गजरौला में एक दिन की महिला थानाध्यक्ष बनी छात्रा माही
Gajraula, Uttar Pradesh:अमरोहा के गजरौला में मिशन शक्ति के तहत एक अनूठा प्रयोग किया गया। ज्ञान भारती इंटर कॉलेज की छात्रा माही को एक दिन के लिए महिला थानाध्यक्ष बनाया गया। नवरात्र के दौरान हुए इस कार्यक्रम में माही ने महिला थाने में बैठकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि जागरूकता से महिलाओं का शोषण रोका जा सकता है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कर्नाटक मंत्री ने वन्यजीवन सुरक्षा के लिए सख्त नियम लागू करने के निर्देश दिए
Noida, Uttar Pradesh:Karnataka Forest, Ecology and Environment Minister Eshwar B Khandre has expressed grief over the woman's death. Khandre also instructed authorities to enforce strict safety protocols around wildlife. He said that even though captive elephants are trained, predicting animal behaviour remains difficult. He directed officials to prevent tourists from touching elephant trunks, standing close for photographs, washing elephants, or feeding them. He further instructed officials to ensure that tourists maintain a safe distance from elephants and other wildlife animals at all times.बिहार में पोस्टर पॉलिटिक्स: नीतीश कुमार की तस्वीर गायब, सांसद कौशलेंद्र ने कारण बताया
Pariaunna, Bihar:इन दिनों बिहार की राजनीति में पोस्टर पॉलिटिक्स को लेकर घमासान मचा हुआ है। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तस्वीर पोस्टरों से गायब होने पर अब जेडीयू के भीतर से ही सवाल उठने लगे हैं। बाहुबली नेता आनंद मोहन के बाद अब नालंदा से जेडीयू सांसद कौशलेंद्र कुमार ने भी इस पर चिंता जताई है। हालांकि उन्होंने पोस्ट गायब होने के पीछे प्रोटोकॉल का होना वजह बताया। सांसद कौशलेंद्र कुमार ने कहा कि कुछ जगहों पर प्रोटोकॉल की वजह से पोस्टरों में नीतीश कुमार की तस्वीर नहीं दिखी, लेकिन उनका मानना है कि जिन नेताओं ने बिहार के विकास में अहम भूमिका निभाई है, उनका पोस्टर में होना जरूरी है। मलमास मेला के दौरान राजगीर में भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पोस्टर कम दिखाई देने को लेकर उन्होंने चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि अगर कोई पोस्टर को लेकर राजनीति करता है तो यह ठीक नहीं है। सांसद ने नीतीश कुमार को विकास पुरुष बताते हुए कहा कि बिहार में विकास की नींव उन्होंने रखी है। साथ ही उन्होंने कहा कि वर्तमान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी नीतीश कुमार की सोच और पदचिन्हों पर चलेंगे। कौशलेंद्र कुमार ने कहा कि नीतीश कुमार ने जनता का भरोसा जीता है और अब यह जिम्मेदारी सम्राट चौधरी पर है कि वह उस भरोसे को कैसे कायम रखते हैं। हालांकि, उन्होंने एक बार फिर पोस्टर से तस्वीर गायब होने के पीछे प्रोटोकॉल को ही वजह बताया।रायबरेली में मजाक के बाद हिंदू युवक की पिटाई, पुलिस ने 5 आरोपियों को जेल भेजा
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली में हिंदू शख्स को मुस्लिम दोस्त के साथ हलকা फुलका मजाक करना भारी पड़ गया... आरोप है कि मुस्लिम दोस्त ने साथियों के साथ मिलकर हिंदू युवक की पिटाई कर दी। हालांकि मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 5 लोगों को जेल भेज दिया हैयोगी कैबिनेट ने पंचायत चुनाव के लिए ओबीसी आरक्षण आयोग के गठन को मंजूरी दी
