icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
244221
Vineet Kumar AgarwalVineet Kumar AgarwalFollow12 Mar 2025, 07:13 am

Amroha - होली से पहले खाद्य विभाग की सख्ती: 46 नमूनों की जांच, बड़े होटलों पर भी नजर

Amroha, Uttar Pradesh:

अमरोहा में होली के मद्देनज़र खाद्य सुरक्षा विभाग ने अपनी कार्रवाई तेज़ कर दी है। त्योहार के मौके पर मिलावटखोरी की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए विभाग की टीम ने जिले के अलग-अलग इलाकों में छापेमारी कर 46 खाद्य पदार्थों के नमूने इकट्ठा किए हैं, जिन्हें जांच के लिए लैब भेजा गया है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनय कुमार ने बताया कि त्योहार के दौरान मिलावटी मिठाइयों और अन्य खाद्य सामग्रियों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शहर के दो प्रसिद्ध होटलों से भी नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। 

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

MMDR संशोधन से झारखंड को 14 हजार करोड़ नुकसान? कांग्रेस का धरना 27 अगस्त

Pakur, Jharkhand:पाकुड़ राज्य में MMDR बिल के खिलाफ कांग्रेस आगामी 27 अगस्त को जिला मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन करेगी। पाकुड़ पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश महासचिव श्यामल किशोर सिंह ने जिला कांग्रेस कार्यालय में मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि इस बिल के कारण केंद्र सरकार पर हमला किया गया। उन्होंने संशोधित MMDR बिल को संविधान पर हमला बताते हुए कहा कि इसके लागू होने से झारखंड को 14 हजार करोड़ रुपये का आर्थिक नुकसान होगा। राज्य को मिलने वाली राशि नहीं मिलने से मैया सम्मान योजना जैसी योजनाएं प्रभावित होंगी और राज्य की महिलाओं को इसका नुकसान उठाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि यह योजना सिर्फ सत्ताधारी दल की महिलाओं के लिए नहीं है, बल्कि भाजपा नेताओं के परिवार की महिलाओं को भी इसका लाभ मिल रहा है।
0
0
Report

चूरू के सुभाष चौक पर ऑटो चालक का पैर जाली में फंसा, निकाला गया

Churu, Rajasthan:चूरू विधानसभा-चूरू लोकेशन--चूरू ऑटो चालक का पैर जाली में फंसा, ग्रेंडर से जाली को काटकर निकाला गया। चूरू। शहर के सुभाष चौक पर एक ऑटो चालक का पैर नाले पर लगी लोहे की क्षतिग्रस्त जाली में फंस गया। जाली में युवक का पैर करीब एक घंटे तक फंसा रहा। पैर फंसने से युवक दर्द से कहराता रहा। आखिरकार लोगों की सूझबूझ से जाली को कटर से काटकर ऑटो चालक के पैर को बाहर निकाला गया। वार्ड 57 निवासी ऑटो चालक फारूक लोहार सुभाष चौक पर ऑटो खड़ा करके दुकान से सामान लाने जा रहा था। ऑटो चालक के फंसे पैर को देखकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और चारों तरफ ट्रैफिक जाम हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को अलग किया और जाम खुलवाया। गनीमत यह रही कि युवक का पैर फ्रैक्चर नहीं हुआ और वह बाल-बाल बच गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस जाली में बनी जगह से रोज तीन से चार बाइक सवार व पैदल चलने वाले राहगीर गिर जाते हैं। जिससे वह चोटिल हो जाते हैं। लोगों ने नगर परिषद पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह जाली पिछले तीन महिनों से टूटी पड़ी है। फिर भी परिषद का इस ओर ध्यान नहीं जा रहा है। आज भी इस नाले में गिरने से तीन हादसे हो गये। जिसमें एक बाइक सवार और एक महिला गिरकर चोटिल हो गये और तीसरा यह हादसा हो गया। लोगों का कहना है कि 181 पोर्टल पर भी इसकी शिकायत की गई थी। लेकिन अभी तक इसका कोई भी समाधान नहीं हुआ। अगर ऐसी स्थिति रही तो आने वाले समय में और भी बड़े हादसे हो सकते हैं।
0
0
Report
Advertisement

