Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Balrampur271201

वीर बाल दिवस पर भाजपा कार्यालय में संगोष्ठी, साहिबजादों के बलिदान को किया नमन

Dec 26, 2025 11:35:01
Balrampur, Uttar Pradesh
बलरामपुर। सिख धर्म के दसवें गुरु गोबिंद सिंह के छोटे साहिबजादों बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह के बलिदान की स्मृति में वीर बाल दिवस के अवसर पर भाजपा कार्यालय अटल भवन में प्रभात फेरी, प्रदर्शनी और संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा ने की। संगोष्ठी में वक्ताओं ने साहिबजादों के साहस, धर्मनिष्ठा और बलिदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने कम उम्र में अत्याचार के सामने झुकने के बजाय धर्म और सत्य के मार्ग पर चलना चुना। वक्ताओं ने गुरु गोबिंद सिंह के बलिदान को देश और धर्म की रक्षा का प्रतीक बताया तथा युवाओं से उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। अंत में वीर साहिबजादों को नमन कर कार्यक्रम का समापन किया गया।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
ASAshutosh Sharma1
Dec 26, 2025 13:21:50
Jaipur, Rajasthan:जयपुर के चौमूं कस्बे में देर रात मचे बवाल के बाद अब हालात पूरी तरह काबू में है, यह कहना है प्रदेश के गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम का। चौमूं कस्बे में हुए उपद्रव और पथराव की घटना को लेकर गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने कहा कि चौमूं कस्बे में मस्जिद के बाहर रेलिंग लगाने को लेकर देर रात विवाद हो गया था। पुलिस जब अतिक्रमण कर लगाई गई रेलिंग हटाने लगी थी, तभी गुस्साए उपद्रवियों ने पुलिस टीम पर हमला करते हुए जमकर पथराव किया। इस हमले में आधा दर्जन पुलिसकर्मी घायल हो गए। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए हालात काबू किया। पुलिस ने मामले में करीब 110 लोगों को हिरासत में लिया है। इस उपद्रव और पथराव में प्रदेश के बाहर के भी लोग शामिल रहे हैं। प्रदेश में जो भी उपद्रव कर कानून व्यवस्था बिगाड़ने का काम करेगा, पुलिस उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी। वहीं चौमूं कस्बे में हुई घटना को लेकर पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा के बयान पर पलटवार करते हुए गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने कहा कि इस घटना पर डोटासरा ओछी राजनीति कर रहे हैं। वे कह रहे हैं कि पुलिस की मंशा मस्जिद हटाने की थी, लेकिन पुलिस सड़क पर हुए अतिक्रमण को हटवाने का काम कर रही थी। ऐसी घटना पर राजनीति नहीं करनी चाहिए बल्कि शांति के प्रयास किए जाने चाहिए।
0
comment0
Report
ASABHISHEK SHARMA1
Dec 26, 2025 13:20:23
0
comment0
Report
KSKISHORE SHILLEDAR
Dec 26, 2025 13:19:06
Raj Nandgaon, Chhattisgarh:एंकर। राजनांदगांव जिले के छुरिया विकास खण्ड अन्तर्गत ग्राम गोडलवाही मे अखिल भारतीय हल्बा हल्बी समाज ने शक्ती दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया ।कार्यक्रम मे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय विधानसभा अध्यक्ष डा रमन सिंह सांसद संतोष पाँडे सहित अन्य जनप्रतिनिधी शामिल हुए ।इस मौके पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अमर शहीद गैदलाल नायक की प्रतिमा का अनावरण किया । शहीद गैदलाल नायक के नेतृत्व मे आदिवासी स्वाभिमान और मातृभूमि की आजादी के लिए हल्बा मुरिया और अबुझमाडिया आदिवासीयो के साथ तत्कालीन शासन के विरुध्द विद्रोह का बिंगुल फूका था । हालाकि ब्रिटीश सरकार ने विद्रोह के नायक गैदलाल को गिरफ्तार कर लिया था और फाँसी की सजा दी गई थी । अमर शहीद गैदलाल नायक को छग का पहला हल्बा वीर शहीद माना गया है कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने क्षेत्र मे उच्च शिक्षा के लिए महाविद्यालय की घोषणा करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार धरती आबा योजना संचालित कर वनवासी आदिवासीयो की चिंता की है ।