210001
बांदा पुलिस ने 8 कुन्तल अवैध गांजे के साथ ट्रक पकड़ लिया
Banda, Uttar Pradesh:बांदा पुलिस ने ऑपरेशन ईगल के तहत अन्तर्राज्यीय अवैध सूखा गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है । अभियुक्त के कब्जे से डीसीएम ट्रक में 8 कुन्तल से अधिक लगभग 2.5 से 03 करोड़ रुपए कीमत का अवैध सूखा गांजा बरामद हुआ है। अभियुक्त द्वारा उड़ीसा से बिहार व मध्य प्रदेश के रास्ते से गांजे की बड़ी खेप जाती थी और बांदा और आसपास के जनपदों में की अवैध सूखे गांजे की बिक्री की जाती थी। आपकी बता दे कि थाना मटौंध व एसओजी पुलिस टीम को गश्त के दौरान मुखबिर के द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि मध्य प्रदेश के रास्ते एक ट्रक में अवैध गांजे की खेप लाई जा रही है । इसी दौरान एन्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स झांसी के प्रभारी चंदन पाण्डेय द्वारा भी एक ट्रक UP71AT6216 में अवैध गांजे की खेप मध्य प्रदेश से होते हुए बांदा होते हुए महोबा ले जाने सूचना दी गई थी । सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा बैरियर लगाकर चेकिंग करते हुए ट्रक को गोयरा मुगली मोड़ के पास से पकड़ लिया गया । तलाशी के दौरान ट्रक से कुल 08 कुन्तल 01 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ है जिसकी अनुमानित कीमत 2.5 से 03 करोड रुपए है । पकड़े गये अभियुक्त चन्दन पुत्र मुन्नु लाल निवासी महमूदपुर थाना कल्याणपुर जनपद फतेहपुर से कड़ाई से पूछताछ करने पर बताया गया कि यह अवैध सूखा गांजा उड़ीसा से ला रहा था तथा उसे यह गांजा बबेरु के रहने वाले अंजनी तिवारी ने महोबा पहुंचाने के लिए कहा था । अंजनी तिवारी ने ही उड़ीसा में कुछ अज्ञात लोगों द्वारा गोपनीय तरीके से ट्रक में अवैध सूखा गांजा रखवाया गया तथा उसके ऊपर नारियल की रस्सी रख दी गई जिससे की रास्ते में किसी को शक ना हो ।अंजनी तिवारी ने बताया कि गांजा को महोबा में कहां पहुंचाना है यह बाद में फोन करके बताएगा । यह कार्य करने के लिए अंजनी तिवारी ने मुझे 03 लाख रुपए देने के कहा था । अवैध सूखे गांजे में इतना फायदा देखकर मै(चंदन चालक) मेरा कन्डक्टर रईस जो कानपुर का रहने वाला है दोनों लोगों ने अपने लिए भी 50-50 किलोग्राम अवैध सूखा गांजा रख लिया । रास्ते में कन्डक्टर रईस सासाराम बिहार में गांड़ी से उतरकर कहीं चला गया । इस गाड़ी में 701 किलोग्राम गांजा अंजनी तिवारी का तथा 100 किलोग्राम गांजा मेरा(चन्दन) तथा मेरे कंडक्टर साथी रईस का है । पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है तथा इस क्रम में विस्तृत जांच की जा रही है कि अभियुक्तों के द्वारा किसके माध्यम से गांजे की खरीद/बिक्री की जाती थी और इनके द्वारा कहां-कहां सप्लाई किया जाता था । इस सम्बन्ध में इनकी पूरी चेन का पता लगाकर इसमें शामिल सभी लोगों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी । बता दें कि मुख्य अभियुक्त अंजनी तिवारी को थाना जेवर जनपद गौतमबुद्ध नगर की पुलिस द्वारा वर्ष 2023 में 07 कुन्तल अवैध सूखे गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया था ।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
झारखंड BJP की कार्यसमिति नेता बोले: सत्ता वापसी के लिए मंथन, विपक्ष पर पलटवार
