icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
244221
Navneet AgarwalNavneet AgarwalFollow16 Jan 2025, 04:12 pm

अमरोहाः गजरौला में आधार कार्ड बनवाने और अपडेट करवाने के लिए भटक रहे लोग

Amroha, Uttar Pradesh:

नगर स्थित बैंक आफ बड़ौदा की शाखा में आधार कार्ड अपडेट और त्रुटि सुधार का कार्य चल रहा है। जिसमें जून 2025 तक के टोकन वितरित किए जा चुके हैं। बृहस्पतिवार को सुबह सवेरे से ही लाइन में लगी महिला पुरुषों ने जानबूझकर परेशान करने का आरोप भी लगाया। इस संबंध में ह्यूमन राइट्स अवेयरनेस ऑर्गनाइजेशन के राष्ट्रीय महासचिव और भाजपा नेता एडवोकेट मनमोहन सिंह सैन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर मांग की है कि आधार कार्ड त्रुटी सुधार कार्यक्रम में तेजी लाई जाए। साथ ही पंचायत स्तर भी आधार कार्ड सुधार की व्यवस्था की जाए। 

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

रतलाम बसें खाली, holiday सीजन में यात्रा महंगी; MP बनाम राजस्थान किराये में भारी अंतर

Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम से बसों का संचालन जारी है लेकिन सभी बसें खाली चल रही हैं। त्योहारी सीजन में भी बसों के खाली होने का कारण बढ़ रहा है। वहीं रतलाम से MP बॉर्डर दानपुर जाना महंगा है, जबकि那里 से राजस्थान के बांसवाड़ा जाना सस्ता है। यानी MP से MP में घूमना महंगा है और MP से राजस्थान जाना महंगा पड़ रहा है, जिसका कारण MP में किराया 2 रुपये प्रति किलोमीटर महंगा है जबकि राजस्थान में किराया 1 रुपये प्रति किलोमीटर कम है। हालत यही कि 100 किलोमीटर का सफर परिवार के चार लोग बस से करने के बजाय 2 लोग बाइक से कर लेते हैं, जो बस से सस्ता पड़ता है।
0
0
Report

मोतिहारी में DM-SP ने छठ घाटों की साफ-सफाई निरीक्षण से तैयारी का भरोसा जताया

Motihari, Bihar:मोतिहारी में डीएम एसपी घूम घूमकर छठ घाटों का निरीक्षण कर रहे। जिला प्रशासन के तमाम बड़े अधिकारियों का छठ घाटों पर भ्रमण को देखर लोगो को अब इस बात पर यकीन हो गया है कि मोतिहारी की सभी छठ घाटों पर माकूल साफ सफाई की व्यवस्था हर हाल में नगर निगम कर लेगी। मोतिहारी नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर 33 स्थित सत्यदेव बाबू छठ घाट का डीएम और एसपी सहित नगर आयुक्त और डीडीसी द्वारा निरीक्षण किया गया। यहां पर छठ घाट का रंग रोगन एवं छठ की थीम आधारित पेंटिंग्स का कार्य किया जा रहा था।घाट की सफाई कराई जा चुकी थी। अधिकारी गण द्वारा पूरे रास्ते की साफ सफाई कराने सहित घाट घाट परिसर को स्वच्छ रखने और लाइटिंग की व्यवस्था करा देने का निर्देश दिया गया।
0
0
Report
Advertisement

सीवान के पुलवा घाट पर छठ महापर्व की तैयारियां चारों ओर तेज

Siwan, Bihar:सीवान में लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इन्हीं कड़ी में जिलाधिकारी विजय प्रकाश मीणा ने शहर के पुलवा छठ घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने घाट पर चल रही तैयारियों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि छठ पूजा से पहले सभी जरूरी तैयारियां समय पर पूरी कर ली जाएं। घाट को आकर्षक तरीके से सजाने के साथ-साथ साफ-सफाई, रोशनी और श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। प्रशासन की प्राथमिकता है कि घाट पर आने वाले छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और आवागमन को सुचारू बनाए रखने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय बनाकर काम करने के निर्देश दिए, ताकि छठ महापर्व के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो। कुल मिलाकर, छठ महापर्व को लेकर पुलवा छठ घाट को भव्य और आकर्षक बनाने की तैयारी चल रही है।
0
0
Report

मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज हड़ताल 40वें दिन, भूख हड़ताल जारी