बरवाअड्डा थाना ऑडियो विवाद पर डुमरी विधायक महतो का कड़ा जवाब; CCTV मांग

Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के बरवाअड्डा थाना परिसर में फर्जी प्रमाणपत्र को लेकर हुए विवाद के बाद वायरल हुए एक ऑडियो पर डुमरी विधायक जयराम महतो ने मंगलवार को खुलकर पलटवार किया है। माडा कर्मचारियों के बकाया वेतन के मुद्दे को लेकर धनबाद पहुंचे विधायक ने वायरल ऑडियो को तोड़-मरोड़कर और एडिट कर पेश करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि थाना प्रभारी के साथ करीब 11 मिनट तक हुई बातचीत के चुनिंदा हिस्सों को काट-छांटकर वायरल किया गया है। जयराम महतो ने इसे निजता का हनन बताते हुए कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है। जयराम महतो ने कहा कि 21 अगस्त को बरवाअड्डा थाना परिसर में हुई घटना की पूरी सच्चाई वहां लगे CCTV कैमरों और अन्य वीडियो रिकॉर्डिंग से सामने आ सकती है। विधायक का दावा है कि वह जहां भी जाते हैं, उनका कैमरा ऑन रहता है और थाना परिसर में भी कई कैमरे लगे हुए हैं। ऐसे में उन्होंने बरवाअड्डा थाना प्रभारी से घटना की एक-एक मिनट की वीडियो फुटेज सार्वजनिक करने की मांग की है। उनकी बातचीत निजी स्तर पर हुई थी और यदि उसमें कुछ कठोर शब्दों का इस्तेमाल हुआ भी हो, तो उसे पूरी बातचीत से अलग कर सार्वजनिक मंच पर कही गई बात की तरह पेश करना गलत है। इस दौरान विधायक ने बरवाअड्डा थाना प्रभारी रवि कुमार पर आम लोगों के साथ दुर्व्यवहार और गाली-गलौज करने के आरोप भी लगाए। उन्होंने दावा किया कि बालू ढोने वाले गरीब ट्रैक्टर चालकों से कथित तौर पर 30 हजार रुपये तक की मांग की जाती है और वसूली की रकम ऊपर तक पहुंचाने की बात कही जाती है। जयराम महतो ने इन आरोपों की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने वालों पर कार्रवाई की मांग की है। विधायक ने थाना प्रभारी को लेकर एक महिला पुलिस अधिकारी के साथ कथित गलत संबंध का आरोप भी लगाया, हालांकि स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। एक जनप्रतिनिधि के रूप में जनता की समस्याओं को उठाना उनका दायित्व है और वायरल ऑडियो के जरिए उनकी छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन वह जनता के मुद्दों को उठाते रहेंगे। एक बार फिर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और 21 अगस्त की घटना की CCTV फुटेज सार्वजनिक करने की मांग दोहराई है।
0
0
Report

बागपत में अवैध मस्जिद-मदरसे पर प्रशासनिक नोटिस के बाद प्रदर्शन

Baghpat, Uttar Pradesh:बड़ौत, बागपत के कस्बे में अवैध मस्जिद और मदरसे के निर्माण का मामला तूल पकड़ रहा है. कस्बे की कमला नगर कॉलोनी में निर्माणाधीन मस्जिद के बारे में स्थानीय लोगों का दावा है कि 4-5 साल पहले एक प्लॉट पर मस्जिद व मदरसा बनाया गया, जबकि यहाँ हिन्दू परिवारों की आबादी अधिक है. लोग कहते हैं कि इस मस्जिद में नमाज अदा करने के साथ हिन्दू महिलाओं और लड़कियों के साथ बदसलूकी होती है, जिससे स्थानीय जनजीवन प्रभावित है. SDM ने इसकी जांच कराई थी और बागपत विकास प्राधिकरण ने मस्जिद के निर्माण का नक्सा 7 दिन में माँगा था, पर अब तक कार्रवाई नहीं होने से लोग कलेक्ट्रेट पहुंचे और डीएम से कार्रवाई की मांग की.
0
0
Report
Advertisement

