ण जयंती सभागार में उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत विकास अधिकारी एसोसिएशन की जिला इकाई का द्विवार्षिक अधिवेशन एवं चुनाव संपन्न हुआ। चुनाव में अभिनव श्रीवास्तव जिलाध्यक्ष, ब्रजकिशोर जिला महामंत्री और दयानंद प्रांतीय प्रतिनिधि चुने गए। शांतिपूर्ण मतदान में 43 मतदाताओं ने भाग लिया और नई कार्यकारिणी के गठन के साथ संगठन को नई दिशा मिली l बाराबंकी जनपद के विकास भवन स्थित स्वर्ण जयंती सभागार में रविवार को उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत विकास अधिकारी एसोसिएशन, बाराबंकी जिला इकाई का द्विवार्षिक अधिवेशन एवं चुनाव संपन्न हुआ। शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से कराए गए चुनाव में अभिनव श्रीवास्तव जिलाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित हुए। चुनाव परिणाम घोषित होते ही उपस्थित सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी। अजीत प्रताप सिंह को पटखनी देकर अभिनव श्रीवास्तव बने जिलाध्यक्ष 44 सदस्यीय निर्वाचन सूची में कुल 43 मतदाताओं में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। निर्वाचन अधिकारी सूरज सिंह की देखरेख में संपन्न हुई चुनावी प्रक्रिया में जिलाध्यक्ष पद के लिए अजीत प्रताप सिंह और अभिनव श्रीवास्तव के बीच सीधा मुकाबला हुआ। मतगणना के बाद अजीत प्रताप सिंह को 13 मत जबकि अभिनव श्रीवास्तव को 30 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार अभिनव श्रीवास्तव ने 17 मतों के अंतर से जीत दर्ज कर जिलाध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Dec 30, 2025 05:05:13
Kolkata, West Bengal:

ABID Interiors 2026 hosts its 35th edition in Kolkata, showcasing interior design innovation, materials, and technology to over 80,000 visitors…Kolkata is all set to witness a landmark moment in India’s interior design journey as ABID announced the 35th edition of ABID Interiors 2026. The event is all set to take place from 9th to 12th January, 2026, at Biswa Bangla Mela Prangan in Kolkata…ABID Interiors was established by the interior design fraternity. Now the event stands as one of the oldest, most respected interior exhibitions in the country. For over three and a half decades, the exhibition has grown in scale and credibility. The two qualities that define ABID Interiors are professional depth and cultural relevance. The event is planned and organized by professionals and reflects a combination of intent and innovation along with market reality. The company claims its practitioner-led ethics has attracted manufacturers, designers, and architects year after year…The 35th edition of ABID Interiors is celebrating leadership. This marks a milestone in their journey. ABID Interiors 2026 is aimed as an organized meeting of ideas, craftsmanship and technology. It is offering participants and visitors an experience that goes beyond display…ABID’s landmark 35th edition exhibition serves as a powerful meeting ground for those who influence how spaces are imagined, designed, built, and ultimately lived in. Hosted by the Association of Architects, Builders, Interior Designers & Allied Professionals, this is more than a showcase—it’s a participative platform where ideas take shape and collaborations begin. Professionals travel from across India and around the globe, creating a dynamic exchange of insights, innovation, and global perspectives. With over 80,000 visitors expected, the scale and impact are impossible to ignore. Attendees gain direct access to 10,000+ trade designers sharing creative inspiration, 15,000+ builders and contractors exploring practical, site-ready solutions, 5,000+ architects discovering new materials and technologies, and 50,000+ homeowners seeking informed, confident choices for quality living spaces.

ABID Interiors claims it offers something unique and valuable for manufacturers and brands, which is engagement, with an informed, committed and professional interior designing community. The exhibition helps in creating meaningful, long-term relationships and genuine feedback. These are crucial elements for evolving the interior designing economy…As ABID steps into its 35th year, the exhibition stays rooted in a core belief, that true design excellence flourishes when it is shaped, supported, and advanced by the fraternity itself…ABID Interiors 2026 is not merely another date on the industry calendar. It stands as a benchmark for evolving practices and a unified declaration of purpose from the interior design community…Over the years, the Association of Architects, Builders, Interior Designers & Allied Professionals exhibition has earned its reputation as a premier national platform, uniting design professionals, leading brands, and forward-thinking innovators from across India. The 35th edition is backed by a strong roster of industry leaders, with Kerovit by Kajaria Bathware and Birla Opus coming on board as Platinum Sponsors, reflecting their commitment to innovation and design excellence. Adding further strength to the event’s industry support are Omacme, Greenply, and Havells as Gold Sponsors, reinforcing ABID Interiors’ position as a cornerstone of the design ecosystem.

