icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
271801
RSRajiv SharmaFollow1 Aug 2024, 05:26 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Sant Kabir Nagar में आग से गेहूं की फसलें जलकर राख, किसान गम्भीर नुकसान

Uska Khurd, Uttar Pradesh:एंकर- सन्तकबीरनगर जिले में आग की लपटों का तांडव तीसरे दिन भी देखने को मिला। जिले के सेमरियांवा ब्लॉक क्षेत्र के करही-करमा खान गांव के सीवान में अचानक आग लगने से खेत मे खड़ी गेहूं की कई एकड़ फसल जलकर राख हो गई। तेज हवाओं के साथ आग ने और भी विकराल रूप ले लिया और फसल धू-धू कर जलने लगी। जिसके चलते कई किसानों की फसल जलकर खाक हो गई। अचानक लगी आग से अफरातफरी का माहौल हो गया। आग लगने की सूचना पर आसपास के लोग निजी साधनों के सहारे आग बुझाने के लिए दौड़ पड़े। लेकिन भीषण आग ने किसानों के अरमानों पर पानी फेर दिया। आग की लपटों के बीच फसलें जलती रही। स्थानीय लोगों ने फसल में आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। लेकिन फायर ब्रिगेड के पहुंचने तक किसानों की गेंहू की कई एकड़ फसल जलकर स्वाहा हो गई। ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड की घण्टों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि आग लगने के कारणों का पता नही लग पाया है लेकिन आगलगी की इस घटना से किसानों की साल भर की मेहनत जलकर खाक हो गई और उनके सामने रोटी का संकट खड़ा हो गया। किसानों ने प्रशासन से आग से हुए नुकसान की भरपाई की मांग की है।
0
0
Report

एसडीएम बनने के बाद पहली बार गांव पहुंचीं प्राची, पहाड़पुर में हुआ भव्य स्वागत तहसील जसराना क्षेत्र क

Vikash KumarVikash KumarFollow2m ago
Jasrana, Uttar Pradesh:एसडीएम बनने के बाद पहली बार गांव पहुंचीं प्राची, पहाड़पुर में हुआ भव्य स्वागत तहसील जसराना क्षेत्र के ग्राम पहाड़पुर की बेटी प्राची (Rank-36) के एसडीएम बनने के बाद पहली बार अपने गांव आगमन पर ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया। गांव में उत्सव जैसा माहौल रहा और जगह-जगह फूल-मालाओं व अभिनंदन के साथ उनका अभिनंदन किया गया। कस्बा पाढ़म में ग्राम पंचायत प्रधान हरवीर सिंह यादव, यशवीर सिंह यादव व पिंटू यादव सहित क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने प्राची का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उनकी उपलब्धि पर गर्व जताया। ग्रामीणों ने कहा कि प्राची ने क्षेत्र का नाम रोशन कर नई मिसाल पेश की है। प्राची का बयान इस अवसर पर एसडीएम प्राची ने कहा कि उनकी सफलता का पूरा श्रेय उनके माता-पिता और परिवार को जाता है। उन्होंने बताया कि उनके पिता श्री विनय कुमार उत्तर प्रदेश पुलिस में इंस्पेक्टर विजिलेंस के पद पर मुरादाबाद में तैनात हैं और माता श्रीमती किरन माला गृहिणी हैं। प्राची ने बताया कि उनके बड़े भाई प्रशांत कुमार खैरगढ़ ब्लॉक में तथा भाभी प्रतिभा सिंह नारखी ब्लॉक में सरकारी शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। वहीं छोटे भाई निशांत कुमार सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि परिवार के सहयोग और मार्गदर्शन से ही वह इस मुकाम तक पहुंच सकीं और आगे भी वह ईमानदारी व समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगी। ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ स्वागत करते हुए प्राची के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उनके गांव आगमन से पूरे क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल बना रहा।
0
0
Report
Advertisement

