icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
244235
Navneet AgarwalNavneet AgarwalFollow14 Sept 2024, 10:35 am

केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने अमरोहा में हिंदी महोत्सव में भाग लिया, नई कृति का विमोचन

Gajraula, Uttar Pradesh:

केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने अमरोहा के मंडी धनौरा में संस्कार भारती और विश्व हिंदी मंच द्वारा आयोजित हिंदी महोत्सव में भाग लिया। उन्होंने डॉ. ययतिंद्र कटारिया की पुस्तक 'हिंदी विश्व यात्रा और मैं' का विमोचन किया। जुबिलेंट इंग्रेविया लिमिटेड के निदेशक जनसंपर्क और कवि सुनील दीक्षित ने राज्यपाल का अभिनंदन किया और हिंदी की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने अपनी कविता 'जन-जन की भाषा है हिंदी' भी प्रस्तुत की, जिसमें हिंदी को हर मन की अभिलाषा और निराशा दूर करने वाली भाषा बताया गया।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

कलेक्टर का ग्रामीण दौरा: सरकारी योजनाओं की जानकारी और किसानों की मांगों का समाधान

Ujjain, Madhya Pradesh:स्कूल, स्वास्थ्य केंद्र और गौशाला का निरीक्षण किया, ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर अधिकारियों को दिए निर्देश उज्जैन कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत बड़नगर क्षेत्र के कई गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सरकारी योजनाओं की जानकारी ली और किसानों, छात्रों, शिक्षकों व ग्रामीणों से चर्चा की। कलेक्टर ने सुंदराबाद में पौधारोपण किया और किसानों को पारंपरिक खेती के साथ जैविक खेती अपनाने की सलाह दी। उन्होंने स्कूल और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं। वहीं, खरसोद कला के स्कूल में विद्यार्थियों से परीक्षा परिणाम, पढ़ाई और ट्रैफिक नियमों को लेकर चर्चा की। दौरे के दौरान ग्रामीणों ने स्कूल में स्थायी प्राचार्य की नियुक्ति और रात में बिजली की समस्या दूर करने की मांग रखी। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने देवराड़ी में गौशाला और बड़ौदा में बायोगैस प्लांट का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
0
0
Report
Advertisement

उज्जैन पुलिस के कॉम्बिंग अभियान में 159 वारंटियों की गिरफ्तारी; 100 असामाजिक तत्व बाउंड ओवर

Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन पुलिस की कॉम्बिंग गश्त, 159 वारंटियों को पकड़ने में मिली सफलता करीब 100 असामाजिक तत्वों पर बाउंड ओवर की कार्रवाई, बदमाशों की भी चेकिंग उज्जैन पुलिस ने ग्रामीण थाना क्षेत्रों में अपराधों पर लगाम लगाने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाया। 8 अक्टूबर को चलाए गए इस अभियान में पुलिस ने 73 स्थायी और 86 गिरफ्तारी वारंटों की तामील की। अभियान के दौरान 35 बदमाशों, 70 गुंडों और 3 चिन्हित अपराधियों की चेकिंग की गई। वहीं, 18 असामाजिक तत्वों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई, जबकि करीब 100 लोगों को बाउंड ओवर किया गया। पुलिस के मुताबिक, अपराधियों पर निगरानी रखने और क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे।
0
0
Report

नागपुर में शिक्षक भारती के उमेदवार के समर्थन में गिरफ्तारी, आंदोलन शुरू

AKAMAR KANEJust now
Nagpur, Maharashtra:सीजेपीच्या आंदोलनाच्या पार्श्वभूमीवर नागपुरात विधान परिषद निवडणुकीचा शिक्षक भारतीचा उमेदवार पोलिसांच्या ताब्यात. नागपूर पदवीधर मतदारसंघाचे शिक्षक भारतीचे उमेदवार अतुल देशमुख दिल्लीत सीजेपीच्या कार्यकर्त्यांवर झालेल्या कारवाईनंतर त्यांच्या समर्थनार्थ नागपूरात आंदोलन करण्यासाठी पोहोचले होते. नागपूरच्या व्हेरायटी चौकावर शिक्षक भारतीचे उमेदवार अतुल देशमुख यांच्या नेतृत्वात आंदोलन करण्याचे प्रयत्न करत असताना पोलिसांनी उमेदवार अतुल देशमुख यांच्यासह सुमारे 20 कार्यकर्त्यांना ताब्यात घेतले आहे. पोलिसांनी ताब्यात घेतल्यानंतर सर्वांना पोलीस मुख्यालयात सोबत नेले आहे.
0
0
Report

