Back
बागपत में लवजिहाद-धर्मांतरण के खिलाफ हिंदू पंचायत, गिरफ्तारी की मांग तेज
KCKULDEEP CHAUHAN
Nov 16, 2025 13:05:01
Baghpat, Uttar Pradesh
बागपत के बड़ौत में हिंदू महिला के साथ लवजिहाद, धर्मांतरण और यौन शोषण मामले में कार्रवाई न होने से खफा हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने आज पंचायत का आयोजन किया। इस पंचायत को हिंदू पंचायत नाम दिया गया, जिसमें हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने बागपत लवजिहाद और धर्मांतरण मामले में कार्रवाई न होने पर आक्रोश व्यक्त किया। इस पंचायत में हिंदूवादी नेता साध्वी प्राची भी शामिल हुईं, जिन्होंने पंचायत को संबोधित करते हुए सरकार से मामले में कार्रवाई करने की गुहार लगाई। उल्लेखनीय है कि बागपत की रहने वाली एक हिंदू महिला ने शोरूम संचालक पर बहला फुसलाकर यौन शोषण करने और धर्म परिवर्तन करने का आरोप लगाया था, जिसमें उसने अल्ताफ समेत 12 लोगों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई थी। पीड़िता का आरोप है कि पुलिस ने मामले में मुकदमा तो कर लिया है, लेकिन अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। आरोप है कि मात्र दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेजा है। जबकि तहरीर मिलते ही आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिए थे लेकिन उन्हें छोड़ दिया गया। उन्होंने कहा कि आरोपी अब अस्मत की बोली लगा रहे हैं और 20 लाख रुपए में उन पर फैसला करने का दबाव बना रहे हैं। पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने उसे दबाव में लेकर उससे कोर्ट में अपने पक्ष में बयान भी करवा दिए। अब पीड़िता आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर दर दर की ठोकर खा रही है, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हो रही है। जिसको लेकर आज हिंदू संगठन के लोगों ने पंचायत कर मामले में कार्रवाई की गुहार लगाई और आक्रोश व्यक्त किया। पीड़िता का आरोप है कि पुलिस उल्टा अब उन्हें मुकदमे में फसाने की धमकी दे रही है। पीड़िता ने बताया कि इंस्पेक्टर बागपत और एसपी उन्हें मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहे हैं। इस हिंदू पंचायत में हिंदूवादी नेता साध्वी प्राची भी पहुंची हैं, जिन्होंने बागपत में हुए लवजिहाद और धर्म परिवर्तन व हिंदू बच्चों पर मूत्र के मामले को लेकर अपना विरोध प्रकट किया। उन्होंने कहा कि बागपत की धरती पर लवजिहाद और हिंदू बच्चों को मूत्र पिलाने की घटना शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि मस्जिद में बैठे मौलाना हिंदू बच्चों को मूत्र पिलवा रहे हैं। साथ ही बम ब्लास्ट पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि पहले पंचर लगाने वाले और रिक्शा चलाने वाले ब्लास्ट करते थे, लेकिन अब डॉक्टर ब्लास्ट की घटना को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने सरकार से देश में दो बच्चों का कानून लागू करने की मांग उठाई।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AAAkshay Anand
FollowDec 13, 2025 23:30:31Noida, Uttar Pradesh:POTUS addresses the ISIS attack on U.S. forces in Syria: “We mourn the loss of 3 great patriots in Syria… we pray for them, and their parents, and their loved ones… We will retaliate.”
0
Report
AAAkshay Anand
FollowDec 13, 2025 23:30:140
Report
1
Report
AAAkshay Anand
FollowDec 13, 2025 23:15:37Noida, Uttar Pradesh:पाकिस्तान में आतंकवादी और सेना का गठजोड़
लश्कर-ए-तैयबा का डिप्टी सैफुल्लाह कसूरी, साउथ वज़ीरिस्तान में मारे गए पाकिस्तानी सेना के जवान के जनाज़े की अगुवाई कर रहा है।
0
Report
AAAkshay Anand
FollowDec 13, 2025 23:15:250
Report
AAAkshay Anand
FollowDec 13, 2025 23:15:150
Report
0
Report
0
Report
VAVINEET AGARWAL
FollowDec 13, 2025 19:00:120
Report
NTNagendra Tripathi
FollowDec 13, 2025 18:45:530
Report
SBSharad Bhardwaj
FollowDec 13, 2025 18:45:310
Report
0
Report
104
Report
0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowDec 13, 2025 18:30:180
Report