ABVP ने DUSU का एक साल का रिपोर्ट कार्ड पेश कर चुनावी माहौल गरम किया

New Delhi, Delhi:दिल्ली विश्वविद्यालय के DUSU कार्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। DUSU अध्यक्ष आर्यन मान ने अपने कार्यकाल के दौरान किए गए कामों का ब्यौरा सामने रखा और कहा कि घोषणापत्र में किए गए वादों में से अधिकांश पूरे किए गए। आर्यन मान के मुताबिक करीब 8 हजार छात्रों की समस्याओं का समाधान किया गया, जबकि सोशल मीडिया के जरिये सामने आई लगभग 6 हजार समस्याओं का निपटारा किया गया। ABVP ने लगभग 8 हजार छात्रों को इंटर्नशिप के लिए फॉर्म भरवाए, जिनमें से लगभग एक हजार ने इंटर्नशिप की। उन्होंने कहा कि पोर्टा कैबिन, चार पिंक बूथ, सुरक्षा के उद्देश्य से करीब एक हजार CCTV कैमरे लगाने जैसे कदम उठाए गए; दूर-दराज से विश्वविद्यालय आने वालों के लिए अटल कैंटीन शुरू कराने और DU Women Special Bus Service शुरू कराने की भी बात कही गई। 21 जिलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने, नवरात्रों के दौरान 9 दिन 9 छात्राओं से जुड़े कार्यक्रम कराने और 'मदरी' कार्यक्रम के साथ डांडिया कार्यक्रम का भी उल्लेख किया गया, जिसमें हजारों छात्रों की भागीदारी बताई गई। नेटवर्क समस्या के कारण MY DU Free Wi-Fi शुरू कराने और DUSU सेल का उद्घाटन कराने की भी योजना बताई गई। ABVP का कहना है कि पिछले DUSU चुनाव के दौरान जारी घोषणापत्र में जिन कामों का वादा किया गया था, उन्हें जमीन पर उतारा गया है; अब असली परीक्षा आने वाले DUSU चुनाव में होगी।
0
0
Report

पाँच दिन से बिजली नहीं, बाबई खुर्द इलाके में ग्रामीणों ने चक्का-जाम किया

Narmadapuram, Madhya Pradesh:एंकर नर्मदापुरम- जमानी-इटारसी मार्ग से लगे बाबई खुर्द सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में पिछले पांच से छह दिनों से बिजली आपूर्ति ठप है। लगातार बिजली गुल रहने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली विभाग की ओर से समस्या का समाधान नहीं होने से नाराज ग्रामीणों का आक्रोश मंगलवार सुबह सड़क पर उतर आया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने बाबई खुर्द के पास बानापुरा-इटारसी मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि कई दिनों से बिजली नहीं होने के कारण घरों के जरूरी काम प्रभावित हो रहे हैं। मोबाइल चार्ज करने तक की समस्या खड़ी हो गई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि लगातार शिकायतों के बावजूद बिजली विभाग द्वारा समस्या को गंभीरता से नहीं लिया गया, जिसके चलते उन्हें मजबूर होकर आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा। चक्काजाम के बाद मुख्य मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। यात्री बसों समेत कई वाहन जाम में फंस गए। इधर, बिजली विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों को जल्द समाधान का भरोसा देते हुए दो गांवों में ट्रांसफॉर्मर उपलब्ध कराने की बात कही है। हालांकि, अधिकारियों के आश्वासन के तकरीबन 1 घंटे बाद ग्रामीणों ने अभी चक्काजाम समाप्त किया।
0
0
Report

