Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Barabanki225001

Barabanki: 05 शातिर चोर चढ़े पुलिस के हत्थे, गूगल सर्च से रेकी कर बिजली घरों को बनाते थे निशाना l

Feb 15, 2026 10:45:13
Barabanki, Uttar Pradesh
बाराबंकी में अपराध नियंत्रण अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए स्वाट, सर्विलांस और सफदरगंज थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने 5 अंतर्जनपदीय चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे/निशानदेही पर 1 टन से अधिक एल्यूमिनियम व तांबे का तार, एक अर्टिगा कार, एक महिंद्रा पिकअप, 5 मोटरसाइकिल, 20 प्लास्टिक कुर्सियां, 3 तार कटर, प्लास, छोटी वेल्डिंग मशीन तथा ₹3200 नकद बरामद किए गए हैं। एसपी अर्पित विजयवर्गीय (Arpit Vijayvargiya) ने बताया कि जनपद में चोरी की घटनाओं के शीघ्र अनावरण हेतु अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना सफदरगंज पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 12/2026 (धारा 303(2)/317(2) बीएनएस व 136 विद्युत अधिनियम) में प्रकाश में आए आरोपियों को रसौली अंडरपास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त इरफान अली उर्फ मुजफ्फर (सरगना) – रामपुर वसीम – बरेली परवेज – बरेली आरिफ – रामपुर आसिफ – पीलीभीत पुलिस के अनुसार गिरोह का सरगना इरफान अली है, जो साथियों के साथ मिलकर विभिन्न जनपदों में बिजली घरों से विद्युत तार चोरी करता था। चोरी का तरीका: गूगल सर्च से रेकी, दिल्ली में खपता था माल पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी गूगल सर्च के माध्यम से पावर हाउस की लोकेशन तलाशते थे। इसके बाद मोटरसाइकिल से “कुर्सी बेचने” के बहाने रेकी करते और रात में तार चोरी कर लेते। चोरी का माल लखनऊ में किराए के मकान/गोदाम में ले जाकर तार छीलते और फिर पिकअप से दिल्ली के कबाड़ बाजार में स्क्रैप के रूप में बेच देते थे।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
YNYogesh Nagarkoti
Feb 15, 2026 12:04:28
Bageshwar, Uttarakhand:महाशिवरात्रि के साथ ही कुमाऊं के पहाड़ी इलाकों में खड़ी होली का पारंपरिक दौर शुरू हो गया है। अल्मोड़ा जिले के सात गांवों में मनाई जाने वाली करीब 150 वर्ष पुरानी सतराली होली आज भी आस्था और लोकसंस्कृति की जीवंत मिसाल बनी हुई है। कुमाऊं में मान्यता है कि महाशिवरात्रि से ही होली का शुभारंभ होता है। इसी परंपरा के तहत बागेश्वर स्थित बागनाथ मंदिर, कांडा के गोपेश्वर महादेव मंदिर और गरुड़ के कोट भ्रामरी मंदिर में खड़ी होली की शुरुआत हो गई है। सतराली होली में श्रद्धालु लोकगीतों के माध्यम से भगवान शिव को होली अर्पित करते हैं। पलायन के कारण गांवों की आबादी घटने के बावजूद प्रवासी लोग हर वर्ष अपने गांव लौटकर इस परंपरा को जीवित रखे हुए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सतराली होली केवल उत्सव नहीं, बल्कि अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़े रहने का माध्यम है।
0
comment0
Report
Feb 15, 2026 12:04:21
0
comment0
Report
Feb 15, 2026 12:03:40
Orai, Uttar Pradesh:स्लग- 74 घंटे बाद मिला नहर में डूबे ग्रामीण का शव, मिर्गी का दौरा आने पर पैर फिसलने से हुआ हादसा प्लेस-जालौन यूपी डेट-15-02-2026 एंकर जालौन के नदीगांव थाना क्षेत्र के कन्हरी नहर में गुरुवार को डूबे 52 बर्षीय ग्रामीण हरदयाल बंशकार का शव करीब 74 घंटे की अथक खोजबीन के बाद रविवार सुबह बरामद हो गया। शव घटनास्थल से लगभग दो किलोमीटर दूर कटकरी पुल के आगे नहर में उतराता मिला। घटना के संबंध में बताया गया कि कन्हरी गांव निवासी हरदयाल बंशकार पुत्र सुक्खे बंशकार गुरुवार सुबह घर से शौच क्रिया के लिए निकले थे। इस दौरान नहर से पानी भरते समय उन्हें अचानक मिर्गी का दौरा आ गया। दौरा पड़ने से उनका संतुलन बिगड़ गया और वह नहर में गिर पड़े। तेज बहाव के कारण हरदयाल नहर की धारा में बह गए। ग्रामीणों द्वारा शोर मचाने पर त
0
comment0
Report
AKAjay Kashyap