Ranchi, Jharkhand:झारखंड बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक लगातार दूसरे दिन भी जारी है। प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में झारखंड में भाजपा को सत्ता पर काबिज कराने के लिए रणनीति बनाने के साथ साथ विरोधियों पर पलटवार की रणनीति पर भी चर्चा जारी है। झारखंड के मंत्रियों ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, झारखंड भाजपा का है, बीजेपी का ही रहेगा। दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना है कि जेएमएम, कांग्रेस और राजद सत्ता में आ गई है। कहीं चूक हुई होगा, हमने बनाया है हमारा ही रहेगा। झारखंड के केंद्रीय मंत्री ने कहा, राष्ट्रीय अध्यक्ष तीन दिन के प्रवास पर झारखंड में हैं, कार्यसमिति की बैठक जारी है, कार्यकर्ताओं में उत्साह है, आने वाले समय में उनका मार्गदर्शन लेकर कार्यकर्ता अपने अपने क्षेत्रों में लगेंगे और पूरी टीम बीजेपी की एकजुटता के साथ झारखंड के हित के लिए काम करती रहेगी। झामुमो कोटे से राज्य सरकार में मंत्री ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, खाली समय है,जनता ने आराम करने का समय दिया है, ऐसे ही ये 2039 तक बैठक करते रहेंगे। नितिन नबीन को बीजेपी ने अध्यक्ष बनाया है, यहां कई लोग आते हैं जाते हैं , आइए खाइए और पिकनिक कर जाइये। बीजेपी का हेल्थ अब सुधर नहीं सकतें इसके लिए इनको अब मेंटल हॉस्पिटल जाना होगा ,जो कांके में हैं। उनके सारे नेता क्रैक हो गए हैं। वहां जो हैं उनका जनाधार नहीं है। राधाकृष्ण किशोर ने कहा बीजेपी कोई पहली बार बैठक नहीं कर रही वो अगले पांच साल भी बैठक करेगें। वहां बैठक बाजी बहुत होती है।0
0
Report
झारखंड BJP की कार्यसमिति बैठक, प्रस्ताव पर चर्चा और राजनीतिक हालात
Ranchi, Jharkhand:झारखंड में भारतीय जनता पार्टी की कार्यसमिति बैठक लंबे अंतराल के बाद आयोजित की गई है। दो दिनों तक चलने वाले कार्यसमिति की बैठक के दूसरे दिन राज्य के राजनीतिक हालात और उसके अनुरुप राज्य सरकार के खिलाफ राजनीतिक प्रस्ताव सहित संगठनिक गतिवधि से जुड़े कई मुद्दों पर बैठक में मंथन जारी है。0
0
Report
मुजफ्फरनगर सड़क हादसे में चौकी इंचार्ज अरुण चाहर की मौत, सरकारी कार्य से लौटते समय हुआ हादसा
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर। जनपद में सड़क हादसे में सिविल लाइन क्षेत्र के स्टेडियम चौकी इंचार्ज अरुण चाहर की दुखद मौत हो गई। वह शहर क्षेत्र की स्टेडियम चौकी के प्रभारी के रूप में तैनात थे। हादसा जानसठ थाना क्षेत्र में मुजफ्फरनगर मार्ग पर हुआ। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, उपनिरीक्षक अरुण चाहर सरकारी कार्य पूरा करने के बाद कार से वापस थाने लौट रहे थे। इसी दौरान जानसठ थाना क्षेत्र में मुजफ्फरनगर मार्ग पर उनकी कार हादसे का शिकार हो गई। दुर्घटना में दरोगा अरुण चाहर की मौत हो गई। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और इसके पीछे क्या कारण रहे, इसका अभी पता नहीं चल सका है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। एसपी सिटी अमृत जैन और एसपी ग्रामीण अक्षय संजय महाडिक मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए हादसे के संबंध में जानकारी जुटाई। पुलिस ने उपनिरीक्षक अरुण चाहर के परिजनों को घटना की सूचना दे दी। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस की ओर से टीम गठित की गई है। टीम हादसे से जुड़े तथ्यों की जांच करेगी, ताकि दुर्घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सके। एसपी सिटी अमृत जैन ने घटना के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि हादसे की जांच कराई जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्रवाई कर रही है। ड्यूटी के दौरान सरकारी कार्य से लौट रहे उपनिरीक्षक की मौत की घटना से पुलिस महकमे में दुख का माहौल है। पुलिस अधिकारियों द्वारा मामले की जांच की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
