icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
244221
Vineet Kumar AgarwalVineet Kumar AgarwalFollow12 Mar 2025, 08:43 am

Amroha - होली और रमजान महीने के जुम्मा से पहले पुलिस ने किया दंगा नियंत्रण अभ्यास

Amroha, Uttar Pradesh:

अमरोहा में आगामी त्यौहारों और संभावित आपात स्थितियों से निपटने के लिए पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद के नेतृत्व में पुलिस लाइन ग्राउंड में दंगा नियंत्रण अभ्यास किया गया। अभ्यास के दौरान पुलिस बल ने दंगा नियंत्रण उपकरणों के साथ रणनीतिक तौर-तरीकों का प्रदर्शन किया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद, अपर पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार सिंह, सभी क्षेत्राधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक और थाना प्रभारी अपने दल के साथ मौजूद रहे। प्रशिक्षण का मकसद जनपद में कानून-व्यवस्था को मजबूत करना और त्योहारों के दौरान शांति बनाए रखना है। 

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

चोपन छठ घाट पर उमड़ा आस्था का सैलाब, दूधिया रोशनी से जगमगाया त्रिवेणी संगम

ADArvind DubeyFollow1m ago
Shendhuriya, Uttar Pradesh:रिपोर्टर अरविन्द दुबे / सोनभद्र सोनभद्र के चोपन स्थित छठ घाट पर लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा है। खरना के साथ ही घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने लगी है। दूधिया रोशनी से जगमगाता त्रिवेणी संगम और आकर्षक सजावट श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। इस बार करीब 25 हजार श्रद्धालुओं के घाट पर पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है। चोपन का छठ घाट अपनी धार्मिक और भौगोलिक विशेषताओं के चलते पूरे सोनभद्र में अलग पहचान रखता है। यहां छठ पूजा की भव्यता केवल जनपद तक सीमित नहीं है, बल्कि आसपास के राज्यों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु सूर्य उपासना के इस महापर्व में शामिल होने पहुंचते हैं। चार राज्यों से जुड़ी आस्था, चोपन घाट की बढ़ाती है रौनक सोनभद्र देश का ऐसा जनपद है जिसकी सीमाएं बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश सहित चार राज्यों से मिलती हैं। इन राज्यों से जुड़े बड़ी संख्या में लोग सोनभद्र में व्यापार, नौकरी और रोजगार के सिलसिले में निवास करते हैं। यही वजह है कि छठ महापर्व के दौरान इन राज्यों की सांस्कृतिक और धार्मिक परंपराओं की झलक चोपन घाट पर एक साथ देखने को मिलती है। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भागीदारी इस आयोजन को और भी खास बना देती है। सोन, रेणुका और बिजुल नदियों का संगम, धार्मिक महत्व को बनाता है खास चोपन छठ घाट की एक बड़ी विशेषता यहां सोन, रेणुका और बिजुल नदियों का संगम है। तीन नदियों के मिलन स्थल को त्रिवेणी संगम के रूप में भी जाना जाता है। वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग के किनारे स्थित यह घाट प्राकृतिक सुंदरता और धार्मिक आस्था का अनूठा केंद्र है। छठ पर्व के दौरान यहां का दृश्य बेहद आकर्षक हो जाता है। दूधिया रोशनी से सजा घाट, व्रतियों के लिए विशेष इंतजाम श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए चोपन नगर पंचायत की ओर से घाट पर व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। पूरे घाट को दूधिया रोशनी से सजाया गया है। व्रती महिलाओं और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पर्याप्त संख्या में चेंजिंग रूम बनाए गए हैं। पेयजल, साफ-सफाई और अन्य जरूरी बुनियादी सुविधाओं पर भी विशेष ध्यान दिया गया है, ताकि श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो। 25 हजार श्रद्धालुओं की संभावित भीड़, सुरक्षा पर भी विशेष नजर छठ घाट पर उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को भी मजबूत किया गया है। घाट और आसपास के क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी रखी जाएगी। इसके साथ ही सादे कपड़ों में पुलिसकर्मियों की तैनाती भी की जाएगी, ताकि भीड़ के बीच किसी भी तरह की अव्यवस्था या असामाजिक गतिविधि को रोका जा सके। नगर पंचायत अध्यक्ष और ईओ ने ग्राउंड जीरो पर परखी व्यवस्थाएं छठ महापर्व को लेकर नगर पंचायत चोपन के अध्यक्ष उस्मान अली और अधिशासी अधिकारी अखिलेश सिंह लगातार व्यवस्थाओं पर नजर बनाए हुए हैं। ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर घाट की तैयारियों, प्रकाश व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सुविधाओं और साफ-सफाई सहित विभिन्न इंतजामों का जायजा लिया जा रहा है। नगर पंचायत की ओर से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। कुल मिलाकर चोपन का छठ घाट इन दिनों आस्था, परंपरा और भव्यता का अद्भुत संगम बना हुआ है। खरना से शुरू हुई श्रद्धालुओं की भीड़ अब अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने और अगले दिन उदीयमान सूर्य की उपासना के लिए तैयार है।
0
0
Report

