icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

अयोध्या के 9 कुंडों के संरक्षण के लिए 5 साल योजना; जल गुणवत्ता सुधार

Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या में 9 प्राचीन कुंडों के संरक्षण और विकास के लिए नगर निगम ने 5 साल की योजना तैयार की है। पर्यटन विभाग से कुंडों के संरक्षण के लिए मिली जिम्मेदारी के बाद अब काम शुरू कर दिया गया है। नगर निगम की योजना के तहत इन प्राचीन जलस्रोतों का सौंदर्यीकरण, संरक्षण और जल की गुणवत्ता सुधारने पर जोर दिया जाएगा। वहीं राष्ट्रपति कुंड के रखरखाव का काम CSR मॉडल के تحت GMR कंपनी कर रही है। कुंड के पानी में ऑक्सीजन का स्तर बढ़ाने के लिए नैनो तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार के मुताबिक कुंडों के संरक्षण और विकास का काम चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि अगले 2 से 3 महीने में कुंडों में बदलाव दिखाई देने लगेगा। योजना पूरी होने के बाद अयोध्या के इन प्राचीन कुंडों को धार्मिक और पर्यटन की दृष्टि से भी विकसित करने की तैयारी है।
0
0
Report

बलरामपुर में 60 आंगनबाड़ी केंद्रों में पौष्टिक भोजन शुरू, बिजली संकट के बीच पहल

Balrampur, Uttar Pradesh:60 आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को मिलेगा पौष्टिक भोजन, सेवा संकल्प अभियान की नई पहल शुरू बलरामपुर जनपद कुपोषण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को मजबूती देने के लिए बलरामपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत नई पहल की शुरुआत की गई है। जोमैटो की फीडिंग इंडिया और जिला प्रशासन के सहयोग से यह कार्य शुरू हुआ है. रेहरा बाजार ब्लॉक की 21 ग्राम पंचायतों के 60 आंगनबाड़ी केंद्रों पर पंजीकृत बच्चों को अब ताजा और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। गुरुवार को घासीपोखरा में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने अभियान का शुभारंभ किया। ‘हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ थीम पर शुरू हुई इस पहल का उद्देश्य बच्चों को नियमित पौष्टिक आहार उपलब्ध कराकर उनके बेहतर शारीरिक और मानसिक विकास में सहयोग करना है। जिला प्रशासन और जोमैटो फीडिंग इंडिया के सहयोग से शुरू हुई इस योजना के पहले चरण में रेहरा बाजार ब्लॉक के 60 आंगनबाड़ी केंद्रों को शामिल किया गया है। योजना के तहत केंद्रों पर पंजीकृत बच्चों के साथ गर्भवती और धात्री महिलाओं को भी ताजा एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए अचलपुर चौधरी में केंद्रीय रसोई की स्थापना की गई है। यहां तैयार भोजन को निर्धारित वाहनों के माध्यम से आंगनबाड़ी केंद्रों तक पहुंचाया जाएगा। इससे बच्चों और महिलाओं को नियमित रूप से गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा। गर्मी और बिजली संकट के बीच हुआ शुभारंभ अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और क्षेत्रीय लोग पहुंचे। हालांकि, कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र की बिजली व्यवस्था का संकट भी सामने आया। स्थानीय लोगों के अनुसार करीब आठ दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित है। तेज गर्मी के बीच आयोजन स्थल पर लगाया गया पंखा भी बिजली न होने के कारण बंद रहा। पर्याप्त कुर्सियां और पेयजल की व्यवस्था नहीं होने से महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई महिलाएं गर्मी से बचने के लिए पल्लू से हवा करती नजर आईं। स्थानीय लोगों ने कहा कि बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य को लेकर नई पहल शुरू होना महत्वपूर्ण है, लेकिन बिजली संकट के कारण स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों पर भी बच्चों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्रामीणों ने बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग उठाई। कार्यक्रम में जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन, मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु कुमार समेत प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे। अभियांन के सफल संचालन के बाद इसे अन्य आंगनबाड़ी केंद्रों तक विस्तार देने की तैयारी भी की जा रही है।
0
0
Report

उन्नाव में संचारी रोग अभियान के तीसरे चरण की शुरुआत, डेंगू-मलेरिया से बचाव के निर्देश