Noida, Uttar Pradesh:कैबिनट की पीसी इस आईडी में मिलेगी। सबसे बड़ा फैसला पंचायत चुनावों में अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के आरक्षण को लेकर रहा उहापोह की स्थिति आखिरकार समाप्त हो गई है। योगी कैबिनेट ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ओबीसी(OBC) आरक्षण का सटीक स्वरूप और आनुपातिक आबादी तय करने के लिए 'समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग'(Dedicated OBC Commission) के गठन को मंजूरी दे दी है। अब इस आयोग की विस्तृत सर्वे रिपोर्ट केआधार पर ही सीटों के आरक्षण का रोटेशन तय किया जाएगा, जिससे सुप्रीम कोर्ट के 'ट्रिपल टेस्ट' फॉर्मूले की वैधानिक बाध्यता पूरी हो जाएगी। योगी कैबिनेट के फैसले के अनुसार पांच सदस्यीय आयोग का अध्यक्ष हाईकोर्ट के रिटायर्ड न्यायाधीश होंगेहों गे। अन्य सदस्य पिछड़ा वर्ग की जानकारी रखने वाले लोग ही होंगेहों गे। इनका कार्यकाल छह महीने होगा।ग्रेटर नोएडा में दीपिका नागर के ससुराल से जुड़ा रहस्यमय मौत का मामला; गिरफ्तारी
Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा के जलपुरा गांव में रहने वाली दीपिका नागर के ससुराल घर से किया है रविवार रात पुलिस को जानकारी मिली थी...लड़की गिर गई है..जब पुलिस और लड़की के परिवार के लोग हॉस्पिटल पहुंचे तो लड़की की मौत हो चुकी थी... मृतक लड़की के ससुराल घर पर ताला लगा हुआ है..इसी मकान से दीपिका नागर संदिग्ध हालात में गिरी है.. पुलिस मामले की जांच करार रही है..पुलिस ने पति ऋतिक और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है...अजमेर में हनुमान चालीसा के दावे से माहौल तनावपूर्ण, मस्जिद को लेकर विवाद बढ़ा
Ajmer, Rajasthan:राजस्थान के अजमेर शरीफ का माहौल खराब करने की एक बार फिर से साज़िश की जा रही है। हिन्दू मुस्लिम एकता की मिसाल अजमेर में गैर सूबाई लोग शहर के अमन में खलल पैदा करना चाहते है। जहां महाराणा प्रताप सेना के राजवर्धन सिंह परमार ने एक बयान जारी कर tarihi जामा ए अल्तमश मस्जिद (अढाई दिन का झोपड़ा) में हनुमान चालीसा पढ़ने का चैलेंज किया है। परमार ने इसके लिए अजमेर जिला कलेक्टर को इत्तला देने का भी दावा किया है। अढाई दिन का झोपड़ा आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के तहफ़फूज़ में आता है। जहां पंजवक्ता नमाज़ बजमात अदा की जाती है। Hzरत ख्वाजा गरीब नवाज रहमतुल्लाह अलैही के सालाना उर्स में अजमेर आने वाले ज़ायरीन इस मस्जिद के अहतराफ़ में ढाई दिन तक तंबू लगा कर क़याम करते थे, इस लिए इसका नाम अढाई दिन का झोपड़ा पड़ा, इसका असल नाम जामा ए अल्तमश मस्जिद है। राजवर्धन सिंह परमार ने इस मस्जिद को एक मंदिर बताते हुए 19 मई 2026 बारोज़ मंगल के दिन हनुमान चालीसा पढ़ने का दावा किया है जिसकी वजह से शहर में काशमाकश का माहौल बना हुआ है। अढाई दिन का झोपड़ा दरगाह के नज़दीक मुस्लिम इलाका में है जहां हनुमान चालीसा पढ़ने के दावे से माहौल गरमाया हुआ है। मकामियो में राजवर्धन सिंह के ख़िलाफ़ भारी गुस्सा भी देखा जा रहा है। शहरियो का इल्जाम है कि गैर सुबाई लोग अजमेर में आकर उल्टे सीधे बयान जारी कर शहर का अमन खराब करना चाहते है। ऐसे में अजमेर जिला पुलिस और जिला इंतजामिया को राजवर्धन सिंह जैसे लोगो पर सख्त एक्शन लेकर कानूनी कार्यवाई अंजाम देना चाहिए, जिससे शहर की गंगा जमुना तहज़ीब बरक़रार रहे और मज़हबी टकराव पैदा ना हो।SC ने करीबी बताकर करोड़ों की ठगी के आरोपी को ज़मानत दी