महाबोधि एक्सप्रेस में गिरकर दो यात्री घायल: इटावा से मामला, शव नहीं

Etawah, Uttar Pradesh:इटावा में महाबोधि एक्सप्रेस चलती ट्रेन से गिरकर दो यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों यात्रियों की हालत गंभीर होने पर सैफई पीजीआई रेफर किया गया। दोनों यात्री छठ पूजा मनाने के लिए अपने घर दिल्ली से जा रहे थे। इटावा जनपद के इकदिल रेलवे स्टेशन के पास दिल्ली से कानपुर की तरफ जा रही महाबोधि एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रा कर रहे दो यात्री चलती ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें आरपीएफ पुलिस ने इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। घायल विनोद आजमगढ़ जिले का रहने वाला है और दिलीप बिहार राज्य का रहने वाला है। दोनों छठ का पर्व मनाने के लिए ट्रेन के द्वारा अपने घर जा रहे थे, तभी अचानक चलती ट्रेन से गिरकर दोनों घायल हो गए। आरपीएफ पुलिस को सूचना दी गई कि घायलों को सैफई पीजीआई में भर्ती कराया गया है, जहां पर डॉक्टरों की देखरेख में इलाज जारी है। डॉक्टर सौरभ गुप्ता - ई.एम.ओ जिला अस्पताल इटावा
0
0
Report

नवगछिया के कदवा थाना क्षेत्र में पूर्व मुखिया अजय सिंह पर गोलीबारी, हालत गंभीर

Naya Chak, Bihar:Bhagalpur breaking - नवगछिया के कदवा थाना क्षेत्र में पूर्व मुखिया अजय सिंह पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पकड़वासा और कासिमपुर गांव के बीच शनिवार शाम करीब 4:30 बजे वारदात, पूर्व मुखिया अजय सिंह को अपराधियों ने मारी चार गोलियां, गंभीर हालत में नवगछिया अनुमंडल अस्पताल से बेगूसराय रेफर, अजय सिंह एक ग्रामीण के घर से प्रसाद लेकर लौट रहे थे, पहले से घात लगाए बदमाशों ने रास्ते में रोककर की फायरिंग, गोलीबारी के बाद भाग रहे दो आरोपितों को ग्रामीणों ने खदेड़कर पकड़ा, पकड़े गए आरोपितों की पहचान मोहन सिंह और आशीष कुमार के रूप में हुई, 13 अक्टूबर को खोखा सिंह के बेटे ज्योतिष की भी गोली मारकर हुई थी हत्या, आपसी रंजिश में हमले की आशंका, पुलिस दोनों आरोपितों से कर रही पूछताछ。
0
0
Report
Advertisement

शिक्षक दिवस पर छाई 'बेसिक शिक्षा के हुनर' की चमक पेपर कटिंग और प्लास्टिक से शिक्षिका ने बनाई बच्चों