Nuh, Haryana:Story :- मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज की हड़ताल 40वें दिन भी जारी, छात्रों के समर्थन में पहुंचे युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष निशित कटारिया\n\nदो छात्र 12 दिनों से भूख हड़ताल पर, सरकार को दो दिन का अल्टीमेटम।\n\nवक्फ बोर्ड प्रशासक के घर घेराव की दी चेतावनी।\n\nनूंह के पल्ला गांव स्थित मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज (वक्फ) में शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्रों का आंदोलन लगातार जारी है। मंगलवार को हड़ताल 40वें दिन में प्रवेश कर गई। वहीं, अपनी मांगों को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे दो छात्रों को भी 12 दिन हो गए हैं। मंगलवार को हरियाणा युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष निशित कटारिया धरना स्थल पर पहुंचे और आंदोलनरत छात्रों से मुलाकात कर उनकी मांगों को समर्थन दिया।\n\nइस दौरान निशित कटारिया ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह बेहद शर्मनाक है कि इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र पिछले 40 दिनों से अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं और दो छात्र 12 दिनों से भूख हड़ताल कर रहे हैं, लेकिन सरकार और संबंधित अधिकारी उनकी सुध नहीं ले रहे हैं। न तो छात्रों की समस्याएं सुनी जा रही हैं और न ही उनका समाधान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस संघर्ष में छात्रों के साथ खड़ी है।\n\nनिशित कटारिया ने वक्फ बोर्ड से छात्रों की समस्याओं का जल्द समाधान करने की मांग करते हुए कहा कि कॉलेज में विद्यार्थियों को सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। इसके साथ ही कई महीनों से लंबित कॉलेज स्टाफ के वेतन का भी जल्द भुगतान किया जाए, ताकि शिक्षकों और कर्मचारियों को आर्थिक परेशानियों का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में इस इंजीनियरिंग कॉलेज की स्थापना की गई थी। वर्ष 2005 से 2014 तक प्रदेश में कांग्रेस की सरकार के दौरान मेवात क्षेत्र में अनेक स्कूलों और कॉलेजों का निर्माण कराया गया था।\n\nयुवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार और वक्फ बोर्ड को चेतावनी देते हुए कहा कि समय रहते छात्रों की मांगों को स्वीकार कर उनकी समस्याओं का समाधान किया जाए। अन्यथा दो दिन बाद वक्फ बोर्ड प्रशासक के आवास का घेराव किया जाएगा। इसके अलावा अलग-अलग स्थानों पर चौपाल आयोजित कर कॉलेज के छात्रों के समर्थन में जनसमर्थन जुटाया जाएगा। उन्होंने कहा कि छात्रों के भविष्य और कॉलेज की व्यवस्थाओं को लेकर सरकार को गंभीरता दिखानी चाहिए。\n\n
0
0
Report

एटा ब्रेकिंग एटा- एक के बाद एक घटना दुर्घटनाओं से दहला थाना रिजोर,

DEEPAK KUMARDEEPAK KUMARFollow6m ago
Bhagpur Barauli, Uttar Pradesh:एटा ब्रेकिंग एटा- एक के बाद एक घटना दुर्घटनाओं से दहला थाना रिजोर, कहीं चले ताबड़तोड़ लाठी डंडे तो कहीं हुए जुआरियो के वीडियो वायरल, लगातार एक के बाद एक घटनाओं से थाना प्रभारी रिजोर की कार्य शैली पर उठे सवालिया निशान, सूत्रों की माने तो पुलिस की महीनादारी ही बनी पुलिस के लिए जी का जंजाल, मंथली आमदनी की वजह से पुलिस नहीं कर पा रही अराजक तत्वों पर बड़ी कार्रवाई, थाने में लगे सीसीटीवी कैमरा की कराई जाए जांच तो थाना परिसर में जुआरी शराबी व क्षेत्रीय गुड्डो का लगा रहता है जमावड़ा- *मजबूत सूत्र* वायरल वीडियो में एक-दूसरे पर लाठियां बरसाते दिखे लोग, वीडियो आज सुबह का बताया जा रहा। बड़ा सवाल आखिरकार थाना प्रभारी को अपने क्षेत्र की घटना की जानकारी क्यों नहीं, किशोर की रोटावेटर से हुई घटना के बारे में पता किया गया तो थाना प्रभारी को नहीं है कुछ अता पता, एटा -थाना रिजोर क्षेत्र के गांव वाहिदबीबीपुर की है घटना, रिपोर्ट -दीपक कुमार सोनू मोबइल -6398320375
0
0
Report
Advertisement

