Back
बलरामपुर को बाल श्रम मुक्त बनाने का लक्ष्य, जागरूकता और सख्त कार्रवाई जारी
PTPawan Tiwari
Feb 18, 2026 05:00:53
Balrampur, Uttar Pradesh
बाल श्रम मुक्त बलरामपुर की दिशा में श्रम विभाग का व्यापक जागरूकता अभियान, जिले को बाल श्रम से मुक्त करने का रखा गया है लक्ष्य, उल्लंघन करने पर 6 माह से 2 वर्ष तक की सजा तथा 20 हजार से 40 हजार रुपये तक का जुर्माना
बलरामपुर जनपद को बाल श्रम मुक्त बनाने के लक्ष्य के साथ श्रम विभाग द्वारा सघन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिला कंसलटेंट मनोज तिवारी के नेतृत्व में उनकी टीम लगातार जमीनी स्तर पर निरीक्षण, संवाद और जन-जागरूकता कार्यक्रम कर रही है। इसी कड़ी में बलरामपुर क्षेत्र में 25 से 30 दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया, जहां व्यापारियों को बाल श्रम कानून के प्रावधानों की जानकारी दी गई। विभाग नहीं अभी चेतावनी दी है कि जो नियमों का उल्लंघन करेगा उनके ऊपर सख्त करवाई भी होगी.
निरीक्षण के दौरान टीम ने दुकानदारों से स्पष्ट अपील की कि 14 वर्ष से कम आयु के किसी भी बच्चे से श्रम न कराया जाए। उन्हें बताया गया कि बाल श्रम निषेध अधिनियम के तहत उल्लंघन करने पर 6 माह से 2 वर्ष तक की सजा तथा 20 हजार से 40 हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। टीम ने व्यापारियों और आम नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही बलरामपुर को बाल श्रम मुक्त بنایا जा सकता है।
अभियान को और गति देते हुए सदर विधायक पलटू राम ने वीडियो संदेश के माध्यम से जनपदवासियों से अपील की। उन्होंने कहा कि बाल श्रम एक सामाजिक बुराई होने के साथ-साथ कानूनी अपराध भी है। इससे बच्चों का शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास बाधित होता है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि “बच्चे देश का भविष्य हैं, और यदि उनका विकास बाधित होगा तो राष्ट्र का विकास भी रुक जाएगा।”
विधायक ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकताओं में उत्तर प्रदेश को बाल श्रम मुक्त बनाना शामिल है और बलरामपुर जैसे आकांक्षी जनपद को 2026 तक इस लक्ष्य को प्राप्त करना है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि यदि कहीं भी कोई बच्चा बाल श्रमिक के रूप में कार्य करता दिखे तो तुरंत 1098, पुलिस विभाग या श्रम विभाग को सूचित करें।
इस अभियान में श्रम विभाग के साथ मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान तथा ब्रिटिश एशियाई इंडिया फाउंडेशन की टीम भी सक्रिय भूमिका निभा रही है। ये टीमें गांव-गांव और शहर-शहर जाकर लोगों को बाल श्रम के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक कर रही हैं और उन्हें बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए प्रेरित कर रही हैं।
प्रशासन और समाज के साझा प्रयासों से अब यह अभियान केवल जागरूकता तक सीमित नहीं, बल्कि ठोस कार्रवाई की दिशा में आगे बढ़ रहा है। यदि यह प्रयास इसी गति से जारी रहा तो 2026 तक बलरामपुर को बाल श्रम मुक्त जनपद बनाने का लक्ष्य पूरा होना तय माना जा रहा है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SVSANJAY VISHWAKARMA
FollowFeb 18, 2026 08:17:59Noida, Uttar Pradesh:Kitty pretending to be a robot vacuum
0
Report
KRKishore Roy
FollowFeb 18, 2026 08:17:510
Report
0
Report
SVSANJAY VISHWAKARMA
FollowFeb 18, 2026 08:17:17Noida, Uttar Pradesh:The smallest moments become the memories we treasure most.
0
Report
AKAjay Kashyap
FollowFeb 18, 2026 08:17:060
Report
SVSANJAY VISHWAKARMA
FollowFeb 18, 2026 08:16:40Noida, Uttar Pradesh:The curly feathers of a frillback pigeon
0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 18, 2026 08:16:170
Report
RZRajnish zee
FollowFeb 18, 2026 08:15:310
Report
SVSANJAY VISHWAKARMA
FollowFeb 18, 2026 08:15:12Noida, Uttar Pradesh:Pup plays with baby and cat is the supervisor
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
AVArun Vaishnav
FollowFeb 18, 2026 08:08:080
Report
PSPramod Sharma
FollowFeb 18, 2026 08:07:490
Report
SVSANJAY VISHWAKARMA
FollowFeb 18, 2026 08:07:37Noida, Uttar Pradesh:watermelon party
Bats having a watermelon party
0
Report