और उनके उत्थान के लिए लगातार काम कर रही है । इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डा रमन सिंह ने कहा कि धर्मान्तरण का विरोध यदि कोई समाज कर रहा है तो वह हल्बा आदिवासी समाज है ।उन्होने कहा कि क्षेत्र की बहुप्रतिक्षित मांग महाविद्यालय की थी उसे आज पूरा किया गया है उन्होने कहा कि अब क्षेत्र के विद्यार्थीयो को उच्च शिक्षा प्राप्त करने 50 से 60 किमी का रास्ता तय नही करना पडेगा । विधानसभा अध्यक्ष इस मौके पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उच्च शिक्षा के लिए महाविद्यालय खोलने, सडक निर्माण सहित स्कूल बाउण्ड्रीवाल निर्माण की घोषणा की है ।कार्यक्रम मे मंत्री महेश गागडा के अलावा अन्य जनप्रतिनिधी सहित हल्बा हल्बी समाज के लोग बडी संख्या मे उपस्थित थे ।
0
comment0
Report
ADAbhijeet Dave
Dec 26, 2025 13:18:38
Ajmer, Rajasthan:अजमेर विधानसभा अजमेर सिटी अभिजीत दवे 9829102621 एंकर. राजस्थान लोक सेवा आयोग नए साल के लिए अपना परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है.. अगले साल आयोग 18 परीक्षाएं लेगा जिनमे दो ऑनलाइन आयोजित कीजाएगी यह ऑनलाइन परीक्षा 6 साल बाद आयोजित होगी जिसे लेकर तमाम व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई है। इसके साथ ही कई नये नवाचारों के साथ आरपीएससी नये साल मे प्रवेश करने जा रहा है... देखिये यह रिपोर्ट.... राजस्थान लोक सेवा आयोग ने नए साल के आगाज से पहले ही प्रदेश के लाखों बेरोजगार युवाओं को बड़ी सौगात दी है। आयोग ने वर्ष 2026 में आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं का प्रस्तावित कैलेंडर जारी कर दिया है। आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के तहत 2026 की परीक्षाओं की शुरुआत 11 जनवरी को डिप्टी कमांडेंट परीक्षा-2025 के साथ होगी। क्रंसं - चयनित परीक्षा कार्यक्रम: डिप्टी कमांडेंट परीक्षा-2025 (11 जनवरी 2026), लेक्चरर आयुर्वेद विभाग (12 जनवरी 2026), सहाय‌क विद्युत निरीक्षक ऊर्जा विभाग (1 फरवरी 2026), जूनियर केमिस्ट (जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग) (1 फरवरी 2026), सहायक अभियंता संयुक्त भर्ती (कार्मिक विभाग) मुख्य परीक्षा-2024 (15-18 मार्च 2026), सब इंस्पेक्टर/प्लाटून कमांडर भर्ती (5 अप्रैल 2026), वेटेनरी ऑफिसर भर्ती (19 अप्रैल 2026), असिस्टेंट एग्रीकल्चर इंजीनियर (कृषि विभाग) भर्ती (19 अप्रैल 2026), आयोग की भर्ती परीक्षाओं हेतु आरक्षित (26 अप्रैल 2026), आयोग की भर्ती परीक्षाओं हेतु आरक्षित (3 मई 2026), प्राध्यापक, प्राध्यापक कृषि एवं कोच माध्यमिक शिक्षा विभाग भर्ती (31 मई-16 जून 2026), वरिष्ठ अध्यापक माध्यमिक शिक्षा भर्ती (12-18 जुलाई 2026), कनिष्ठ विधि अधिकारी जे़डीए भर्ती (26-27 जुलाई 2026), सांख्यिकी अधिकारी भर्ती (30 अगस्त 2026), निरीक्षक कारखाना एवं बॉयलर्स भर्ती (20 सितम्बर 2026), निरीक्षक कारखाना एवं बॉयलर-रसायन भर्ती (20 सितम्बर 2026), सहायक निदेशक वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी भर्ती (13-16 अक्टूबर 2026), संरक्षित अधिकारी भर्ती (15 नवंबर 2026), आरक्षित (29 नवंबर 2026), आरक्षित (6 दिसंबर 2026), आरक्षित (27 दिसंबर 2026) संदर्भ. आयोग अध्यक्ष ने कहा कि परीक्षा सुचिता और निष्पक्षता के साथ हो इसे लेकर बेहतर कदम उठाए जा रहे हैं। आरपीएससी ने राजस्थान सरकार से आग्रह किया था कि फर्जी डिग्री और प्रमाण पत्र से कई लोग आवेदन करें जिसके कारण काफी समय खराब हो रहा है। इसके लिए विश्वविद्यालय निजी और सरकारी में क्यूआर कोड की व्यवस्था की जाए ताकि सरकार स्वीकार करे और इसे लागू किया जाए। आरएएस भर्ती परीक्षा 2024 के इंटरव्यू भी पूरे करने का काम किया जा रहा है और आगामी अप्रैल व मई में इसे पूरा कर लिया जाएगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता और आधुनिकता लाने के उद्देश्य से आयोग कई परीक्षाएं कंप्यूटर आधारित टेस्ट के माध्यम से आयोजित करेगा। साथ ही परीक्षा में अनावश्यक उम्मीदवारों के कारण लाखों रुपए के नुकसान को रोकने के लिए आवेदन शुल्क की व्यवस्था भी तैयार की जा रही है, और जो अभ्यर्थी परीक्षा देगा उसका शुल्क ऑनलाइन वापस दिया जाएगा.
