Bahraich: तेंदुए का खौफनाक हमला, महिला की दर्दनाक मौत
बहराइच के कतर्नियाघाट इलाके में तेंदुए ने एक महिला को अपना शिकार बना डाला। सबसे बड़ी चौकाने वाली बात ये है कि तेंदुआ महिला को सोते समय देर रात छत से दबोच ले गया और उसकी लाश गन्ने के खेत से बरामद हुई है। घटना सुजौली रेंज के अयोध्या पुरवा गांव की है, जहां तेंदुए के हमले में महिला की दर्दनाक मौत हो गई। मामला कतर्नियाघाट के सुजौली रेंज का है जहां के अयोध्या पुरवा गांव निवासी जहीरा बानो उम्र 45 अपने छत पर रात को खाना खाने के पश्चात गर्मी होने के चलते सो रही थी। इसी दौरान देर रात 2 बजे के आसपास तेंदुआ छत पर पहुंच गया और महिला को दबोच कर छत से कूद गया जिसके चलते महिला की दर्दनाक मौत हो गई। घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|