icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
244221
Navneet AgarwalNavneet AgarwalFollow12 Jan 2025, 01:19 pm

अमरोहाः पुलिस अधीक्षक पहुंचे बृजघाट और तिगरी, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

Amroha, Uttar Pradesh:

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने अपर पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार, मंडी धनौरा की एसडीएम चंद्रकांता, सीओ श्वेताभ भास्कर के साथ मोटर बोट में सवार होकर गंगा घाट और गहराई वाले स्थानों को देखा। इसके बाद हाईवे पर पहुंचे। उन्होंने रुट डायवर्जन, पार्किंग स्थलों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। सीओ श्वेताभ भास्कर ने एसपी को बताया कि मकर संक्रांति के पर्व पर गंगा में स्नान को आने वाले श्रद्धालुओं को जाम से बचाने और उनकी सुरक्षा ​के लिए व्यापक बंदोबस्त किए गए हैं। इस मौके पर गजरौला इंस्पेक्टर सनोज प्रताप सिंह भी मौजूद रहे।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बाढ़ से प्रभावित इलाकों में जलस्तर घटा, लोग घर लौटने लगे

Chapra, Bihar:बाढ़ का पानी घटा तो घर लौटने लगे लोग, राहत शिविरों में अब भी मिल रही मदद, जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों में जलस्तर धीरे-धीरे कम होने के साथ ही लोगों ने अपने घरों की ओर लौटना शुरू कर दिया है। हालांकि अभी भी बड़ी संख्या में ऐसे परिवार हैं, जिनके घरों से पानी पूरी तरह नहीं निकला है। ऐसे परिवार बांधों और ऊंचे स्थानों पर ही रहने को मजबूर हैं। उनके साथ उनके पशु और जरूरी सामान भी मौजूद हैं। इस संकट की घड़ी में राज्य सरकार की ओर से संचालित सामुदायिक रसोई और स्वास्थ्य केंद्र बाढ़ पीड़ितों के लिए बड़ी राहत बने हुए हैं। पानापुर के पीसरीपुर में भी राहत शिविर के जरिए लोगों को भोजन और स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। राहत शिविर में बच्चों के लिए गर्म दूध की व्यवस्था की गई है। वहीं ग्रामीणों को बैठाकर भोजन कराया जा रहा है। जिन परिवारों को भोजन घर ले जाना है, उनके लिए भी पैक कर भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। बाढ़ के पानी के बीच प्रशासन और राहतकर्मियों की यह कोशिश है कि जब तक हालात पूरी तरह सामान्य नहीं हो जाते, तब तक प्रभावित परिवारों तक भोजन, स्वास्थ्य और जरूरी सुविधाएं लगातार पहुंचती रहें।
0
0
Report

बोकारो के खासमहल में आउटसोर्सिंग मजदूरों ने वेतन बकाया मांग पर काम ठप किया

Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो में खासमहल के ठेका मजदूरों ने वेतन भुगतान की मांग को लेकर किया कार्य ठप।बताते चले कि दो महीने का बकाया वेतन भुगतान की मांग को लेकर सीसीएल खासमहल कोनार परियोजना के खुली खदान में संचालित आउटसोर्सिंग कंपनी केस्क ml जेवी के मजदूरों ने दो महीने की बकाया वेतन भुगतान की मांग को लेकर कार्य पूर्ण रूप से ठप कर दिया और आउटसोर्सिंग कंपनी प्रबंधन के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया।मजदूरों ने आरोप लगाया है कि मजदूरों का वेतन का भुगतान sसमय नहीं किया जाता है।इतना ही नहीं उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि सुरक्षा उपकरण भी उपलब्ध कंपनी को ओर से नहीं किया जाता है ‌बकाया वेतन की मांग करने पर बिना कारण बताए बिना मजदूरों को बैठा दिया जाने का भी आरोप लगाया है।वही इस पुरे मामले पर परियोजना पदाधिकारी सुमेधानंदन से दूरभाष पर सम्पर्क कर उनका पक्ष लिया गया तो उन्होंने कहा कि आउटसोर्सिंग कंपनी के संचालक से बात किया जा रहा है और वेतन भुगतान जल्द किया जाने की प्रयास किया जा रहा है。
0
0
Report

