Back
हसनपुर में रमजान के दौरान गोलियों की गूंज, बच्चों के विवाद ने लिया खूनी रूप – 5 लोग घायल
Dhanaura, Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश के अमरोहा जनपद के हसनपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां रमजान के पाक महीने में बच्चों के मामूली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। दबंगों ने घर में घुसकर दो राउंड फायरिंग कर दी, जिसमें पांच लोग घायल हो गए। इलाके में दहशत का माहौल है।
मामला हसनपुर नगर के मोहल्ला कायस्थान, चामुंडा रोड का है। बताया जा रहा है कि इब्ने अली और तौफीक के बच्चों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। देखते ही देखते यह विवाद इतना बढ़ गया कि तौफीक अपने पुत्रों और अन्य लोगों के साथ इब्ने अली के घर जा पहुंचा।
आरोप है कि दबंगों ने घर में घुसकर अवैध तमंचों से दो राउंड फायरिंग कर दी। गोली चलने से मौके पर अफरा-तफरी और भगदड़ मच गई।
फायरिंग में इकरा पुत्री इब्ने अली, इब्ने अली पुत्र शौकत अली, अब्दुल समद पुत्र अल्लू, नईमा पत्नी शमीम और सलमा पत्नी इब्ने अली छर्रे लगने से घायल हो गए। वहीं फिरासत के चेहरे पर पंच मारकर उसे भी घायल कर दिया गया।
घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही क्राइम इंस्पेक्टर अमरपाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। वारदात के बाद आरोपी घर में ताला डालकर फरार हो गए।
कोतवाल राजेश कुमार तिवारी के मुताबिक, तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है और आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें जुटी हुई हैं।
रमजान के पवित्र महीने में हुई इस फायरिंग की घटना से पूरे मोहल्ले में दहशत का माहौल है। सवाल उठता है कि आखिर बच्चों के विवाद ने इतना खतरनाक रूप कैसे ले लिया? फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AKAshwani Kumar
FollowFeb 24, 2026 11:34:060
Report
MMMRITYUNJAI MISHRA
FollowFeb 24, 2026 11:33:470
Report
PKPrakash Kumar Sinha
FollowFeb 24, 2026 11:33:310
Report
DTDinesh Tiwari
FollowFeb 24, 2026 11:33:110
Report
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
FollowFeb 24, 2026 11:32:110
Report
0
Report
AKAMAN KAPOOR
FollowFeb 24, 2026 11:31:320
Report
ADAnup Das
FollowFeb 24, 2026 11:31:160
Report
RRRakesh Ranjan
FollowFeb 24, 2026 11:31:04Noida, Uttar Pradesh:वहीं दोनों पक्षों के बीच टकराव का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने गांव में भारी फोर्स तैनात कर दी है।
0
Report
MGMOHIT Gomat
FollowFeb 24, 2026 11:30:530
Report
VAVishnupriya Arora
FollowFeb 24, 2026 11:30:410
Report
AKAjay Kashyap
FollowFeb 24, 2026 11:30:330
Report
KAKapil Agarwal
FollowFeb 24, 2026 11:30:140
Report
1
Report
GPGYANENDRA PRATAP
FollowFeb 24, 2026 11:26:070
Report