271801
बहराइच में कारोबारी के दुकान से चोर उठा ले गए ज्वेलरी से भरी अलमारी, CCTV में कैद हुई घटना
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच में चोरों का गिरोह बेलगाम हो रहा है, जहां तावड़तोड़ चोरी की वारदातों को अंजाम देते हुए बेखौफ चोरों ने सर्राफा व्यापारी के दुकान में रखी ज्वेलरी व नगदी से भरी अलमारी लेकर फरार हो गए। तकरीबन 8 लाख की ज्वेलरी व नगदी पर चोरों ने हाथ साफ किया। वहीं चोरी की Live तस्वीर CCTV में कैद हुई। चोरों ने विजय सोनी नाम के सर्राफा व्यापारी के दुकान पर डाका डाला, चोरी के बाद एक खेत में अलमारी फेंककर फरार हो गए। वहीं SP वृंदा शुक्ला ने कहा कि गैंग को दबोचने का प्रयास जारी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
भोपाल: बिजली कर्मियों का आंदोलन, दीपावली पर बिजली सेवा बाधित हो सकती है
Noida, Uttar Pradesh:भोपाल बिजली कर्मियों का आंदोलन का ऐलान 22 अक्टूबर को एक दिन का विरोध प्रदर्शन मांगा नहीं मानी तो दीपावली पर होगा अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार मांग-विभागीय परीक्षा नोटिफिकेशन जारी ना होने से नाराज संविदा बिजली कर्मी ऊर्जा विभाग द्वारा परिपत्र 24 जुलाई 26 को जारी कर 31 अक्टूबर तक भर्ती प्रक्रिया पूर्ण करने का दिया था आदेश दो माह बीत जाने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्यवाही 5 हजार बिजली संविदा कर्मी हो रहे हैं प्रभावित कर्मचारियों में नाराजगी प्रदेश के कलेक्टर एवं सांसद, विधायक को दे चुके हैं ज्ञापन दीपावली जैसे बड़े त्यौहार में बिजली व्यवस्था हो सकती है प्रभावित0
0
Report
शहडोल टोल प्लाजा पर कट्टा दिखाकर धमकी: CCTV में कैद, पुलिस जांच शुरू
Shahdol, Madhya Pradesh:ब्रेकिंग शहडोल - शहडोल के पास धुरवार टोल प्लाजा पर देर रात कथित तौर पर कट्टा दिखाकर टोल कर्मी को धमकाने का मामला सामने आया है। बताय जा रहा है कि बुढ़ार से शहडोल आ रहे ऋषि सिंह की थार का फास्टैग काम नहीं कर रहा था। टोल कर्मी राजकुमार यादव ने फास्टैग को लेकर वाहन रोकने की बात कही। आरोप है कि इसके बाद ऋषि सिंह गाड़ी से उतरे और टोल कर्मी से गाली-गलौज की। आरोप है कि टोल कर्मी का कॉलर पकड़ने के बाद उसे कट्टा दिखाकर धमकी दी गई। पूरी घटना टोल प्लाजा पर लगे CCTV कैमरे में कैद होने की बात सामने आई है। पीड़ित टोल कर्मी राजकुमार यादव ने मामले की शिकायत सोहागपुर थाने में की है। शिकायत के बावजूद फिलहाल कार्रवाई नहीं होने का आरोप है। अब CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस कार्रवाई पर सवाल खड़े हो रहे हैं। मामले में पुलिस की जांच और कार्रवाई का इंतजार है।0
0
Report
पटना में महागठबंधन के march के बाद विपक्ष-भाजपा में टकराव, तेजस्वी समेत नेता शामिल
Patna, Bihar:महागठबंधन के द्वारा आज पटना में लोग भवन मार्च का आयोजित किया गया.... तेजस्वी यादव सहित विपक्ष के नेता आज इस मार्च में शामिल हुए... जनता दल यूनाइटेड ने महागठबंधन के आंदोलन पर कहा कि जब बिहार में एसआईआर की प्रक्रिया हो रही थी तब महागठबंधन के किसी भी नेता ने इसकी जानकारी नहीं दी कि कौन से ऐसे वोटर हैं जिनका नाम कट रहा है और अब यह लोग आंदोलन कर रहे हैं... विपक्ष अपनी राजनीतिक जमीन तलाशने की कोशिश कर रहा है और इस आंदोलन के जरिए वह अपनी राजनीतिक जमीन को पाना चाहता है... भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि यह लोग सड़क पर उतरकर बेवजह हंगामा कर रहे हैं अगर इनको ऐसा लगता है कि कुछ गलत हुआ है तो कोर्ट जाएं कानूनी रास्ता अपनाएं... इनके पास प्रमाण है तो दें... चुनाव आयोग और जनता पर अपने हर का ठीकरा फोड़ रहे हैं... हर की समीक्षा करनी चाहिए ना कि किसी पर आरोप लगाना चाहिए...0