लखीमपुर खीरी थाना मितौली अज्ञात वाहन की टक्कर से दो बाइक सवार की मौत।

Pavan Kumar DixitPavan Kumar DixitFollow7m ago
Datelikalan, Uttar Pradesh:लखीमपुर -खीरी। मितौली थाना क्षेत्र के मितौली-बड़ागांव मार्ग पर छोटा सेमरावां के पास शनिवार को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर सवार दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार से आ रहे अज्ञात वाहन ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दोनों युवक उछलकर सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के कुछ ही क्षणों में दोनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही मितौली पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित करते हुए शवों को कब्जे में लेकर के आवश्यक कार्रवाई में लगी हुई थी। जिस वाहन ने टक्कर मारी थी वह फरार हो गया है पुलिस मृतकों की पहचान करने में लगी हुई है।
0
0
Report

मीटिंग से लौट रहे सचिव को ट्रेक्टर ने रौंदा, मौत जसराना। जिला मुख्यालय पर आयोजित मीटिंग में भाग लेकर

Vikash KumarVikash KumarFollow8m ago
Jasrana, Uttar Pradesh:सचिव को अनियंत्रित ट्रेक्टर ने रौंद दिया। सीमेंट से भरे ट्रेक्टर-ट्राली के रौंदने से मौके पर ही सचिव की मौत हो गई। हादसे के बाद जहां मौके पर लोगों की भीड़ लग गई वहीं, चालक ट्रेक्टर छोडकर भाग गया। जानकारी मिलने पर पुलिस एवं परिजन मौके पर पहुंच गए। सचिव पूर्व ब्लॉक प्रमुख डाॅ. रामपाल सिंह यादव के भांजे थे। थाना एका के क्षेत्र के गांव आजमपुर सिलौटा निवासी अहवरन सिंह के 45 वर्षीय पुत्र राजेश कुमार साधन सहकारी समिति अतुर्रा पर सचिव के रुप में तैनात थे। बुधवार को जिला मुख्यालय पर विभागीय मीटिंग में शामिल होने के लिए दबरई गए थे। मीटिंग में शामिल होने के बाद बाइक से देर सायं लौट रहे थे। थाना जसराना क्षेत्र के एटा शिकोहाबाद मार्ग पर पट्टी के पास पीछे से आ रहे सीमेंट से भरे ट्रेक्टर-ट्राली ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से राजेश कुमार गंभीर रुप से घायल होकर सड़क पर गिर गए। चालक ट्रेक्टर-ट्राली छोडकर मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। जब तक लोग सचिव को उपचार के लिए भेज पाते उनकी मौत हो गई। सड़क हादसे में मौत होने की जानकारी मिलते ही थाना जसराना से पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया। वहीं परिजन भी आ गए। जानकारी देते हुए झपारा निवासी विनोद कुमार ने बताया अनियंत्रित होकर ट्रेक्टर चालक ने टक्कर मारी है। मृतक के एक पुत्र और एक पुत्री है। वहीं, पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।
0
0
Report
Advertisement

पाढम में निकली हनुमान की भव्य शोभा यात्रा जसराना - हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में हर वर्ष की भांति इस

Vikash KumarVikash KumarFollow11m ago
Jasrana, Uttar Pradesh:पाढम में निकली हनुमान की भव्य शोभा यात्रा जसराना - हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हनुमानजी की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई, यात्रा बिजली घर वाले हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर बस अड्डे से होते हुए मैंन बाजार ढोल नगाड़े और झाकियों के साथ माताटीला मंदिर पहुंची, इसी बीच भक्तों ने जगह जगहधूप दीप से आरती और पुष्प वर्षा की जिसमें प्रमुख रूप से दिनेश गुप्ता टिंचू अर्जन वर्मा युवा नेता डॉ कुलदीप कुलश्रेष्ठ, देवेंद्र पालीवाल, ओमेंद्र बघेल, युवा कॉर्डिनेटर कृष्ण कुमार यादव, कौशल यादव छोटू, डॉ रूप सिंह लालू गुप्ता, दीपेंद्र महाजन कान्हा गुप्ता महावीर गुप्ता सहित पुलिस प्रशासन के पूर्ण सहयोग से बस्ती से होकर शांति वाटिका में प्रसाद वितरण के साथ शोभा यात्रा को विश्राम दिया गया।
0
0
Report