PRAKASH PANDEYPRAKASH PANDEYFollow21m ago
Mau, Uttar Pradesh:प्रकाश पाण्डेय/मऊ शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर जहाँ पूरे देश में शिक्षकों और विद्यार्थियों के बीच विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए, वहीं पूर्वांचल के एक विद्यालय ने अपनी अनूठी पहल से सोशल मीडिया और आम जनमानस में खूब सुर्खियाँ बटोरीं। रामबन काझा कंपोजिट विद्यालय की बच्चियों ने अपनी रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन करते हुए **पेपर कटिंग और प्लास्टिक** जैसी सामग्रियों से बेहद आकर्षक मॉडल ड्रेस तैयार किए। इस अनूठे प्रयोग ने यह साबित कर दिया कि सही मार्गदर्शन मिलने पर ग्रामीण परिवेश के बच्चे भी अपनी कला और हुनर से किसी से पीछे नहीं हैं। *शिक्षिका संगीता यादव का रहा विशेष योगदान* इस पूरे कार्यक्रम और नवाचार के पीछे वहाँ की शिक्षिका **संगीता यादव** की अहम भूमिका रही। उन्होंने न केवल बच्चियों को इन अनोखी पोशाकों की डिजाइनिंग में मार्गदर्शन दिया, बल्कि उनकी कल्पना को मूर्त रूप देते हुए उन सुंदर ड्रेसों को बच्चियों को पहनाकर एक नए रूप और आत्मविश्वास के साथ मंच पर प्रस्तुत किया।शिक्षिका के इस प्रयास और बच्चों की मेहनत ने विद्यालय का मान बढ़ाया है और यह पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है।
0
0
Report

ईबा खान ने ISRO साइंटिस्ट चयन एग्जाम में ऑल इंडिया रैंक 7 हासिल किया

Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ, उत्तर प्रदेश: मड़ियांव इलाके के हिम सिटी की रहने वाली ईबा खान ने ISRO साइंटिस्ट सिलेक्शन एग्जाम में ऑल इंडिया रैंक 7 हासिल की है। लखनऊ, उत्तर प्रदेश: ईबा खान कहती हैं, "यह कामयाबी मेरे लिए बहुत, बहुत बड़ी बात है। इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइज़ेशन एक बहुत बड़ी ऑर्गनाइज़ेशन है, और वहां साइंटिस्ट के पद पर काम करना अपने आप में बहुत गर्व की बात है। और मैंने अपने बड़े भाई से गाइडेंस ली। वह भी ISRO में साइंटिस्ट रहे हैं। और मेरे माता-पिता ने मुझे बहुत सपोर्ट किया, बहुत गाइडेंस दी, और हर पल पैसे और फाइनेंशियली मेरा साथ दिया..."
0
0
Report
Advertisement

डीडवाना-कुचामन के उभरते स्केटर्स ने जयपुर में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में कमाल किया

Didwana, Rajasthan:डीडवाना-कुचामन जिले के होनहार स्केटर्स ने जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय स्केटिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। RSFI यानी रोलर स्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में राजस्थान के विभिन्न जिलों से 550 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। ड्रीम हाई स्कूल ऑफ एक्सीलेंस की जन्नत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2 रजत और 1 स्वर्ण पदक सहित कुल 3 पदक अपने नाम किए। वहीं चेष्टा चौधरी ने 1 रजत और 1 कांस्य पदक जीतकर जिले को गौरवान्वित किया। लेकिन प्रतियोगिता का सबसे खास आकर्षण रहीं महज साढ़े चार साल की श्रव्या पूनियां, जिन्होंने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया। इतनी कम उम्र में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पदक जीतना जिले के लिए गौरव की बात है। अब इस प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी बेंगलुरु में आयोजित होने वाली 64वीं राष्ट्रीय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगे। इन नन्हे और होनहार खिलाड़ियों की उपलब्धि से डीडवाना-कुचामन जिले में खुशी का माहौल है और खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।
0
0
Report