0
Report
Advertisement
भीलवाड़ा के महात्मा गांधी अस्पताल में वेतन भुगतान समस्या पर कर्मचारियों का भारी रोष
Jaipur, Rajasthan:महात्मा गांधी अस्पताल में वेतन संकट से कर्मचारियों में भारी रोष एक साल से एरियर, सरेंडर और नियमित वेतन के लिए भटक रहे कर्मचारी, बैंक किश्तें बाउंस होने का लगाया आरोप भीलवाड़ा महात्मा गांधी अस्पताल में कर्मचारियों के वेतन भुगतान में कथित अनियमितता को लेकर कर्मचारियों में भारी रोष है। अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी महासंघ एकीकृत, भीलवाड़ा के नेतृत्व में कर्मचारियों ने जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर वेतन संबंधी समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की。 प्रदेश अध्यक्ष गजेंद्र सिंह राठौड़ के निर्देश पर जिलाध्यक्ष लक्की ब्यावट ने बताया कि महात्मा गांधी अस्पताल में पिछले करीब एक से डेढ़ वर्ष से नर्सिंग कर्मचारियों को एरियर, सरेंडर राशि और सबसे महत्वपूर्ण मासिक वेतन के भुगतान को लेकर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारियों को अपने ही वेतन के लिए बार-बार अधिकारियों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं。 महासंघ का आरोप है कि वेतन समय पर नहीं मिलने से कर्मचारियों की बैंक ऋण की किश्तें तक बाउंस हो रही हैं। इससे कर्मचारियों को आर्थिक संकट के साथ मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। परिवार का खर्च चलाने में भी कठिनाइयां उत्पन्न हो रही हैं。 जिलाध्यक्ष लक्की ब्यावट ने कहा कि बजट की कमी का हवाला देकर नर्सिंग कर्मचारियों का वेतन नियमित रूप से जारी नहीं किया जा रहा है, जिससे कर्मचारियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। उन्होंने सरकार और प्रशासन से वेतन व्यवस्था को नियमित करने तथा लंबित एरियर और सरेंडर राशि का शीघ्र भुगतान करने की मांग की。 महासंघ ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही वेतन संबंधी समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया तो आगामी दिनों में न्यायालय का रुख किया जाएगा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि वेतन भुगतान में देरी के लिए जो भी अधिकारी या कर्मचारी जिम्मेदार होंगे, उनके खिलाफ न्यायालय में जवाबदेही तय कराने की मांग की जाएगी。 महासंघ ने सरकार से अस्पताल कर्मचारियों के हित में तत्काल प्रभावी कार्रवाई कर वेतन भुगतान व्यवस्था सुचारु करने की मांग की है。0
0
Report
बिहारपुरा स्थित शिव मंदिर में शिवलिंग खंडित, 16-17 साल की लड़की पर सस्पेंस
Ghaziabad, Uttar Pradesh:क्रॉसिंग रिपब्ल릭 थाना क्षेत्र के बिहारीपुरा स्थित एक प्राचीन शिव मंदिर में शिवलिंग खंडित किए जाने की सूचना से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना रात करीब 1:30 बजे डायल-112 के माध्यम से पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मंदिर का निरीक्षण किया। मौके पर मौजूद चश्मदीद गवाहों से पूछताछ में सामने आया कि करीब 16-17 वर्ष की एक लड़की को मंदिर परिसर से बाहर निकलते और बाउंड्री से कूदते हुए देखा गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना में शामिल लड़की की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए खंडित शिवलिंग को मंदिर से हटवाया और मौके पर नया शिवलिंग स्थापित कराया। घटना के बाद क्षेत्र में किसी प्रकार का तनाव न हो, इसके लिए पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। फिलहाल क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है। सहायक पुलिस आयुक्त वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस घटनाक्रम से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है.0