Unnao, Uttar Pradesh:संचारी रोग नियंत्रण अभियान की हुई शुरुआत। उन्नाव से खबर है, यहां विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तीसरे चरण की शुरुआत डीएम घनश्याम मीना ने की है। 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। उन्नाव में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तीसरे फेज की शुरुआत हो गई है। ये अभियान 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चलाया जाएगा, जिसमें डेंगू, मलेरिया समेत जल जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। जनपद में आज विशेष संचारी अभियान के तीसरे चरण का शुभारंभ किया गया। डीएम घनश्याम मीना ने बताया की आज विशेष संचारी अभियान की जो शुरुआत है वो जनपद में की गई है, ये जो संचारी रोग अभियान का तीसरा फेज है और इसका जो कार्यक्रम रहेगा वो 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर रहेगा। इसमें हमारा प्रयास ये रहेगा कि जितने भी हमारे हाउसहोल्ड हैं, उन्हें संचारी रोगों के लिए जागरूक करें ताकि हमारे बच्चे स्वस्थ जीवन जी सकें। डीएम घनश्याम मीना ने बताया की अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रचार-प्रसार के जरिए लोगों को अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने और जल जमाव को रोकने के लिए जागरूक करना है। घरों में पुराने टायरों या अन्य जगहों पर जमा पानी को तुरंत हटाया जाए ताकि मच्छर के लार्वा को नष्ट किया जा सके और डेंगू-मलेरिया से बचाव हो सके।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

रायपुर में धर्मांतरण के दबाव के आरोप और मारपीट: पति-सास-ससुर गिरफ्तार

Begun, Rajasthan:रायपुर में धर्मांतरण के दबाव और मारपीट का मामला सामने आया है... तेलीबांधा थाना इलाके में महिला ने अपने पति, सास और ससुर पर हिंदू धर्म छोड़कर ईसाई धर्म अपनाने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है... महिला का आरोप है कि धर्म परिवर्तन से इनकार करने पर 29 सितंबर की रात उसके साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई... शिकायत के बाद पुलिस ने पति, सास और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है... पुलिस ने छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम समेत मारपीट की धाराओं में केस दर्ज किया है.. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
0
0
Report

साइबर ठगों को बैंक खाते मुहैया कराने वाला आरोपी गिरफ्तार

Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने साइबर ठगों को बैंक खाते, एटीएम, चेकबुक और सिम उपलब्ध कराने वाले गिरोह के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से मोबाइल फोन और दो बैंक खाता नंबर लिखी पर्चियां बरामद हुई हैं। पुलिस के मुताबिक, जांच में दोनों खातों का संबंध तमिलनाडु और दिल्ली में दर्ज साइबर फ्रॉड के मामलों से मिला है।उपनिरीक्षक कपिल राघव पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कैंट क्षेत्र के वीरांगना चौक के पास एक संदिग्ध व्यक्ति बैंक खातों और कमीशन को लेकर किसी से बातचीत कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर संदिग्ध को पकड़ लिया।पकड़े गए आरोपी की पहचान जाबिर खान निवासी ग्राम बिछरुइया, थाना बिनावर,बदायूं के रूप में हुई है। तलाशी में उसके पास से मोबाइल फोन और एक कागज पर लिखे दो बैंक खाता नंबर बरामद हुए।मोबाइल की जांच में व्हाट्सऐप पर बैंक खातों के लेन-देन और कमीशन को लेकर बातचीत के अलावा अन्य लोगों के पैन कार्ड, यूपीआई और पासबुक की तस्वीरें मिलीं। पुलिस ने समन्वय पोर्टल पर दोनों बैंक खातों की जांच की तो एक खाते से जुड़ा साइबर फ्रॉड तमिलनाडु और दूसरे से संबंधित मामला दिल्ली में दर्ज मिला।पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह बैंक खाते, एटीएम, चेकबुक और सिम की व्यवस्था कर दिल्ली के साइबर अपराधियों को उपलब्ध कराता था। इसके बदले उसे कमीशन मिलता था। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने पूर्व में भी जेल जाने की बात स्वीकार की है। उसके आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे रिमांड पर भेजे जाने की कार्रवाई की गई।
0
0
Report

