icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
277211
SATYENDRA SINGHSATYENDRA SINGHFollow10 Jan 2025, 12:04 pm

Ballia: संकल्प किड्स एकेडमी में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, विजेताओं को मिले इनाम

Baleur, Uttar Pradesh:

संकल्प किड्स एकेडमी में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें अव्वल आए छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार पाने पर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर आने वाले छात्रों को टैबलेट, साइकिल, मोबाइल, मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष सरिता सिंह ने बच्चों को शुभकामनाएं दीं। संस्था के डायरेक्टर प्रदीप सिंह बीकू ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से बच्चों को प्रोत्साहन मिलता है और वे जनपद का नाम देशभर में रोशन करेंगे।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

मालदा में भाजपा कार्यकर्ता की हत्या: तृणमूल समर्थकों पर आरोप, 2 गोलियाँ चलीं

Noida, Uttar Pradesh:मालदा -भाजपा कार्यकर्ता की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई। मौत सुनिश्चित करने के लिए 2 राउंड गोली भी चलाने का आरोप है। आरोप तृणमूल कार्यकर्ताओं की तरफ है। घटना मालदा के इंग्लिश बाजार थाना क्षेत्र के रामकेली इलाके की है। मृत भाजपा कार्यकर्ता का नाम समीर घोष (27) है। आरोप इलाके के तृणमूल कार्यकर्ता शत्रु घोष और उसके साथियों पर है। मृतक के भाई विवेक घोष का आरोप है कि उसका भाई भाजपा करता है और आरोपी तृणमूल से जुड़े हैं। लंबे समय से पार्टी को लेकर विवाद था। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव बरामद किया। मेरे बड़े भाई एक बीजेपी कार्यकर्ता थे , जिन्होंने हत्या की वो तृणमूल कार्यकर्ता थे और बहुत दिन से मेरे भैय्या को मारने की कोशिश कर रहे थे , मेरे भाई घर से बाहर भी नहीं निकलते थे और आज कुछ लोगो ने ज़बर्द्ती में घर में घुसकर , उस समय मेरे दादा (भैय्या ) घर पर अकेले ही थे , 10-12 लोग घर में घुस गए और हासिये से और गोली मारकर उनकी हत्या कर दी .भैय‍या को ज़रा सा भी खुद को बचाने या भागने का मौका नहीं मिला , मेरे भैय्या को सबने मिलकर काट डाला . मैं दो लोगो के नाम जानता हूँ शत्रु घोष और उकील घोष , और भी थे तपन घोष , रंजन घोष , भारत घोष इन लोगो ने हत्या की , यह लोग TMC करते है , मेरे दादा बीजेपी पार्टी में थे और व्यापर करते थे , पार्टी के विवाद के चलते हत्या हुई , और कोई विवाद नहीं था . पीठ पर दो गोली भी मारी . बाइट - विवेक घोष , मृतक का छोटा भाई
0
0
Report

एसीपी रोहनिया के नेतृत्व में मां दुर्गा प्रतिमाओं का भ्रमण कराकर कराया गया शांतिपूर्ण विसर्जन

Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी। एसीपी रोहनिया के नेतृत्व में रोहनिया सर्किल में मां दुर्गा जी की प्रतिमाओं का निरंतर भ्रमण कराते हुए शांतिपूर्ण तरीके से विसर्जन करवाया गया। एसीपी रोहनिया के कुशल निर्देशन में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। उनके नेतृत्व में रोहनिया पुलिस टीम ने चप्पे-चप्पे पर मोर्चा संभाले रखा। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद रहा। एसीपी साहब खुद लगातार भ्रमण पर रहे और एक-एक पंडाल की प्रतिमा को क्रमवार विसर्जन स्थल तक पहुंचवाया। उनके नेतृत्व में पुलिस के सहयोग से पूरा विसर्जन कार्यक्रम सकुशल संपन्न हुआ। विसर्जन के दौरान "दुर्गा मैया की जय" के जयकारों से पूरा रोहनिया सर्किल गूंज उठा। स्थानीय लोगों ने एसीपी रोहनिया और उनकी पूरी टीम के कार्य की सराहना की।
0
0
Report
Advertisement

