244235
नागपाल इंटरनेशनल स्कूल में फुटबॉल मैच में कारनेशन हाउस की टीम रही विजयी
Gajraula, Uttar Pradesh:अमरोहा के गजरौला स्थित नागपाल इंटरनेशनल स्कूल में फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। विद्यालय के डायरेक्टर पीयू देवसिया ने छात्रों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि खेलकूद शारीरिक विकास के लिए आवश्यक हैं। पहले मैच में डेफोडिल हाउस ने जीत हासिल की, जबकि दूसरे मैच में कारनेशन हाउस के विद्यार्थियों ने सफलता पाई। फाइनल मैच डेफोडिल हाउस और कारनेशन हाउस के बीच हुआ, जिसमें कारनेशन हाउस ने जीतकर अपनी श्रेष्ठता साबित की।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
झुंझुनूं में दादी सिंधारा महोत्सव श्रद्धा से मनाया गया
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं में श्री दादी सिंधारा महोत्सव श्रद्धा से मनाया। दादी मंगल महिला मंडल ने आयोजन किया। तेजस राणा के भजनों से भक्तिमय हुआ वातावरण। महाआरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। झुंझुनूं जिला मुख्यालय के तुलस्यान बंसल गेस्ट हाउस में दादी मंगल महिला मंडल के तत्वावधान में श्री दादी सिंधारा महोत्सव श्रद्धा व उल्लास से मनाया गया। सुप्रसिद्ध भजन गायक तेजस राणा ने भजनों की प्रस्तुतियां दीं। श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से दादी जी का सिंधारा किया। शाम सात बजे महाआरती हुई और इसके बाद प्रसाद वितरित किया गया। अध्यक्ष संतोष जालान ने आभार जताया।0
0
Report
झुंझुनूं: शेखावाटी रेल समिति नौ सूत्री मांगों के साथ रेलमंत्री के सामने
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं शेखावाटी रेल समिति ने रेलमंत्री के सामने मांगें रखीं अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल ने नौ प्रमुख मांगें उठाईं ट्रेनों में कोच बढ़ाने और नए स्टॉपेज की मांग मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन की चेतावनी दी — शेखावाटी रेल विकास संघर्ष समिति अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल ने रेलमंत्री व रेलवे अधिकारियों को नौ सूत्री मांग-पत्र सौंपा। इसमें ट्रेनों में अतिरिक्त कोच, नए स्टॉपेज और नई रेल सेवाएं शुरू करने की मांग की गई। समिति ने सैनिक एक्सप्रेस, हिसार-खड़की, दूरंतो व हनुमानगढ़-जयपुर एक्सप्रेस में सुविधाएं बढ़ाने सहित नई रेल सेवाओं की मांग रखी। मांगें नहीं मानी तो आंदोलन की चेतावनी दी।0
0
Report
झुंझुनूं के पीएचईडी में विक्रम सिंह शेखावत बने जिले के पहले संस्थापन अधिकारी
Jhunjhunu, Rajasthan:उदावास, झुंझुनूं: विक्रम सिंह शेखावत जिले के पहले संस्थापन अधिकारी बने. पीएचईडी में पदोन्नति पाकर नई जिम्मेदारी संभाली. शेखावत प्रशासनिक अधिकारी पद से पदोन्नत हुए. पदोन्नति पर अधिकारियों और कर्मचारियों ने खुशी जताई. झुंझुनूं पीएचईडी कार्यालय में कार्यरत उदावास निवासी विक्रम सिंह शेखावत पदोन्नत होकर संस्थापन अधिकारी बने हैं. जलदाय विभाग में इस पद तक पहुंचने वाले वे जिले के पहले अधिकारी बताए गए हैं. मुख्य अभियंता प्रशासन की ओर से जारी पदोन्नति आदेश में शेखावत को प्रशासनिक अधिकारी से संस्थापन अधिकारी बनाया गया. उनकी पदोन्नति पर अधिकारियों, अभियंताओं और कर्मचारियों ने खुशी जताई.0
0
Report
Advertisement
नई टिहरी: टीएचडीसी निर्माणाधीन टनल हादसे में प्रदीप पंवार की मौत
New Tehri, Uttarakhand:नई टिहरी। चमोली जिले के पीपलकोटी में टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में हुए हादसे ने टिहरी जिले के एक परिवार की खुशियां छीन लीं। हादसे में थौलधार ब्लॉक के ग्राम गँवाल निवासी 31 वर्षीय प्रदीप पंवार की मौत हो गई। आज देर शाम तक प्रदीप का शव उनके गांव पहुंचेगा। प्रदीप की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार प्रदीप पंवार ग्राम गँवाल, पोस्ट ऑफिस काफलपानी, ब्लॉक थौलधार ब्लॉक क्षेत्र के रहने वाले थे।0