 

0
comment0
Report
ADAnup Das
Jan 06, 2026 14:26:42
Krishnanagar, West Bengal:নদীয়া অনুপ কুমার দাস *মুখ্যমন্ত্রীর স্বপ্নের প্রকল্প কৃষ্ণনগর কন্যাশ্রী বিশ্ববিদ্যালয় ধুলোয় মিশতে চলেছে দাবি সদ্য বরখাস্ত হওয়া ডক্টর বিশ্বজিৎ দত্ত, কৃষ্ণনগর কন্যাশ্রী বিশ্ববিদ্যালয় এর পরীক্ষা নিয়মাবক (এক্সাম কন্ট্রোলার) এর,* তিনি রাতারাতি বরখাস্ত হয়ে যাওয়ার পর মুখ খুললেন,উপাচার্য তপতি চক্রবর্তী VC কৃষ্ণনগর কন্যাশ্রী বিশ্ববিদ্যালয় এর নামে, তিনি একজন দুর্নীতিবাজ, কন্যাশ্রী বিশ্ববিদ্যালয় কে ধুলোয় মিশে যাবে, ইনি থাকলে,ছাত্রীর সংখ্যা কমে গেছে, বিশ্ববিদ্যালয়ে উন্নয়ন,পরিকাঠামো নিয়ে দুর্নীতি অনেক,তফসিলি জাতি উপজাতি দের কোনো ছাড় দেওয়া হয় না,এই সব এর প্রতিবাদ করাতে তাকে উপাচার্য (VC) বরখাস্ত করেছেন, মুখ্যমন্ত্রী মমতা ব্যানার্জীর স্বপ্নের প্রজেক্ট কন্যাশ্রী বিশ্ববিদ্যালয় কে নষ্ট করে দিচ্ছে বর্তমান উপাচার্য, তিনি উত্তর বঙ্গের বিশ্ববিদ্যালয়ের অতিরিক্ত কনট্টলার ছিলেন, অবসর নিয়ে রাজ্য সরকার তাকে রিকুর্টমেন্ট দেয় কৃষ্ণনগর কন্যাশ্রী বিশ্ববিদ্যালয়ে, সেখানে কাজ করে কোনো নোটিস ছাড়া হटाৎ বরখাস্ত করা হয়, তাতেই তিনি সাংবাদিকদের বলেন তাকে কোনো কারণ না দেখিয়ে বরখাস্ত করেছেন, কন্যাশ্রী বিশ্ববিদ্যালয়ের ফান্ডের উন্নয়নের টাকা দিয়ে উপাচার্য গাড়ির বিল মেটান, এই প্রজেন্ট ধুলোয় মিশতে চলছে দাবি করলেন। এই কন্যাশ্রী বিশ্ববিদ্যালয় আগে কৃষ্ণনগর উইমেন্স কলেজের বিল্ডিং এ মর্নিংয়ে হত,পরে স্থানান্তর হয়ে কৃষ্ণনগর কলেজিয়েট স্কুলের বিল্ডিং এ হয়,নিজস্ব বিল্ডিং নেই, হবে নিজস্ব বিল্ডিং তা নিয়েও নানান দুর্নীতির প্রশ্ন তুললেন。 বাইট বরখাস্ত হওয়া কন্ট্রোলার。 060126ZG_NAD_KANYASHREE_U
0
comment0
Report
BMBiswajit Mitra
Jan 06, 2026 14:26:26
Ranaghat, West Bengal:হেলিকপ্টার বিভ্রাট নিয়ে অভিষেক বন্দ্যোপাধ্যায় এর বক্তব্যের পরিপ্রেক্ষিতে শমিক ভট্টাচার্য বলেন, পাইলটের পাশের সিটে কি অমিত শাহ বসে থাকেন, মহা কুম্ভ নিয়ে মুখ্যমন্ত্রীর বক্তব্যের পরিপ্রেক্ষিতে বলেন মুখ্যমন্ত্রী ভারতীয় হিন্দু উদ্বাস্তুদের বিরোধী মুখ্যমন্ত্রী বলে দিয়েছেন হিন্দু ধর্ম গন্ধ্যা ধর্ম জামাতে উলেমা হিন্দের মঞ্চে থেকে তিনি বলেছেন মুখ্যমন্ত্রীর দলের নেতারা বাবরি মসজিদ তৈরি কর ছেন। মুখ্যমন্ত্রীর যিনি মেয়র প্রকাশ্যে দাওয়াতে ইসলামের কথা বলছেন। মুখ্যমন্ত্রীর ওবিসির কোটা কেটে মুসলিমদের দিয়ে দিচ্ছেন এটা সবাই জানে। মুখ্যমন্ত্রী নিজেই বিভ্রান্ত হয়ে গেছেন কখনো মা কালী কখনো দুর্গা কখনো মহাকাল কখনো বিষ্ণু মাতা নিয়ে ঘোরাঘুরি করছেন। নির্বাচন কমিশন নির্বাচনের প্রক্রিয়া পরিচালনা করছেন সাংবাদিক সংস্থা যদি কোন জায়গায় কোন বিচুরি থাকে তার ব্যবস্থা নির্বাচন কমিশন করবে। আর যদি না পারেন মুখ্যমন্ত্রী তো কালো কোট পড়ে যাচ্ছেন সুপ্রিম কোর্টের যা বলার বলবেন আমাদের মুখ্যমন্ত্রীর উপরে পূর্ণ আস্থা আছে। অমর্ত্য সেন ডাকা প্রসঙ্গে বলেন যে ভোটার তাকে ডাকা যেতেই পারে, নদীয়ার রানাঘাটের কুপার্স ক্যাম্পে এসে বিজেপির রাজ্য সভাপতি শমিক ভট্টাচার্য জানান