राहुल गांधी ने कुपोषण से पीड़ित बच्चों के मुआवजे और स्वास्थ्य सेवाओं की मांग की

Bhopal, Madhya Pradesh:बालाघाट पीड़ित परिवारों से मिलने के बाद राहुल गांधी का बयान... हम यहां आए है बहुत सारे बच्चों की मौत हुई कुपोषण के कारण इन लोगों को सरकार की कोई मदद नहीं मिल रही सरकार ने इन्हें अलग छोड़ दिया है इनकी जमीन का मुद्दा है,मनरेगा का मुद्दा है इनकी जमीन के पट्टे का मुद्दा है इनको अब तक मुआवजा नहीं मिला मनरेगा का नाम बदल दिया लेकिन चालू तो कीजिए 24 घंटे भ्रष्टाचार होता है सरकार अपना काम करे,इनको यहां हॉस्पिटल दे शिक्षा दे। यह किसी दूसरी योजना का पैसे मिलता है तो लाडली बहना योजना का पैसा काट जाता है हम इन्हें वनवासी नहीं आदिवासी कहते है हिंदुस्तान के पहले मालिक है आदिवासी में देशभर के आदिवासियों का मुद्दे उठाऊंगा। बाइट नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बीमार हुए बच्चों को राहुल गांधी ने हाथों गोद में लिया जिन परिवारों से राहुल गांधी ने मुलाकात की उन परिवारों ने जी मीडिया से बातचीत में कहा उन्हें स्वास्थ्य सेवाएं नहीं मिलती उनके बच्चों की मौत हो गई मुआवजा तक नहीं मिला राहुल गांधी ने मुआवजा दिलवाने का आश्वासन दिया है। One 2 one पीड़ित परिवारों के साथ फॉरेस्ट राइट एक्ट, पट्टा आदिवासियों को मिलना चाहिए आधे पीड़ित परिवारों को अबतक मुआवजा नहीं मिला है कांग्रेस की तरफ से मैसेज देना चाहता हूं आप अपना काम करें शिक्षा, स्वास्थ्य , रोजगार, सुविधाएं दी जानी चाहिए जैसी ही हमारी सरकार आएगी इनकी मदद करेंगे मध्यप्रदेश में बड़ा गवर्मेंट फेलियर है, सरकार फेल है लोकसभा में यह मुद्दा उठाऊंगा, देश के सभी आदिवासियों के मुद्दे उठाएंगे
0
0
Report
Advertisement

अयोध्दा के संत बोले- नागरिकता के मापदण्ड स्पष्ट हों, NRC और वोटर लिस्ट सुधार

Ayodhya, Uttar Pradesh:RSS नागरिकता को लेकर मांग उठाने के बारे में अयोध्या के संतों ने प्रतिक्रिया दी. महंत डॉ. दिवेशाचार्य ने कहा आरएसएस ने नागरिकता को लेकर जो मांग उठाई है, वह सही है. सरकार को इसे पूरा करने से पहले नागरिकता तय करने का स्पष्ट मापदंड बनाना चाहिए. आधार और वोटर आईडी जैसे दस्तावेजों में फर्जीवाड़े की शिकायतें सामने आती हैं. इसलिए ऐसी केंद्रीकृत व्यवस्था होनी चाहिए, जिसमें एक व्यक्ति की पहचान और नागरिकता सुनिश्चित हो और डुप्लीकेट दस्तावेज न बन सकें. उन्होंने कहा कि एनआरसी और वोटर लिस्ट के पुनरीक्षण में भी सही लोगों के नाम कटने और फर्जी नाम जुड़ने की शिकायतें सामने आई हैं. इसलिए नागरिकता के लिए एक निश्चित और पारदर्शी व्यवस्था जरूरी है.
0
0
Report