परिवर्तन चेतना मंच: कैमूर में खेल और शिक्षा से युवाओं में नई दिशा

Khajuria Khurd, Bihar:एनएसजी एसपी द्वारा कैमूर में खेल, शिक्षा और समाज सेवा के जरिए युवाओं को नई दिशा देने की अनूठी पहल। कैमूर जिले में एनएसजी (NSG) के एसपी की पहल पर आयोजित रामगढ़ में फुटबॉल मैच ने इसी जज्बे को धरातल पर उतारा है। 'परिवर्तन चेतना मंच' के माध्यम से आयोजित इस खेल स्पर्धा का मुख्य उद्देश्य युवाओं में खेल भावना के साथ-साथ सामाजिक समरसता का संदेश देना है। गृह विभाग में कार्यरत NSG एसपी ने इस अवसर पर कहा कि खेल ही वह माध्यम है जो लोगों को joड़ने और समाज में एकता बनाए रखने में सबसे अधिक प्रभावी है। उन्होंने न केवल क्षेत्र के युवाओं को प्रोत्साहित किया, बल्कि उन सफल लोगों को भी अपने पैतृक क्षेत्र में वापस आकर योगदान देने के लिए आमंत्रित किया जो यहाँ से पढ़-लिखकर बाहर के शहरों में बस गए हैं। शहीदों को सम्मान और शिक्षा पर जोर: कार्यक्रम के दौरान स्थानीय शहीद परिवारों को सम्मानित किया गया। इस पर उन्होंने भावुक होते हुए कहा, "यदि हम अपने शहीदों का सम्मान नहीं करेंगे, तो आने वाली पीढ़ी देश सेवा के लिए प्रेरित कैसे होगी?" इसके अतिरिक्त, हाल ही में इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले ग्रामीण बच्चों को भविष्य में करियर काउंसलिंग, किताबों और फीस में हर संभव मदद का भरोसा दिलाया गया। भविष्य की योजनाएं: 'परिवर्तन चेतना मंच' को किसी NGO के बजाय एक जन-आंदोलन बताते हुए उन्होंने घोषणा की कि जल्द ही रामगढ़ से एक नि:शुल्क एम्बुलेंस सेवा शुरू की जाएगी। साथ ही, ब्लॉक के सबसे पिछड़े गांवों में लाइब्रेरी की स्थापना की जाएगी ताकि संसाधनों के अभाव में किसी बच्चे की शिक्षा न रुके। उनका स्पष्ट संदेश है कि जब तक समाज में चेतना नहीं आएगी, तब तक वास्तविक परिवर्तन संभव नहीं है।
0
0
Report
Advertisement

झिरी में ओलावृष्टि से गेहूं की फसल पर भारी नुकसान की आशंका

Dholpur, Rajasthan:झिरी इलाके में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि , किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें , खेतों में बिछी ओलों की चादर, गेहूँ की तैयार फसल में भारी नुकसान का अनुमान , तापमान में दर्ज की गई गिरावट सरमथुरा (धौलपुर) धौलपुर जिले के सरमथुरा के पास झिरी इलाके में मौसम ने अचानक करवट ले ली। तेज बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में ओलों की सफेद चादर बिछ गई, जिससे फसलों को भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि इस समय गेहूं की फसल कटाई के लिए तैयार खड़ी थी, लेकिन ओलावृष्टि ने उसे काफी प्रभावित किया है। कई किसानों का कहना है कि मेहनत की पूरी फसल बर्बाद होने के कगार पर है। इस अचानक मौसम बदलाव के चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग की ओर से आगे भी मौसम खराब रहने की संभावना जताई गई है। फिलहाल किसान नुकसान का आकलन करने में जुटे हैं और प्रशासन से मदद की उम्मीद कर रहे हैं।
0
0
Report