सारण बाढ़: 11 मौत, राहत कार्य तेज, मकेर में अभी भी गंभीर स्थिति

Chapra, Bihar:सारण में बाढ़ से अब तक 11 मौत, मकेर और परसा में हालात अब भी गंभीर. तरैया-पानापुर में डीएम-एसएसपी ने राहत शिविरों का लिया जायजा, 17 NDRF-SDRF टीमें और 90 नावें राहत कार्य में जुटीं. सारण में बाढ़ का पानी कई इलाकों में धीरे-धीरे कम होने लगा है, लेकिन संकट अभी पूरी तरह टला नहीं है। खासकर मकेर प्रखंड में हालात अब भी गंभीर बने हुए हैं। बड़ी संख्या में लोग बाढ़ की परेशानी झेल रहे हैं और कई इलाकों में राहत एवं बचाव कार्य जारी है. इसी बीच जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव और एसएसपी रोशन कुमार ने तरैया और पानापुर के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया. दोनों अधिकारी पानापुर के पृथ्वीपुर और सरौजा बांध क्षेत्र में पहुंचे तथा राहत शिविर, आंगनबाड़ी केंद्र, सामुदायिक रसोई और स्वास्थ्य सुविधाओं का निरीक्षण किया. अधिकारियों ने बाढ़ पीड़ितों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याएं जानीं. लोगों ने आवागमन, भोजन, स्वास्थ्य सुविधा और पशु चारे से जुड़ी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं. डीएम ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए. जिलाधिकारी के अनुसार पानापुर और तरैया के साथ परसा इलाके में भी पानी धीरे-धीरे कम हो रहा है। परसा की मुख्य सड़क से पानी हटने के बाद आवागमन शुरू हो गया है। हालांकि मकेर में अब भी बाढ़ का संकट बना हुआ है और कई इलाकों में राहत कार्य लगातार चलाया जा रहा है. बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव के लिए 17 NDRF और SDRF की टीमें तैनात हैं, जबकि 90 नावों का संचालन किया जा रहा है. प्रभावित लोगों के लिए सामुदायिक रसोई चल रही हैं। प्रशासन की ओर से 35 स्वास्थ्य शिविर और आठ मोबाइल मेडिकल टीमें भी लोगों की स्वास्थ्य जांच और उपचार में जुटी हैं. बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बच्चों के लिए गर्म दूध, पशुओं के लिए चारा, टैंकर से शुद्ध पेयजल, मोबाइल टॉयलेट तथा संक्रमण की रोकथाम के लिए चूना और ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव भी कराया जा रहा है. हालांकिकस्थिति के अनुसार अब तक 11 मौतें दर्ज की गई हैं.
0
0
Report
Advertisement

जामताड़ा साइबर ठगी: नारायणपुर-करमाटांड़ से 4 गिरफ्तार, 9 फोन 10 सिम बरामद

Jamtara, Jharkhand:जामताड़ा: साइबर अपराध के खिलाफ जामताड़ा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने नारायणपुर और करमाटांड़ थाना क्षेत्र में छापेमारी कर चार साइबर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 9 मोबाइल फोन और 10 सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर साइबर डीएसपी अमित रविदास के नेतृत्व में टीम ने नारायणपुर थाना क्षेत्र के बांका गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय के बरामदे में छापेमारी की, जहां से एक आरोपी को पकड़ा गया। वहीं करमाटांड़ थाना क्षेत्र के शितलपुर गांव स्थित शितلपुर मैदान में छापेमारी कर तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में हासीम अंसारी (28), सैयद अंसारी (31), कोसर अंसारी (26) और अफताब हुसैन (19) शामिल हैं। सभी जामताड़ा जिले के विभिन्न गांवों के रहने वाले बताए गए हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपी फर्जी बैंक अधिकारी बनकर लोगों से साइबर ठगी करते थे। इसके अलावा फोन पर 999 रुपये कैशबैक का मैसेज भेजकर लिंक/ऐप पर Accept करवाने के नाम पर ठगी की जाती थी। पुलिस ने बताया कि आरोपियों का कार्यक्षेत्र देश के विभिन्न राज्यों तक फैला हुआ था। मामले में साइबर थाना जामताड़ा में कांड संख्या 63/26 दर्ज कर IT Act समेत BNS की संबंधित धाराओं और Telecommunications Act 2023 के तहत कार्रवाई की गई है。
0
0
Report