0
comment0
Report
VSVishnu Sharma1
Jan 06, 2026 14:24:44
Jaipur, Rajasthan:जयपुर MPLADS फंड पर सियासी तूफान मंत्री सुमित गोदारा ने कहा कांग्रेस में गांधी परिवार के चाटुकारों के बारे में सुनते थे, लेकिन अब रणदीप सुरजेवाला को खुश कर रहे है कांग्रेस नेता धर्मेंद्र सिंह राठौड़ ने पलटवार करते हुए कहा - चाटुकार बीजेपी को बोलना शोभा नहीं देता। कांग्रेस के तीन सांसद — संजना जाटव, राहुल कसवां और बृजेंद्र सिंह ओला ने अपने MPLADS फंड हरियाणा के कैथल विधानसभा क्षेत्र में खर्च करने के मामले को लेकर राजस्थान में सियासी भूचाल मचा हुआ है। मंत्री सुमित गोदारा ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। गोदारा ने कहा कांग्रेस में गांधी परिवार के चाटुकारों के बारे में सुनते थे, लेकिन अब रणदीप सुरजेवाला को खुश करने के लिए राजस्थान के तीन कांग्रेस सांसद सुरजेवाला के बेटे के इलाके में पैसा लगा रहे हैं। बड़े आश्चर्य की बात है कि एक तरफ ये कहते हैं कि उनके क्षेत्र में विकास नहीं हो रहा, दूसरी तरफ अपने क्षेत्र के विकास की राशि हरियाणा में जाकर उपयोग कर रहे हैं। इससे यह प्रश्न उठता है कि या तो उनके क्षेत्र में पूर्ण विकास हो चुका है या फिर ऐसा कौन सा कारण है कि ये अपना पैसा दूसरे राज्य में लगा रहे हैं। राजस्थान की जनता इन सांसदों से प्रश्न पूछ रही है कि क्या आप लोगों की अपने क्षेत्र में विकास करने की रुचि नहीं है? क्या आपकी रुचि सिर्फ अपने आलाकमान का मन खुश करने तक ही सीमित है? इनका धर्म और काम यह बनता है कि जिस क्षेत्र से जीतकर आए हैं, उस क्षेत्र का विकास करें। क्या ये सांसद अपने क्षेत्र में नहीं जाते? अगर जाते तो जनता विकास की मांग रखती। ये दिल्ली तक ही सीमित रहते हैं। ये गांधी परिवार और सुरजेवाला परिवार तक ही सीमित रहते हैं। अगर ये सांसद अपने क्षेत्र में जाते तो गांव-कस्बों के लोग विकास की बात करते। सरकार ने छूट इसलिए दी थी कि अगर कहीं आवश्यकता पड़े तो दूसरी जगह खर्च किया जा सके, लेकिन हमारा धर्म बनता है कि इस राशि का सही उपयोग करें ताकि जनता में सही संदेश जाए। बाइट — मंत्री सुमित गोदारा
0
comment0
Report
Jan 06, 2026 14:24:35
0
comment0
Report
KSKapil sharma
Jan 06, 2026 14:24:31
Noida, Uttar Pradesh:जालंधर: 1.50 लाख की नगदी और 50 लाख के गहने लेकर बाइक सवार लुटेरे फरार जालंधर: कैंट में सब्जी मंडी रोड पर लूट की घटना सामने आई है। जहां दिल्ली के मार्बल व्यापारी शंकर सिंह की पत्नी शालू का बाइक सवार 2 लुटेरे पर्स छीनकर फरार हो गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में बाइक सवार लुटेरे भागते हुए दिखाई दे रहे है। पीड़ित के अनुसार पर्स में 35 तोले (350 ग्राम) जिसकी कीमत 50 से 55 लाख है और 1.50 लाख की नगद थी। मार्बल व्यापारी शंकर सिंह के मुताबिक पत्नी के पर्स में इसके अलावा जरूरी दस्तावेज भी मौजूद थे। उन्होंने बताया कि अंधेरा होने के कारण लुटेरों की बाइक का नंबर भी पत्नी पढ़ नहीं सकी। शंकर सिंह ने बताया कि वह बहन सुशीला देवी पत्नी राम किशन निवासी मकान नंबर-26 न्यू डिफेंस कालोनी संसारपुर जालंधर कैंट को मिलने के लिए 31 दिसम्बर को पंजाब आए थे। 