icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
277502
Nityanand SinghNityanand SinghFollow13 Jan 2025, 12:44 pm

Ballia: खनन माफियाओं की गतिविधियों से बाढ़ का खतरा बढ़ा

Bairiya, Uttar Pradesh:

रेवती टीएस बांध के देवपुर मठिया रेग्युलेटर से सरयू नदी में मिलने वाले नाले के किनारे खनन माफियाओं द्वारा जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्राली से मिट्टी खनन किया जा रहा है। इस खनन से स्थानीय लोगों में बाढ़ का भय गहरा गया है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि बाढ़ आने पर लाखों परिवार तबाह हो सकते हैं। पहले ही बांध के पास दर्जनों गांवों की हजारों एकड़ कृषि भूमि नष्ट हो चुकी है। नाले के किनारे करोड़ों की लागत से बना देवपुर रेगुलेटर, वशिष्ठ नगर और गोपाल नगर को जोड़ने वाला पुलिया और सीसी रोड भी खतरे में हैं। मिट्टी खनन के चलते पुलिया और सड़क बाढ़ में नाले और नदी में बह जाने की आशंका है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से खनन पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top