NDA की एकता का संदेश, बिहार में अफवाहों के बावजूद दरार नहीं

Patna, Bihar:एनडीए की बैठक के बाद जदयू बिहार विधान परिषद के सदस्य नीरज कुमार ने कहा कि... एनडीए एकजुटता का संदेश दे रहा है। हम लोग पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर बैठक कर रहे हैं। एनडीए में करार है, दरार नहीं! जिनको राजनीति की इस तपिश का ज्ञान नहीं है, जिन्होंने कभी समाज सेवा नहीं की, सामाजिक बदलाव की पटकथा नहीं लिखी... उन्हें ही हर तरफ दरार नजर आती है। "हमारी सरकार बने हुए एक वर्ष पूरा होने जा रहा है। इस अवसर पर आदरणीय प्रधानमंत्री जी वैशाली के राजा पाकर आ रहे हैं। वैशाली कौन सी धरती है? यह गणतंत्र और लोकतंत्र की धरती है! आजकल कुछ लोग लोकतंत्र और संविधान पर सवालिया निशान खड़ा करते हैं, ऐसे में जनता का यह व्यापक जमावड़ा इस बात का सूचक होगा कि कैसे लोकतंत्र की यह धरती और पल्लवित व पुष्ट हो रही है। एक चर्चा चल रही है बिहार में, सोशल मीडिया और तमाम जगहों पर, कि बिहार में सत्ता परिवर्तन हो सकता है और नीतीश कुमार फिर से पाला पलट सकते हैं। मान लो, वे लोग कहाँ मीटिंग किए, हमको नहीं मालूम! हो सकता है कि जो लोग ये अफवाहें चला रहे हैं, उनसे पूछिए कि क्या आप ही उस मीटिंग में थे? मीटिंग कब हुई थी—पूर्णिमा को, अमावस्या को, एकादशी को या द्वादशी को? कहाँ हुई थी मीटिंग? "यह केवल राजनीति के चंदूखाने की बात है। इसके अलावा कुछ नहीं।मतलब साफ है—करार है, दरार नहीं है! ये सारी बातें... जनता दल (यू) ने समीक्षा बैठक की और उसका क्या फलาฟल रहा, मैं नहीं जानता। मैं हर एक बैठक में शामिल नहीं था।
0
0
Report

बीके अस्पताल इमरजेंसी में नशे में धुत युवक ने महिलाओं को परेशान किया

Faridabad, Haryana:फरीदाबाद के बीके अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में नशे में धुत एक युवक ने मरीजों और उनके परिजनों को परेशान किया। आरोप है कि युवक बिना ओपीडी पर्ची के वार्ड में घुस गया। उसने एक महिला मरीज से सिर दर्द होने की बात कहकर सिर दबाने को कहा। इतना ही नहीं, उसने महिला का खाना भी झूठा कर दिया। युवक की हरकतों से परेशान महिला के पति ने अस्पताल कर्मचारियों से शिकायत कर उसे वार्ड से बाहर निकालने की मांग की। इसके बावजूद युवक कई घंटे तक वार्ड में बेड पर बेसुध पड़ा रहा। इसके बाद एक कर्मचारी डंडा लेकर आया और युवक को बाहर ले गया। घटना रविवार की है। अब इसका वीडियो सामने आया है। महिला से कहा- मेरा सिर दबा दो महिला मरीज के पति के मुताबिक, युवक नशे की हालत में वार्ड में पहुंचा था। उसने वहां मौजूद महिलाओं के साथ बदतमीजी की। युवक ने उनकी पत्नी से सिर दर्द होने की बात कहकर सिर दबाने को कहा। इसके अलावा उसने महिला का खाना भी झूठा कर दिया। इससे परेशान होकर उन्होंने अस्पताल स्टाफ को शिकायत दी और युवक को वार्ड से बाहर निकालने की मांग की। डंडा लेकर पहुंचा कर्मचारी, फिर भी नहीं उठा परिजनों की शिकायत के बाद अस्पताल का एक कर्मचारी डंडा लेकर वार्ड में पहुंचा। उसने युवक को उठाने की कोशिश की, लेकिन युवक कुछ देर के लिए आंखें खोलता और फिर दोबारा सो जाता। कई घंटे तक उसकी यही स्थिति बनी रही। बाद में अस्पताल के कर्मचारी उसे दूसरे वार्ड में लेकर गए। कर्मचारी बोला- महिलाओं को परेशान कर रहा था युवक अस्पताल के एक कर्मचारी ने बताया कि वार्ड नंबर-39 में कुछ लोग उसके पास आए थे। उन्होंने शिकायत की कि एक युवक नशे में धुत होकर महिलाओं को परेशान कर रहा है। सूचना मिलने पर वह वार्ड में पहुंचा, लेकिन युवक उठने के बाद फिर से लेट गया.
0
0
Report
Advertisement