0
Report
द्वारका में महिला गांजा तस्कर गिरफ्तार, 500 पैकेट गांजा और 3600 रुपये बरामद
New Delhi, Delhi:द्वारका जिले की स्पेशल स्टाफ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक महिला गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बिक्री के लिए तैयार करीब 500 पैकेट गांजा, 3,600 रुपये नकद और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। गिरफ्तार महिला की पहचान 33 वर्षीय वीना, निवासी रणाजी एन्क्लेव नजफगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक वीना थाना नजफगढ़ की बीसी है और उसके खिलाफ पहले से 10 मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार स्पेशल स्टाफ की टीम को सूचना मिली थी कि नांगली विहार में पैकेट तैयार कर बिक्री के लिए रखे जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी के दौरान वीना को मौके से पकड़ लिया गया। पुलिस अब गांजे की सप्लाई के स्रोत और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी है। मामले में आगे की जांच जारी है。0
0
Report
Advertisement
खामोर में चोरों ने वृद्ध महिला के घर दीवार में सेंध लगाकर गहने चुराए
Noida, Uttar Pradesh:भीलवाड़ा राजस्थान Dist. Bhilwara Location खामोर शाहपुरा Surendra Sagar खामोर में फिर चोरों का आतंक, वृद्ध महिला के घर सेंधमारी महज 10 फीट दूर सोती रही वृद्धा, चोर दीवार में सेंध लगाकर घुसे एक-एक ईंट निकालकर चोरों ने बनाई दीवार में सेंध कमरे की अंदर से कुंडी लगाकर बक्सा खंगाला, जेवर-नकदी लेकर फरार करीब साढ़े तीन लाख रुपए के गहने और नकदी चोरी होने का दावा करीब एक किलो चांदी और एक तोला सोने के आभूषण चोरी कनगती, पायजेप, 4 सोने के मादलिया सहित चांदी के आभूषण चोरी खामोर अस्पताल वाली गली में रामू पत्नी भेरू बैरवा के घर वारदात खेतों की तरफ से मकान में घुसे चोर, सामान खेतों में फेंका सुबह दीवार में सेंध और बिखरा सामान देखकर परिवार के उड़े होश फुलिया कलां पुलिस पहुंची मौके पर, जांच में जुटी गुलाबपुरा से FSL टीम ने घटनास्थल से जुटाए संभावित साक्ष्य खामोर सहित आसपास के गांवों में लगातार चोरी की वारदातों से ग्रामीणों में रोष0
0
Report
मारकुंडी घाटी में डीजल टैंकर पलटा, सड़क पर डीजल बहने से भारी जाम
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र की मारकुंडी घाटी में एक डीजल लदा टैंकर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे करीब 14 हजार लीटर डीजल सड़क पर बहने लगा और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटनास्थल पर बाल्टी और डिब्बे लेकर डीजल भरते लोग दिखे, जिन्हें देखकर आसपास के वाहन चालक भी वहाँ पहुँच गए। सूचना मिलते ही गुरमा चौकी प्रभारी श्रीप्रकाश पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। डीजल भरते देख लोग मौके से भाग गए। डीजल फैलने से आग की आशंका देखते हुए पुलिस ने फायर ब्रिगेड को बुलाया। पुलिस और दमकल कर्मियों ने स्थिति को नियंत्रित किया और यातायात सामान्य किया। टैंकर चालक पवन कुमार को मामूली चोटें आईं; चालक के अनुसार ब्रेक फेल होने के कारण टैंकर पलट गया। हादसे के कारण मारकुंडी घाटी में लगभग आधे घंटे जाम रहा। फिलहाल पुलिस और दमकल टीम सुरक्षा व्यवस्था बनाये हुए आवश्यक कार्रवाई कर रही है।0
0
Report
