अब केरलम नाम से जाना जाएगा केरल, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी
नई दिल्ली में नवनिर्मित पीएमओ भवन ‘सेवा तीर्थ’ में मंगलवार को हुई केंद्रीय कैबिनेट की पहली बैठक में अहम फैसला लिया गया। केंद्र सरकार ने राज्य का नाम ‘केरल’ से बदलकर आधिकारिक रूप से ‘केरलम’ करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 24 फरवरी 2026 को इसकी जानकारी दी। इससे पहले 24 जून 2024 को केरल विधानसभा ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर नाम परिवर्तन की सिफारिश केंद्र सरकार को भेजी थी। अब कैबिनेट की मंजूरी के बाद आगे की संवैधानिक प्रक्रिया पूरी की जाएगी। सरकार का कहना है कि यह निर्णय राज्य की सांस्कृतिक पहचान को ध्यान में रखकर लिया गया है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|