Back
बलरामपुर के बनकटवा गांव में तेंदुआ घर में घुसा, ग्रामीण दहशत में
PTPawan Tiwari
Dec 10, 2025 17:03:49
Balrampur, Uttar Pradesh
बलरामपुर जनपद के ललिया थाना क्षेत्र के बनकटवा रेंज स्थित गनवरिया गांव में बुधवार देर शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब एक तेंदुआ अचानक एक ग्रामीण के घर में घुस आया। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और देखते ही देखते सैकड़ों ग्रामीण लाठी-डंडों के साथ मौके पर पहुंच गए। शोर बढ़ने पर तेंदुआ अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं आई, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
घटना गांव के इंद्रसेन गौतम के घर की है। इंद्रसेन के मुताबिक, रात करीब 7:50 बजे वे जानवर बांधने घर के अंदर गए थे। तभी उन्हें अनाज रखने वाली डेहरी के नीचे किसी जानवर की पूंछ दिखाई दी। पहले उन्हें किसी साधारण जानवर का भ्रम हुआ, लेकिन रोशनी करने पर तेंदुआ नजर आया। उन्होंने तुरंत परिजनों को बाहर निकाला और शोर मचाते हुए ग्रामीणों को बुलाया।
ग्रामीणों ने बताया कि हल्ला सुनते ही तेंदुआ इंद्रसेन के घर से निकलकर तुलाराम मौर्य के घर की ओर भागा, जहां उनकी पत्नी खाना खा रही थीं। तेंदुआ उनके बिल्कुल पास से झपटकर निकला और कुछ ही सेकंड में गांव के पश्चिम दिशा की ओर भाग गया।
गांव में दहशत का माहौल
संगमलाल मौर्य, सत्यराम गौतम, सोमई मौर्य, बाबूराम मौर्य, पंकज सिंह सहित ग्रामीणों ने बताया कि तेंदुए को कई दिनों से गांव के आसपास की झाड़ियों में घूमते देखा जा रहा है। लोगों का खेतों में जाना, महिलाओं का अकेले निकलना और बच्चों का स्कूल जाना भी जोखिम भरा हो गया है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ADAnup Das
FollowJan 23, 2026 11:05:560
Report
SSSwapnil Sonal
FollowJan 23, 2026 11:04:080
Report
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी के आह्वान पर उत्तर प्रदेश का
0
Report
DCDhruv Chaudhary
FollowJan 23, 2026 11:03:560
Report
SKSanjay Kumar Verma
FollowJan 23, 2026 11:03:460
Report
SKSanjay Kumar Verma
FollowJan 23, 2026 11:03:330
Report
RNRajesh Nilshad
FollowJan 23, 2026 11:03:230
Report
RSRahul shukla
FollowJan 23, 2026 11:03:060
Report
0
Report
PTPreeti Tanwar
FollowJan 23, 2026 11:02:370
Report
0
Report
SSSAURABH SAURABH
FollowJan 23, 2026 11:02:230
Report
PCPUSHKAR CHAUDHARY
FollowJan 23, 2026 11:02:090
Report
0
Report
0
Report