Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Baghpat250101

खेकड़ा में कार वर्कशॉप से 15 लाख की हुई चोरी

Aug 09, 2024 07:37:29
Khekra, Uttar Pradesh

खेकड़ा में कार वर्कशॉप से 15 लाख रुपये का सामान चोरी हुआ। कैलाश मोटर्स मारुति नामक वर्कशॉप में दो शातिर चोर घुसे और वारदात को अंजाम दिया। एक चोर ने पुलिस जैसी टोपी पहनी थी। दोनों चोर सीसीटीवी में कैद हो गए। पुलिस फुटेज की जांच कर चोरों की तलाश कर रही है।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
SPSohan Pramanik
Mar 10, 2026 03:17:18
Pakur, Jharkhand:पाकुड़ पहुँची सीपीआईएम की वरिष्ठ नेत्री वृंदा करात। सीपीआईएम ने भारत-अमेरिकी व्यापार समझौते के खिलाफ और ग्राम जी (VBG) रद्द करने सहित अन्य मुद्दों पर दिल्ली में प्रस्तावित रैली की तैयारी के लिए जन आक्रोश यात्रा शुरू की है। यह यात्रा 24 मार्च को दिल्ली में समाप्त होगी। यह यात्रा आज पाकुड़ जिला पहुँची, जिसमें मुख्य रूप से सीपीआईएम की वरिष्ठ नेत्री वृंदा करात मौजूद थीं। इस दौरान जिले के अमड़ापारा प्रखंड के कई गांवों और महेशपुर के पोखरिया गांव में ग्रामीणों के साथ जनसभाएं हुईं। जनसभाओं में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। मौके पर मुख्य वक्ता के रूप में वृंदा करात ने ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। ग्रामीणों ने एक कोयला कंपनी के उत्खनन से हो रही परेशानियों को उनके सामने रखा। ग्रामीणों की समस्या सुनने के बाद वृंदा करात ने आश्वासन दिया कि पार्टी ने इन समस्याओं को उठाना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में इन्हीं सभी मुद्दों पर रैली होगी और उनकी बातों को कोयला मंत्रालय तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों से Delhi की रैली में बड़ी संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान भी किया। यह जत्था 24 मार्च तक जारी रहेगा।
0
comment0
Report
SGSagar Gaikwad
Mar 10, 2026 03:16:45
0
comment0
Report
ASAkhilesh Sharma
Mar 10, 2026 03:16:09
0
comment0
Report
ASAkhilesh Sharma
Mar 10, 2026 03:15:56
Dungarpur, Rajasthan:डूंगरपुर जिले के आसपुर उपखंड के पूंजपुर गांव में जलदाय विभाग के सरकारी कार्मिकों की ढीली नकेल व मॉनिटरिंग के अभाव के चलते सरकार की मंशा पर पानी फिरता नजर आ रहा है। पूंजपुर गांव के धूणी माता मंदिर के पास पाइप लाइन सहित वॉल में लीकेज से पेयजल आपूर्ति के समय पानी व्यर्थ ही सड़क पर बहने से पानी प्रेशर के साथ घरों तक नहीं पहुंच पाता है। वही पानी के व्यर्थ बहने से सड़कों पर कीचड़ हो जाने से स्वच्छता अभियान धज्जियां उड़ रही है। ग्रामीण रामदास साद ने बताया उक्त समस्या को लेकर कई बार विभागीय कार्मिको व अधिकारियों को अवगत कराया किंतु कोई समाधान नहीं होने से हजारों लीटर पानी व्यर्थ बहता है।
0
comment0
Report
JGJugal Gandhi
Mar 10, 2026 03:15:42
Alwar, Rajasthan:अलवर में भीषण सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से दो सगे भाई गंभीर घायल अलवर जिले के खेड़ली थाना क्षेत्र के समूची गांव के पास सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में बाइक सवार दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को तत्काल खेड़ली अस्पताल लेकर गए। घायल युवकों की पहचान संतोष कुमार योगी और उसके छोटे भाई भवानी शंकर के रूप में हुई है। डॉक्टरों ने दोनों की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अलवर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार दोनों भाई रैणी से बाइक पर सवार होकर अपनी बहन से मिलने के लिए गंज खेड़ली आ रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। हादसे में दोनों भाइयों के हाथ और पैर में फ्रैक्चर होने की जानकारी सामने आई है। फिलहाल जिला अस्पताल में उनका इलाज जारी है।
0
comment0
Report
RMRam Mehta
Mar 10, 2026 03:15:20