लखनऊ में शिवा शर्मा की मौत: परिवार की शिकायत पर दर्ज मुकदमा

Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ लखनऊ में युवक की मौत के मामले में हजरतगंज पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा परिजनों के आरोपों के आधार पर जांच की मांग युवक शिवा शर्मा की मौत के मामले में परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की शिकायत में मृतक की मां रंजना शर्मा ने श्रद्धा दुबे समेत अन्य लोगों पर बेटे को कथित रूप से धमकाने, दबाव बनाने, मारपीट करने और उसकी मौत से जुड़े गंभीर आरोप लगाए हैं परिजनों के मुताबिक, 9 अक्टूबर को शिवा की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलने पर वे केजीएमयू पहुंचे जहां उसकी मौत की जानकारी मिली मृतक के मां की बाईट
0
0
Report
Advertisement

लखनऊ के खाली प्लॉट की दीवार ढही: एक महिला घायल, कई मोटरसाइकिलें मलबे में

Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ में खाली प्लॉट की जर्जर दीवार अचानक गिरी हादसे में एक महिला मामूली रूप से घायल हुई घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया दीवार गिरने से इलाके में मची अफरा तफरी मलबे में दबकर आठ मोटरसाइकिलें बुरी तरह क्षतिग्रस्त स्थानीय लोगों ने दीवार को काफी पुराना बताया कमजोर दीवार होने से हादसे की आशंका जताई सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी मशीन से मलबा हटवाना शुरू किया मलबे में दबी मोटरसाइकिलें निकालने का काम शुरू दीवार गिरने का सीसीटीवी आया सामने बाल बाल बचे बड़े हादसे से लोग
0
0
Report

उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में उमा सांझी महोत्सव: मुखौटों की झांकियाँ और लोकगीत

Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में उमा सांझी महोत्सव के चौथे दिन भगवान के विभिन्न मुखौटों की झांकियां सजाई गईं। श्रद्धालालों ने श्री होलकर मुखौटा, माता अन्नपूर्णा, श्री जटाशंकर, भगवान मनमहेश, श्री चंद्रशेखर और श्री गंगाधर मुखौटे के दर्शन किए। सभामंडप में प्राचीन शिला पर रंगमहल की रंगोली भी बनाई गई। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उज्जैन की तृप्ति नागर और प्रियंका सेन ने मालवी लोकगीत, संजा गीत और भजनों की प्रस्तुति दी। वहीं, जयपुर की सानिका साठे ने मालवा और राजस्थान के पारंपरिक लोक नृत्यों के जरिए दोनों क्षेत्रों की लोक संस्कृति को दर्शाया। कार्यक्रम में ग्वालियर से आए योगेश पुरंदरे ढोली बुवा महाराज ने उमा सांझी की कथा और नारदीय कीर्तन भी किया。
0
0
Report
Advertisement