गाजीपुर: ट्रैक्टर टक्कर से MBBS इंटर्न नवदीप सिंह की दर्दनाक मौत

Gazipur, Uttar Pradesh:काल बना ट्रैक्टर! होनहार MBBS इंटर्न नवदीप सिंह की दर्दनाक मौत, परिवार का इकलौता चिराग बुझा! सदर कोतवाली क्षेत्र के गोराबाजार में हुआ हादसा, बाइक सवार नवदीप को ट्रैक्टर ने मारी जोरदार टक्कर रूस से MBBS की पढ़ाई पूरी कर जिला अस्पताल गाजीपुर में इंटर्नशिप कर रहे थे नवदीप डॉक्टर बनकर लोगों की जिंदगी बचाने का था सपना, लेकिन सड़क हादसे ने छीन ली जिंदगी परिवार के इकलौते बेटे थे नवदीप, जवान बेटे की मौत से परिजनों में मचा कोहराम मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया, तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई जारी गाजीपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक होनहार युवा डॉक्टर की जिंदगी छीन ली। जिस बेटे को माता-पिता ने डॉक्टर बनाकर लोगों की जिंदगी बचाने का सपना देखा था, उसी बेटे की सड़क हादसे में असमय मौत हो गई। गाजीपुर के सदर कोतवाली क्षेत्र के गोराबाजार में बाइक सवार MBBS इंटर्न नवदीप सिंह को ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि नवदीप की जान चली गई। नवदीप सिंह पुत्र चंद्रशेखर सिंह ने रूस से MBBS की पढ़ाई पूरी की थी और इन दिनों जिला अस्पताल गाजीपुर में इंटर्नशिप कर रहे थे। चिकित्सा के क्षेत्र में अपना भविष्य संवार रहे नवदीप के सामने अभी पूरी जिंदगी पड़ी थी, लेकिन एक सड़क हादसे ने सारे सपनों को चकनाचूर कर दिया। सबसे दुखद पहलू यह है कि नवदीप अपने परिवार के इकलौते बेटे थे। जवान बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, इस घटना से परिचितों और शुभचिंतकों में भी शोक की लहर दौड़ गई है। घटना की सूचना मिलते ही शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस को तहरीर मिलने के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी है। फिलहाल, एक होनहार डॉक्टर की असमय मौत ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है.
0
0
Report

गोरखपुर रेलवे स्टेशन और छठ घाटों पर रवि किशन ने सुरक्षा उपायों को तेज किया

Gorakhpur, Uttar Pradesh:स्लग: छठ महापर्व पर सांसद रवि किशन का रेलवे स्टेशन और छठ घाटों का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश। एंकर: छठ महापर्व पर यात्रियों और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर गोरखपुर सांसद रवि किशन एक्शन मोड में नजर आए। शनिवार को उन्होंने पूर्वोत्तर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर यात्री सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। यात्री आश्रय स्थलों में पहुंचकर यात्रियों से बातचीत की और उनकी समस्याएं जानीं। वहीं अधिकारियों को साफ-सफाई, पेयजल, सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन को लेकर सख्त निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सांसद रवि किशन ने रेलवे स्टेशन के विभिन्न प्लेटफॉर्मों का भ्रमण किया। यात्री आश्रय स्थलों में ठहरे यात्रियों से मुलाकात कर सुविधाओं का फीडबैक लिया। इसके बाद सीसीटीवी कंट्रोल रूम पहुंचकर सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था देखी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि छठ महापर्व के दौरान स्टेशन पर चौबीसों घंटे सतर्क निगरानी रखी जाए और यात्रियों को किसी भी तरह की परेशानी न हो। इस दौरान सांसद ने विपक्ष पर भी निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष गोरखपुर के विकास पर अनर्गल टिप्पणियां कर रहा है, जबकि जनता विकास कार्यों को देख रही है। रेलवे स्टेशन के निरीक्षण के बाद सांसद शहर के प्रमुख छठ घाटों के निरीक्षण के लिए रवाना हुए। यहां उन्होंने साफ-सफाई, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुरक्षा से जुड़ी तैयारियों का जायजा लिया。
0
0
Report
Advertisement