Feb 15, 2026 12:02:47
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली के विशारतगंज थाना क्षेत्र के मोहम्मद गंज के 200 हिंदू परिवारों ने गांव से पलायन करने की घोषणा की है। ग्रामीणों के मुताबिक मोहम्मद गंज गांव में हर जुम्मे को सामूहिक नमाज घरों में पढ़ी जाती है लेकिन इसको लेकर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। बीते जुम्मे को भी घर में अवैध रूप से नमाज अदा की गई और सूचना पुलिस को दी गई तो पुलिस भी हिंदू पक्ष को दबाने में जुड़ गई। लिहाजा ग्रामीणों ने अपने घरों के बाहर मकान बिकाऊ का नोटिस लगा दिया। पलायन की घोषणा के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। 16 जनवरी 2026 को विशारतगंज के मोहम्मदगंज गांव में घर के अंदर अवैध रूप से सामूहिक नमाज पढ़ने का मामला प्रकाश में आया था और उसके बाद पुलिस ने 12 लोगों को हिरासत में लिया था, जिन्हें चालान कर जमानत पर रिहा किया गया। एक माह बाद ऐसी घटनाएं फिर से दिखीं, जिसमें घरों में नमाज पढ़ते लोग दिखाई दिए और पुलिस के कथित तौर पर उनके साथ मारपीट और डरा-धमकाने की बातें भी सामने आईं। ग्रामीणों ने कहा कि नमाज मस्जिद या मदरसे के अलावा कहीं खुली जगह में नहीं होनी चाहिए, फिर भी मोहम्मद गंज में खुलेआम घरों में नमाज हो रही है। गांव के लोग पुलिस प्रशासन की अनदेखी पर नाराज हैं और मजबूरी में पलायन के विकल्प पर विचार कर रहे हैं। उन्होंने योगी आदित्यनाथ से मदद की गुहार लगाई है।
0
comment0
Report
DIDamodar Inaniya
Feb 15, 2026 12:02:33
0
comment0
Report
ASABHISHEK SHARMA1
Feb 15, 2026 12:02:21
Chittorgarh, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले में केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) की टीम ने दो बड़ी सफलतापूर्वक कार्रवाई की. गंगरार में मान सिंहजी का खेड़ा पर छापे के दौरान 323.630 किलो अवैध डोडाचूरा और एक बोलेरो वाहन बरामद हुआ, जबकि एक आरोपी NDPS Act 1985 के तहत गिरफ्तार किया गया. तस्करों ने आग लगाकर सबूत नष्ट करने की कोशिश की, लेकिन जवानों ने बहादुरी दिखाते हुए गेट फांदकर प्रवेश किया और भैंसों को सुरक्षित बाहर निकाला. डूंगला उपखंड के झाजलवास में भी इंटेलिजेंस इनपुट पर कार्रवाई की गई, जिसमें 9.570 किलो अफीम और 163.420 किलो डोडाचूरा बरामद हुआ और एक आरोपी गिरफ्तार किया गया. उप नारकोटिक्स आयुक्त कोटा श्री नरेश बुंदेल के मार्गदर्शन में यह ऑपरेशन नशा मुक्त भारत की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
0
comment0
Report
BSBIRENDRA SINHA
Feb 15, 2026 12:02:10
Banka, Bihar:बिहार, अमरपुर शहर के सिहुड़ी मोड़ के समीप बाइक एवं साइकल की टक्कर में साइकल सवार समेत बाइक चालक जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों जख्मी को उपचार के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया जहाँ डॉक्टर दिवाकर सिंह के द्वारा जख्मी धन्नीचक गांव निवासी उपेन्द्र यादव तथा मंझगांय गांव निवासी आनंद कुमार का प्राथमिक उपचार कर उपेन्द्र यादव की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए उन्हें मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया गया। अस्पताल में इलाजरत जख्मी उपेन्द्र यादव ने बताया कि वह अमरपुर बाजार से खरीदारी कर अपनी साइकल पर सवार होकर अपने घर जा रहा था तभी सिहुड़ी मोड़ के समीप पीछे से आ रहे बाइक चालक ने अनियंत्रित होकर उनकी साइकल में धक्का मार दिया। जख्मी का उपचार कर रहे डॉक्टर ने बताया कि घटना में साइकल सवार के सिर पर गहरी चोट आई है जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया गया है।
0
comment0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
Feb 15, 2026 12:00:18