झज्जर में जेजेपी ने महेंद्रगढ़ रैली की तैयारी के लिए कार्यकर्ताओं से फीडबैक लिया

Jhajjar, Haryana:जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के स्थापना दिवस के अवसर पर 6 दिसंबर को प्रस्तावित महेंद्रगढ़ रैली की तैयारी को लेकर पार्टी नेताओं ने झज्जर पहुंचकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। पार्टी कार्यालय में आयोजित बैठक में झज्जर जिला प्रभारी एवं पूर्व विधायक रमेश खटक तथा पूर्व चेयरमैन राज सिंह दहिया ने कार्यकर्ताओं से रैली की तैयारियों को लेकर फीडबैक लिया और अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर चर्चा की। बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए जेजेपी नेताओं ने दावा किया कि 6 दिसंबर को महेंद्रगढ़ में होने वाली पार्टी की रैली ऐतिहासिक होगी और पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि जेजेपी की खासियत रही है कि पार्टी अपने ही बनाए रिकॉर्ड तोड़ने का काम करती है। रैली में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और समर्थकों के पहुंचने का दावा करते हुए उन्होंने कहा कि प्रजातंत्र में हमेशा सिर गिने जाते हैं और जनता की भागीदारी ही किसी भी राजनीतिक आयोजन की ताकत होती है। जेजेपी नेताओं ने प्रदेश के सभी विपक्षी दलों को भी महेंद्रगढ़ रैली में पहुंचकर कार्यक्रम देखने का न्योता दिया। हालांकि, इनेलो नेता अभय चौटाला को रैली का निमंत्रण दिए जाने से जुड़े सवाल पर जेजेपी नेता सीधे जवाब देने से बचते नजर आए। उन्होंने कहा कि इस संबंध में निर्णय लेना और निमंत्रण देना पार्टी हाईकमान का काम है। बैठक में जेजेपी के झज्जर जिला अध्यक्ष अजय गुलिया और जिला प्रवक्ता विकास पाराशर सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक के दौरान नेताओं ने कार्यकर्ताओं को रैली की तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
0
0
Report

जगदलपुर में नाबालिग समेत 4 गिरफ्तार, 2 करोड़ का सोना चुरा लेने वाला गिरोह उजागर

Jagdalpur, Chhattisgarh:जगदलपुर में बीते 7 नवंबर को उठाईगिरी का बड़ा मामला सामने आया था , पैलेस रोड स्थित मोती ज्वेलर्स शॉप में एक महिला गैंग ने आभूषणों के एक डब्बे पर हाथ साफ कर पौने दो करोड़ की उठाई गिरी को अंजाम दिया था पूरा मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था , अब इस मामले में पुलिस की बड़ी सफलता हाथ लगी है, पुलिस ने रायकोट जंगल से 2 नाबालिग सहित 4 लोगों को गिरफ्तार किया है, पुलिस ने पहले सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान की जिसके बाद पुलिस जांच में संदिग्ध स्कॉर्पियो वाहन की भी पहचान हुई जानकारी के अनुसार आरोपी इसी वाहन से जगदलपुर पहुंचे थे, इस गैंग में आधा दर्जन लोग शामिल है इनमें से एक महिला एक पुरुष और दो नाबालिग को पुलिस ने पकड़ा है सीसीटीवी में कैद वह संदिग्ध बच्ची में पुलिस के हाथ लग गई है जिसने आभूषणों के डब्बे को झोले में डाल कर उठाई गिरी कि इस घटना को अंजाम दिया था पुलिस फिलहाल बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है बता दें कि मोती ज्वेलर्स में हुई इस उठाई गिरी कि घटना में तकरीबन 1200 ग्राम सोने के आभूषण चोरी हुए थे जिनकी अनुमानित कीमत पौने दो करोड़ रुपए आंकी गई है ।
0
0
Report