नेपाल से आया युवक रेलवे पोल पर चढ़ा; जीआरपी जवान ने उसकी जान बचाई

Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- गोंडा जिला मुख्यालय स्थित रेलवे स्टेशन पर आज शनिवार उस समय अफरा-तफरी मच गई जब पड़ोसी देश नेपाल से आकर एक युवक ने प्लेटफार्म नम्बर 4/5 पर लगे रेलवे हाईटेंशन बिजली के पोल पर चढ़कर रस्सी के सहारे गले में फंदा डाल लिया। जान देने का प्रयास करने लगा युवक को फंदे पर लटकता देख मौके पर मौजूद जीआरपी हेड कांस्टेबल सुरेंद्र प्रजापति ने तत्परता दिखाते हुए अपनी जान जोखिम में डालकर उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया। इस पूरी घटना का एक लाइव वीडियो भी सामने आया है। इसमें आप देखकर अंदाजा लगा सकते हैं किस तरीके से युवक जान देने का प्रयास कर रहा है और उसे हेड कांस्टेबल द्वारा जांच जोखिम में डालकर बचाया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज 14 नवंबर को सुबह 11 बजे गोंडा रेलवे स्टेशन पर शंकर चौधरी पुत्र खाले नेपाली, निवासी रुकुम, नेपाल ने प्लेटफार्म पर लगे हाईटेंशन पोल पर चढ़कर रस्सी से गले में फंदा लगा लिया। इसी दौरान प्लेटफार्म संख्या 4/5 पर तैनात जीआरपी हेड कांस्टेबल सुरेन्द्र प्रजापति ने घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल प्लेटफार्म संख्या छह पर पहुंचकर पोल पर चढ़े युवक को अपने कंधे का सहारा देकर समय रहते बचा लिया और सुरक्षित नीचे उतार लिया। घटना की सूचना पर तत्काल मेडिकल टीम को बुलाया गया। मौके पर प्राथमिक उपचार के बाद युवक को आरपीएफ के साथ जिला अस्पताल भेजा गया। जीआरपी हेड कांस्टेबल की तत्परता और सूझबूझ से युवक की जान बच सकी। पूछताछ में युवक ने बताया कि वह घर से नाराज होकर यह कदम उठाने जा रहा था। जीआरपी हेड कांस्टेबल जवान की बहादुरी और सूझबूझ की सराहना की जा रही है।
0
0
Report

गाजीपुर में डाला छठ की आस्था पर छाई भक्तिमय रौनक

Gazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर\n\nलोक आस्था के महापर्व डाला छठ को लेकर पूरे गाजीपुर में उत्साह और उमंग का माहौल, चारों तरफ छठी मइया की भक्ति की छटा\n\nगंगा घाटों पर सुबह से श्रद्धालुओं की आवाजाही तेज, परिवार के साथ पहुंचे लोग पूजा के लिए वेदिकाएं बनाने और सजाने में जुटे\n\nव्रती महिलाओं में छठी मइया के प्रति अटूट आस्था और श्रद्धा, चार दिवसीय कठिन व्रत की तैयारियों में जुटे श्रद्धालु\n\nशहर के प्रमुख बाजारों में खरीदारों की भारी भीड़, फल, नारियल, केला, गन्ना, सूप, दउरा और पूजा सामग्री की जमकर खरीदारी\n\nघाटों से लेकर बाजारों तक पर्व की रौनक, घरों में पूजा की तैयारियां तेज, दुकानदारों में भी छठ पर्व को लेकर खासा उत्साह\n\nश्रद्धा, विश्वास और परंपरा के महापर्व में सराबोर हुआ गाजीपुर, भगवान सूर्य को अर्घ्य देने के लिए श्रद्धालुओं में खासा उत्साह\n\nलोक आस्था के महापर्व डाला छठ को लेकर गाजीपुर में भक्ति और उत्साह का जबरदस्त माहौल है। चारों तरफ छठी मइया के जयकारे गूंज रहे हैं। गंगा घाटों से लेकर शहर के बाजारों तक छठ पर्व की रौनक देखते ही बन रही है। कहीं व्रती महिलाएं पूजा की तैयारियों में जुटी हैं, तो कहीं श्रद्धालु गंगा घाटों पर अपनी-अपनी वेदिकाएं बनाने और सजाने में लगे हुए हैं। दरअसल गाजीपुर में छठ महापर्व की तैयारियां अब अंतिम दौर में पहुंचने लगी हैं। गंगा घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुट रही है। परिवार के साथ पहुंचे लोग पूरे विधि-विधान से पूजा स्थल तैयार कर रहे हैं। घाटों पर वेदिकाएं बनाने से लेकर साफ-सफाई और सजावट तक का काम तेजी से चल रहा है। व्रती महिलाओं के चेहरों पर छठी मइया के प्रति अटूट आस्था और श्रद्धा साफ झलक रही है। उधर, बाजारों में भी छठ की रौनक ने रफ्तार पकड़ ली है। फल मंडियों और पूजा सामग्री की दुकानों पर खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ रही है। नारियल, केला, गन्ना, सेब, संतरा, सूप, दउरा और पूजन सामग्री की जमकर खरीदारी हो रही है। दुकानदारों के चेहरों पर भी पर्व को लेकर खासा उत्साह दिखाई दे रहा है। चार दिनों तक चलने वाला यह कठिन व्रत केवल पूजा-पाठ का पर्व नहीं, बल्कि आस्था, पवित्रता, त्याग और पारिवारिक सुख-समृद्धि की कामना का महापर्व है। निर्जला व्रत रखकर व्रती महिलाएं भगवान सूर्य और छठी मइया की आराधना करती हैं।।\n\nबाइट— श्रद्धालु महिलाएं
0
0
Report