रामलीला मैदान में वोट बचाओ महारैली: राजस्थान कांग्रेस ने प्रचार तेज किया
Jaipur, Rajasthan:दिल्ली में 1 नवंबर को रामलीला मैदान में प्रस्तावित ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली को लेकर राजस्थान कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। महारैली में राजस्थान से 5 हजार युवा कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होंगे। इसे लेकर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई, जिसमें दिल्ली कूच की रणनीति और कार्यकर्ताओं की भागीदारी पर चर्चा हुई। युवा कांग्रेस नेता अभिषेक चौधरी ने बताया कि महारैली में युवा कांग्रेस की बड़ी भागीदारी रहेगी। रविवार को युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब भी जयपुर पहुंचेंगे और पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रैली की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। दूसरी ओर, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के पाकिस्तान के समर्थन में कथित बयान को लेकर सियासी विवाद लगातार जारी है। अभिषेक चौधरी ने कहा, मदन राठौड़ जहां-जहां जाएंगे, वहां-वहां उनका मुंह काला किया जाएगा। इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में भाजपा और कांग्रेस के बीच टकराव और बढ़ने के आसार हैं。0
0
Report
अर्जुनपुर गोशाला में चारा-पानी की पर्याप्त व्यवस्था : ग्राम प्रधान
Itia Thok, Uttar Pradesh:इटियाथोक।विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत अर्जुनपुर की गौशाला में पशुओं के लिए चारा, पानी की तैयारियों को परखा गया। मौके पर भूसा और पशु आहार पर्याप्त मात्रा में मिला। इन व्यवस्थाओं पर पंचायत सचिव ने संतोष व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसी ही व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया।पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ निशांत यादव ने गोवशों के स्वास्थ्य की जांच की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि जानवरों को किसी भी असुविधा का सामना न करना पड़े। ग्राम प्रधान रामनरेश चौधरी और ग्रामवासियों ने बताया कि पशुओं की देखभाल पर लगातार ध्यान दिया जा रहा है। मौके पर मौजूद केयर टेकर बाला प्रसाद ने बताया कि यहां गौशाला में 72 गोवंश संरक्षित किए गए हैं,हरा चारा बोने के लिए खेत की तैयारी की जा रही है।0
0
Report
मैनपुरी-करहल की गलियों में बच्चों की टोलियों टेसू और झांझी की पारंपरिक अंदाज में टेसू मांगते नजर आते
Kanakpur, Uttar Pradesh:मैनपुरी/करहल टेसू उत्सव (टेसू राजा और झांझी माई) उत्तर भारत का एक बेहद लोकप्रिय और पारंपरिक त्योहार है,जिसमें बच्चे बांस और रंगीन कागजों से बने टेसू को लेकर घर-घर जाते हैं और गीत गाकर शगुन या पैसे मांगते हैं। छोटे-छोटे बच्चे हाथों में टेसू लेकर घर-घर पहुंचते हैं और पारंपरिक अंदाज में टेसू मांगते नजर आते हैं। बच्चों की टोलियों में टेसू मांगने को लेकर खासा उत्साह देखने को मिलता है। महिलाएं और बच्चियां झांझी के साथ पारंपरिक गीत गाती हैं और आपस में मिलकर इस लोक परंपरा का आनंद लेती । करहल की गलियों में कहीं बच्चे टेसू मांगते नजर आते हैं, तो कहीं महिलाएं और बच्चियां झांझी खेलती दिखाई देती हैं। आज भी छोटे बच्चों से लेकर महिलाओं तक में इस परंपरा को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है। टेसू मांगते बच्चे और झांझी खेलती महिलाएं इस बात का संदेश देती हैं कि हमारी संस्कृति आज भी हमारी गलियों में जीवित है। करहल में टेसू और झांझी की यह परंपरा लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।0