0
Report
सारी स्कूल के लिए प्रदीप मोदी बने प्रधानाचार्य, क्षेत्र में खुशी
Jhunjhunu, Rajasthan:सारी, झुंझुनूं: झुंझुनूं जिले के चिड़ावा के समीप राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सारी में प्रदीप मोदी को प्रधानाचार्य लगाए जाने पर क्षेत्रवासियों ने खुशी जताई। मोदी इससे पहले पीएमश्री राजकीय जमनादास अडूकिया उमावि चिड़ावा में प्रधानाचार्य थे। इससे पूर्व वे सारी स्कूल में लंबे समय तक व्याख्याता के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। क्षेत्रवासियों ने उनकी नियुक्ति पर बधाई देते हुए सरकार का आभार जताया।0
0
Report
सीतामढ़ी में ओवरब्रिज बन रहा, 15 साल से अटका प्रोजेक्ट, तारीख बार-बार बढ़ी
Sitamarhi, Bihar:सीतामढ़ी शहर में ट्रैफिक की समस्या से निजात दिलाने के लिए शुरू हुआ आर ओ बी निर्माण का काम करीब 15 साल बाद भी पूर्ण नहीं हो Saka है। 15 वर्षों से निर्माणाधीन इस परियोजना को लेकर लोगों को लगातार नई तारीखें मिलती रही हैं, लेकिन अब तक आर ओ बी पूरी तरह तैयार नहीं हो सका है। निर्माण कार्य की धीमी रफ्तार और बार-बार समय सीमा बढ़ाए जाने से शहरवासियों में नाराजगी है। इसी बीच सीतामढ़ी के डीएम ने एक बार फिर निर्माण कार्य का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधियों से प्रगति की जानकारी ली। निरीक्षण के बाद एक बार फिर काम पूरा होने की समय सीमा बढ़ा दी गई है। सवाल यही है कि आखिर तारीख पर तारीख का सिलसिला कब खत्म होगा और सीतामढ़ी के लोगों को इस बहुप्रतीक्षित ओवरब्रिज की सुविधा कब मिलेगी?0
0
Report
Advertisement
दमोह में तिरंगा यात्रा: मंत्री ने बुलेट से श्रद्धांजलि देकर देशभक्ति दिखाई
Damoh, Madhya Pradesh:संस्कृति मंत्री ने तेंदूखेड़ा और आनंद विभाग मंत्री ने नरसिंहगढ़ में निकाली तिरंगा यात्रा, बुलेट चलाकर फसिया नाला पर शहीदों को श्रद्धांजलि देने पहुंचे मंत्री. दमोह जिले के नरसिंहगढ़ में आजादी की लड़ाई का प्रतीक फसिया नाला श्रद्धा केंद्र बना रहा है; यहां आजादी की लड़ाई के दौरान एक साथ 21 लोगों को अंग्रेजों ने फांसी दी थी, और एक मासूम बच्चा भी शामिल था. हर घर तिरंगा अभियान के तहत फसिया नाला पर अलग रंग देखने को मिला जब आनंद विभाग के मंत्री लखन पटेल बुलेट के साथ तिरंगा लेकर पहुंचे और शहीदों को श्रद्धांजलि दी. विभाजन की विभीषिका याद करते हुए उन्होंने कहा कि आजादी शहीदों के बलिदान से मिली. तेंदूखेड़ा में भी हजारों स्कूली बच्चे और नागरिकों के साथ तिरंगा यात्रा ऐतिहासिक हो गई; यात्रा प्रारंभ स्थल से लोग हाथों में तिरंगा लेकर निकले और हर जगह तिरंगा ही दिखा. संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी भी तिरंगा यात्रा में शामिल हुए और पैदल यात्रा से राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया.0
0
Report
जयपुर: महाराणा प्रताप स्कूल के छात्र प्रिंस की मौत के प्रदर्शन, गिरफ्तारी की मांग
Jaipur, Rajasthan:जयपुर महाराणा प्रताप स्कूल के छात्र प्रिंस सोने की मौत का मामला। मामले में सीसीटीवी भी आया सामने। आक्रोशित परिजन स्कूल पर कर रहे हैं प्रदर्शन। संस्था प्रधान सहित आरोपी शिक्षकों की गिरफ्तारी की मांग। वी वांट जस्टिस के साथ स्कूल को बंद करने की मांग। दर्जनों की तादाद में स्कूली बच्चे भी प्रोटेस्ट में साथ। बच्चों को न्याय दिलाने के लिए स्कूल प्रशासन की गिरफ्तारी की मांग।0
0
Report
किरोड़ि में नवीन उप स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण, पेयजल सुविधाओं का विस्तार