Baran, Rajasthan:19 भैंस चोरी मामला में न्याय की मांग को लेकर भंवरगढ़ थाने के बाहर गुर्जर समाज का अनिश्चितकालीन धरना शुरू बारां के क्षेत्र के डिकोनियां गांव में हुई बड़ी पशु चोरी की वारदात ने अब जन आंदोलन का रूप ले लिया है। 3 फरवरी को एक पशुपालक की 19 भैंसें चोरी होने के मामले में पुलिसिया कार्रवाई से असंतुष्ट गुर्जर समाज ने सोमवार से भंवरगढ़ थाने के बाहर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। समाज के प्रतिनिधियों का कहना है कि यदि शीघ्र ही पीड़ित को मुआवजा और न्याय नहीं मिला, तो 16 मार्च को जिला कलेक्ट्रेट का घेराव किया जाएगा। धरने पर बैठे समाज के नेताओं ने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं: सोनाराम गुर्जर ने बताया कि पिछले 2 साल में क्षेत्र से समाज की 200 से अधिक भैंसें चोरी हो चुकी हैं, लेकिन पुलिस न तो चोरों को पकड़ पा रही है और न ही बरामदगी कर रही है। समाजसेवी रघुनाथ गुर्जर और गजराज गुर्जर ने आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन केवल कुछ पैसों का लालच देकर मामला रफा-दफा करना चाहता है और मुख्य आरोपियों तक नहीं पहुँच रहा है। समाज का कहना है कि वारदात में प्रयुक्त ट्रक और चालक की पहचान होने के बावजूद ठोस कार्रवाई के बजाय केवल आश्वासन दिया जा रहा है।
0
comment0
Report
Mar 10, 2026 03:06:57
Sisahaniya, Uttar Pradesh:सिद्धार्थनगर जिले की उसका थाने की पुलिस सर्विलांस व एंटी थेफ्ट टीम द्वारा एक दुष्कर्म के इनामीया वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। जिसका प्रेस कॉन्फ्रेंस मुख्यालय स्थित पुलिस लाइन सभागार में किया गया। यह प्रेस कॉन्फ्रेंस एडिशनल एसपी प्रशांत कुमार व सीओ सदर विश्वजीत सौरयान द्वारा किया गया। इस प्रेस कांफ्रेंस के दौरान एडिशनल एसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह वांछित अभियुक्त 2024 में हुए गैंग रेप में शामिल था और अभी तक फरार चल रहा था जिसे पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है इस अभियुक्त पर ₹25000 का इनाम भी घोषित था। वही इस पूरे प्रेस कॉन्फ्रेंस को लेकर एडिशनल एसपी प्रशांत कुमार ने जानकारी दी और बताया कि पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा सदर सीओ के नेतृत्व में 2 वर्ष से बातचीत चल रहे 25000 के इनामियां दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया गया। इस अभियुक्त की गिरफ्तारी उसका बाजार के रेलवे स्टेशन से किया गया है।
0
comment0
Report
MGMohd Gufran
Mar 10, 2026 03:01:58
Prayagraj, Uttar Pradesh:स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के विदेश भागने की आशंका के कारण कोर्ट में याचिका दाखिल, शिकायतकर्ता आशुतोष ब्रह्मचारी ने निचली अदालत में याचिका दायर की। कहा गया है कि पॉक्सो मामले में जांच से बचने के लिए स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद विदेश भागने की तैयारी कर रहे हैं, और आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट से स्वामी का पासपोर्ट जब्त करने की मांग की। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कराने वाले अफगानी ब्रह्मचारी ने कोर्ट में नई अर्जी दाखिल कर विदेश भागने की आशंका जताते हुए निगरानी और पासपोर्ट जमा करने के निर्देश की मांग की। उन्होंने कहा कि धर्मयुद्ध यात्रा से पीड़ित बटुकों की सुरक्षा के मद्देनजर उनकी पहचान न उजागर की जाए और यात्रा पर रोक लगाई जाए। अदालत ने निचली अदालत के फैसले को सुरक्षित रखा है और जल्द ही फैसला सुनाने की उम्मीद है। 21 फरवरी को शिकायत पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्य मुकुंदानंद के खिलाफ पॉक्सो स्पेशल कोर्ट ने एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई का आदेश दिया है। हाईकोर्ट ने गिरफतारी पर अंतरिम रोक लगाई है। 7 मार्च से धर्मयुद्ध यात्रा शुरू हो रही है जो 11 मार्च को लखनऊ पहुंचकर समाप्त होगी। देखना होगा कि अर्जी पर अदालत क्या आदेश पारित करती है।
0
comment0
Report
VVvirendra vasinde
Mar 10, 2026 03:01:22
Noida, Uttar Pradesh:बड़वानी जिले के अंजड़ थाना के दो पुलिस कर्मियों के खिलाफ रिश्वत मांगने का मामला दर्ज किया गया है लोकायुक्त इंदौर ने डीजी योगेश देशमुख के निर्देश पर यह कार्रवाई की. अंजड़ थाना में पदस्थ उपनिरीक्षक महावीर सिंह चंदेल और आरक्षक पवन प्रजापति पर एक ज्वेलर्स संचालक से 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगने का मामला सामने आया है शिकायतकर्ता जयराज चौधरी, जो अंजड़ में डायमंड ज्वेलर्स के संचालक हैं, ने लोकायुक्त कार्यालय इंदौर में इसकी शिकायत दी थी शिकायत के अनुसार पुराने आत्महत्या मामले में परेशान न करने और केस खत्म करने के नाम पर पुलिस कर्मियों ने 50 हजार रुपये खर्च-पानी की मांग की थी सत्यापन के दौरान आरक्षक पवन प्रजापति ने 15 हजार रुपये भी लिए थे इसके बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और बीएनएस की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है