त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, कई प्रतिष्ठानों के नमूनों की जांच

Noida, Uttar Pradesh:त्योहार सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, कई प्रतिष्ठानों से खाद्य नमूने लिए। BT Food Products Pvt. Ltd. में फर्श पर गजक बनती मिली, अस्वच्छ परिस्थितियों पर इम्प्रूवमेंट नोटिस जारी। त्यागी पनीर उद्योग से मावा-पनीर, रोहिल्ला फूड्स से समोसा-चूरमा के नमूने लिए। केसर स्वीट्स से केसर बर्फी, बालाजी दूध भंडार से दूध-पनीर और जोधपुर मिष्ठान भंडार से मावा मिठाई का नमूना लिया। फूड हैंडलर्स के मेडिकल प्रमाण-पत्र और पेस्ट कंट्रोल रिपोर्ट नहीं मिलने पर BT Food Products को नोटिस। खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए त्योहार सीजन में विभाग की कार्रवाई जारी।
0
0
Report
Advertisement

बाराबंकी अवसानेश्वर घाट पर महिला नदी में छलांग, राहगीरों ने बचाई बेटी

Barabanki, Uttar Pradesh:अवसानेश्वर घाट पर गोमती नदी में कूदी महिला, बेटी ने भी लगाई छलांग लगाने की कोशिश, राहगीरों ने बचाई जान, दिल्ली से घर लौटी थी महिला, एसडीआरएफ और गोताखोरों की मदद से तलाश जारी बाराबंकी में हैदरगढ़-कोठी मार्ग पर अवसानेश्वर घाट स्थित गोमती नदी के पुल पर आज उस समय हड़कंप मच गया, जब एक महिला ने नदी में छलांग लगा दी। मां को नदी में कूदता देख साथ मौजूद उसकी आठ वर्षीय बेटी ने भी पीछे से छलांग लगाने का प्रयास किया, लेकिन मौके पर मौजूद राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया और उसकी जान बचा ली। घटना के बाद पुल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। नदी में कूदने वाले महिला की पहचान कोठी थाना क्षेत्र के इनायतपुर निवासी रामसमुझ रावत की 35 वर्षीय पत्नी सरला देवी के रूप में हुई है। उनके दो बच्चे हैं, जिनमें 12 वर्षीय बेटा आदित्य और आठ वर्षीय बेटी आंशिका शामिल हैं। सूचना मिलते ही हैदरगढ़ कोतवाल अनिल कुमार पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सुरक्षित बचाई गई बच्ची से पूछताछ की और परिजनों को घटना की जानकारी दी। महिला की तलाश के लिए स्थानीय गोताखोरों के साथ एसडीआरएफ की टीम को लगाया गया है। गोमती नदी के तेज बहाव के बीच रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। खबर लिखे जाने तक महिला का कोई सुराग नहीं मिल सका था। परिजनों के मुताबिक, शर्मा देवी आज ही अपने पति के साथ दिल्ली से घर लौटी थीं। महिला के पिता बाबूलाल रावत ने परिवार में किसी विवाद से इनकार करते हुए बताया कि दो दिन पहले तक फोन पर उनकी बेटी से सामान्य बातचीत हुई थी। वहीं, पुलिस की प्रारंभिक जांच में पति-पत्नी के बीच लंबे समय से अनबन की बात सामने आई है। बच्ची ने भी माता-पिता के बीच विवाद होने की जानकारी दी है। महिला के पति के मुताबिक, दिल्ली में भी पत्नी ने ऐसा कदम उठाने की चेतावनी दी थी। फिलहाल महिला के नदी में छलांग लगाने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और महिला की तलाश जारी है।
0
0
Report
Advertisement