गोंडा में ठग युवक पेड़ से बांधकर महिला ने पिटाई कर दी; पुलिस जांच

Gonda, Uttar Pradesh:खबर गोंडा से है। जहां गोंडा जिले के खोड़ारे थाना क्षेत्र के केशवनगर ग्रांट के तेलियागढ़ गांव का एक वीडियो आज शनिवार शाम से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जो एक दिन पुराना कल 9 अक्टूबर शाम 5:00 बजे के करीब का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में एक युवक को पेड़ से रस्सी के सहारे बांधकर एक महिला थप्पड़ और डंडों से पिटाई करती दिखाई दे रही है। करीब 30 सेकंड में वायरल वीडियो में महिला युवक को सात थप्पड़ मारती नजर आ रही है। इस दौरान मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण भी जुटे दिखाई दे रहे हैं। वायरल वीडियो में कुछ लोग युवक पर चोरी करने का आरोप लगाते सुनाई दे रहे हैं। इस वीडियो को विक्की चौहान नाम के युवक ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर शेयर किया है इसमें महिला मारपीट करते हुए नजर आ रही है। वायरल वीडियो के आधार पर खोडारे थाने की पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी वायरल है। बताया जा रहा है कि युवक चावल और लौंग देकर महिलाओं के साथ कथित तौर पर ठगी कर रहा था। कल 9 अक्टूबर को शाम लगभग 4:00 बजे के करीब फिर ठगी के इरादे से गांव पहुंचा। जहां लोग पहले से ही इस युवक द्वारा किए गए ठगी से परेशान थे दोबारा पहुंचने के बाद ग्रामीणों द्वारा उसे पकड़कर पेड़ से बांधने और महिला द्वारा पिटाई करने की बात सामने आ रही है। घटना का वीडियो एक दिन बाद आज सोशल मीडिया पर प्रसारित होने लगा, जिसके बाद क्षेत्र में इसकी चर्चा तेज हो गई। पुलिस द्वारा लिया गया है वायरल वीडियो के आधार पर मारपीट करने वाले लोगों की पहचान की जा रही है। फिलहाल युवक पर लगाए गए ठगी के आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है पुलिस की जांच के बाद ही घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी。
0
0
Report

जिला अस्पताल में पायल चोरी के बाद चोर की पिटाई का वीडियो वायरल; पुलिस जांच में जुटी

Gonda, Uttar Pradesh:जिला महिला अस्पताल में भर्ती महिला के पैर से पायल चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। चोरी करके ले जा रहे चोर को पकड़ कर तीमदारों ने जिला महिला अस्पताल के अंदर ही लाठी, डंडे और बेल्ट से जमकर पिटाई की है। पिटाई करने के दौरान मौके पर नगर कोतवाली पुलिस के पुलिसकर्मी पहुंच गए, जहां पुलिसकर्मियों ने भी युवक को थप्पड़ मार कर उसे चोरी किए गए पायल को बरामद करने का प्रयास कर रहे हैं। मारपीट का वायरल वीडियो बीती शुक्रवार 9 अक्टूबर रात 12:00 बजे के करीब का बताया जा रहा है जो आज शनिवार शाम 5:30 बजे सामने आया है और अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए नगर कोतवाली पुलिस द्वारा पूरे मामले को लेकर के जांच शुरू कर दी गई है। आपको बता दें कि इससे पहले भी कई चोरी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं; महिलाओं के पायल और मोबाइल फोन भी गायब हो जा रहे हैं।
0
0
Report
Advertisement

त्योहारों से पहले हरदोई पुलिस का चाक चौबंद गश्त, अराजक तत्वों को सख्त संदेश

Hardoi, Uttar Pradesh:त्योहारों पर गड़बड़ी की तो खैर नहीं! भारी पुलिस बल के साथ सड़क पर उतरे एसपी अशोक कुमार मीणा, अराजक तत्वों को सख्त संदेश हरदोई में शारदीय नवरात्र, दशहरा और दीपावली से पहले हरदोई पुलिस अलर्ट मोड में आ गई है। त्योहारों पर कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों को सख्त संदेश देने के लिए शनिवार को पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने सीओ सिटी अजीत चौहान और शहर कोतवाल संजय त्यागी समेत भारी पुलिस बल के साथ शहर में पैदल गश्त की। पैदल मार्च की शुरुआत अटल चौक से हुई। इसके बाद पुलिस बल बड़ा चौराहा और सिनेमा चौराहा होते हुए जिंदपीर चौराहे तक पहुंचा। प्रमुख चौराहों और बाजारों में पुलिस की सक्रियता के जरिए आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया और अराजक तत्वों को कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ न करने का संदेश दिया गया। पैदल गश्त के दौरान पुलिस अधिकारियों ने प्रमुख बाजारों में व्यापारियों से बातचीत कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। व्यापारियों को दुकानों और प्रतिष्ठानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को दुरुस्त रखने तथा उनकी निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। सड़क किनारे अतिक्रमण के संबंध में भी हिदायत दी गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बार-बार कहने के बावजूद अतिक्रमण जारी रखने वालों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का जोर बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा मजबूत करने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने पर है। एसपी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए थाना स्तर पर बैठकें की जा चुकी हैं। दुर्गा पूजा पंडालों, मूर्ति स्थापना और शोभायात्राओं के आयोजकों से भी बातचीत की गई है। अधिकारियों, थाना प्रभारियों और चौकी प्रभारियों को नियमित पैदल गश्त के निर्देश दिए गए हैं। महिलाओं की सुरक्षा के लिए एंटी रोमियो स्क्वॉड और मिशन शक्ति की टीमें बाजारों, पूजा पंडालों तथा अन्य सार्वजनिक स्थानों पर सक्रिय रहेंगी। पुलिस का लक्ष्य त्योहारों के दौरान भयमुक्त वातावरण बनाए रखना और किसी भी अप्रिय घटना को रोकना है। बाइट -- अशोक कुमार मीणा एसपी हरदोई
0
0
Report