Jhunjhunu, Rajasthan:किरोड़ि में नवीन उप स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण हुआ. विधायक विक्रम सिंह जाखल ने किया लोकार्पण. नवीन ट्यूबवैल का भी शिलान्यास किया गया. ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य और पेयजल सुविधा मिलेगी. झुंझुनूं जिले के खिरोड़ के समीप किरोड़ी गांव के डाबला जोहड़ा में नवीन उप स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण एवं ट्यूबवैल का शिलान्यास नवलगढ़ विधायक विक्रम सिंह जाखल ने किया. विधायक ने कहा कि क्षेत्र में बिना भेदभाव विकास कार्य करवाए जाएंगे. उप स्वास्थ्य केंद्र से ग्रामीणों को नजदीक स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी, जबकि ट्यूबवैल से पेयजल व्यवस्था मजबूत होगी. ग्रामीणों ने विधायक का अभिनंदन किया.0
0
Report
Advertisement
चैनपुर के स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर का समापन, 100 से अधिक प्रतिभागी
Karauli, Rajasthan:चैनपुर में स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर का समापन, 100 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया प्रशिक्षण, जिला करौली स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर का समापन महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय चैनपुर में राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड, स्थानीय संघ करौली के तत्वावधान में आयोजित द्वितीय एवं तृतीय सोपान प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ। शिविर में 100 से अधिक स्काउट्स एवं गाइड्स ने भाग लेकर अनुशासन, आपदा प्रबंधन, प्राथमिक चिकित्सा और पायनियरिंग सहित विभिन्न गतिविधियों का व्यावहारिक प्रशिक्षण लिया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि राजकीय औषधालय चैनपुर के वैद्य रमन स्वरूप लवानिया रहे, जबकि अध्यक्षता कमिश्नर एवं प्रधानाचार्य शिवकुमार शर्मा ने की। अतिथियों ने स्काउटिंग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए प्रतिभागियों को राष्ट्र और समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में मौजूद वैद्य रमन स्वरूप लवानिया ने कहा कि स्काउट-गाइड गतिविधियां बच्चों में अनुशासन के साथ विषम परिस्थितियों में सही निर्णय लेने की क्षमता विकसित करती हैं। शिवकुमार शर्मा ने शिविर में सीखी तकनीकों को दैनिक जीवन में अपनाने और समाज सेवा के लिए तत्पर रहने का आह्वान किया। स्थानीय संघ करौली के सचिव मुकेश सारस्वत ने बताया कि शिविर में महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय मंडा खेड़ा, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लेदौर कला, महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय चैनपुर, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय जाटव बस्ती चैनपुर और चित्रांश पब्लिक स्कूल गधोली के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रशिक्षण के दौरान नियम, प्रतिज्ञा, झंडा गीत, प्रार्थना, ध्वज शिष्टाचार, पायनियरिंग, आपदा प्रबंधन, अनुमान लगाने और प्राथमिक चिकित्सा जैसी गतिविधियों का अभ्यास कराया गया।0
0
Report
स्वतंत्रता दिवस पर अंबिकापुर जेल से 8 कैदियों की रिहाई
Kusu, Chhattisgarh:स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश भर की जेलों में कैदियों की रिहाई की प्रक्रिया जारी है। इसी कड़ी में अंबिकापुर केंद्रीय जेल से भी 8 कैदियों को रिहा किया गया है। सेंट्रल जेल अधीक्षक के अनुसार जेल नियमावली 358 के तहत सजा काट रहे इन कैदियों को रिहाई दी गई है, साथ ही कहा कि सभी आजीवन कारावास की सजा काट रहे थे और पिछले 14-15 वर्षो से जेल में बंद थे। अचानक मिली इस रिहाई और इतने लंबे समय बाद जेल से बाहर आने के दौरान ये कैदी काफी भावुक नजर आए और उनकी आरखं नम हो गईं। जेल में इनका आचरण काफी अच्छा रहा, जिसके चलते समीक्ष बोर्ड की सिफारिश पर इन्हें समय से पूर्व रिहा किया गया है। अधीक्षक अक्षय राजपूत ने बताया कि जेल नियमावली के तहत संबंधित जिले के कलेक्टर और जेल अधीक्षक की रिपोर्ट पर समीक्षा बोर्ड गठित की जाती है। जिसके आधार पर कैदियों को रिहाई मिलती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अन्य कैदी भी जेल नियमों का पालन करेंगे ताकि भविष्य में उन्हें भी समय से पूर्व रिहाई का लाभ मिल सके。0