भिवंडी पेपरफुटी मामले में 11 दिन जांच में पैसे का लेनदेन नहीं, 14 अक्टूबर तक जेल

Thane, Maharashtra:पेपरफुटीत पैशांचा व्यवहारच नाही, वकिलांचा कोर्टाबाहेर दावा - दोघांना 14 ऑक्टोबरपर्यंत जेल... भिवंडी पेपरफुटी प्रकरणात आरोपींच्या वकिलांनी मोठा दावा केला आहे, 11 दिवसांच्या तपासातही एक रुपयाचा व्यवहार आढळला नाही. CR 281/2026 पेपरफुटी प्रकरणात प्रकाश मिसाळ आणि अशोक कुमार साहू यांची 11 दिवस पोलीस कोठडी संपल्यानंतर आज त्यांना न्यायालयात हजर करण्यात आले. तपासात कोणताही आर्थिक व्यवहार, पेपरची विक्री किंवा कोणाला फायदा मिळाल्याचे आढळले नाही. 16 आरोपींच्या चार्जशीटमध्येही याचा उल्लेख नाही. न्यायालयाने दोघांना 14 ऑक्टोबरपर्यंत न्यायालयीन कोठडी सुनावली आहे. CR 281/2026 पेपर लीक केस आहे. प्रकाश मिसाळ आणि अशोक साहू यांना 20 तारखेपासून PC होती. पोलिसांनी तपास केला की फायनान्शियल ट्रान्झॅक्शन झाला का. पण 16 आरोपी प्लस हे दोघे, कोणाकडूनही एक रुपयाचाही व्यवहार झालेला नाही. पेपर कोणाला विकले नाहीत. चार्जशीटमध्येही याचा उल्लेख नाही. कोर्टाने आता 14 ऑक्टोबरपर्यंत JC दीली आहे.
0
0
Report

यमुनानगर के हरिपुर कम्बोज गांव में वायरल वीडियो: सरपंच समेत परिवार ने युवक पर हमला

Yamuna Nagar, Haryana:एंकर : यमुनानगर के हरीपुर कम्बोज गांव से एक ऐसा Live वीडियो सामने आया है, जिसने कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो में एक युवक के साथ कुछ लोग लाठी-डंडों और हॉकी से मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। पीड़ित अरुण का आरोप है कि उसके साथ मारपीट करने वालों में गांव के सरपंच गौरव, उनके पिता और मां शामिल हैं। मामले को लेकर पीड़ित ने यमुनानगर के पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी है और निष्पक्ष जांच के साथ न्याय की मांग की है। वीओ : तस्वीरें हरीपुर कम्बोज गांव की बताई जा रही हैं। वीडियो में एक युवक अपने घर की तरफ जाता दिखाई देता है। इसी दौरान कुछ लोग और एक महिला हाथों में डंडे लेकर उसके पास पहुंचते हैं और युवक के साथ मारपीट शुरू कर देते हैं। वीडियो में एक व्यक्ति के हाथ में हॉकी भी दिखाई दे रही है, जोकि हरिपुर का सरपंच है। पीड़ित अरुण का आरोप है कि उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई। अरुण ने इस मामले में पुलिस अधीक्षक को शिकायत सौंपकर पूरे घटनाक्रम की जांच और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। बाइट — पीड़ित अरुण “मेरे साथ जिस तरह से गौरव सरपंच द्वारा मारपीट की गई, उससे मैं और मेरा परिवार काफी परेशान हैं। मैंने पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी है। मेरी मांग है कि मामले की निष्पक्ष जांच हो और जो भी दोषी है, उसके खिलाफ कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाए। मुझे और मेरे परिवार को न्याय चाहिए।” Last वीओ : अब इस मामले में सबसे बड़ा सवाल पुलिस की कार्रवाई को लेकर है। क्या वायरल वीडियो और पीड़ित की शिकायत के आधार पर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होगी? पीड़ित अरुण और उसका परिवार पुलिस से न्याय की उम्मीद लगाए बैठा है। वहीं किसी भी विवाद का समाधान कानून के दायरे में होना चाहिए और किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने का अधिकार नहीं है।
0
0
Report
Advertisement