1 जनवरी के पारिवारिक शादी समारोह के खत्म होने के बाद वह अगले दिन हिमाचल प्रदेश में घूमने के लिए चले गए और वहां से 4 जनवरी को सीधे खरीदारी करने के सिलसिले में जालंधर कैंट आ गए और सब्जी मंडी के पास स्थित पार्किंग में अपनी कार लगाने के बाद बाजार में आ गए। वहीं रात 7.50 बजे से लेकर 8.15 बजे के बीच जब वह वापस सब्जी मंडी रोड से ऑटो पार्किंग की तरफ जाने लगे तो एक ढाबे के पास पहुंचते ही पीछे से आए तेज रफ्तार मोटरसाइकिल पर सवार 2 युवक उनकी पत्नी की बाजू में डाला हुआ पर्स छीन कर फरार हो गए। घटना की शिकायत पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने शालू के बयानों पर 304 और 3(5) बी.एन.एस. के तहत अज्ञात बाइक सवार लुटेरों के खिलाफ एफआईआर नंबर-4 दर्ज करते हुए उनकी तलाश शुरू कर दी है।
0
comment0
Report
Jan 06, 2026 14:24:25
Barabanki, Uttar Pradesh:Barabanki : लॉर्ड्स बालाजी क्रिकेट ग्राउंड पर आयोजित अयोध्या कप राज्य स्तरीय लेदर बॉल बेसिक टीचर्स क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 में मंगलवार को रोमांचक मुकाबले खेले गए। दिन के मैचों में टीचर्स 11 अयोध्या, बेसिक 11 आगरा, सुल्तानपुर सुपर किंग्स और प्रयागराज बेसिक टीचर्स ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर अगले दौर में जगह बनाई। ग्राउंड-ए पर खेले गए पहले मैच में बेसिक 11 आगरा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अनिल यादव के 60 और गिरवर चाहर के 33 रनों की मदद से 20 ओवर में 172 रन बनाए। जवाब में रूथलेस स्मैशरस की टीम अली के 65 रन के बावजूद 159 रन ही बना सकी। प्रीतेश राजपूत ने तीन विकेट लिए, जबकि मैन ऑफ द मैच अनिल यादव रहे। दूसरे मैच में टीचर्स 11 अयोध्या ने अंशुल तिवारी (42) और सैयद मोहम्मद अतहर (26) के योगदान से 127 रन बनाए। मैनपुरी बेसिक की टीम 113 रन पर सिमट गई। अंशुल तिवारी को ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। ग्राउंड-बी पर फर्रुखाबाद फाइटर्स 106 रन पर ऑलआउट हो गई। सुल्तानपुर सुपर किंग्स ने प्रदीप यादव के नाबाद 45 रनों की बदौलत लक्ष्य हासिल किया। प्रदीप यादव मैन ऑफ द मैच रहे। दिन के अंतिम मैच में प्रयागराज बेसिक टीचर्स ने विजय तिवारी (59) और विशाल प्रकाश (39) की बदौलत 187 रन बनाए। बेसिक 11 मथुरा की टीम 176 रन ही बना सकी। विजय तिवारी को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। मैचों के दौरान आयोजक समिति के आशीष कुमार श्रीवास्तव, आयोजक सचिव लोकेश शुक्ला, प्रवीण सिंह, आलोक पाठक, विनीत सिंह, नित्यानंद सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
0
comment0
Report
KCKashiram Choudhary
Jan 06, 2026 14:23:43