0
Report
अलवर में अमरूद खाने को लेकर विवाद, तलवार से पिता पर हमला; सिर में टांके
Alwar, Rajasthan:अमरूद खाने को लेकर विवाद, पिता पर तलवार से हमला, सिर में लगे एक दर्जन टांके अलवर। शहर के एनईबी थाना क्षेत्र स्थित मंडी मोड़ पर एक बच्चे द्वारा सब्जी की दुकान से अमरूद उठाकर खाने को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि कुछ लोगों ने बच्चे के पिता के साथ मारपीट की और उस पर तलवार से हमला कर दिया। हमले में घायल व्यक्ति के सिर में गंभीर चोट आई है। जानकारी के अनुसार गुरु नानक कॉलोनी निवासी तान सिंह पुत्र बिंदा सिंह वेल्डिंग का काम करता है। गुरुवार को वह अपने छोटे बेटे के साथ मंडी मोड़ स्थित सब्जी मंडी में खरीदारी करने गया था। इसी दौरान उसके बेटे ने एक दुकान से अमरूद उठाकर खा लिया। बताया जा रहा है कि दुकान के पास स्थित शराब के ठेके पर तान सिंह से पुरानी रंजिश रखने वाले कुछ लोग मौजूद थे। आरोप है कि उन्होंने अमरूद खाने की बात को लेकर तान सिंह से विवाद शुरू कर दिया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई। घटना की जानकारी मिलने पर तान सिंह की पत्नी सपना मौके पर पहुंची और बीच-बचाव करने का प्रयास किया। आरोप है कि आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की। इसके बाद तान सिंह पर तलवार से हमला कर दिया गया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई और वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने उसके सिर में करीब एक दर्जन टांके लगाए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है。0
0
Report
Advertisement
बलिया में हिरण को गाड़ी ने टक्कर दी, घायल हिरण अस्पताल पहुँचाये गए
Ballia, Uttar Pradesh:बलिया में हिरण को गाड़ी ने टक्कर दी. सड़क पर दर्द से तड़पते घायल हिरण को स्थानीय लोगों ने ई रिक्शा से दुबहर पशु चिकित्सालय पहुंचाया, जहां घायल हिरण का इलाज किया जा रहा है. गंगा नदी के पास दियरांचल में बड़ी संख्या में हिरण पाए जाते हैं. घायल हिरण से संबंधित जानकारी वन विभाग को भी दी जा चुकी है. घायल हिरण का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.0
0
Report
राजनीतिक दबाव पर Navi Mumbai की दो इमारतों को अवैध फायर NOC, तोड़फोड़ की चेतावनी
Navi Mumbai, Maharashtra:नवी मुंबई मनपा के नगररचना अधिकारी सोमनाथ केकान और अग्निशमन अधिकारी अभय जाधव यांनी राजकीय नेत्याच्या दबावाखाली वाशी मधील नैवेद्या आणि अलबेला या दोन इमारतीना बेकायदेशीररित्या फायर एनओसी दिल्याची बाब उघडकीस आलीय. राजकीय नेत्यांच्या दबावाखाली भ्रष्ट कामकाज करणाऱ्या अधिकाऱ्यांमुळे दोन इमारती अनधिकृत ठरल्या असून या इमारती 5 सप्टेंबर नंतर रिकाम्या करुन त्यावर तोडक कारवाईचे निर्देश वनमंत्री गणेश नाईक यांनी दिले आहेत. यामुळे शिवसेना शिंदे गटाच्या दोन नगरसेवकांना मोठा धक्का मिळाला असून या इमारतीवर तोडक कारवाई होते की कारवाईवर स्थगिती येते हे पाहणे महत्वाचे ठरणार आहे.0
0
Report
जुन्नर में स्वतंत्रता दिवस पर भव्य तिरंगा रैली, बच्चों और ग्रामीणों ने देशभक्ति जताई
Barav, Maharashtra:जुन्नर तालुक्यातील येणेरे गावात भारतीय स्वातंत्र्यदिनानिमित्त भव्य 'तिरंगा रॅली' मोठ्या उत्साहात पार पडली. या रॅलीमध्ये गावातील विविध शाळांमधील लहान-मोठे विद्यार्थी, शिक्षक आणि ग्रामस्थ मोठ्या संख्येने सहभागी झाले होते. हातात तिरंगा ध्वज घेऊन, ढोल-ताशांच्या गजर आणि 'भारत माता की जय'च्या घोषणा देत विद्यार्थ्यांनी संपूर्ण गाव परिसर देशभक्तीच्या रंगात रंगवून टाकला. लहान मुलांचा उत्साह आणि ग्रामस्थांची उपस्थिती यामुळे या तिरंगा रॅलीला मोठा प्रतिसाद मिळाला.0
0
Report
Advertisement