इटावा किसान हुंकार: खाद-नहरी पानी समय पर नहीं मिला तो जंग की चेतावनी

Kota, Rajasthan:इटावा में किसान हुंकार रैली में खूब गरजे गुंजल खाद व पानी समय पर नहीं मिला तो आरपार जंग होगी गुंजल इटावा में खाद व नहरी पानी , फसल खराबे का मुआवजा सहित अन्य समस्याओं को लेकर गुरुवार को युवा कांग्रेस के तत्वाधान में किसान हुंकार रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में पूर्व विधायक व वरिष्ठ काग्रेस नेता प्रहलाद गुंजल ने भाग लिया और सरकार की जनविरोधी नीतियों को लेकर खूब गरजे ओर खाद ओर नहरी पानी समय पर नहीं मिला तो आरपार की जंग होगी इसको लेकर प्रशासन को खुली चेतावनी दी। इसको अलावा उन्होंने विकास के दावों पर तंज कसा ओर ढीपरी कालीसिंध से गणेशगंज की सड़क को लेकर भाजपा सरकार ओर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को भी घेरा इसके साथ ही उन्होंने भाजपा सरकार प्रजातंत्र विरोधी बताया ओर सरकार द्वारा जो अन्याय किया जा रहा है। इस दौरान पूर्व प्रदेश कांग्रेस महासचिव सरोज मीना, पूर्व उपजिला प्रमुख मनोज शर्मा, पूर्व ब्लांक अध्यक्ष शिवलाल पारेता, हंसराज मीना, जिला महासचिव गुल्लू भाई, संजय नंदवाना सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने संबोधित किया। वहीं रैली के आयोजक पवन मीना आड़ागेला व हरिप्रकाश मीना डोली ने सभी का आभार जताया। वहीं रैली के आयोजन के बाद ज्ञापन लेने इटावा एसडीएम के नहीं पहुंचने पर काग्रेस नेताओं ने नाराजगी जताई ओर इसके बाद पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल पैदल ही एसडीएम कार्यालय की ओर चले ओर कार्यालय पहुंचकर कार्यकर्ताओं के साथ ज्ञापन दिया ओर अधिकारियों के रवैये पर नाराजगी जताई ओर खाद के साथ अटैचमेंट देने पर कार्यवाही की मांग की।
0
0
Report

वृंदावन आश्रम में दीपक पटेल की संदिग्ध मौत, जांच की मांग

Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर के परसवाड़ा के दीपक पटेल की वृंदावन की आश्रम में संदिग्ध मौत के बाद अब कई सवाल खड़े हो रहे हैं. परिजनों ने दीपक पटेल की मौत की जांच की मांग की है. बताया जाता है कि लगभग 15 साल की उम्र से ही दीपक का आध्यात्म से बहुत ज्यादा लगाव हो गया था और इसके बाद उन्होंने अपना घर भी त्याग दिया था. लगभग 8 साल पहले वृंदावन पहुंचे थे और वहीं पर रहने लगी थी प्रेमानंद महाराज के संपर्क में आने के बाद उन्होंने उनसे दीक्षा ले ली और उसके बाद उनका नाम रसिक दुलारी हो गया और इसके बाद वे प्रेमानंद महाराज के सदस्यों के साथ आश्रम में रहने लगे. लेकिन कुछ दिनों पहले ही घर वालों को एक दुखद खबर लगी कि दीपक पटेल उर्फ रसिक दुलारी का चार मंजिला इमारत से गिरकर निधन हो गया है. परिजन जब वहां पर पहुंचे तो दीपक की मौत हो चुकी थी. परिजनों की माने तो दीपक की शुरू से ही आध्यात्मिक में बहुत रुचि रही और इसी कारण वह वृंदावन चले गए थे. इसके पहले हुआ है समर्थ भैया सरकार के साथ नर्मदा परिक्रमा भी कर चुके थे. मृतक के भाई मनीष पटेल ने बात रखी. दीपक के नाना बताते हैं कि शुरू से ही दीपक की आध्यात्मिक में रुचि रही और यही कारण है कि वह लगातार पूजा पाठ भी करते रहे और इसके बाद उन्होंने वृंदावन जाने की ठान ली. प्रेमानंद महाराज से 2 साल पहले दीक्षा लेने के बाद परिजनों को मिलने का कभी भी मौका नहीं मिला. परिजनों के अनुसार प्रेमानंद महाराज के आश्रम में परिजन जब उनसे मिलने जाते थे तो सेवादार उन्हें बाहरी रोक देते थे, लेकिन इंतजार करने के बाद भी उन्हें दीपक पटेल उर्फ रसिक दुलारी से मिलने का अवसर नहीं मिला और जब मिलने का अवसर आया था वह समय दीपक पटेल की मौत हो चुकी थी. पर जिन्होंने पूरे मामले की जांच की मांग की है वे कह रहे हैं कि निष्पक्ष जांच हो और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई हो. इस पूरे घटनाक्रम के बाद परसवाड़ा गांव में मातम पसरा हुआ है. दीपक के परिजन गमजदा हैं और वे अभी भी विश्वास नहीं कर पा रहे कि आध्यात्म में रुचि रखने वाला दीपक संसार में नहीं रहा. आप सभी को दीपक की मौत के मामले में निष्पक्ष जांच की उम्मीद है. परिजनों का यह भी कहना है कि दीपक का कभी किसी से प्रेम प्रसंग नहीं रहा; हालांकि ऐसी बातें झूठी हैं. ग्राउंड रिपोर्ट कुलदीप बबेले
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top