224001
Faizabad: मिझौड़ा में ओवरलोडिंग के चलते गन्ना ट्रालियों से हादसे की आशंका
Faizabad, Uttar Pradesh:मिझौड़ा स्थित अकबरपुर चीनी मिल के बाहर गन्ना लेकर जा रहे किसानों की ट्रालियों में ओवरलोडिंग और बेतरतीब तरीके से गन्ना लोड किया जा रहा है जिससे हादसों का खतरा बढ़ गया है। शनिवार को चीनी मिल गेट के बाहर दर्जनों ट्रालियां इस स्थिति में खड़ी थीं। हादसों को रोकने के लिए इस मनमानी पर सख्ती से अंकुश लगाने की आवश्यकता है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हल्द्वानी रामलीला ग्राउंड के शुद्धिकरण पर सियासी तूल, बहस गरम
Noida, Uttar Pradesh:हल्द्वानी के शुद्धिकरण के मसले में अल्लाह हू अकबर की एंट्री आखिर अब यह अल्लाह हू अकबर कहां से आ गए हल्द्वानी के रामलीला ग्राउंड के शुद्धिकरण का मसाला राजनीतिक तौर पर तूल पकड़ता जा रहा है कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के आवास का घेराव किया इसी मसले को लेकर जिस तरह से अब राजनीति तेज हो रही है पेश है देहरादून से एक रिपोर्ट 8 अगस्त को हल्द्वानी के रामलीला ग्राउंड में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खंडगे का एक जनसभा का आयोजन किया गया। इसके बाद उसे ग्राउंड का शुद्धिकरण किया गया जिसको लेकर एक वीडियो भी वायरल हुआ उसे वीडियो के आधार पर कांग्रेस पार्टी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रही है कांग्रेस पार्टी के एससी-एसटी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मदनलाल के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के घर का घेराव किया उनका कहना है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट शुद्धिकरण करने वालों का समर्थन कर रहे हैं मदनलाल प्रदेश अध्यक्ष एससी एसटी प्रकोष्ठ कांग्रेस पार्टी वही समाज कल्याण अल्पसंख्यक मंत्री खजान दास का कहना है कि अल्लाह हू अकबर के नारे लगाए गए थे कांग्रेस पार्टी की क्या मंशा है किसी से छिपी नहीं है उनका कहना है कि वहां पर अल्लाह हू अकबर के नारे लगाए गए थे जिसकी वजह से इस तरह की बात सामने आई है और जिन संगठनों ने वहां पर शुद्धिकरण किया है बाइट खजान दास समाज कल्याण अल्पसंख्यक मंत्री उत्तराखंड शुद्धिकरण के मसले में अब अल्लाह हू अकबर की एंट्री हो चुकी है और शुद्धिकरण की सियासत चुनावी मुद्दा भी बन सकता है0
0
Report
चंदौली के तालाब के पास दर्दनाक हादसा, 7 वर्षीय मासूम की मौत
Chandauli, Uttar Pradesh:स्कूल के पास खुले तालाब ने ली 7 साल के मासूम की जान, गांव में मचा हड़कंप... प्राथमिक विद्यालय के पास दर्दनाक हादसे से ग्रामीणों में आक्रोश... बिहार के कैमूर निवासी अंकित कुमार बिंद ननिहाल आया था... शौच के बाद पानी छूने के दौरान पैर फिसला,तालाब में डूबने से हुई मौत... ग्रामीणों का आरोप- तालाब की चारदीवारी न होने से लगातार हादसों का खतरा... ग्रामीणों के मुताबिक,तालाब में यह चौथी बड़ी घटना, कई लोगों की जा चुकी है जान... ग्रामीणों ने प्रधान और प्रशासन से तालाब की तत्काल मजबूत घेराबंदी की मांग की... ग्रामीणों की दो टूक-चारदीवारी नहीं बनी तो किसी और मासूम की जान जा सकती है... मासूम की मौत के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भेजा पोस्टमार्टम हाउस... अलीनगर थाना क्षेत्र के रोहणा गांव के प्राथमिक विद्यालय का मामला...0
0
Report
बांसवाड़ा नगर निकाय चुनाव: दूसरे दिन उम्मीदवारों ने दाखिले की धूम