0
Report
Advertisement
हमीरपुर में PET परीक्षा आज,12 केंद्रों पर 10,272 अभ्यर्थी होंगे शामिल,
Kalauli Teer Danda, Uttar Pradesh:हमीरपुर में PET परीक्षा आज, 12 केंद्रों पर 10,272 अभ्यर्थी होंगे शामिल, परीक्षा केंद्रों के बाहर सुबह से अभ्यर्थियों की जुटी भीड़, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज समेत जिले के 12 केंद्रों पर 10 बजे से शुरू होगी परीक्षा, केंद्रों के बाहर चस्पा सूची में नाम और परीक्षा कक्ष तलाशते दिखे अभ्यर्थी, पहली पाली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक, दूसरी पाली दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक, प्रत्येक पाली में 5,136 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए पुलिस बल तैनात, CCTV कैमरों से होगी निगरानी।0
0
Report
भारत की आर्थिक तेज़ी से विश्व मंच पर नया अध्याय
Noida, Uttar Pradesh:आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी एवं निर्णायक नेतृत्व में भारत ने वैश्विक पटल पर अपनी आर्थिक शक्ति का नया अध्याय लिखा है। आज भारत विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में अग्रणी है और आत्मनिर्भरता, नवाचार तथा विकास के नए प्रतिमान स्थापित कर रहा है। राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ 'नए भारत' में लोकतंत्र की जड़ें और मजबूत हुई हैं। नीति-निर्माण के केंद्र में आम जनता है, गरीब कल्याण शासन की प्राथमिकता है, अंत्योदय आत्मनिर्भरता का आधार है और जनभागीदारी विकास को जन-आंदोलन का रूप दे रही है। आस्था, अस्मिता और आत्मविश्वास से परिपूर्ण नए भारत में सामाजिक न्याय, नारी सशक्तीकरण, डिजिटल नवाचार और आर्थिक समृद्धि की संभावनाएं साकार हो रही हैं। विकास की यह यात्रा जन-आकांक्षाओं को अवसरों में बदलते हुए राष्ट्र की सामर्थ्य को निरंतर विस्तार दे रही है। आज जब विश्व के अनेक हिस्से हिंसा और अस्थिरता से जूझ रहे हैं, भारत लोकतांत्रिक स्थिरता, आर्थिक प्रगति और सांस्कृतिक चेतना के साथ निरंतर आगे बढ़ रहा है। वैसे समय में संकीर्ण मानसिकता वाली कुछ राजनीतिक ताकतें सत्ता के स्वार्थ में देश को अस्थिरता, अराजकता और अलगाववाद की भट्टी में झोंकने का षड्यंत्र रच रही हैं। राष्ट्रीय हितों को ताक पर रखकर वैश्विक मंचों पर भारत की छवि धूमिल करने का निरंतर प्रयास कर रही हैं। इन चुनौतियों के बावजूद भारत अपने विकास के लक्ष्य के प्रति अडिग संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। इस राष्ट्रीय यात्रा में उत्तर प्रदेश अपनी विशाल कृषि क्षमता, विस्तृत होते औद्योगिक आधार, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और युवा शक्ति के सामर्थ्य के बल पर कृषि से विनिर्माण तक, निवेश से रोजगार सृजन तक, हर क्षेत्र में प्रगति को गति दे रहा है और 'विकसित भारत' के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। हमारा संकल्प अटल है- राष्ट्रहित सर्वोपरि, राष्ट्रीय एकता अक्षुण्ण और विकास की गति अविराम। राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ भारत की प्रगति का यह महायज्ञ अनवरत जारी रहेगा।0
0
Report
पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर पहुंची अंतरराष्ट्रीय साइकिल यात्रा,युवाओ ने किया जोरदार स्वागत
Deoria, Uttar Pradesh:पर्यावरण संरक्षण और जन-जागरूकता का संदेश लेकर नेपाल के जनकपुरधाम से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के लिए निकली अंतरराष्ट्रीय साइकिल यात्रा रविवार को देवरिया जिले के गौरीबाजार पहुंची। यहां युवाओं और स्थानीय लोगों ने ढोल-नगाड़ों की गूंज और फूल-मालाओं के साथ यात्रा का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान पर्यावरणविद् पद्म भूषण डॉ. अनिल प्रकाश जोशी ने लोगों से संवाद कर प्रकृति के संरक्षण और प्राकृतिक संसाधनों के संतुलित उपयोग का आह्वान किया। डॉ. जोशी ने कहा कि हवा, मिट्टी और पानी के बिना आखिर कौन रह सकता है? हम चाहे जिस भी धर्म को मानते हों, अपने ईश्वर के साथ प्रकृति को प्रणाम करना भी हमारा कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि हवा, पानी, पेड़-पौधों और मिट्टी को बचाना केवल आज की जरूरत नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी भी है। प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता को जीवन का हिस्सा बनाना होगा, तभी पर्यावरण संरक्षण का उद्देश्य पूरा हो सकेगा। उन्होंने स्थानीय एवं प्राकृतिक संसाधनों के उपयोग पर जोर देते हुए कहा कि पर्यावरण के अनुकूल निर्माण और जीवनशैली अपनाना समय की मांग है। डॉ. जोशी ने कहा कि आने वाली पीढ़ी को पर्यावरण का ज्ञान केवल किताबों तक सीमित नहीं रखना चाहिए। बच्चों को पेड़-पौधों, मिट्टी, पानी, पशु-पक्षियों और प्रकृति के बीच रहने का अवसर मिलना चाहिए, ताकि वे पर्यावरण के महत्व को समझ सकें और उसके संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभा सकें। यह अंतरराष्ट्रीय साइकिल यात्रा दो अक्टूबर 2026 को गांधी जयंती के अवसर पर नेपाल के जनकपुरधाम स्थित प्रसिद्ध जानकी मंदिर से शुरू हुई थी। नेपाल के मधेश प्रदेश के प्रदेश प्रमुख और मंत्रियों ने हरी झंडी दिखाकर इसे रवाना किया था। लगभग तीन हजार किलोमीटर लंबी यह यात्रा 52 दिनों में पूरी करने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रही है। नेपाल से शुरू हुई यह यात्रा बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न क्षेत्रों से गुजरते हुए दिल्ली-एनसीआर और मेरठ जैसे प्रमुख पड़ावों के रास्ते उत्तराखंड की राजधानी देहरादून पहुंचेगी। यात्रा का मुख्य उद्देश्य बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण, ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन के प्रति लोगों को जागरूक करना तथा प्रकृति संरक्षण को जन आंदोलन का रूप देना है। गौरीबाजार में यात्रा के स्वागत के दौरान युवाओं और स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। इस मौके पर रामबाबू तिवारी, विवेकानंद यादव, सोनू यादव, अभिमन्यु यादव, संदीप यादव, भोला यादव, रवींद्र यादव, विद्यासागर जायसवाल, सत्य प्रकाश, सुनील यादव, भागीरथी यादव, कामेश्वर पहलवान, श्रवण, धनंजय, विवेक यादव, शिवम यादव, पुनीत यादव, संग्राम सिंह, अंगद यादव, मोहन वर्णवाल, आयुष सिंह, आशीष सिंह, अजय प्रताप सिंह, अनुराग और बिट्टू यादव सहित सैकड़ों युवा एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
Pet examination सेंटर से चौंकाने वाला मामला सामने
Lucknow, Uttar Pradesh:Pet examination सेंटर से0
0
Report
दिल्ली की AQI मध्यम, मंत्री ने तीन साल के आंकड़े जारी किए