Jaipur, Rajasthan:लोकेशन- जयपुर फीड- 2सी खान विभाग के DMFT फंड में बढ़ेगी पारदर्शिता DMFT पोर्टल और वेबसाइट इसी माह होंगी शुरू ईज ऑफ डूइंग की दिशा में होगा बढ़ता कदम कार्यों में पारदर्शिता के साथ मॉनिटरिंग सुधरेगी डोमेन पर जानकारी होने से बेस्ट प्रैक्टिसेज होंगी प्रमुख सचिव टी. रविकांत ने की समीक्षा प्रमुख सचिव माइंस एवं पेट्रोलियम टी. रविकान्त ने कहा है कि राज्य के डिस्ट्रिक्ट मिनरल फाउण्डेशन ट्रस्ट यानी डीएमएफटी का डेटा व मॉनिटरिंग सिस्टम डोमेन पर उपलब्ध होगा। यह माइनिंग सेक्टर में ईज ऑफ डूइंग की दिशा में बढ़ता महत्वपूर्ण कदम होगा। खान विभाग द्वारा डीएमएफटी पोर्टल और वेबसाइट को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इस माह के अंत तक डीएमएफटी पोर्टल और वेबसाइट औपचारिक रूप से काम करना शुरू कर देंगे। पोर्टल भारत सरकार के एनएमएफटी पोर्टल से इंटिग्रेटेड होने से अधिक उपयोगी व बहुआयामी हो सकेगा। वहीं वेबसाइट पर केन्द्र व राज्य की खान विभाग की वेबसाइट से लिंक उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि डीएमएफटी गतिविधियों की पारदर्शिता और मॉनिटरिंग में यह पोर्टल व वेबसाइट मील का पत्थर सिद्ध होगी। प्रमुख सचिव टी. रविकान्त ने मंगलवार को सचिवालय में डीएमएफटी पोर्टल व डीएमएफटी वेबसाइट की तैयारी की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि पोर्टल में कोर वर्क फ्लो, उपलब्ध राशि, प्रस्तावित कार्य, उनकी अनुमतियां व कार्य प्रगति और स्वीकृत राशि व व्यय की स्थिति एक क्लिक पर उपलब्ध होगी। इससे डीएमएफटी गतिविधियों की प्रभावी मॉनिटरिंग हो सकेगी। बैठक में संयुक्त सचिव अरविन्द सारस्वत, ओएसडी श्रीकृष्ण शर्मा, एसजी एरियल सर्वे सुनील वर्मा, अधीक्षक खनि अभियंता विजिलेंस प्रताप मीणा और पोर्टल तैयार कर रही टीम के सदस्य उपस्थित रहे。
0
comment0
Report
PPPraveen Pandey
Jan 06, 2026 14:23:26
Kanpur, Uttar Pradesh:केशव मौर्य ने कहा कि अखिलेश यादव बौखला गए है उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मीडिया से बातचीत के दौरान जीरामजी पर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान उन्होंने मनरेगा को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि यह योजना भ्रष्टाचार का पिटारा बन चुकी थी, जिसे नरेंद्र मोदी ने समाप्त करने का काम किया. सर्जिल इमाम की जमानत याचिका खारिज होने के बाद जवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय (जेएनयू) में सुप्रीम कोर्ट और सरकार के खिलाफ हुए प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यदि सुप्रीम कोर्ट ने जमानत नहीं दी और फिर भी वहां प्रदर्शन हो रहा है, तो इसका मतलब है कि वहां के लोग आज भी देशद्रोहियों के साथ खड़े हैं. एसआईआर के बहाने एनआरसी लागू करने के सवाल पर उन्होंने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार चुनाव के नतीजों के बाद अखिलेश यादव बौखला गए हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश यादव मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे थे, लेकिन बिहार के नतीजों ने उनके सपनों को चूर-चूर कर दिया है. डिप्टी सीएम ने यह भी कहा कि बिहार चुनाव के बाद अखिलेश यादव का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है और समाजवादी पार्टी वर्ष 2047 तक सत्ता में आने का सपना ही देखती रह जाएगी。