किशनगढ़ रेलवे हादसा: 97 वर्षीय महिला की मौत तीन ट्रेनों से
Kishanganj, Bihar:किशनगढ़ में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक दर्दनाक हादसे में 97 वर्षीय बुजुर्ग महिला की ट्रेन से कटकर मौके पर ही मौत हो गई। हादसा बालाजी बगीची के पास रेलवे ट्रैक पर हुआ, जहां अचानक एक साथ तीन ट्रेनें आने से महिला उनकी चपेट में आ गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ट्रैक पर महिला के शरीर के अवशेष बिखर गए। बताया गया कि लोको पायलट ने शरीर के अवशेषों को एकत्र कर मंडावरिया स्टेशन पहुंचाया, जहां से शव को राजकीय वाई.एन. अस्पताल भिजवाया गया। मृतका की पहचान मालियों की बाड़ी निवासी तौफा देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि तौफा देवी रिश्तेदार के यहां आयोजित 12वीं की रस्म में शामिल होने जा रही थीं, तभी यह हादसा हो गया। सूचना पर गांधीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।0
0
Report
Advertisement
फर्रुखाबाद में तेज आंधी-बारिश से पेड़ गिरने से यातायात बाधित
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद में तेज आंधी-बारिश से कई जगह पेड़ उखड़कर सड़कों पर गिरे, रास्ते हुए बंद फर्रुखाबाद में तेज आंधी-बारिश का कहर, कई जगह पेड़ उखड़कर सड़कों पर गिरे फर्रुखाबाद-पांचाल घाट मार्ग पर पेड़ गिरने से यातायात ठप पेड़ की चपेट में आया ऑटो, गनीमत रही नहीं था कोई सवार अमृतपुर-राजेपुर मार्ग पर भी पेड़ गिरने से वाहनों की लंबी कतार अमृतपुर में पेड़ गिरने से शहीद स्मारक की दीवार क्षतिग्रस्त बिजली लाइन पर पेड़ गिरने से 5 विद्युत पोल टूटे, बिजली व्यवस्था प्रभावित राजेपुर, कमालगंज और फतेहगढ़ में गिरे ओले ओलावृष्टि से किसानों की बढ़ी चिंता, धान की फसल को नुकसान की आशंका वन विभाग की टीम ने शुरू किया सड़कों से पेड़ हटाने का काम0
0
Report
जालौन के निजी वाहन में भूसे की तरह भरे छात्रों का वीडियो वायरल; विभाग पर सवाल
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में प्राइवेट वाहन में भूसे की तरह भरे जा रहे छात्र, प्राइवेट स्कूल संचालकों की मनमानी से छात्र-छात्राओं की सुरक्षा पर सवालिया निशान, स्कूली वैन का इस्तेमाल न कर नियमों के खिलाफ प्राइवेट वाहन बोलेरो का किया जा रहा प्रयोग, प्राइवेट वाहन में ठूस-ठूस कर भरे छात्र-छात्राओं का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, वीडियो वायरल होने के बाद परिवहन विभाग की लापरवाही हुई उजागर, जालौन के कदौरा थाना क्षेत्र के बागी स्तिथ सेठ मनोहरी लाल स्कूल का मामला।0
0
Report
SIR के विरोध प्रदर्शन की खबर: कैसे बदले हालात?
Noida, Uttar Pradesh:SIR protest0
0
Report
Advertisement
कलेक्ट्रेट के बाहर कांग्रेस प्रदर्शन: बेरिकेड्स तोड़ने की कोशिश से हंगामा
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर से बड़ी खबर, कलेक्ट्रेट के बाहर कांग्रेस पार्टी का प्रदर्शन, उग्र हुए प्रदर्शनकारी कांग्रेस कार्यकर्ता, कलेक्ट्रेट गेट पर लगे पुलिस बेरिकेड्स तोड़ने का किया प्रयास, प्रदर्शनकारियों ने रॉड पर गिराया बेरिकेड्स, पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई धक्कामुक्की0
0
Report
संत हत्या मामला: समाधि से शव निकालकर पोस्टमार्टम की मांग से उग्र ग्रामीण