हापुड़ के स्कूल में प्रधानाचार्य पर 13 वर्षीय छात्रा से छेड़छाड़ के गंभीर आरोप

Hapur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है. यहां एक शिक्षा के मंदिर में गुरु और शिष्य के पवित्र रिश्ते को कलंकित किया गया है. स्कूल में अपना परीक्षा परिणाम (रिजल्ट) लेने गई 13 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ स्कूल के ही प्रधानाचार्य ने कथित तौर पर अश्लील हरकतें और छेड़छाड़ की. पूरा मामला थाना हाफिजपुर के ग्राम नान का है. पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, शनिवार की सुबह करीब 7:30 बजे 13 वर्षीय छात्रा, जो कि गांव के ही बी.एन.सी. मैमोरियल जूनियर हाई स्कूल में कक्षा 7 की छात्रा है, अपना रिजल्ट लेने स्कूल गई थी. आरोप है कि स्कूल के प्रधानाचार्य राज कुमार शर्मा पुत्र हुक्म सिंह शर्मा ने छात्रा को रिजल्ट के बहाने अपने कार्यालय में बुलाया. पीड़िता का आरोप है कि कार्यालय के अंदर प्रधानाचार्य ने उसके साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दीं और जबरदस्ती उसके कपड़े उतारने का प्रयास किया. छात्रा के बार-बार विरोध करने और विनती करने के बावजूद आरोपी नहीं माना. किसी तरह अपनी जान बचाकर पीड़िता वहां से भागी और घर पहुँचकर अपने परिजनों को आपबीती सुनाई. आरोप है कि जब पीड़िता के पिता अपनी पत्नी और बेटी के साथ स्कूल में आरोपी से पूछताछ करने पहुँचे, तो प्रधानाचार्य ने उनके साथ न केवल गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार किया, बल्कि जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर उन्हें अपमानित भी किया और जान से मारने की धमकी दी. इस गंभीर मामले में पुलिस ने त्वरित संज्ञान लेते हुए आरोपी प्रधानाचार्य राज कुमार शर्मा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 74, 352, 351(3) और लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम की धारा 7/8 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल हापुड़ भेज दिया है. फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर बताया जा रहा है, जिसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है.
0
0
Report
Advertisement

NH-48 के उदयपुर–रतनपुर–शामलाजी खंड में एलिवेटेड कॉरिडोर की स्वीकृति; मोदी-गडकरी को सीएम ने आभार जताया

Noida, Uttar Pradesh:राष्ट्रीय राजमार्ग-48 के उदयपुर–रतनपुर–शामलाजी खंड पर खेरवाड़ा शहर में एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण की स्वीकृति प्रदान करने पर मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने एक्स पर पोस्ट करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का जताया आभार सीएम भजन लाल शर्मा ने पोस्ट करके लिखा कि राष्ट्रीय राजमार्ग-48 के उदयपुर–रतनपुर–शामलाजी खंड पर खेरवाड़ा शहर में एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण की स्वीकृति प्रदान करने हेतु यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी एवं माननीय केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री @nitin_gadkari जी का हार्दिक आभार! ₹363.89 करोड़ की लागत से प्रस्तावित यह परियोजना यातायात सुगमता तथा सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करते हुए क्षेत्रीय आर्थिक गतिविधियों को गति प्रदान करेगी तथा प्रदेश के आधारभूत अवसंरचना विकास को और अधिक सशक्त बनाएगी。
0
0
Report

बलरामपुर मेेले में सुरक्षा में लापरवाही पर दो दरोगा लाइन हाजिर

Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर में दो दरोगा लाइन हाजिर, देवीपाटन मेला ड्यूटी में लापरवाही पर कार्रवाई बलरामपुर में पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर दो दरोगाओं को लाइन हाजिर कर दिया है। दोनों की तैनाती देवीपाटन मंदिर में चल रहे मेले की सुरक्षा व्यवस्था में की गई थी। जारी आदेश के मुताबिक, मेले जैसे संवेदनशील आयोजन के दौरान ड्यूटी में ढिलाई सामने आने पर यह सख्त कार्रवाई की गई। संबंधित उपनिरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से पुलिस लाइन भेजते हुए आदेश के अनुपालन के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस प्रशासन का कहना है कि भीड़भाड़ वाले आयोजनों में सुरक्षा व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता होती है और किसी भी तरह की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एसपी ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी ड्यूटी में कोताही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top