Back
आजमगढ़ लोक अदालत ने 113713 मुकदमों का निस्तारण, 21 जोड़ियाँ फिर एक साथ
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
Mar 14, 2026 15:31:44
Azamgarh, Uttar Pradesh
लोक अदालत में कुल 113713 मुकदमों का किया गया निस्तारण, 21 जोड़ों ने सारे मतभेद भुला कर फिर से एक साथ रहने का लिया निर्णय।
जनपद आज़मगढ़ के दीवानी न्यायालय परिसर में आज आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 113713 मुकदमों का निस्तारण किया गया। इससे पूर्व जिला जज जय प्रकाश पांडेय ने हाल ऑफ जस्टिस में देवी सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलित करके लोक अदालत की विधिवत शुरुआत की। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों, वादकारियों को संबोधित करते हुए जिला जज ने कहा कि लोक अदालत आम आदमी के लिए उपलब्ध एक महत्वपूर्ण वैकल्पिक विवाद समाधान तंत्र है।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव नीतिका राजन ने बताया कि इस लोक अदालत में 21 जोड़ों ने सारे मतभेद भुला कर फिर से एक साथ रहने का निर्णय लिया। लोक अदालत में मोटर दुर्घटना अधिकरण के जज मुकेश कुमार सिंह ने कुल 141 मुकदमा का निस्तारण किया। प्रधान पारिवारिक न्यायाधीश अहसानुल्लाह खान ने 81 मुकदमा, पारिवारिक न्यायाधीश कोर्ट नंबर एक प्रेम शंकर ने 53 मुकदमो तथा पारिवारिक न्यायाधीश कोर्ट नंबर दो संदीपा यादव ने 60 मुकदमों का निस्तारण किया।अपर जिला जज एंटी करप्शन अजय कुमार शाही ने 2 मुकदमा, अपर जिला जज कमलापति ने 2 मुकदमा, अपर जिला जज अजय कुमार श्रीवास्तव ने 16 मुकदमा, एससी/एसटी कोर्ट अपर जिला जज विजय कुमार वर्मा ने 2 मुकदमा, अपर जिला जज पॉक्सो कोर्ट संतोष कुमार यादव ने 15 मुकदा, विशेष न्यायाधीश जैनुद्दीन अंसारी ने 708 मुकदमा, फास्ट ट्रैक कोर्ट नंबर दो अमर सिंह ने 1 मुकदमा निस्तारित किया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सत्यवीर सिंह ने 3807 मुकदमा, सिविल जज सीनियर डिवीजन अनुपम त्रिपाठी ने 53, न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट नंबर 16 आदेश प्रताप सिंह ने 465 मुकदमों का निस्तारण किया, सिविल जज जू डि फॉस्ट ट्रैक कोर्ट आस्था द्विवेदी ने 9 मुकदमों का निस्तारण किया।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
DKDARSHAN KAIT
FollowMar 14, 2026 16:46:1533
Report
AMANIL MOHANIA
FollowMar 14, 2026 16:45:4489
Report
JSJitendra Soni
FollowMar 14, 2026 16:45:2981
Report
AKAMAN KAPOOR
FollowMar 14, 2026 16:45:1890
Report
41
Report
गोद में बच्चा, कंधों पर कानून की जिम्मेदारी, गाजीपुर में महिला कांस्टेबलों ने पेश की ममता और कर्तव्य
105
Report
179
Report
MGMOHIT Gomat
FollowMar 14, 2026 16:33:1869
Report
AMAjay Mishra
FollowMar 14, 2026 16:33:0654
Report
MGMOHIT Gomat
FollowMar 14, 2026 16:32:55100
Report
141
Report
PSPradeep Soni
FollowMar 14, 2026 16:32:1268
Report
AKAshok Kumar sharma
FollowMar 14, 2026 16:31:59115
Report
NPNavratan Prajapat
FollowMar 14, 2026 16:31:4287
Report
HBHeeralal Bhati
FollowMar 14, 2026 16:31:27111
Report