Churu, Rajasthan:संत की हत्या का मामला, आज होगा शव का पोस्टमार्टम, हत्या के बाद शव को जमीन में दबा कर लगा दी थी समाधि, ग्रामीणों के विरोध के बाद पुलिस थाने में हुआ मामला दर्ज, आज शव को निकाला जा रहा ह समाधि से वापिस, रतनगढ़ के गांव सांगासार के प्रेमनाथ आश्रम का है मामला, मौके पर पुलिस जाप्ता और ग्रामीणों की भीड़ है मौजूद, 57वर्षीय संत बन्ना नाथ की हत्या का है आरोप, रतनगढ़ के सांगासर में दो संतों के बीच हुआ झगड़ा में एक 57वर्षीय संत की मौत हो गई। मौत के बाद सन्त के शव को मिट्टी में दबाकर समाधी दे दी गई। जब घटना का बुधवार को ग्रामीणों को पता चला, तो बवाल मच गया तथा मृत संत के शव को समाधि से निकालकर पोस्टमार्टम करवाने की बात को लेकर सालासर सड़क मार्ग जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित ग्रामीणों से समझाइश कर करीब एक घंटे बाद आवागमन को दुरुस्त करवाया। इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। आज शव को समाधि से निकाल कर शव मोर्चरी में भिजवाने की प्रक्रिया की जा रही है। मौके पर पुलिस जाप्ता,FSL टीम, मेडिकल टीम एव ग्रामीणों की भीड़ मौजूद हैं। एसडीएम के आदेश के बाद शव को निकालने की प्रक्रिया जारी है। घटना को लेकर हरियाणा के सिरसा जिले के गांव धौलपालिया निवासी हंसराज ने हत्या का मामला पुलिस में दर्ज करवाया है। मृतक हंसराज का छोटा भाई था तथा वर्ष 2004 में सन्यास लेकर साधु बन गया था और दो वर्षों से रावतसर में बालकनाथ के आश्रम में रह रहा था। बालकनाथ उसे रतनगढ़ तहसील के गांव सांगासर लेकर आया और यहां पर दोनों के बीच हुए झगड़े में बन्नानाथ की मौत हो गई। घटना के बाद बन्नानाथ को यहीं पर समाधि भी दे दी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उक्त घटना का जैसे ही ग्रामीणों को पता चला, तो ग्रामीण भी लामबद्ध हो गए तथा गांव में स्थित आश्रम के पास एकत्रित होकर अपना आक्रोश जताते हुए संत के शव का पोस्टमार्टम करवाने की मांग की। इस मांग को लेकर ग्रामीणों ने सालासर सड़क मार्ग को भी एक घंटे तक जाम रखा। मौके पर पहुंचे सीआई संदीप कुमार ने ग्रामीणों से समझाइश कर आवागमन दुरुस्त करवाया।0
0
Report
नीमडीह पahan? स्कूल चोरी: मिड-डे मील सामग्री चावल गैस सिलेंडर चोरी
Jamshedpur, Jharkhand:सरायकेला नीमडीह में स्कूल में चोरी, मिड-डे मील की सामग्री, चावल और गैस सिलेंडर गायब, लैपटॉप-टैब छोड़ गए चोर । उत्क्रमित मध्य विद्यालय पितकी में ताला तोड़कर चोरी, आज 125 बच्चों का मिड-डे मील तत्काल रहेगा चालू । नीमडीह थाना क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, पितकी में बीती रात चोरों ने ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने मिड-डे मील किचन से चावल की 4 बोरी, 2 गैस सिलेंडर और बर्तन चुरा लिए, जबकि कार्यालय में रखे लैपटॉप, टैब और म्यूजिक सिस्टम को छोड़ दिया। घटना के कारण आज स्कूल के 125 बच्चों का मिड-डे मील तत्काल रहेगा चालू । प्रतिदिन की तरह आज सुबह सहायक शिक्षिका ऑलिव धनवार स्कूल पहुंची तो देखा कि मुख्य गेट, कार्यालय और किचन रूम के ताले टूटे हुए हैं। सूचना पर ग्राम प्रधान सह विद्यालय अध्यक्ष गौरी शंकर सिंह मौके पर पहुंचे। जांच में पाया गया कि मुख्य गेट के पास एक सिलेंडर बोरे में बंधा पड़ा था और कार्यालय की तीन अलमारियाँ खुली थीं। प्रधानाध्यापक शिवराम गोप ने बताया कि चोरी रात करीब 2 से 3 बजे के आसपास हुई है। जिन्होंने घटना की सूचना अध्यक्ष गौरी शंकर एवं बीआरसी नीमडीह और नीमडीह थाना को लिखित आवेदन देकर दी है। ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले भी पितकी गांव में कोई घरों में चोरी की घटनाएं हुई हैं और इस स्कूल में यह दूसरी बार चोरी हुई है। चोरों ने शिक्षा की मंदिर को भी नहीं छोड़ा। जो जांच की विषय है। वाइट: प्रधान शिक्षक शिव राम गोप। बाइट: ऑलिव धनवार सहायक शिक्षिका। बाइट: ग्राम प्रधान सह अध्यक्ष ।0
0
Report
Advertisement