बोकारो में मां की मौत के एक दिन बाद बेटे का शव मिला, शोक

Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो में मां की मौत के एक दिन बाद बेटे का शव मिला, शोक बोकारो के सिटी थाना क्षेत्र के सेक्टर 3C का मामला। बताते चले कि बोकारो के सिटी थाना क्षेत्र के सेक्टर 3सी स्थित डोमपाड़ा में एक युवक का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान रंजीत कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने शव बरामद कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के संबंध में सिटी डीएसपी राजीव रंजन ने बताया कि परिजनों के अनुसार रंजीत कुमार लंबे समय से बीमार था। वह किडनी की बीमारी से ग्रसित था और शराब का भी अधिक सेवन करता था। बताया जाता है कि घटना से एक दिन पहले ही उसकी मां की मौत हो गई थी। मां की मौत की जानकारी देने के लिए उसकी भतीजी रंजीत के पास पहुंची थी। उस समय वह धूप सेंक रहा था। भतीजी को उसने कहा कि तुम घर चलो, मैं आ रहा हूं। लेकिन इसके बाद वह घर नहीं पहुंचा। बाद में उसका शव बरामद किया गया। इस घटना के बाद परिवार में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक दिन पहले मां की मौत और अगले ही दिन बेटे की मौत से पूरे इलाके में शोक का माहौल है।
0
0
Report
Advertisement

कीर्ति गुप्ता बनीं छत्तीसगढ़ की U-23 महिला टीम की कप्तान, त्रिवेंद्रम में टूर्नामेंट शुरू

Durg, Chhattisgarh:एंकर-दुर्ग से सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है जहां छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा वूमेंस अंडर 23 टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट 2026-27 के लिए खिलाड़ियों का चयन किया गया है जिसमें कीर्ति गुप्ता को टीम का कप्तान बनाया गया है कृति गुप्ता से एक्सक्लुसिव बातचीत की संवाददाता हितेष शर्मा ने... आपको बता दे की कीर्ति गुप्ता के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की वूमेंस क्रिकेट टीम अंडर 23 में अपना दम दिखाएगी यह टूर्नामेंट बीसीसीआई द्वारा त्रिवेंद्रम केरल में आयोजित किया गया है वहीं छत्तीसगढ़ क्रिकेट टीम के पांच मैच होंगे जिसमें पांडिचेरी उत्तराखंड विदर्भ हरियाणा और चंडीगढ़ के साथ मैच खेले जाएंगे इतना ही नहीं कीर्ति गुप्ता ने बताया कि वह बचपन से ही क्रिकेट के प्रति आकर्षित रहती थी इतना ही नहीं उसे पूरा भरोसा था कि वह क्रिकेट में एक दिन छत्तीसगढ़ की टीम की कप्तानी भी करेगी वहीं कीर्ति गुप्ता के पिताजी का कहना है कि उनकी बेटी पिछले 8 साल से क्रिकेट खेल रही है और वह छत्तीसगढ़ की टीम की कप्तानी कर रही है जो उनके लिए गर्व का विषय है कीर्ति गुप्ता की मां ने कहा कि उन्हें अच्छा लगता है जब उनकी बेटी हाथ में बॉल और बैट लेकर क्रिकेट के मैदान में उतरती है आने वाले समय में वह और भी बेहतर करेगी इसकी पूरी उम्मीद है कीर्ति गुप्ता की दादी ने बताया कि बचपन से ही वह हाथ में बैठ और बोल लेकर क्रिकेट खेला करती थी शुरू शुरू में तो कुछ अटपटा सा लगा लेकिन फिर बाद में समझ आया कि पोती आगे चलकर क्रिकेटर ही बनेगी इसलिए परिवार ने भी भरपूर सपोर्ट किया फिलहाल कीर्ति गुप्ता के कप्तानी में छत्तीसगढ़ की टीम अच्छा परफॉर्मेंस देते हुए कब जीतेगी जी मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ अंडर 23 क्रिकेट टीम को शुभकामनाएं देता है. हितेश शर्मा बाइट परिजन
0
0
Report

मुरैना में दीपावली मिलन: महिलाओं के आयोजन से बना भाईचारे का नया रिकॉर्ड

Morena, Madhya Pradesh:मुरैना में महिलाओं द्वारा भव्य दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में शहर के सभी वर्गों के गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक शिरकत की। समारोह में भजन संध्या का विशेष आयोजन किया गया, जहां भगवान के भजनों की मधुर प्रस्तुतियों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। भजनों की धुन पर श्रद्धालु झूमते और भक्ति में लीन नजर आए। दीपावली के इस मिलन समारोह में आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश भी देखने को मिला। महिलाओं ने इस आयोजन के जरिए त्योहार की खुशियां साझा कीं और सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दीं。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top