गोंडा फायर विभाग के सिपाही पर लाइसेंस नाम पर 1000 रुपये रिश्वत का वीडियो वायरल

Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- खबर गोंडा से है। जहां गोंडा फायर विभाग में तैनात सिपाही निर्मल का पटाखा लाइसेंस वेरिफिकेशन के नाम पर रिश्वत लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो 5 नवंबर देर शाम करीब 4.45 बजे के करीब का बताया जा रहा है। जो आज शनिवार देर शाम 6:30 बजे सामने आया है। जिसमें सिपाही निर्मल कुमार बिना वर्दी के लेबर और टीशर्ट में अपने सीट पर बैठे हुए है। एक व्यक्ति अपने काम के लिए पहुंचता है वह हाथ में 1000 लेकर के वेरिफिकेशन के नाम पर देने लगता है। वीडियो रिकॉर्डिंग के डर से निर्मल कुमार उठ जाते हैं और फिर घूम करके आते हैं और इशारा करते हैं की टेबल पर ही पैसा रख दीजिए। इसके बाद युवक 1000 रखकर के टेबल पर चला जाता है। दरअसल गोंडा में इस वर्ष दीपावली त्यौहार पर लगने वाले पटाखा दुकानों को लेकर के पटाखा लाइसेंस वेरिफिकेशन कराया जा रहा था। पटाखा दुकान लेने के लिए ही एक युवक ने आवेदन किया था जहां उसे वेरिफिकेशन के नाम पर 1000 की रिश्वत ली गई। आपको बता दें कि गोंडा नगर कोतवाली में तैनात सिपाही अजीत कुमार और गोंडा सीओ नगर कार्यालय में तैनात महिला सिपाही सुमन का भी 1000-1000 रुपए रिश्वत लेते वीडियो वायरल हुआ था। जिन्हें बीते रविवार को ही एसपी अभिषेक झा ने निलंबित कर दिया था। पूरे मामले की जांच भी कराई जा रही है तो वही अब फायर विभाग में तैनात सिपाही की भी जांच शुरू हो गई है। वही इस पूरे वायरल वीडियो और जांच को लेकर गोंडा सीएफओ ने फोन पर बताया कि निर्मल कुमार जो हमारे फायर विभाग में सिपाही के पद पर तैनात है। उसे पर आरोप लगाया गया कि वह पैसा लेकर के पटाखे का लाइसेंस क्लियर कर रहा है। पूरे मामले की जांच एसपी गोंडा द्वारा सीओ सदर अभिषेक दवाच्या को दी गई है। जांच में जो भी निकाल कर आएगा उसके आधार पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। जो पीड़ित पक्ष है उसको भी बुलाया जाएगा पूछा जाएगा कि आपने किस लिए रिश्वत दिया था संबंधित सिपाही से भी पूछताछ की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