बिहार मंत्री संतोष सुमन का प्रियंका गांधी के बयान पर महंगाई और मंदी पर चर्चा

Noida, Uttar Pradesh:Patna - बिहार सरकार में मंत्री संतोष सुमन ने कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के बयान पर कहा, "महंगाई वैश्विक स्तर पर है। वैश्विक स्तर पर जिस तरह से युद्ध हो रहे हैं, तेल के दामों में वृद्धि हुई है। ये शॉर्ट टर्म महंगाई की स्थिति हो सकती है लेकिन सरकार इस ओर काम कर रही है। कई विकसित देशों में जहां मंदी है वहीं भारत में हमने खुद को संभाल कर रखा है क्योंकि ये प्रधानमंत्री की दूरदर्शिता है। प्रियंका गांधी को इस सच को भी स्वीकार करना चाहिए लेकिन वे लोग केवल विरोध करते हैं।" बिहार MLC चुनाव पर उन्होंने कहा, "हमारे बिहार के मतदाता समझदार हैं, बुद्धिजीवि हैं। वे समझते हैं कि राज्य और देश के हित में किसे वोट देना चाहिए और समय आने पर वे सही फैसला करेंगे।"
0
0
Report

भोपाल के रातीबड़ में हत्या के मामले की SIT गठित, उमेश तिवारी अध्यक्ष

Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल रिटायर्ड आईएएस हत्या का मामला रातीबड़ केस में एसआईटी गठित भोपाल के रातीबड़ थाने के गंभीर मामले में पुलिस आयुक्त संजय कुमार ने पांच सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित किया। थाना रातीबड़ में अपराध क्रमांक 495/26 के तहत दर्ज मामले की आगे की जांच और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी बनाई गई। उमेश तिवारी एसआईटी के अध्यक्ष नियुक्त। टीम में चंद्रभान सिंह यादव, पारस सोनी, ओ.पी. रघुवंशी और आरक्षक निलेश वर्मा शामिल। चंद्रभान सिंह यादव और पारस सोनी अपराध शाखा भोपाल से, ओ.पी. रघुवंशी थाना रातीबड़ से और निलेश वर्मा तकनीकी सेल से जुड़े हैं। एसआईटी को विवेचना की प्रगति की जानकारी हर सप्ताह पुलिस आयुक्त को देनी होगी। पुलिस महानिदेशक, मध्यप्रदेश ने एसआईटी गठन के आदेश को मंजूरी दी।
0
0
Report
Advertisement

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में छात्रों के प्रदर्शन पर इमरान मसूद बोले—बर्बरता बंद हो

Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली : इमरान मसूद (कांग्रेस) जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मुलाकात पर कहा, "छात्र जामिया के अंदर बैठे हुए हैं और जिस तरह से जामिया प्रशासन आंदोलनरत छात्रों के साथ बिल्कुल बर्बरता का व्यवहार कर रहा है, गार्ड की वर्दी में गुंडे जा कर उन छात्रों को डरा रहे हैं, धमका रहे हैं। उनका आंदोलन तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। चार बच्चे पिछले 10 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे हुए हैं और इनमें से दो की तबीयत बहुत खराब है। मैं उनसे मिलने के लिए गया। मुझे न जाने देने के लिए इतनी बड़ी तादाद में उन्होंने बल बढ़ा दिया, सिपाही बढ़ा दिए, मार्ग अवरुद्ध करने का प्रयास किया... मैं बच्चों से मिला, उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली... उन बच्चों की सिर्फ एक मांग है कि छात्र यूनियन बहाल कीजिए। मुझे पता चला है कि जामिया प्रशासन ने एक चिट्ठी जारी की है जिसमें उन्होंने कहा है कि वे एक समिति गठित करने जा रहे हैं हालांकि ये केवल टाल-मटोल करने वाली बात है..."
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top