केंद्रीय कानून मंत्री अरुण राम मेघवाल ने कोलायत में भाटी परिवार से संवेदना जताई

Bikaner, Rajasthan:कोलायत से खबर केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल पहुंचे कोलायत पूर्व मंत्री भंवर सिंह भाटी से की मुलाकात भंवर सिंह भाटी के पिता के निधन पर जताई शोक संवेदना श्रद्धासुमन अर्पित कर परिजनों को दी सांत्वना हाल ही में अर्जुन राम मेघवाल ने पूर्व मंत्री गोविंद राम मेघवाल के परिवार में निधन पर भी व्यक्त की थी संवेदना राजनीतिक मतभेदों से अलग शोक की घड़ी में संवेदना व्यक्त करने की परंपरा का दिया संदेश अर्जुन राम मेघवाल अपने सकारात्मक राजनीतिक व्यवहार को लेकर भी रहते है चर्चा में
0
0
Report
Advertisement

इटवा में अनियंत्रित होकर कई बार पलटी टाटा पंच, गहरी खाई में गिरी कार

VIKRANT SRIVASTAVVIKRANT SRIVASTAVFollow1m ago
Itwa, Uttar Pradesh:इटवा तहसील क्षेत्र के भिलौरी मोड़ पर राम अवतार स्कूल के पास रविवार को एक सड़क हादसा हो गया।जिगनिहवा चौराहे की ओर से आ रही टाटा पंच कार अचानक अनियंत्रित हो गई और कई बार पलटते हुए सड़क किनारे स्थित गहरी खाई में जा गिरी।हादसे के दौरान कार में सवार लोगों को चोटें आने की सूचना है।दुर्घटना के बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने पुलिस और कार सवारों के परिजनों को सूचना दी।बताया जा रहा है कि कार में सवार लोग जिगनिहवा चौराहे के पास स्थित निहलवा गांव के रहने वाले हैं।हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई।
0
0
Report

साध्वी प्राची का गरबा पर विवादित बयान: पूर्वज एक हैं, घर वापसी का सुझाव

Moradabad, Uttar Pradesh:गरबा कों लेकर रायपुर बफ्फ बोर्ड के अध्यक्ष सलीम राज के मुस्लिलों से अपील पर वीएचपी की फायर ब्रांड नेता साध्वी प्राची का बड़ा बयान, सलीम राज के बयान का सम्मान करती हूं, ये होना चाहिए क्योंकि पूर्वज सबके एक है डीएनए सबका एक, भगवान राम जी श्री कृष्णा जी और भोलेनाथ जी सबके पूर्वज एक ही है, इन्होने कहा की तिलक लगाकर जाए तो सही बात है जिसके हम कार्यक्रम ने जा रहे उसके अनुसार चलें, गरबा मे अपनी माताओं और बहनों को लेकर जाएँ, इससे उनकी बहन बेटियों को पता चलेगी की हमारे पूर्वज का क्या कथन होता था। वहीं पूर्व में वीएचपी के मुस्लिम के गरबा में बैन की मांग पर अब यू टर्न पर बोलीं साध्वी प्राची, मुस्लिम का मतलब है वो कट्टरपंथी सोच और लोग जो हिन्दुओं को काफिर कहते है..... उनके लिए मैं कह रही हूं, पता नहीं चलता श्रद्धा के 35 टुकड़े किए जिसने किए, अगर वो लोग गरबा में पहुंच लव जिहाद करेंगे.... तो ये बिल्कुल बर्दास्त नहीं होना चाहिए, वहीं साध्वी प्राची ने सलीम राज से करी बड़ी मांग, बोलीं जो लोग गरबा मे जाने के उत्सुक हैं... उनसे कहिए घर वापसी कीजिए, मैं खुद उनका स्वागत और सम्मान करूंगी, मुझे कोई परहेज नहीं जो भी घर वापसी करना चाहेंगे मैं उनकी घर वापसी कराऊंगी..... सम्मान के साथ कराऊंगी। वही स्मित मछार पर कांग्रेस की दूरी पर साध्वी प्राची का कांग्रेस पर हमला, हिंदुस्तान मानवता का पुजारी इसलिए स्मित मछार ने हिंदुस्तान के संस्कारों का परिचय दिया, परमात्मा स्मित मछार की 100 वर्ष की आयु करें, पप्पू का अभी तक कोई ट्वीट नहीं आया अब तो मीडिया पूछ रही है, पप्पू दीपक मोहम्मद के घर तक पदयात्रा तो करने जा सकता है लेकिन स्मित मछार के लिए समय नहीं, पप्पू को केवल कट्टरपंथी लोगों का वोट चाहिए, स्मित मछार का हालचाल लेने को कांग्रेस और विपक्ष पर समय नहीं है क्योंकि उसने देश हिंदुस्तान का नाम रोशन किया, ये लोग हिंदुस्तान का नाम बर्बाद करने वाले लोग हैं। नेहरू खानदान मंदिर में तब जाता है जब चुनाव आते हैं, तब तो ये कोट के ऊपर जनेऊ डालकर दिखाते हैं और मंदिरों में जाकर हाथ जोड़कर दिखाते हैं, ये हिंदू बनने का ढोंग करते हैं पर ये सब पाखंडी लोग हैं, ये कभी ना सनातनी थे ना होंगे, ये तो फिरोज खान का पोता है फिरोज खान का पोता हिंदू कैसे हुआ ये सनातन के घोर विरोधी है। मल्लिकार्जुन खड़गे के पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को अवैध बताने पर भड़की साध्वी प्राची का बड़ा पलटवार, नेहरू खानदान पूरा का पूरा अवैध है, प्रधानमंत्री जी और गृहमंत्री जी ने देश का स्वाभिमान ऊंचा किया, हिंदुस्तान की पहचान पूरे विश्व में बनाई है, ये तो नेहरू खानदान ही अवैध है।
0
0
Report