आगरा में दिव्यांगजन का 11 सूत्री मांगों पर जोरदार प्रदर्शन

Agra, Uttar Pradesh:आगरा जिला मुख्यालय पर उस वक्त हलचल बढ़ गई, जब अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर बड़ी संख्या में दिव्यांगजन प्रदर्शन करने पहुंच गए। प्रदर्शनकारियों ने जिला मुख्य गेट पर बैठकर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। अपनी मांगों को लेकर आक्रोशित दिव्यांगजनों ने विरोध का अनोखा तरीका अपनाया और हाथों में कटोरा लेकर भीख मांगकर अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि उनकी समस्याओं और मांगों पर लंबे समय से ध्यान नहीं दिया जा रहा है, जिसके चलते उन्हें यह कदम उठाना पड़ा। दिव्यांगजनों ने चेतावनी दी कि अगर उनकी 11 सूत्रीय मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन की सूचना पर प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। प्रशासन की ओर से दिव्यांगजनों को उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई और समाधान का आश्वासन दिया गया है। फिलहाल आश्वासन के बाद प्रदर्शन को शांत कराने की कोशिश की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

आगर-मालवा के बड़ौद में तेज ट्रक से भिड़ंत, मां-बेटी की मौत, तीन घायल

Agar, Madhya Pradesh:एंकर- आगर-मालवा जिले के बड़ौद में उज्जैन-गरोठ फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा हो गया। ग्राम रामाखेड़ी के समीप उत्तर प्रदेश पासिंग अर्टिगा कार आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार मां-बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। वीओ- हादसे की सूचना मिलते ही एम्बुलेंस पायलट संदीप गोस्वामी और अमरीश मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को क्षतिग्रस्त कार से बाहर निकालकर उपचार के लिए शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ौद पहुंचाया। वहीं सूचना मिलते ही बड़ौद पुलिस भी मौके पर पहुंची और हादसे के कारणों की जांच शुरू की। एक मृतका कार में बुरी तरह फंस गई थी, जिसे काफी मशक़त के बाद बाहर निकाला गया। एनएचआई की एम्बुलेंस से दोनों मृत महिलाओं के शव शासकीय अस्पताल बड़ौद लाए गए।पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान सारिका पिता श्यामलाल और छवि पिता श्यामलाल, निवासी उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। वहीं घायलों की पहचान सूरजपाल, सचिन और श्याम के रूप में हुई है। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report

माकपा ने भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया, समान विचार वाले प्रत्याशी उतारेंगे

Hanumangarh, Rajasthan:हनुमानगढ़ में निकाय चुनावों की तैयारियों के बीच माकपा पार्टी ने भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पार्टी की बैठक में भाजपा की नीतियों को लेकर आक्रोश जताया गया। बैठक में नेताओं ने साफ कहा कि निकाय चुनाव में भाजपा को हराने के लिए जो भी प्रत्याशी मैदान में उतरेगा, पार्टी उसके समर्थन पर विचार करेगी। माकपा नेता रामेश्वर वर्मा ने कहा कि भाजपा को हराना पार्टी की प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि इसके लिए समान विचार वाले प्रत्याशियों और राजनीतिक ताकतों के साथ समन्वय किया जाएगा। वर्मा ने निर्दलीय विधायक गणेशराज बंसल से भी बातचीत की है। इसमें भाजपा के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले उनके प्रत्याशियों को समर्थन देने को लेकर चर्चा हुई। बैठक में पार्टी नेताओं ने केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों पर भी निशाना साधा। बढ़ती महंगाई को लेकर सरकार को घेरते हुए नेताओं ने कहा कि आम आदमी लगातार बढ़ती कीमतों से परेशान है। चीनी और गुड़ के भाव में बढ़ोतरी का मुद्दा भी बैठक में प्रमुखता से उठाया गया। पार्टी नेताओं ने कहा कि महंगाई का सीधा असर आम परिवारों के घरेलू बजट पर पड़ रहा है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top