फिनायल बदबू से हड़कंप: शुलभ कॉम्प्लेक्स पानी की सफाई शुरू

Kota, Rajasthan:नों के पानी मे आई फिनायल की बदबू तो मचा हड़कंप, शुलभ कॉम्प्लेक्स का गंदा व बदबूदार पानी टयूबवेल के अंदर, नलकूप का पानी दूषित होने से नलों के पानी मे आई बदबू, शुलभ कॉम्प्लेक्स की सफाई नही होने से गंदा पानी नलकूप में समाया, लोगो ने वीडियो बनाकर पार्षद चौथमल सुमन को भेजा, समस्या को देखते हुए कॉम्प्लेक्स के चौक हुए पाइपों को साफ किया, वार्ड पार्षद सुमन ने कहा अभी यह स्थाई समाधान नही, नगर पालिका बैठक में उठाया जाएगा मुद्दा। सांगोद के वार्ड नंबर 12 स्थित सुलभ कॉम्प्लेक्स की सफाई व्यवस्था में लापरवाही का खामियाजा आसपास के दुकानदारों, सब्जी विक्रेताओं और घरों में रहने वाले लोगों को भुगतना पड़ा। दुकानों, सब्जी मंडी की प्याऊ और घरों में पहुंच रहे पानी में फिनायल जैसी तेज बदबू आने से लोग चिंतित हो गए। जब पानी के स्रोत की पड़ताल की गई तो मामला चौंकाने वाला सामने आया। सामाजिक कार्यकर्ता पप्पू सेन ने बताया कि नलों के पानी में फिनायल की बदबू आने पर लोगों ने कॉम्प्लेक्स के बाहर स्थित ट्यूबवेल का निरीक्षण किया। इस दौरान सामने आया कि कॉम्प्लेक्स के भीतर सफाई के बाद बहकर आने वाला फिनायल युक्त गंदा पानी ट्यूबवेल के हॉल में पहुंच रहा था। लोगों ने इस स्थिति का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया और वार्ड पार्षद चौथमल सुमन को भी भेजा। वीडियो देखते ही पार्षद चौथमल सुमन ने मामले की गंभीरता समझी और बिना देर किए मौके पर पहुंच गए। उन्होंने नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों को बुलवाकर सफाई कार्य शुरू करवाया। कर्मचारियों ने भी समस्या को गंभीरता से लिया और काम शुरू किया। इसके बाद पार्षद ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी (ईओ) और जेईएन को मोबाइल पर पूरी स्थिति से अवगत करवाया। पालिका प्रशासन ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की। पेशाबघर के चौक हो चुके पाइप को दुरुस्त करवाया गया। इसके बाद आसपास के लोगों, दुकानदारों और सब्जी विक्रेताओं ने राहत महसूस की।।हालांकि, लोगों ने सुलभ कॉम्प्लेक्स में लंबे समय से बनी गंदगी और अव्यवस्थाओं की ओर भी ध्यान दिलाया। उनका कहना था कि यदि कॉम्प्लेक्स की हालत में सुधार नहीं हुआ तो उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा।
0
0
Report

सम्भल के चंदौसी तहसील में धूमधाम से मनाया गया लेखपाल संघ का 65वां स्थापना दिवस,

Chandausi, Uttar Pradesh:*सम्भल के चंदौसी तहसील में धूमधाम से मनाया गया लेखपाल संघ का 65वां स्थापना दिवस, लंबित मांगों पर की चर्चा* जनपद संभल की चंदौसी तहसील में शनिवार को लेखपाल संघ का 65वां स्थापना दिवस बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। एसडीएम आशुतोष तिवारी की अध्यक्षता में तहसील सभागार में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें संगठन की उपलब्धियों के साथ-साथ लंबित मांगों को लेकर भी चर्चा की गई। सम्भल के चंदौसी तहसील सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार भदौरिया और तहसील अध्यक्ष शिवम कुमार ने संगठन के इतिहास पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि श्रद्धेय पंडित मुरारी लाल शर्मा द्वारा 14 नवंबर 1962 को लेखपाल संघ की स्थापना की गई थी, जिसका आज 65वां स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि लेखपाल प्रशासन और आम जनता के बीच की वह महत्वपूर्ण कड़ी है, जो सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारता है। हालांकि, पदाधिकारियों ने अपनी कुछ लंबित मांगों को उठाते हुए सरकार से उन पर जल्द विचार करने की अपील भी की।
0
0
Report

लाभ पंचमी पर लक्ष्मीनाथ सेठ मंदिर में छप्पन भोग और महाआरती का आयोजन

Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं नगर में लाभ पंचमी के अवसर पर गांधी चौक स्थित अतिप्राचीन लक्ष्मीनाथ सेठ मंदिर में धार्मिक आयोजन हुआ। इस दौरान मंदिर प्रबंध कमेटी की ओर से भगवान लक्ष्मीनाथ का आकर्षक श्रृंगार किया गया और मंदिर परिसर को विद्युत सज्जा से सजाया गया। लाभ पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान को छप्पन भोग का प्रसाद धराया गया। इसके बाद विधि-विधान से महाआरती की गई। दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। हर वर्ष की परंपरा के अनुसार आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में नगर के गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से सराबोर नजर आया।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top