बरेली में जिंदा निकला मृतक,परिवार ने कर दिया दूसरे का अंतिम संस्कार

Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली इज्जतनगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को ट्रेन की चपेट में आकर एक बुजुर्ग की मौत के बाद ऐसा हैरान करने वाला मामला सामने आया, जिसने पुलिस और दोनों परिवारों को सकते में डाल दिया। रेलवे के रिटायर्ड कर्मचारी मंसाराम को मृत समझकर एक परिवार ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया, लेकिन अगले दिन मंसाराम जीवित घर पहुंच गए।दरअसल, ट्रेन से कटकर हुई मौत के बाद मौके पर पहुंचे रेलवे कर्मी केशव ने शव की पहचान अपने पिता मंसाराम के रूप में की। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया। परिजनों ने शुक्रवार को ही हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार कर दिया।शनिवार को मंसाराम अचानक जीवित घर पहुंचे तो परिवार के होश उड़ गए। इसके बाद परिजन इज्जतनगर थाने पहुंचे और पुलिस को पूरी जानकारी दी। इसी दौरान दो दिनों से लापता रेलवे के रिटायर्ड लोको पायलट चंद्रिका सिंह यादव के परिजन भी उनकी तलाश में थाने पहुंचे।पुलिस ने ट्रेन से कटे व्यक्ति की फोटो दिखाई तो परिजनों ने उसकी पहचान चंद्रिका सिंह यादव के रूप में की। यह जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। चंद्रिका सिंह यादव के परिजनों ने रविवार को पुतले की शव यात्रा निकालकर हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार किया। परिवार का कहना है कि उन्हें अंतिम समय में चंद्रिका का चेहरा तक देखने और उनका अंतिम संस्कार करने का मौका नहीं मिल सका। सिटी शमशान भूमि पहुंचने के बाद आज चंद्रिका सिंह यादव के बेटों ने विधि विधान से अस्थियां चुन्नी और अपने साथ ले गए जिसे वह गंगा में विसर्जित करेंगे
0
0
Report
Advertisement

चतरा में गिट्टी गिरने से युवक की मौत, महावीर चौक पर जाम; मुआवजे के आश्वासन पर हटे प्रदर्शन

Ansar Nagar, Jharkhand:चतरा: सड़क पर गिट्टी गिराने के कारण हुई सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने महावीर चौक को जाम कर दिया। पुलिस और भारती समाज के जिलाध्यक्ष की पहल के बाद उचित मुआवजे के आश्वासन पर जाम हटाया गया। मृतक सोमर भारती के परिजनों का आरोप है कि 11-12 दिन पहले लिप्ता-कुबड़ी इलाके में सड़क पर गिट्टी गिराकर छोड़ दी गई थी। इसी गिट्टी पर फिसलकर मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हुई और सोमर भारती की मौत हो गई। घटना के बाद भी कोई कार्रवाई न होने से गुस्साए लोगों ने आज महावीर चौक पर जाम लगा दिया, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया। सूचना मिलते ही प्रतापपुर थाना प्रभारी आलोक रंजन चौधरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उनके और भारती समाज के जिलाध्यक्ष उमेश भारती के समझाने-बुझाने और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिलाने के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम हटाया। प्रशासन अब मामले की जांच कर रहा है।
0
0
Report