0
comment0
Report
RKRAMAN KHOSLA
Mar 10, 2026 03:00:32
Hoshiarpur, Punjab:जालंधर पठानकोट नेशनल हाईवे के नजदीक टोल प्लाजा पर हुए कार हादसे में मां बेटे सहित दूसरे वाहन में सवार व्यक्ति की मौत हो गई। तीनों के शवों को टांडा के सिविल अस्पताल में रखाव दिया। ओर परिजनों को सूचित कर दिया। जानकारी के अनुसार के एम एस कालेज की मालिक ओर मौजूदा प्रिंसिपल शबनम कौर अपनी बेटी को जालंधर छोड़ने के लिए अपने बेटे के साथ कार में गए थे। बेटी को जालंधर छोड़ने के बाद मां बेटा वापिस दसूहा अपने घर वापिस आ रहे थे कि जब वह टोल प्लाजा चोलांग के पास पहुंचे तो उनकी कार सीधे आगे खड़ी बलेरो गाड़ी में टकरा गई। जिसके कारण बलेरो गाड़ी में सवार व्यक्ति भी घायल हो गया। तीनों को टांडा के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया जहाँ डाक्टरों ने उन्हें मृतक घोषित कर दिया।
0
comment0
Report
JJJAYESH JAGAD
Mar 10, 2026 03:00:22
Akola, Maharashtra:राज्यभरात उन्हाची तीव्रता दिवसेंदिवस वाढत असून बहुतांश भागात तापमानाने ४० अंश सेल्सिअसचा टप्पा गाठला आहे. काही ठिकाणी तर तापमान ४० अंशांच्या पुढे गेले आहे. विदर्भातील अकोला आणि अमरावती जिल्ह्यातही उन्हाचा पारा जवळपास ४१ अंशांपर्यंत पोहोचल्याने नागरिकांना तीव्र उकाड्याचा सामना करावा लागत आहे. नागपूर हवामान विभागाने अकोला जिल्ह्यासाठी ११ मार्चपर्यंत येलो अलर्ट जारी केला आहे. येत्या काही दिवसांत तापमान आणखी वाढण्याची शक्यता व्यक्त करण्यात आली आहे. त्यामुळे जिल्हा प्रशासनाकडून नागरिकांना आवश्यक खबरदारी घेण्याचे आवाहन करण्यात आले आहे. दुपारच्या वेळेत शक्यतो घराबाहेर पडणे टाळावे, बाहेर पडताना डोक्यावर टोपी किंवा कापड ठेवावे, भरपूर पानी पिणे आणि शरीराला थंड ठेवणे अशा सूचना प्रशासनाकडून देण्यात आल्या आहेत. वाढत्या उष्णतेमुळे नागरिकांनी आरोग्याची काळजी घेणे गरजेचे झाले आहे.
0
comment0
Report
SSShailendra SINGH BAGHEL
Mar 10, 2026 02:50:41
0
comment0
Report
SKSantosh Kumar
Mar 10, 2026 02:49:15
Noida, Uttar Pradesh:Ministry of Petroleum and Natural Gas MoPNG PetroleumMin 8h In light of current geopolitical disruptions to fuel supply and constraints on supply of LPG, Ministry has issued orders to oil refineries for higher LPG production and using such extra production for domestic LPG use. The ministry has prioritised domestic LPG supply to households and introduced 25 day inter- booking period to avoid hoarding/black marketing. Non domestic supplies from imported LPG is being prioritised to essential non domestic sectors such as Hospitals and Educational institutions. For LPG supply to other non-domestic sectors, a committee of three EDs of OMCs have been constituted to review the representations for LPG supply to restaurants/hotels/other industries. भारत सरकार के पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने ट्वीट किया, "ईंधन आपूर्ति में मौजूदा भू-राजनीतिक बाधाओं और LPG की आपूर्ति पर रुकावटों को देखते हुए, मंत्रालय ने तेल रिफाइनरियों को अधिक LPG उत्पादन करने और इस अधिक उत्पादन का उपयोग घरेलू LPG इस्तेमाल के लिए करने का निर्देश दिया है। मंत्रालय ने घरों में घरेलू LPG सप्लाई को प्राथमिकता दी है और जमाखोरी/ब्लैक मार्केटिंग से बचने के लिए 25 दिन का इंटर-बुकिंग पीरियड शुरू किया है। इंपोर्टेड LPG से नॉन-डोमेस्टिक सप्लाई को अस्पताल और शैक्षणिक संस्थान जैसे आवश्यक गैर-घरेलू क्षेत्र में प्राथमिकता दी जा रही है। दूसरे गैर-घरेलू क्षेत्र में LPG सप्लाई के लिए, रेस्टोरेंट/होटल/दूसरी इंडस्ट्री को LPG सप्लाई के लिए आए रिप्रेजेंटेशन को रिव्यू करने के लिए OMCs के तीन ED की एक कमेटी बनाई गई है।"
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top