मैनपुरी। लेखपाल संघ के काली पट्टी बांधकर किया विरोध प्रदर्शन

Manoj Kumar ShakyaManoj Kumar ShakyaFollow3m ago
Mainpuri, Uttar Pradesh:मैनपुरी के थाना औंछा में आयोजित थाना समाधान दिवस के दौरान लेखपाल संघ ने अपनी लंबित मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। लेखपालों ने काली पट्टी बांधकर शासन के खिलाफ नाराजगी जाहिर की और मांगें पूरी नहीं होने पर पूर्ण हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है। मैनपुरी के थाना औंछा परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस के दौरान लेखपाल संघ के पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराया। लेखपाल संघ का कहना है कि उनकी मांगें पिछले दस वर्षों से लंबित हैं। इस दौरान शासन स्तर पर कई बार वार्ताएं हुईं, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिला। मांगों का समाधान नहीं होने से लेखपालों में भारी आक्रोश है। लेखपाल संघ के नेताओं ने कहा कि फिलहाल गांधीवादी तरीके से क्रमिक आंदोलन चलाया जा रहा है। थाना समाधान दिवस पर काली पट्टी बांधने के साथ ऑनलाइन भी विरोध दर्ज कराया गया है। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि इस बार भी शासन ने मांगों पर गंभीरता नहीं दिखाई तो प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर लेखपाल पूर्ण हड़ताल करने को मजबूर होंगे। वहीं, थाना समाधान दिवस पर राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं और उनके निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान थानाध्यक्ष औंछा सहित राजस्व विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
0
0
Report

उज्जैन: बड़नगर में 15 लीटर कच्ची शराब बरामद, महिला पर भी मामला दर्ज

Ujjain, Madhya Pradesh:ग्राम सनावदा में भी महिला के खिलाफ मामला दर्ज, 1.5 लीटर शराब जब्त उज्जैन जिले में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में बड़नगर क्षेत्र में विभाग की टीम ने एक मकान पर दबिश देकर 15 लीटर कच्ची शराब बरामद की है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, ग्राम सनावदा में भी अवैध शराब के मामले में एक महिला के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। आबकारी विभाग को बड़नगर वृत्त प्रभारी उपनिरीक्षक आकांक्षा गढ़वाल को मिली मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई। टीम ने दशरथ पिता कैलाश चंद्र के रिहायशी मकान पर दबिश दी। तलाशी के दौरान 15 लीटर कच्ची हाथ भट्टी की बनी शराब मिली। इसके साथ ही शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री भी जब्त की गई। आबकारी विभाग ने आरोपी दशरथ के खिलाफ मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, ग्राम सनावदा में कलाबाई के खिलाफ भी आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। यहां से 1.5 लीटर शराब जब्त की गई है। यह कार्रवाई उज्जैन कलेक्टर रोशन कुमार सिंह के मार्गदर्शन और सहायक आबकारी आयुक्त निधि जैन के निर्देश पर की गई। कार्रवाई में आबकारी विभाग के कर्मचारी आदित्यराज नागर, ज्योति मेढ़ा और पायल चौहान का सहयोग रहा。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top