पटना बिक्रम में पेड़ से युवक का शव, प्रथम दृष्टया आत्महत्या

Danapur, Bihar:पटना के बिक्रम में बालाजी मंदिर के पास पेड़ से 20 वर्षीय युवक का शव मिलने से हड़कम्प मच गया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है. मृतक की पहचान जानीपुर थाना क्षेत्र के महंगूपुर निवासी मुकेश प्रसाद के 20 वर्षीय पुत्र बिट्टू कुमार के रूप में हुई है. सुबह करीब सात बजे स्थानीय लोगों ने पेड़ से शव लटका देखा, जिसके बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी. बताया जा रहा है की मृतक राजमिस्त्री के साथ मजदूरी करता था मृतक बिट्टू के परिजनों के अनुसार, बिट्टू कुमार राजमिस्त्री के साथ मजदूर के रूप में काम करता था. बताया गया कि घटना से पहले उसने अपने एक दोस्त के मोबाइल पर फोन कर बातचीत की थी. बातचीत के दौरान उसने अपने दोस्त को बिक्रम के जंगल में होने की बात बतायी थी. इसके कुछ समय बाद ही बालाजी मंदिर के समीप पेड़ से उसका शव लटका मिला. युवक का शव मिलने की खबर फैलते ही आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गये. पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की. घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है. शव मिलने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दी और युवक की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस उसके परिजनों और दोस्तों से भी जानकारी जुटा रही है और सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है. पालीगंज डीएसपी 2 पंकज शर्मा ने बताया की प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है. हालांकि मौत के कारणों को लेकर पुलिस सभी संभावित बिंदुओं पर जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेग
0
0
Report
Advertisement

किशनगंज के भूतनाथ धाम में मंत्री के नेतृत्व में सफाई अभियान और वृक्षारोपण

Kishanganj, Bihar:किशनगंज के ऐतिहासिक भूतनाथ धाम शिव मंदिर परिसर में आज बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ भूत नाथ बाबा के मंदिर परिसर में सफाई अभियान चलाया एवं स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया।उन्होंने इस अवसर पर वृक्षारोपण भी किया।मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस से सेवा संकल्प अभियान कार्यक्रम पूरे देश में चल रहा है। जो 17 अक्टूबर तक यह कार्यक्रम चलेगा। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ता और देश के लोग,जनता की सुख दुख में शामिल हो रहे है।इस अभियान के तहत रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, बिहार सरकार के द्वारा कायाकल्प अभियान चलाया जा रहा है。
0
0
Report

ANTF ने 25 हजार के इनामी तस्कर निम्बाराम को दबोचा; फरार अपराधी पर शिकंजा

Jaipur, Rajasthan:जयपुर ANTF नशे के सौदागरों पर लगातार कसता शिकंजा ऑपरेशन ‘मारामन’ के तहत ANTF ने 25 हजार रुपये के इनामी तस्कर निम्बाराम उर्फ निमाराम को दबोचा 3 साल से फरार चल रहे निम्बा राम को चित्तौड़गढ़ के जोगणिया माता क्षेत्र से किया गिरफ्तार। ANTF के गठन के एक साल पूरे होने से पहले 100वें फरार इनामी अपराधी को दबोचा जोगणिया रिसॉर्ट में डोडा-पोस्त की बड़ी डील को लेकर मीटिंग की सूचना पुलिस को देखते ही होटल की दीवार फांदकर खेतों में भागा आरोपी करीब 1-2 किलोमीटर तक पीछा करती रही ANTF टीम जोगणिया माता मंदिर चौक में गवरी नृत्य की भीड़ में छिपा भीड़ से निकलकर दोबारा भागने की कोशिश की, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर दबोचा आरोपी के खिलाफ अलग-अलग थानों में 26 गंभीर आपराधिक प्रकरण दर्ज NDPS, आर्म्स एक्ट, आबकारी अधिनियम सहित गंभीर धाराओं में केस ANTF आईजी विकास कुमार के मुताबिक, आरोपी लंबे समय से मादक पदार्थ तस्करी के नेटवर्क से जुड़ा था और फरारी के दौरान भी तस्करी में सक्रिय रहा।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top