0
comment0
Report
ACAshish Chaturvedi
Dec 26, 2025 13:18:08
0
comment0
Report
CRCHANDAN RAI
Dec 26, 2025 13:17:47
Barh, Bihar:बख्तियारपुर जंक्शन के नाम बदले जाने की मांग एक बार फिर उठने लगी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का गृह क्षेत्र होने के कारण यह मुद्दा राजनीतिक रंग लेता दिख रहा है। यहां के स्थानीय लोग भी मुगल आक्रांता बख्तियार खिलजी के नाम पर अपनी पहचान को मिटाना चाहते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह हमारी पहचान गुलाम संस्कृति से दिखाता है, इसका नाम जितनी जल्दी हो बदला जाना चाहिए। स्थानीय लोगों ने बताया कि बख्तियारपुर के राघोपुर में बख्तियार खीरजी के नाम का एक मजार भी है, जहां ईद के दिन उर्स का मेला लगता है। लोग इस मजार के भी विरोध में हैं। वे अपनी कोई भी पहचान आक्रांत बख्तियार खिलजी से नहीं जोड़ना चाहते। हालांकि इस बात को लेकर मतभेद है कि बख्तियारपुर शहर का नाम आक्रांत बख्तियार खिलजी के नाम पर पड़ा या फिर सूफी संत बख्तियार काकी के नाम पर। वही मुस्लिम समाज के लोगों का विचार है कि शहर का नाम बदलने से विकास नहीं होगा। यहां लोगों की बेसिक ज़रूरतें पूरी होनी चाहिए, नाम बदलने से क्या होगा।
0
comment0
Report
ADAnup Das
Dec 26, 2025 13:16:51
Krishnanagar, West Bengal:নদীয়া অনুপ কুমার দাস *সাহা আব্দুল করিম এর গান তোমরা কুঞ্জ সাজাও গো, গানটি লালন মেলায় লোকসংস্কৃতি মঞ্চে গাইতেই শিল্পী মধুমন্তী মুখার্জী হতাশ মনক্ষুণ্য হয়ে ফেসবুকে পোস্ট শিল্পীর,পোস্টে নানান জনা কমেন্টে বিতর্ক শুরু।* ঘটনা নদীয়ার কৃষ্ণগঞ্জ মাজদিয়া এলাকায় লালনমেলা চলছিল গত কয়েকদিন ধরে,21 তারিখ শিল্পী যায় চুক্তিভিত্তিক গান গাইতে, সেখানে সাহা আব্দুল করিম এর গান তোমরা কুঞ্জ সাজাও গো গাইতে গাইতে গানের মাঝখানে সাধন বিস্বাস নামে এক লোক মঞ্চে উঠে গানটি গাওয়া বন্ধ করতে বলে, সেখানে লালন ম mela র লোক গান গাওয়া যাবে না বলে, পরবর্তীতে কমিটির লোকজন বলে লালন মেলায় লোকসংস্কৃতি মঞ্চে লোক গান গাওয়া কোনো অসুবিধা নেই,এখানে শুধু লালন এর গান আলাদা মঞ্চ রয়েছে,সেখানে যেতে বলে যারা লালন গান শুনবেন। মিঠে যায়,তবে শিল্পী ফেসবুকে পোস্ট এর পর কমেন্ট গুলো যা করেন অনেকে সেটা নিয়ে বাতবিতর্ক চলছে বিভিন্ন জায়গায়, তবে এই লালন মেলার কমিটির সম্পাদক এবং ক্যাশিয়ার বলেন বিষয় টা খুব বেদনাদায়ক,শিল্পী কষ্ট পেয়েছেন,আমরাও দুঃখিত, তবে কমেন্ট যারা করছে পোস্টে সেটা খুবই খারাপ বিষয়, বাইট লালন মেলার কমিটির দুই সদস্য। ছবি 2সি তে শিল্পীর পোস্ট এর ভিডিও সহ লালন মেলার ভিজুয়াল এবং কমিটির দুই জনের বাইট একত্রে 2সি তে 261225ZG_NAD_LALON_MELA নামে 1 ফাইল
0
comment0
Report
PVPankaj Verma
Dec 26, 2025 13:15:23
Sahibganj, Jharkhand:बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल ने रैली निकाली। रेलवे मैदान स्थित तारा मंदिर परिसर से सैकड़ों युवाओं की मौजूदगी में विरोध रैली निकाली गई। रैली का नेतृत्व विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के जिला संयोजक आदित्य यादव ने किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। रैली कलिंगा होटल, नगर थाना मोड़, Patel चौक, रेलवे स्टेशन चौक, ग्रीन होटल मोड़ और टमटम स्टैंड होते हुए पूर्वी फाटक तक पहुंची, जहां कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश सरकार का पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया। श्री यादव ने कहा कि बांग्लादेश में लगातार हिंदुओं को निशाना बनाया जा रहा है और वहां की सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। भारत सरकार से बांग्लादेश सरकार पर कड़ा हस्तक्षेप करने और वहां रह रहे हिंदुओं को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है। मौके पर दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।
0
comment0
Report
Dec 26, 2025 13:15:07
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top