Banswara, Rajasthan:जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा नगर निकाय चुनाव में नामांकन के दूसरे दिन भी कांग्रेस भाजपा ने अपने पार्टी से चुनाव लड़ने वाले दावेदारों के पते नहीं खोले,राजनेतिक पंडितो के अनुसार दोनों ही पार्टी गुटबाजी के कयासों पर पाल बाधने के लिए पार्टी अपने प्रमुख दावेदारों को सीधा फोन कर नामांकन दाखिल करवा रही है आज दूसरे दिन 60 वार्ड पर होने वाले नगर निकाय के चुनाव में आज 28 दावेदार आज रिटर्न अधिकारी के समक्ष आवेदन करने पहुंचे,3 बजे तक 28 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ने के लिए फॉर्म भर दावेदारी जताई है,हालांकि कांग्रेस भाजपा पार्टी स्तर पर अभी तक उम्मीदवारों की सूची जारी नहीं की है चुनावी दावेदारों की घोषणा पर गुटबाजी का पेच ऐसा फंसा हुआ है कि पार्टी नामांकन के दूसरे दिन भी दोनों ही पार्टियों में असमजय की स्थिति बनी हुई है,चुनाव को लेकर शहर में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। हर कोई जानना चाहता है कि हमारे वार्ड का विकास पुरुष कौन है इस बार मैदान में नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन शनिवार को एसडीएम कार्यालय में प्रत्याशियों और समर्थकों की भीड़ देखने को मिली,जानकारी के अनुसार वार्ड 1 से 20 तक 9, वार्ड 21 से 40 तक 8 और वार्ड 41 से 60 तक 11 नामांकन फॉर्म प्राप्त हुए। नामांकन को लेकर भाजपा के कई संभावित प्रत्याशियों ने दावा किया कि उन्हें पार्टी के महामंत्री जयपाल डाबी ने फोन कर आवेदन करने के लिए कहा था। हालांकि, भाजपा महामंत्री डाबी ने बताया कि पार्टी की अभी तक अधिकृत सूची जारी नहीं हुई है। प्रत्याशियों को केवल दस्तावेज तैयार रखने के लिए कहा गया था। वार्ड 33 से लक्ष्मीपुरा कॉलोनी निवासी डिंपल ने बताया कि उन्हें भाजपा से टिकट मिलने की बात कही गई थी और महामंत्री का फोन भी आया था। वहीं कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी अजय नागर ने वार्ड 48 नागरवाड़ा से स्वेच्छा से नामांकन दाखिल किया। दूसरी ओर वार्ड 21 से 40 क्षेत्र में आवेदन करने पहुंचे कांग्रेस प्रत्याशी ने पार्टी पदाधिकारी के निर्देश पर नामांकन भरने की बात कही। सोमवार को नामांकन की अंतिम तारीख है ऐसे में नगर की जनता की नजर अब पार्टियों के दावेदारों की अधिकृत लिस्ट पर नजर है वीओ - नामांकन बाइट - बीजेपी से भरा महिला ने नामांकन बाइट - कांग्रेस से भरा नामांकन0
0
Report
Advertisement
दरभंगा के खेल प्रेमियों को बड़ा तोहफा: 200 करोड़ का नया स्टेडियम बनेगा
Darbhanga, Bihar:सम्राट सरकार का दरभंगा वासियों को बड़ा तोहफा, संजय सरावगी की पहल पर बनेगा ₹200 करोड़ से अधिक का अत्याधुनिक स्टेडियम, नेहरू स्टेडियम की जगह बनेगा राष्ट्रीय स्तर का नया स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, डे-नाइट IPL से लेकर कई इनडोर गेम्स की होगी सुविधा दरभंगा के खेल प्रेमियों और युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। लहेरियासराय स्थित नेहरू स्टेडियम को ध्वस्त कर उसी जगह राष्ट्रीय स्तर का अत्याधुनिक स्टेडियम बनाने की तैयारी है। सरकार की ओर से इसके लिए हरी झंडी मिल चुकी है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रस्तावित स्टेडियम का प्रजेंटेशन भी देखा है। बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और दरभंगा नगर विधायक संजय सरावगी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि करीब 200 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से स्टेडियम का निर्माण होगा। स्टेडियम को डे-नाइट IPL जैसे बड़े क्रिकेट मैचों के मानकों के अनुरूप तैयार किया जाएगा। यहां हाई-मास्ट लाइट्स, हाइब्रिड टर्फ पिच, बड़े डिस्प्ले स्क्रीन और आधुनिक पवेलियन होंगे। इसके अलावा स्विमिंग पूल, बॉक्सिंग, जूडो-रेसलिंग, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, स्क्वैश और जिम जैसी सुविधाओं वाला इंडोर मल्टीपरपज हॉल भी बनेगा। खिलाड़ियों के लिए स्पोर्ट्स साइंस, मेडिकल और बायो-मैकेनिक्स सुविधाओं, 100 बेड का हॉस्टल, गेस्ट हॉउस और डाइनिंग हॉल की व्यवस्था भी प्रस्तावित है। साथ ही लॉन टेनिस, वॉलीबॉल, नेट प्रैक्टिस पिच और मल्टी-लेवल पार्किंग भी बनाई जाएगी। संजय सरावगी ने कहा कि यह सिर्फ स्टेडियम नहीं, बल्कि मिथिला के हजारों युवा खिलाड़ियों के सपनों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच देने वाला बड़ा अवसर होगा。0
0
Report
हरियाणा की पानी मेरी विरासत योजना से किसान कम पानी वाली फसलें चुन रहे
Ambala, Haryana:हरियाणा सरकार की मेरा पानी मेरी विरासत योजना अब किसानों के लिए फायदे का सौदा साबित होती नजर आ रही है। पानी की लगातार घटती उपलब्धता के बीच कई किसान धान की जगह ऐसी फसलों का रुख कर रहे हैं, जिनमें पानी की खपत कम होती है। अंबाला में इस योजना के तहत फसल अपनाने वाले किसानों का कहना है कि उन्हें सरकार की ओर से प्रति एकड़ 8 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि मिल रही है। किसानों के मुताबिक इससे जहां भूजल की बचत हो रही है, वहीं वैकल्पिक फसलों के अच्छे दाम मिलने से उनकी आमदनी पर भी सकारात्मक असर पड़ रहा है। किसानों ने दूसरे किसानों से भी पानी बचाने और इस योजना का लाभ उठाने की अपील की है। अंबाला में इस योजना को अपनाने वाले किसानों का कहना है कि उन्होंने धान की जगह दूसरी फसलों की खेती शुरू की है। किसानों के मुताबिक इस प्रक्रिया में पानी की काफी बचत हो रही है और सरकार की ओर से उन्हें प्रति एकड़ 8 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि भी मिल रही है। किसानों का कहना है कि वैकल्पिक फसलों के बाजार में अच्छे दाम मिलने से उन्हें आर्थिक फायदा भी हो रहा है। यही वजह है कि अब वे दूसरे किसानों को भी इस योजना को अपनाने की सलाह दे रहे हैं।0
0
Report
गुरुग्राम में अर्जुन नगर में दिनदहाड़े युवक पर ईंटों से हमला; CCTV में पूरी वारदात
Gurugram, Haryana:गुरुग्राम अर्जुन नगर में दिनदहाड़े युवक पर हमला, ईंटों से बेरहमी से पीटा घर का सामान लेने निकले युवक को अज्ञात लोगों ने बनाया निशाना मामूली कहासुनी के बाद सरेआम मारपीट, ईंटों से किया वार हमले में राजेश गंभीर घायल, गुरुग्राम के सरकारी अस्पताल में भर्ती मारपीट की पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद कल दोपहर की घटना पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत, जांच में जुटी पुलिस0
0
Report
Advertisement
हरियाणा विधानसभा के पहले दिन हंगामे के बीच विपक्ष ने सत्ता पर सवाल उठाए