Jodhpur, Rajasthan:बालेसर जोधपुर आध्यात्मिक ऊर्जा और भक्ति के पावन पर्व महाशिवरात्रि के अवसर पर बालेसर स्थित गुरु जलंधरनाथ गौशाला में श्रद्धा का अनूठा संगम देखने को मिला। उम्मेद नगर स्थित इस गौशाला परिसर में आयोजित भव्य समारोह के दौरान भगवान शिव की नवनिर्मित मूर्ति की सविधि प्राण-प्रतिष्ठा की गई। इसके साथ ही, परिसर में नंदीश्वर पशुपति नाथ जी की प्रतिमा भी पूरे विधि-विधान के साथ स्थापित की गई, जिससे संपूर्ण क्षेत्र का वातावरण शिवमय हो गया। दिग्गज विभूतियों की गरिमामयी उपस्थिति मूर्तियों की स्थापना का यह पुनीत कार्य शेरगढ़ विधायक बाबू सिंह राठौड़, प्रख्यात कथावाचक संत डॉ. रामप्रसाद जी महाराज (बड़ा रामद्वारा सूरसागर) और संत रामरतन जी महाराज के कर-कमलों द्वारा संपन्न हुआ। संतों के सानिध्य में हुए इस आयोजन में वैदिक मंत्रोच्चार और शिव जयकारों ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान चल रही सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के तीसरे दिन महाशिवरात्रि का संयोग होने से श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ा। समाज और गौ-सेवा का संकल्प इस धार्मिक उत्सव के साक्षी बनने के लिए संत रामप्रियदास, सुगन दास और चतरगिरि महाराज सहित कई आध्यात्मिक विभूतियाँ मौजूद रहीं। कार्यक्रम को सफल बनाने में गौशाला समिति के अध्यक्ष कैप्टन अमरसिंह इंदा, उपाध्यक्ष रमेश कुमार जैन, सचिव रामचन्द्र सांखला, कोषाध्यक्ष लिखमाराम सोलंकी सहित कई पदाधिकारी और प्रबुद्ध नागरिकों ने सक्रिय भूमिका निभाई। सैकड़ो की संख्या में उपस्थित महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने भगवान शिव और नंदीश्वर के दर्शन कर धर्मलाभ लिया। आगामी 20 फरवरी को गौशाला में गोपाल राधा कृष्ण मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा के साथ इस महोत्सव का भव्य समापन होगा।
0
comment0
Report
Feb 15, 2026 11:58:25
Etaura, Uttar Pradesh:कुंडा कोतवाली क्षेत्र के फूलताली चकादर अली गांव में शनिवार शाम एक हृदयविदारक हादसे में 19 वर्षीय युवक की करंट लगने से मौत हो गई। युवक घर पर पानी के लिए लगाए गए समर्सिबल पंप का तार प्लग में जोड़ रहा था, तभी अचानक बिजली प्रवाहित होने से वह तेज झटके की चपेट में आ गया। मृतक की पहचान सतीश कुमार पुत्र स्वर्गीय नोखेलाल के रूप में हुई है। बताया जाता है कि शनिवार शाम करीब सात बजे सतीश अपने घर में समर्सिबल पंप का कनेक्शन ठीक कर रहा था। इसी दौरान अचानक करंट आ जाने से उसे जोरदार झटका लगा और वह मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़ा। परिजनों ने उसे करंट की चपेट में आते देखा तो तुरंत बचाने के लिए दौड़े। ग्रामीणों की मदद से गंभीर हालत में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुंडा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कुंडा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इस दर्दनाक हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया है और पूरे गांव में शोक की लहर है। सतीश के पिता का पहले ही बीमारी के चलते निधन हो चुका है। इकलौते सहारे की असामयिक मौत से मां का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग से गांव में ढीले तारों और असुरक्षित कनेक्शनों की जांच कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की दर्दनाक घटनाएं दोबारा न हों।
37
comment0
Report
Feb 15, 2026 11:58:21
Orai, Uttar Pradesh:जालौन में सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, परिजनों ने न्याय की लगाई गुहार रिपोर्ट-अखिलेश सिंह प्लेस-जालौन यूपी डेट-15-02-2026 जालौन जिले के उरई कोतवाली क्षेत्र में सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियाँ छीन लीं। ग्राम रगोली के पास 9 फरवरी को हुई इस दुर्घटना में 32 वर्षीय युवक शिवकुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई। वह अपनी बाइक से जा रहा था, तभी एक तेज रफ्तार कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही उरई कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल शिवकुमार को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्हों
0
comment0
Report
Feb 15, 2026 11:58:21
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top