0
comment0
Report
PSPrashant Sharma
Jan 06, 2026 14:22:13
:जिला मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी पुलिस द्वारा जिले को नक्सल-मुक्त करने के उद्देश्य से निरंतर एवं प्रभावी नक्सल विरोधी अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी अभियान के अंतर्गत पुलिस को एक और बड़ी सफलता प्राप्त हुई है, जिसमें नक्सलियों द्वारा बड़ी वारदात को अंजाम देने की साजिश को समय रहते विफल कर दिया गया है। थाना मोहला क्षेत्रांतर्गत स्थित परवींडीह की पहाड़ी, जो कि घने जंगलों एवं दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों से युक्त है, पूर्व में नक्सलियों की गतिविधियों का प्रमुख गढ़ रही है। इसी क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा सुरक्षा बलों को नुकसान पहुँचाने की मंशा से क्लेमोर माइन (पाइप बम) तैयार करने हेतु विस्फोटक सामग्री का डम्प छुपाकर रखा गया था। डीआरजी टीम जिला पुलिस मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी एवं आईटीबीपी 40 वीं वाहिनी के जवानों द्वारा परवींडीह पहाड़ी क्षेत्र में संयुक्त सर्च अभियान चलाया गया। सर्च अभियान के दौरान सुरक्षा बलों द्वारा सतर्कता एवं सूझ-बूझ के साथ कार्यवाही करते हुए नक्सलियों द्वारा छुपाकर रखा गया कुल 11 नग क्लेमोर माइन (पाइप बम) निर्माण में प्रयुक्त विस्फोटक डम्प बरामद किया गया। समय रहते इस डम्प की बरामदगी से नक्सलियों की किसी भी साजिश को पूरी तरह नाकाम कर दिया गया है।
0
comment0
Report
KSKartar Singh Rajput
Jan 06, 2026 14:21:55
Morena, Madhya Pradesh:एंकर- ग्वालियर के कृषि महाविद्यालय में सीनियर छात्रों के द्वारा जूनियर के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। जिसमें कुछ छात्रों को चोट भी आई है। दोपहर के लगभग डेढ बजे के आसपास बीएससी एग्रीकल्चर प्रथम वर्ष के पांच से छह छात्रों को हॉर्टिकल्चर की नर्सरी के पास कुछ प्रथम वर्ष के छात्रों ने ही मैसेज करके बुलाया था। मैसेज के बाद प्रथम वर्ष के छात्रों के साथ सीनियर छात्रों ने वहां पहुंचकर पहले छात्रों के साथ गाली-गलौज शुरू की। जिसका विरोध किया तो उसके बाद लात घूसों से जमकर पिटाई कर दी। छात्रों का आरोप है कि सीनियर छात्रों ने जातिसूचक गालियां भी दी है इस घटना को लेकर महाविद्यालय में माहौल गर्म हो गया है। इसको लेकर प्रथम वर्ष के छात्र फरियादी रितिक सिंह निवासी सतना ने गोला का मंदिर थाने पर पहुंचकर शिकायत की। वही पुलिस ने फरियादी छात्र की शिकायत पर आरोपी छात्र हर्ष सिंह, सुजल कुमावत, डेनिश अहिरवार, पंकज बघेल और भीम सिंह जाटव के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top