Rohtak, Haryana:रोहतक से कांग्रेस विधायक भारत भूषण बत्रा ने हरियाणा विधानसभा के पहले दिन हुए हंगामे को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की मंशा विधानसभा चलाने की नहीं थी। विपक्ष ने ऐसा कौन सा गुनाह किया था कि उसके विरोध प्रदर्शन को रोकने का प्रयास किया गया। बत्रा ने कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण और सही तरीके से विरोध प्रदर्शन करना तथा अपनी बात रखना कोई गुनाह नहीं है। भारत भूषण बत्रा आज अपने निवास स्थान पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विपक्ष के वैधानिक विधायक विधानसभा में प्रतीकात्मक रूप से काले कपड़े पहनकर पहुंचे थे। सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि क्या सिम्बोलिक तौर पर काले कपड़े पहनकर आना भी कोई गुनाह है। उन्होंने कहा कि विधानसभा में आते ही विपक्ष को लेकर इस तरह की टिप्पणी करना गलत है। लोकसभा में भी विपक्ष कई बार अलग-अलग मुद्दों को लेकर विरोध प्रदर्शन करता है। बत्रा ने आरोप लगाया कि विपक्ष को एक षड्यंत्र के तहत विधानसभा तक पहुंचने से रोकने की कोशिश की गई। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ पुलिस ने बदतमीजी की, जो लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए उचित नहीं है। कांग्रेस विधायक ने कहा कि सोमवार को वह हरियाणा के राज्यपाल असीम घोष से मुलाकात करेंगे और विधानसभा के पहले दिन हुए पूरे घटनाक्रम से उन्हें अवगत करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज को दबाने के बजाय उसे अपनी बात रखने का अवसर दिया जाना चाहिए। भारत भूषण बत्रा ने वर्ष 2005 का उदाहरण देते हुए कहा कि उस समय जब कांग्रेस की सरकार थी, तब लोकदल के नेता भी इसी तरह विरोध प्रदर्शन किया करते थे। उन्होंने कहा कि तत्कालीन सरकार ने विपक्ष के साथ इस प्रकार की बदतमीजी नहीं की थी। बत्रा ने कहा कि हरियाणा में कई ऐसे गंभीर मुद्दे हैं, जिन पर विधानसभा में चर्चा की आवश्यकता है। यदि सोमवार को विधानसभा की कार्यवाही चलती है तो कांग्रेस विधायक एचकेआरएन (HKRN) सहित कई मुद्दों पर सरकार से सवाल पूछेंगे और जवाब मांगेंगे। गौरतलब है कि 27 अगस्त से हरियाणा विधानसभा का सत्र शुरू हुआ था। विधानसभा के पहले ही दिन कांग्रेस नेताओं और विधायकों ने एमएलए हॉस्टल से विधानसभा तक प्रदर्शन किया था। इसके बाद विपक्षी विधायक काले कपड़े पहनकर विधानसभा पहुंचे, जिसको लेकर सत्ता पक्ष की ओर से टिप्पणियां की गईं और सदन में काफी हंगामा हुआ।0
0
Report
हसायन में दो शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक व गैस सिलेंडर बरामद
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:सिकंदराराऊ/हसायन-थाना हसायन पुलिस ने वाहन चोरी और चोरी की वारदातों पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल, एलपीजी गैस सिलेंडर तथा अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देश पर चलाए जा रहे संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी सिकंदराराऊ के पर्यवेक्षण में थाना हसायन पुलिस ने चेकिंग के दौरान खिटौली गांव कट के पास से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनुराग पुत्र मलखान निवासी खिटौली तथा कन्हैया पुत्र हरिपाल निवासी मथुरापुर के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक चोरी की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल (UP86AS6976), एक 5 किलोग्राम एलपीजी गैस सिलेंडर, पान मसाला, सुपारी, तंबाकू पाउच एवं सिगरेट के पैकेट बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने 21 अगस्त की रात रति के नगला स्टेशन मार्ग के पास स्थित एक खोखे का ताला तोड़कर उसमें रखा सामान चोरी किया था। साथ ही बरामद मोटरसाइकिल को ग्राम मथुरापुर से चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी चोरी की बाइक को बेचने की फिराक में थे, तभी पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। गिरफ्तारी और बरामदगी के संबंध में थाना हसायन पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई को प्रभारी निरीक्षक मनीष चिकारा के नेतृत्व में थाना हसायन पुलिस टीम ने अंजाम दिया।0
