Back
Balrampur271206blurImage

Balrampur: पचपेडवा में अहिल्याबाई होलकर स्मृति अभियान के तहत पंचायत सम्मेलन

MADAN LAL JAISWAL
May 28, 2025 11:10:12
Pachperwa Ruaral, Uttar Pradesh

बलरामपुर जिले के पचपेडवा क्षेत्र में अहिल्याबाई होलकर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के तहत एक पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम गैसड़ी विधानसभा के पचपेडवा मंशा मैरिज हॉल में पूर्व विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू द्वारा किया गया। अपने संबोधन में शैलू ने कहा कि भारत के इतिहास में कई वीरांगनाएं हुई हैं, लेकिन अहिल्याबाई होलकर का स्थान सबसे अलग है। वे एक महान शासिका थीं, जिन्होंने धर्म, न्याय और सेवा का मार्ग दिखाया। मुख्य अतिथि उदय प्रकाश त्रिपाठी ने भी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अहिल्याबाई होलकर ने अपनी दूरदर्शिता और नारी शक्ति से इतिहास में अमर स्थान बनाया है। उनके जीवन से सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए।

0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|