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली में हवा की गुणवत्ता में हुआ सुधार, आज का दिल्ली का औसतन AQI 175 है, जो मध्यम श्रेणी में हैं। बीते दिन भी हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में थी जिसके बाद दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने 3 साल के आंकड़े सोशल मीडिया पर जारी किए - 2024 - 306 (Very Poor) 2025 - 275 (Poor) 2026 - 191 (Moderate)0
0
Report
जयपुर डिस्कॉम के रूफटॉप सोलर से 96,500 आवास जुड़ेंगे, 106.15 मेगावाट क्षमता स्थापित
Bhilwara, Rajasthan:जयपुर डिस्कॉम की छतों पर सोलर लगाने की बड़ी पहल, जयपुर डिस्कॉम में रूफटॉप सोलर को बढ़ावा देने की तैयारी, यूएलए मॉडल लागू करने को लेकर आयोजित हुई बैठक, 96,500 पात्र आवासीय उपभोक्ताओं को योजना से जोड़ने का लक्ष्य, 106.15 मेगावाट रूफटॉप सोलर क्षमता स्थापित करने की योजना, 6 महीने में स्थापना और संचालन का लक्ष्य निर्धारित, 5 साल रखरखाव प्रबंधन, अतिरिक्त 5 साल की व्यवस्था और बिजली उत्पादन की निगरानी पर रहेगा जोर0
0
Report
Advertisement
भोपाल में OBC के मुद्दे पर कांग्रेस की सियासत तेज, 7 सदस्यीय कमेटी गठित
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल OBC पर सियासत हुई तेज आरक्षण समेत दूसरे मुद्दों को भुनाएगी कांग्रेस प्रदेश स्तरीय कमेटी का कांग्रेस में गठन प्रभारी हरीश चौधरी ने आधिकारिक आदेश जारी किया कमेटी में कुल 7 सदस्यों को जगह दी गई है OBC वर्ग के लिए मजबूत रणनीति तैयार करेंगे पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, कमलेश्वर पटेल, हीना कांवरे, सिद्धार्थ कुशवाहा, विकास गुर्जर और राजकुमार पटेल को शामिल किया गया है0
0
Report
वाराणसी में PM मोदी का मिनट-बाय-मिनट कार्यक्रम: एयर शो से स्वागत तक
Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणासी में PM मोदी का मिनट टू मिनट कार्यक्रम PM Narendra Modi 25 अक्टूबर को सुबह 10 बजे पहुंचेंगे वाराणसी एयरपोर्ट। सुबह 10 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे पीएम, हेलीकॉप्टर से जाएंगे मिर्जामुराद। वाराणसी के मिर्जामुराद में अरविंद मिल की नई इकाई का करेंगे उद्घाटन। दोपहर 1 बजे नमोघाट पहुंचकर गंगा के ऊपर भारतीय वायुसेना का भव्य एयर शो देखेंगे। दोपहर 12 बजे पुलिस लाइन आगमन के बाद सड़क मार्ग से नमोघाट जाएंगे पीएम। दोपहर 2 बजे एयर शो के बाद बाबतपुर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए होंगे रवाना। पीएम मोदी के स्वागत के लिए भाजपा ने क्षेत्र, जिला और महानगर स्तर पर बनाई रणनीति। शहर और जिले के कुल 12 प्रमुख स्थलों पर कार्यकर्ता करेंगे पीएम का भव्य अभिनंदन। पुलिस लाइन, चौकाघाट, गोलगड्डा और कज्जाकपुरा समेत 8 पॉइंट्स पर BJP महानगर के कार्यकर्ता करेंगे स्वागत। नमोघाट ढलान, रेलवे पुल के पास और CNG स्टेशन के सामने जिला संगठन का स्वागत। पुलिस लाइन के मुख्य द्वार पर महिला मोर्चा कार्यकर्ता करेंगी पीएम की अगवानी। मंत्री रविंद्र जायसवाल, डॉ. दयाशंकर मिश्र 'दयालु', महापौर अशोक तिवारी व विधायक रहेंगे मौजूद। स्वागत स्थलों पर पारंपरिक वाद्ययंत्रों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से दिखेगी काशी की झलक। स्वागत कार्यक्रम को जन-उत्सव का रूप देकर काशी की परंपराओं को पेश करेगी भाजपा।0
0
Report
यूपी में 277 सब इंस्पेक्टर बने, सूची जारी
Lucknow, Uttar Pradesh:यूपी में 277 सब इंस्पेक्टर बने इंस्पेक्टर, लिस्ट जारी0
0
Report
Advertisement