0
Report
चिपळूण के पास दो बसों की भिड़ंत: 30-40 यात्री घायल, अस्पताल में भर्ती
Ratnagiri, Maharashtra:रत्नागिरी जिल्ह्यातील चिपळूण येथून एक मोठी आणि धक्कादायक बातमी समोर येत आहे..आंबडस येथील चिरणी फाट्याजवळ दोन बसेसचा भीषण अपघात झाला असून,दोन्ही वाहने समोरासमोर आदळली आहेत..तीव्र उतार आणि धोकादायक वळणावर चालकाचा वाहनावरील ताबा सुटल्याने हा अपघात घडल्याची प्राथमिक माहिती मिळत आहे..या धडकेत सुमारे ३० ते ४० प्रवासी जखमी झाले असून, सर्व जखमींना तातडीने पुढील उपचारासाठी कामथे येथील उपजिल्हा रुग्णालयात दाखल करण्यात आले आहे..घटनास्थळी बचावकार्य पूर्ण झाले असून पोलीस अधिक तपास करत आहेत..0
0
Report
Advertisement
कान्हा उपवन में गौवंश की दयनीय स्थिति, हिन्दू संगठन जवाब मांगते
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली ब्रेकिंग बरेली। हिन्दू संघठनों ने पुलिस प्रशासन के साथ देखे कान्हा उपवन के हालात मृत अवस्था मे पड़े मिले 3 गौवंश, एक दर्जन से अधिक गौवंश मरताऊ हालात में पाए गए गोवंश सड़ा हुआ भूंसा और काई युक्त पानी पी रही है गौवंश योगी आदित्यनाथ के गौवंश को लेकर दावे दिखे खोखले गौवंश की हालत देख कर भड़के हिन्दू संघठनों के लोग हिन्दू संगठन ने आज ट्रैक्टर ट्राली में मृत पकड़े थे कई गौवंश गौवंश को कौवे नोचने पर भड़के हिन्दूसंगठन योगी आदित्यनाथ से की कान्हा उपवन को बर्खास्त करने की मांग सीबीगंज थाना क्षेत्र के नान्दौसी में है कान्हा उपवन0
0
Report
रक्षाबंधन के मौके पर जालौन में हिंसक विवाद, लाठियों-डंडों से भिड़ंत
Jalaun, Uttar Pradesh:OPENING PTC रक्षाबंधन की रात... जब चारों ओर घरों में खुशियों का माहौल था...तभी जालौन में एक विवाद ने ऐसा तूल पकड़ा कि दो पक्ष आमने-सामने आ गए...लाठी-डंडे और सरिया चले... जमकर मारपीट हुई... CLOSING PTC रक्षाबंधन की खुशियों के बीच शुरू हुआ ये विवाद... मारपीट और खून-खराबे तक पहुंच गया...फिलहाल पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है..और CCTV के आधार पर ये जानने की कोशिश कर रही है कि इस विवाद की शुरुआत आखिर किस वजह से हुई और दोषी कौन है0
0
Report
बरसात से विधवा के मकान की छत गिरी, मदद नहीं मिलने से खतरे में
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल. बरसात से विधवा के मकान की छत गिरी. दो लोग घायल. बरसात में एक साल में दूसरी बार गिरी विधवा के मकान की छत. सरकारी सिस्टम की संवेदनहीनता से खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर पीड़ित परिवार. दो दिन पहले साढ़े 8 हजार का कर्ज लेकर विधwaa ने छत की मरम्मत कराई थी. मदद के लिए 1 साल से सरकारी दफ्तर और ग्राम प्रधान के चक्कर काट रही है पीड़ित विधवा सोन कली. आज तक नहीं मिली सरकारी मदद. पीड़ित सोन कली का आरोप: सरकारी अधिकारी और कर्मचारी कई बार घर की फोटोग्राफी से लेकर आवश्यक प्रक्रिया पूरी करा चुके हैं. सभी औपचारिकताएं पूर्ण होने के बावजूद 1 साल से नहीं मिली कोई मदद. 4 महीने पूर्व विवाहित बेटे की मौत के बाद मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण कर रही है पीड़ित सोनकली. पीड़ित विधवा सोनकली ने सीएम योगी से मदद की गुहार लगाई. हयातनगर थाना इलाके के शेरपुर गाँव का मामला. बाइट सोन कली …0
