Back
आजमगढ़ में 25 हजार इनामी बदमाश मुठभेड़ में घायल, हथियार-नकदी सहित गिरफ्तार
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
Oct 03, 2025 05:34:15
Azamgarh, Uttar Pradesh
स्थान - Azamgarh
पुलिस मुठभेड़ 25 हजार का इनामिया बदमाश घायल, गिरफ्तार अभियुक्त पर 30 आपराधिक मुकदमें रहे हैं दर्ज, कब्जे से हथियार, कारतूस व नकदी तथा बाइक बरामद。
पुलिस मुठभेड़ के दौरान बिलरियागंज थाना क्षेत्र में कुख्यात आदिल घायल हो गया। मुठभेड़ की जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त के दाहिने पैर में गोली लगी। उसे सीएचसी बिलरियागंज ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया। उसके कब्जे से तमंचा, दो जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस, मोबाइल फोन, अपाची मोटरसाइकिल और 2000 रुपये नकद बरामद किये गये हैं।
पुलिस के अनुसार अभियुक्त के खिलाफ आजमगढ़ के विभिन्न थानों में चोरी, लूट, डकैती, गौतस्करी, गौवध, गैंगस्टर एक्ट और अवैध हथियार रखने जैसे 30 मुकदमें दर्ज हैं। बताया गया कि करीब एक वर्ष पूर्व एक मुठभेड़ 18 अक्टूबर 2024 को बिलरियागंज के बसिला गांव में भैंस चोरी की घटना से जुड़े हुवे है, जिसमें आदिल वांछित था। मामले की शुरुआत तब हुई, जब सोनी यादव नाम की महिला ने 18 अक्टूबर 2024 को बिलरियागंज थाने में अपनी भैंस चोरी की शिकायत दर्ज की थी। इस आधार पर मुकदमा संख्या 373/24 धारा 303(2) में दर्ज किया गया। इन घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त की तलाश तेज की। जहां पुलिस की कार्रवाई के क्रम में कल 2 अक्टूबर को देर रात मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी बिलरियागंज के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जगजीवनपुर नदी किनारे के पास घेराबंदी की। अपने आप को घिरता देख आदिल ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस की आत्मरक्षार्थ गोलीबारी में वह घायल हो गया। अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा संख्या 321/25 धारा 109 बीएनएस और 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत नया मामला दर्ज किया गया है। पुलिस वैज्ञानिक साक्ष्यों के साथ मामले की गहन जांच कर रही है, ताकि प्रभावी पैरवी के जरिए दोषी को सजा दिलाई जा सके。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
TSTripurari Sharan
FollowOct 03, 2025 07:22:000
Report
TSTripurari Sharan
FollowOct 03, 2025 07:21:500
Report
KRKishore Roy
FollowOct 03, 2025 07:21:380
Report
VSVIPIN SHARMA
FollowOct 03, 2025 07:21:080
Report
TSTushar Srivastava
FollowOct 03, 2025 07:20:530
Report
ASAMIT SONI
FollowOct 03, 2025 07:20:430
Report
VAVINEET AGARWAL
FollowOct 03, 2025 07:20:340
Report
VTVinit Tyagi
FollowOct 03, 2025 07:19:370
Report
SDSurendra Dasila
FollowOct 03, 2025 07:19:030
Report
TSTushar Srivastava
FollowOct 03, 2025 07:18:500
Report
नोबेल शांति पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी के बाल आश्रम में दशहरा महोत्सव और रामलीला, रावण दहन सहित
AYAmit Yadav
FollowOct 03, 2025 07:18:320
Report
BSBhanu Sharma
FollowOct 03, 2025 07:18:230
Report
BSBhanu Sharma
FollowOct 03, 2025 07:18:140
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowOct 03, 2025 07:18:010
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowOct 03, 2025 07:17:510
Report