Noida, Uttar Pradesh:PM मोदी और मंत्रियों का करीबी बताकर करोड़ों की ठगी, 3 साल बाद आरोपी को SC से ज़मानत खुद को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्रियों का करीबी बताकर ठगी करने के आरोपी मोहम्मद काशिफ़ को सुप्रीम कोर्ट ने ज़मानत दे दी। काशिफ़ पर आरोप है कि उसने पीएम और कई मंत्रियों के साथ फ़र्ज़ी तस्वीरें बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट की और खुद को उनका करीबी बताकर लोगों से सरकारी विभागों में काम करवाने के नाम पर उगाही की। आरोप है कि वह अब तक करोड़ो की ठगी कर चुका था。 SC ने ज़मानत क्यों दी? जस्टिस एम.एम. सुंदरेश और जस्टिस एन. कोटिश्वर सिंह की बेंच ने कहा कि आरोपी लगभग तीन साल से जेल में है, इसलिए उसे सशर्त ज़मानत दी जा रही है। काशिफ़ ने भी कोर्ट को आश्वासन दिया कि वह भविष्य में संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों के नाम का इस्तेमाल कर ठगी नहीं करेगा। लोगों से अवैध वसूली,सरकारी ठेके भी हासिल किए काशिफ़ के खिलाफ पहले उत्तर प्रदेश पुलिस ने जालसाजी और धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था। इसके बाद ED ने 19 अप्रैल 2023 को उसके खिलाफ केस दर्ज किया। राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े इनपुट और संदिग्ध गतिविधियों के चलते उस पर कई वर्षों से निगरानी रखी जा रही थी। जांच में सामने आया कि उसने खुद को पीएम और केंद्रीय मंत्रियों का करीबी बताकर लोगों से अवैध वसूली की। इतना ही नहीं, उसने राजस्थान सरकार और अन्य विभागों से काम के ठेके भी हासिल किए。 ED के मुताबिक, लोगों को झांसा देने के लिए काशिफ़ ने अपने फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट पर प्रधानमंत्री और केंद्रीय मंत्रियों के साथ एडिटेड तस्वीरें पोस्ट की थीं। एजेंसी को उसके नाम से 30 मई 2019 के प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह और 20 फरवरी 2019 को प्रधानमंत्री के साथ लंच के कथित निमंत्रण पत्र समेत कई फर्जी दस्तावेज भी मिले。 1 करोड़ से ज़्यादा रकम बरामद नोएडा पुलिस ने काशिफ़ के खिलाफ धोखाधड़ी, फर्जीवाड़ा और IT एक्ट के तहत FIR दर्ज की थी। इसके बाद अप्रैल 2023 में ED ने मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया। जांच के दौरान ED ने काशिफ़ के ठिकानों से 1 करोड़ 10 लाख रुपये से अधिक की रकम बरामद की, जिसे अपराध से अर्जित धन बताया गया। SC ने लगाई शर्त काशिफ़ के वकील ने दलील दी कि पुलिस द्वारा दर्ज FIR में उसे पहले ही ज़मानत मिल चुकी है और ED मामले में वह करीब तीन साल से जेल में है। सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिया कि काशिफ़ ट्रायल में पूरा सहयोग करेगा। साथ ही कहा कि यदि वह ज़मानत की शर्तों का उल्लंघन करता है, तो ED ट्रायल कोर्ट में उसकी ज़मानत रद्द करने की याचिका दाखिल कर सकती है।🎓 GLA यूनिवर्सिटी ने 2026-27 एडमिशन प्रक्रिया शुरू की, कई कोर्सेज में दाखिले जारी
Noida, Uttar Pradesh:GLA यूनिवर्सिटी ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अपनी एडमिशन प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिसके तहत विभिन्न अंडरग्रेजुएट और मल्टी-डिसिप्लिनरी कोर्सेज में दाखिले लिए जा रहे हैं। GLA University की ओर से जारी जानकारी के अनुसार B.Tech, मैनेजमेंट, कॉमर्स, लॉ, फार्मेसी, एग्रीकल्चर, साइंस एंड ह्यूमैनिटीज सहित कई प्रमुख कोर्स उपलब्ध हैं। यूनिवर्सिटी को UGC की मान्यता प्राप्त है और इसे NAAC द्वारा A+ ग्रेड दिया गया है। इस बार B.Tech में कंप्यूटर साइंस, AI & ML और AI एंड एनालिटिक्स जैसे आधुनिक कोर्स भी शामिल किए गए हैं, जिसमें इंडस्ट्री सहयोग भी दिया जा रहा है। इसके अलावा JEE अभ्यर्थियों को 90% तक स्कॉलरशिप का लाभ भी दिया जाएगा। एडमिशन से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए छात्र यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