0
Report
Advertisement
गंगा-यमुना का जलस्तर तेज, प्रयागराज से वाराणसी तक बाढ़ का खतरा बढ़ा
Varanasi, Uttar Pradesh:संगम से लेकर काशी और कानपुर तक...गंगा का रौद्र रूप एक बार फिर दिखाई देने लगा है...प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है...वाराणसी में भी गंगा लगातार ऊपर उठ रही है...और तटवर्ती इलाकों में एक बार फिर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है... फिलहाल हालात पर प्रशासन की पैनी नजर है...लेकिन गंगा-यमुना के बढ़ते जलस्तर ने तटवर्ती इलाकों की चिंता फिर बढ़ा दी है...अब निगाहें इस बात पर हैं कि आने वाले घंटों में नदियों का जलस्तर कितनी तेजी से बढ़ता है...0
0
Report
चिराग पासवान और संतोष सुमन के बीच आरक्षण समीक्षा पर बहस, इस्तीफा नहीं मांग
Gaya, Bihar:च Chirag पासवान को संतोष सुमन की दो टूक- पहले वो शुरू करें, हम पीछे पीछे रहेंगे चिराग पासवान ने कहा कि आरक्षण के समीक्षा की मांग जीतन राम माँझी और संतोष सुमन कर रहे है तो उनको इस्तीफा दे देना चाहिए इस सवाल पर हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार सरकार के मंत्री डॉ संतोष कुमार सुमन ने कहा कि चिराग पासवान जी हमारे छोटे भाई है बड़े आदर से उनको हम कहना चाहते है कि मेरी बातों को वो समझ नही पाए है। हम आरक्षण की समीक्षा करने का मतलब या नही है कि हम आरक्षण खत्म करने की बात कह रहे है क्यों उनको इतना परेशानी हो रही है। हम तो ये कहे है कि वंचित लोग जो दलितों में भी वंचित है जिनका आज भी विकास नही हुआ है। चाहे आज भी गरीब है, चाहे उनका शिक्षा देख लीजिए, चाहे आर्थिक देख लीजिए, सामाजिक देख लीजिए, आज भी छुआ छूत होता है उनके बीच मे उनलोगों को आगे बढ़ाने के लिए आरक्षण की सीमा को बढ़ाने की बात कहे है न कि आरक्षण खत्म करने की बात कहे है और जहाँ तक इस्तीफा की बात है तो भाई हमारे छोटे भाई जरूर है लेकिन पार्टी उनकी बड़ी है पहले वो शुरू करे हमलोग उनके पीछे पीछे रहेंगे। बाइट- संतोष कुमार सुमन, राष्ट्रीय अध्यक्ष हम पार्टी सह मंत्री बिहार सरकार0
0
Report
चतरा में आकाशीय बिजली से अनीश उरांव की मौत, शिक्षकों की गैरमौजूदगी पर सवाल
Ansar Nagar, Jharkhand:चतरा में आकाशीय बिजली गिरने से अनीश उरांव (14) की मौत हो गई. 14 वर्षीय अनीश मूल रूप से रांची के बूटी मोड़, खेलगांव का रहने वाला था और चतरा में अपने नाना बंधन उरांव और नानी मंजू तिग्गा के घर रहकर उत्क्रमित मध्य विद्यालय (UMS) डाढा में पढ़ता था. गुरुवार को स्कूल कैंपस में खेल दिवस का कार्यक्रम चल रहा था. इसी दौरान मौसम बिगड़ा और वज्रपात से अनीश गंभीर रूप से घायल हो गया. सदर अस्पताल लाए जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक की नानी मंजू तिग्गा ने स्कूल प्रबंधन पर गंभीर सवाल उठाए हैं: उनका कहना है कि हादसे के वक्त स्कूल में कोई शिक्षक मौजूद नहीं था, केवल रसोइया वहां थी. जब हादसा हुआ, तो सिर्फ बच्चे रोते-बिलखते रहे. अगर शिक्षक मौजूद होते और समय रहते अस्पताल पहुंचाते, तो शायद जान बच सकती थी. मानसून सक्रिय होने के बीच स्कूल की कथित लापरवाही ने एक मासूम की जान ली.0
0
Report
Advertisement
